Blog

  • Jalandhar News: रिमांड खत्म होने पर रमन अरोड़ा आज कोर्ट में हुए पेश, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रिमांड खत्म होने पर रमन अरोड़ा आज कोर्ट में हुए पेश, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: करप्शन केस में पकड़े गए आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा का आज 5 दिन का रिमांड खत्म होने पर विजिलेंस द्वारा कोर्ट में पेश किया गया। सुशील वोध की कोर्ट में रमन अरोड़ा की सुनवाई होगी। कोर्ट में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई। बताया जा रहा हैकि आज एक बार फिर से विधायक का कोर्ट से रिमांड हासिल किया जाएगा। दरअसल, विजिलेंस की टीम ने इस मामले में समधी, बेटा राजन अरोड़ा और महेश खमीजा को नामजद किया है।


    सूत्रों का कहना हैकि विजिलेंस के हाथ कई अहम सबूत लगे है। जिसके चलते आज दोबारा विजिलेंस की टीम द्वारा कोर्ट से 10 दिन का रिमांड हासिल किया जा सकता है। सूत्रों अनुसार विधायक ने माना कि उसका बेटा नगर निगम के कामकाज देखता था और पार्टी संग नगर निगम में जाकर काम करवाकर देता था। इसी के चलते विजिलेंस द्वारा उक्त तीनों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया गया है, साथ ही कोर्ट से अरेंस्ट वारंट जारी करवाएगी।

    इतना ही नहीं एयरपोर्ट अथॉर्रिटी को एलओसी जारी कर दी है। पता चला है कि विधायक ने रिश्तेदार या फैमिली फ्रेंड्स के नाम पर जमीन खरीदी थी, जिसकी कीमत करोड़ों में है। इस पूरी जांच के लिए विजिलेंस ने 7 टीमें मैदान में उतारी है। वहीं 3 बैग ढूंढने के लिए एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें पता चला गया है कि उनके समधी और मखीजा ने यह बैग गायब किए थे।

  • शराब तस्करी का लोगों ने निकाला अनोखा जुगाड़, जिसे देख पुलिस हो गई हैरान, देखें वीडियो

    शराब तस्करी का लोगों ने निकाला अनोखा जुगाड़, जिसे देख पुलिस हो गई हैरान, देखें वीडियो

    बिहार: राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू है लेकिन फिर भी उनका मोह छूटने का नाम नहीं ले रहा। उनको जैसे पुलिस और कानून का जरा भी खौफ नहीं है। शराब के शौकीन किसी न किसी तरह से जुगाड़ लगा ही लेते हैं। गोपालगंज में शराब तस्‍करी का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां तस्‍कर LPG गैस सिलेंडर में छुपाकर शराब की तस्‍करी कर रहे थे। शराब तस्‍करी के तरीके को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। बिहार में शराबबंदी कानून को काफी सख्‍ती से लागू करवाया जा रहा है। इसके बावजूद प्रदेश में शराब की तस्‍करी लगातार जारी है। इससे पहले बुधवार को बेतिया में घोड़े से शराब जब्त की गई थी, जिसके बाद बेतिया पुलिस ने घोड़े को ही गिरफ्तार कर लिया गया। अब ताजा मामला गोपालगंज में यूपी के तस्कर ने शराब तस्करी की ऐसी तकनीक लगाई कि जिसने भी देखा वह हैरान रह गया।

    दरअसल उत्पाद विभाग की टीम यूपी से आने वाले हर छोटे-बड़े वाहनों की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान एक अधेड़ उम्र का शख्स बाइक से घरेलू गैस सिलेंडर लेकर कुचायकोट थानाक्षेत्र में जा रहा था। जब उसकी बाइक की तलाशी ली गई तो पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। घरेलू गैस सिलेंडर की जांच करने पर पुलिस को शक हुआ। जब सिलेंडर को उलटा किया तो पुलिस भी सन्न रह गई। कोई सोच भी नहीं सकता कि LPG सिलेंडर के भीतर भी शराब रखी जा सकती है। सिलेंडर में बीयर की 22 कैन, अंग्रेजी शराब की 22 सील पैक बोतलें मिली हैं। उत्पाद विभाग ने बाइक सवार के पास से 11 लीटर बीयर और 39 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।

    उत्पाद विभाग ने शराब तस्कर पर यह कार्रवाई कुचायकोट के मैरवा पुल के पास की। इस मामले में यूपी के सूरज नाम के एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। वह यूपी के तमकुही के हरिहरपुर का रहने वाला हैं। आरोपी की बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। उत्पाद अधीक्षक अमितेश झा ने बताया कि जब्त की शराब की फॉरवर्ड, बैकवर्ड लिंकेज को खंगाला जा रहा है। विशंभरपुर थानाक्षेत्र की गंडक नदी से भी भारी मात्रा में शराब जब्त की गई है। शराब की खेप बड़ी नाव से यूपी से बिहार के गोपालगंज लाई गई थी।

  • 23 वर्षीय युवक ने खुद पर तेल छिड़कर लगाई आग

    23 वर्षीय युवक ने खुद पर तेल छिड़कर लगाई आग

    पलामूः एक युवक द्वारा खुद पर तेल छिड़ककर आग लगाने का मामला सामने आया है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना नजदीक लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसे देखकर हर कोई सन्न रह गया। मृतक की पहचान मेदिनीनगर के देवी मंडप मुहल्ले के रहने वाले 23 वर्षीय राज कुमार चंद्रवंशी के रूप में हुई है। घटना रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि युवक घटनास्थल पर अकेला पहुंचा और उसने खुद पर किसी ज्वलनशील पदार्थ को छिड़ककर आग लगा ली।

    घटना की जानकारी मिलते ही शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार और टीओपी-2 के प्रभारी राकेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के बाद युवक को तत्काल मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

  • Jalandhar News: हाईवे पर चलते ट्रक में लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: हाईवे पर चलते ट्रक में लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: रेहड़ू गांव में हेमकुंठ पब्लिक स्कूल के पास हाईवे पर चलते ट्रक को भीषण आग लग गई। इस दौरान लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं ड्राइवर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। मिली जानकारी के अनुसार जम्मू से जालंधर स्पेयर पार्ट्स का सामान लोड करके ट्रक आ रहा था। इस दौरान हेमकुंठ पब्लिक स्कूल के पास चलते ट्रक को आग लग गई। इस घटना में ट्रक के कैबिन को आग लग गई।

    वहीं मौके पर मौजूद लोगों द्वारा छबील का लगंर लगाया हुआ था। ट्रक में आग लगने के बाद तुरंत लोगों ने पानी की बौछारे करके आग पर काबू पाया। हालांकि घटना की सूचना लोगों द्वारा दमकल विभाग को भी दे दी गई थी। लेकिन दमकल विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले लोगों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया था। हादसे में जानी नुकसान होने से बचाव रहा। लेकिन ट्रक के कैबिन में पड़ा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

  • DJ वाहन ने बारातियों की गाड़ी को मारी जबरदस्त टक्कर, 3 नाबालिगों सहित 4 की मौत

    DJ वाहन ने बारातियों की गाड़ी को मारी जबरदस्त टक्कर, 3 नाबालिगों सहित 4 की मौत

    पलामूः जिले के तरहसी थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक भीषण सड़क हादसे हो गया जिसने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई।

    जानकारी मुताबिक, मनातू प्रखंड के चुनका पसिया गांव से एक बारात बोहिता गांव जा रही थी, तभी बेदानी चौक से करीब दो किलोमीटर दूर ब्रहकुरवा गांव के पास डीजे वाहन ने बारातियों की सवारी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बारातियों से भरी गाड़ी मौके पर ही पलट गई। गाड़ी के पलटते ही उसमें सवार लोग उसमें दब गए।

    इस दर्दनाक हादसे में विकास सिंह (17), चंदन यादव (14), विकेश कुमार (22) और विशेष कुमार सिंह (15) शामिल हैं। दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) में इलाज के दौरान दम तोड़ा। चारों मृतक दूल्हे के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए एमएमसीएच भेजा गया। घायलों में दीपक कुमार सिंह, कंचन कुमार सिंह, राहुल और अखिलेश सहित कई अन्य शामिल हैं। सभी का इलाज अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

    हादसे के बाद डीजे वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से डीजे के कुछ सामान जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार, डीजे वाहन पांकी क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस चालक की तलाश में जुटी है। परिजनों ने जिला प्रशासन से मुआवजे और घायलों के समुचित इलाज की मांग की है।

  • Punjab News: ड्यूटी पर जा रहे युवक से मारपीट, चाकू दिखाकर Bike, पर्स और फोन छीना, देखें वीडियो

    Punjab News: ड्यूटी पर जा रहे युवक से मारपीट, चाकू दिखाकर Bike, पर्स और फोन छीना, देखें वीडियो

    अमृतसरः सुबह-सुबह ड्यूटी पर जा रहे व्यक्ति के साथ लूट का मामला सामने आया है। इस दौरान लुटेरे युवक से चाकू की नोक पर मोटरसाइकिल, पर्स और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना सुबह करीब 3 बजे अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट राजासांसी के नजदीक से सामने आई है।

    जानकारी देते हुए पीड़ित युवक के पिता अनिल बहादुर निवासी चमयारी ने बताया कि उसका बेटा राम बहादुर पिछले 2 वर्षों से अमृतसर के एयरपोर्ट पर लोडर का काम कर रहा है और वह सुबह करीब 2.30 बजे अपने मोटरसाइकिल पर ड्यूटी के लिए घर से निकला था। जब वह राजासांसी थाने के झंझोटी मोड़ (नजदीक शिवा एन्क्लेव) के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे 2 मोटरसाइकिलों पर सवार 4 लोगों ने उसे घेर लिया और उससे पल्टीना मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नकदी व दस्तावेज वाला पर्स छीनकर फरार हो गए।

    अनिल बहादुर ने आगे बताया कि भागने के बाद उक्त लुटेरे दोबारा वापस आए और उसके बेटे राम बहादुर पर किरच से हमला कर दिया और फिर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि सड़क पर तड़प रहे उसके बेटे राम बहादुर को पीछे से आ रहे एयरपोर्ट ड्यूटी पर जा रहे अन्य कर्मचारियों ने घायल अवस्था में एयरपोर्ट के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका आईसीयू में उपचार चल रहा है।

    इस संबंध में राजासांसी थाने के एसएचओ मनतेज सिंह ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द ही इन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: प्रगतिशील किसान कुलदीप सिंह Sideline Business अपनाकर कमा रहा बढ़िया मुनाफा, देखें Video

    Punjab News: प्रगतिशील किसान कुलदीप सिंह Sideline Business अपनाकर कमा रहा बढ़िया मुनाफा, देखें Video

    गांव के अन्य लोगों को भी दिया रोजगार, परंपरागत फसल चक्र से निकलकर दिया बढ़िया संदेश

    गुरदासपुरः जिले के गांव भिट्टेवंड के किसान कुलदीप सिंह ने एक साइडलाइन बिजनेस अपनाकर नई मिसाल कायम की है। कुलदीप सिंह ने अपने खेतों में मक्के से पशुओं के लिए अचार बनाने की फैक्ट्री लगाई है, जिससे छोटे किसानों और डेयरी फार्म पर काम करने वाले किसानों को तो फायदा हो ही रहा है, साथ ही गांव के कई लोगों को भी रोजगार मिल रहा है। किसान परंपरागत फसलों के चक्र से निकलकर अच्छा पैसा कमा रहा है। इसी के साथ किसान द्वारा कम हो रहे भूजल को भी बचाया जा रहा है, क्योंकि मक्के की फसल को बहुत कम पानी की जरूरत होती है और यह फसल 3 महीने में तैयार हो जाती है, जिससे किसान अपने खेतों में 3 फसलें उगा सकते हैं। कुलदीप सिंह ने बताया कि इस फैक्ट्री के कारण बहुत से किसान फसल विविधीकरण की ओर जा रहे हैं और अपने खेतों में मक्की की फसल उगा रहे हैं, जिससे उन्हें काफी लाभ हो रहा है और पंजाब सरकार उन्हें मक्की की फसल बोने पर सबसिडी भी दे रही है। उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा लगाई गई मक्की उनसे तुरंत ले ली जाती है और किसानों को नकद पैसे दिए जाते हैं, जिससे किसान काफी खुश हैं। किसान अर्शदीप सिंह, साहिब सिंह और मास्टर गुरनाम सिंह ने बताया कि वे अपनी मक्की की फसल 3 महीने में ही काट लेते हैं और अच्छा पैसा भी कमा रहे हैं। इसके अलावा सरकार मक्की की फसल पर सब्सिडी भी दे रही है और वे दूसरी फसलें भी लगा सकते हैं। इस मौके पर मक्की की फसल उगाने वाले किसानों ने बताया कि मक्की की फसल बोने से उन्हें काफी लाभ मिल रहा है।
  • Punjab News: YouTuber Vivek Bindra की बढ़ी मुश्किले, वाल्मीकि समाज ने करवाया पर्चा दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: YouTuber Vivek Bindra की बढ़ी मुश्किले, वाल्मीकि समाज ने करवाया पर्चा दर्ज, देखें वीडियो

    अमृतसरः यूट्यूब पर अपने प्रेरक भाषण से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले डा. विवेक बिंद्रा अब विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं जिसकी वजह यह है कि विवेक बिंद्रा ने भगवान वाल्मीकि और रामायण पर टिप्पणी की है। इसको लेकर वाल्मीकि समाज ने अमृतसर पुलिस कमिश्नर के दफ्तर में विवेक बिंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

    वाल्मीकि समाज के नेताओं ने कहा कि यूट्यूब पर विवेक बिंद्रा ने सृष्टि के रचयिता भगवान वाल्मीकि के बारे में गलत टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर विवेक बिंद्रा ने कहा है कि जब हनुमान जी माता सीता से मिल रहे थे, इस दौरान भगवान वाल्मीकि जी ने चुपके से उनकी बातें सुनीं और फिर रामायण लिखी और जब हनुमान जी को इस बात का पता चला तो उन्होंने भगवान वाल्मीकि जी के हाथ से रामायण ग्रंथ छीनकर समुद्र में फेंक दिया जो कि पूरी तरह से गलत है।

    विवेक बिंद्रा हिंदू धर्म और वाल्मीकि समाज के बीच दरार पैदा करना चाहते हैं जिसे हम कभी नहीं होने देंगे। उन्होंने विवेक बिंद्रा द्वारा फैलाई जा रही गलत जानकारी के खिलाफ अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को ज्ञापन दिया है और मांग की कि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए अन्यथा वाल्मीकि समाज एकजुट होकर सड़कों पर उतरेगा और यूट्यूबर डा. विवेक बिंद्रा के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि डॉ विवेक बिंद्रा को रामायण के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसके लिए हम मांग करते हैं कि डॉ विवेक बिंद्रा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

  • Alpha Commercial Belt से मोमोज खाने से परिवार के 4 लोग हुए बीमार, देखें वीडियो

    Alpha Commercial Belt से मोमोज खाने से परिवार के 4 लोग हुए बीमार, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः अगर आप भी मोमोज खाते है तो सावधान हो जाए। दरअसल, मोमोज खाने से परिवार के 4 लोग बीमार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा में परिवार ने अल्फा कमर्शियल बेल्ट से मोमोज खरीदे। आरोप है कि मोमोज खाकर परिवार के 4 लोग बीमार हुए है। बीमार लोगों में से 3 छात्र व महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं डॉक्टर ने फूड पॉइजनिंग की पुष्टि की है। इस दौरान खाद्य विभाग ने सैंपल ले लिए है। विभाग का कहना हैकि मामले की जांच जारी रिपोर्ट आने पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

    मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता पायल ने कहाकि 25 तारीख को मोमोज मंगवाकर खाए थे। जिसके बाद से वह बीमार हो गए और उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं विनय ने कहा कि अल्फा कमर्शियल बेल्ट से मोमोज मंगवाकर खाए थे। जिसके बाद से परिवार के सभी सदस्यों की तबीयत खराब हो गई। जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने फूड पॉइजनिंग की समस्या बताई है। महिला पुनिता ने कहाकि मोमोज खाने से बेटा, बहू, बेटी और उसकी तबीयत खराब हो गई है। जिसके बाद से सभी अस्पताल में भर्ती है।

  • Punjab News: कोरोना को लेकर सिविल सर्जन का आया बयान, मरीज को लेकर किया खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: कोरोना को लेकर सिविल सर्जन का आया बयान, मरीज को लेकर किया खुलासा, देखें वीडियो

    अमृतसरः भारत में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। भारत में इस समय 1000 से अधिक कोरोना के सक्रिय मरीज हैं। जिसमें केरल राज्य में सबसे ज्यादा कोरोना के केस आ रहे हैं। हालांकि पंजाब में भी कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं। पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक कोरोना का मरीज सामने आया था। वहीं लुधियाना और मोहाली से एक-एक मरीज सामने आ चुके है। बीते दिन लुधियाना के मरीज की चंडीगढ़ में कोरोना से मौत हो गई।दूसरी ओर गुरुनगरी अमृतसर में कोरोना के मरीज आने को लेकर सिविल सर्जन ने खुलासा किया है।

    सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर का कहना हैकि जिले में कोई भी मरीज सामने नहीं आया है। हालांकि अस्पताल की ओर से पूरी तैयारियां कर दी गई हैं। सिविल अस्पताल और मेडिकल अस्पताल में उनकी तरफ से आइसोलेशन वार्ड बना दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अमृतसर में 3 से 4 संदिग्ध मरीज जरूर सामने आए थे, लेकिन उनका कोरोना टेस्ट नेगेटिव पाया गया। उन्होंने कहा कि यदि किसी को भी कोरोना के लक्षण जैसे गला खराब होना, सिरदर्द, सांस न आना आदि हों, तो वे नजदीकी अस्पताल में जाकर अपना कोरोना टेस्ट करवा सकते हैं।

    यदि उनका टेस्ट पॉजिटिव पाया जाता है तो उनका मुफ्त इलाज किया जाएगा। उन्होंने अमृतसर वासियों से अपील की है कि आप बिल्कुल भी घबराएं नहीं। फिलहाल अमृतसर में कोई भी कोरोना का मरीज सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी भी भीड़-भाड़ वाली जगह से घर आता है तो वह अपने हाथों को अच्छी तरह साफ करे और अपने वातावरण को भी साफ रखे, जिससे वह कोरोना से बच सकता है।

    उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्हें पंजाब सरकार की तरफ से कोई भी एडवाइजरी जारी नहीं की गई है कि अमृतसर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लोगों की खास स्क्रिनिंग की जाए। जब भी हमें पंजाब सरकार की तरफ से कोई भी एडवाइजरी जारी की जाएगी, तो हम टीम बनाकर स्क्रिनिंग शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि हमारे पास कोरोना की वैक्सीन और दवाइयां भी उपलब्ध हैं। अमृतसर स्वास्थ्य प्रशासन की तरफ से कोरोना से निपटने के लिए तैयारियां पूरी कर दी गई हैं।