Punjab News: मुंह ढककर वाहन चलाने वालों पर होगी कार्रवाई, लग सकता 5 हजार का जुर्माना, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः जिले में ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं भीषण गर्मी में अधिकतर लोग वाहन चलाते समय मुंह ढककर निकलते है। जिसे लेकर पुलिस प्रशासन ने मुंह ढककर वाहन चलाने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए है। ऐसे में पंजाब में वाहन चलाते समय मुंह को पूरी तरह कपड़े से ढकना लोगों के लिए महंगा पड़ सकता है। इस मौके पर ट्रैफिक पुलिस की एसपी अमनदीप कौर ने बताया कि हाई कोर्ट के आदेशों की पालना और घलूघारे की संभावना को लेकर पुलिस को कड़ी हिदायतें दी गई हैं।

जिसमें कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति या महिला मुंह ढक कर वाहन न चलाए। एसपी ने कहा कि “यदि कोई भी व्यक्ति वाहन चलाते हुए अपने मुंह को कपड़े से ढकता है, तो उसका तुरंत चालान किया जाएगा। यह चालान 5000 रुपये तक हो सकता है।” उन्होंने कहा कि कई बार लोग गर्मी या त्वचा की बीमारी का हवाला देकर अपनी पहचान छुपाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सरकार द्वारा जारी हिदायतों का उल्लंघन करने की अनुमति किसी को भी नहीं दी जाएगी। एसपी ने कहा कि अपनी पहचान छुपाने के लिए मुंह ढकना मंजूर नहीं।

पुलिस की ओर से पहले चरण में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि यदि लोग सुधार नहीं करते, तो कड़ाई से चालान काटे जाएंगे। इस नए नियम से जहां एक तरफ लोगों की पहचान स्पष्ट रहेगी, वहीं किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नियंत्रण करने में पुलिस को सुविधा मिलेगी। लोगों को सूचित किया गया है कि अब मुंह ढक कर वाहन चलाने से बचें, नहीं तो जुर्माने के लिए तैयार रहें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *