Punjab News: बैरिकेडिंग से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचा परिवार, नशे में धुत्त मिला पुलिस कर्मी, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः जिले में नया चूड़चक्क पर सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां ओवरेटक के दौरान एक स्विफ्ट गाड़ी नाका तोड़कर मौके से फरार हो गई। वहीं दूसरी गाड़ी टक्कर होने से बाल-बाल बच गई। इस घटना को लेकर जब कार चालकों द्वारा पुलिस से बात करने की कोशिश की गई तो नाके पर मौजूद एक पुलिस कर्मी शराब के नशे में धुत्त पाया गया। दरअसल, नया चूड़चक्क पर पुलिस की ओर से बैरिकेड लगाकर नाकेबंदी की गई। इस दौरान लोगों का कहना हैकि पुलिस द्वारा नाके पर लगे बैरिकेड के दौरान ना तो कोई लाईट लगी हुई है और ना ही को रिफ्लेक्टर लगा हुआ है।

जिसके चलते देर रात अंधेरे में गाड़ी बैरिकेडिंग से टकरा गई। हादसे में परिवार बाल-बाल बच गया। वहीं पुलिस ने बताया कि स्विफ्ट गाड़ी ओवरटेक करते हुए नाका तोड़कर मौके से भाग गई। इस घटना में गाड़ी का बंपर टूट गया। जिसकी सूचना पुलिस ने उच्च अधिकारियों को दे दी है। वहीं लोगों का कहना है कि अंधेरे में लगे बैरिकेडिंग ना दिखने के कारण बड़े हादसे हो सकते है। जिसको लेकर जब पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो पुलिस का कहना है कि जल्द उन्हें रास्ते से हटाया जाएगा। वहीं वीडियो बना रहे व्यक्ति ने कहा कि हादसे में बैरिकेंडिंग पर अंधेरा होने के कारण गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

वहीं मौके पर मौजूद गांव वासियों का आरोप है कि देर रात नाका लगाकर पुलिस द्वारा पैसे एंठे जाते है। इस दौरान जब व्यक्ति द्वारा मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी से बात की गई तो वह नशे की हालत में था। इस दौरान वह व्यक्ति से कहने लगा कि नुकसान व्यक्ति ने किया है और हालात हम क्यों देखें। इस दौरान पुलिस कर्मी ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर आया और उक्त पुलिस कर्मी को गाड़ी में बिठाकर खुद बात करने लग गया। पुलिस अधिकारी का कहना हैकि जल्द कैमरे लगाए जा रहे है, जिसके बाद सड़क हादसों पर काबू पाया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *