Jalandhar News: Sodal Chowk के पास धमाका होने से उड़ी दुकान की छत, देखें Live

जालंधर, ENS: सोढल चौक के नजदीक साइकिल की दुकान पर कंप्रेशर फटने से धमाका हो गया। धमाके की बात सुन लोगों में दहशत का माहौल पाया गया। इस घटना में जानी नुकसान होने से बचाव रहा है। घटना के दौरान दुकानदार किसी काम के सिलसिले से बाहर गया होता जिसके कारण दुकानदार का बचाव हो गया। इस घटना में दुकान की छत उड़ गई और कंप्रेशर 15 फीट दूर जाकर गिरा। वही कंप्रेशर की मोटर पेड़ पर लटका मिली। बताया जा रहा है इस घटना से दुकानदार का 50 से 70 हजार रुपए का नुकसान हो गया है।

मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि धमाके की आवाज इतनी भयानक थी कि दो गली दूर स्थित घर में इस आवाज से सहम का माहौल पाया गया। इसके बाद जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा की दुकान पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी थी।

वहीं अन्य व्यक्ति ने बताया कि दुकानदार कंप्रेशर चलता हुआ छोड़कर चला गया था, जिसके चलते यह हादसा हो गया। गणपति यह रही की घटना के दौरान दुकानदार अंदर मौजूद नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। व्यक्ति ने कहा कि तुम आगे की आवाज इतनी ज्यादा थी कि उन्हें लगा कि आसमान से कोई बमनुमा चीज जमीन पर गिरी हो।

इस दौरान घटना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि धमाके की आवाज सुनकर खुद झटका लगने से वह हिल गए। इस भीषण हादसे में दूसरी दुकान को भी नुकसान पहुंचा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *