Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी के मामले में 2 नाबालिगों सहित ग्रंथी पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

Written by

in

फाजिल्काः नई आबादी गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी के आरोप में 2 नाबालिगों सहित ग्रंथी पर मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग बेटे ने अपने साथी के साथ गुरुद्वारा साहिब इलेक्ट्रॉनिक हुक्का पिया थी। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके बात इलाका निवासियों ने वायरल वीडियो को लेकर कड़ी आपत्ति जताई। वहीं गुरुद्वारा कमेटी ने घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जहां पुलिस ने मामले की जांच करते हुए ग्रंथी सहित 2 नाबालिग लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए सिटी थाना के एसएचओ लेखराज ने बताया कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। एसएचओ लेखराज ने बताया कि उनके पास फाजिल्का की नई आबादी के श्री गुरुद्वारा साहिब की कमेटी के प्रबंधक व लोग आए थे, जिन्होंने शिकायत दी कि श्री गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी साहिबान के बच्चे गुरुद्वारा साहिब के अंदर जहां गुरु ग्रन्थ साहिब का प्रकाश किया गया है, वहां इलेक्ट्रॉनिक हुक्का पी रहे थे।

जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इस मामले में उक्त लोगों को बुलाया गया था, उन्हें माफी मांगने का समय भी दिया गया, लेकिन वह नहीं आए। जिसके बाद शिकायत के आधार पर पुलिस ने ग्रंथी सहित 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें 2 नाबालिग लड़के भी शामिल है l एसएचओ का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *