Punjab News: YouTuber Vivek Bindra की बढ़ी मुश्किले, वाल्मीकि समाज ने करवाया पर्चा दर्ज, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः यूट्यूब पर अपने प्रेरक भाषण से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले डा. विवेक बिंद्रा अब विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं जिसकी वजह यह है कि विवेक बिंद्रा ने भगवान वाल्मीकि और रामायण पर टिप्पणी की है। इसको लेकर वाल्मीकि समाज ने अमृतसर पुलिस कमिश्नर के दफ्तर में विवेक बिंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

वाल्मीकि समाज के नेताओं ने कहा कि यूट्यूब पर विवेक बिंद्रा ने सृष्टि के रचयिता भगवान वाल्मीकि के बारे में गलत टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर विवेक बिंद्रा ने कहा है कि जब हनुमान जी माता सीता से मिल रहे थे, इस दौरान भगवान वाल्मीकि जी ने चुपके से उनकी बातें सुनीं और फिर रामायण लिखी और जब हनुमान जी को इस बात का पता चला तो उन्होंने भगवान वाल्मीकि जी के हाथ से रामायण ग्रंथ छीनकर समुद्र में फेंक दिया जो कि पूरी तरह से गलत है।

विवेक बिंद्रा हिंदू धर्म और वाल्मीकि समाज के बीच दरार पैदा करना चाहते हैं जिसे हम कभी नहीं होने देंगे। उन्होंने विवेक बिंद्रा द्वारा फैलाई जा रही गलत जानकारी के खिलाफ अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को ज्ञापन दिया है और मांग की कि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए अन्यथा वाल्मीकि समाज एकजुट होकर सड़कों पर उतरेगा और यूट्यूबर डा. विवेक बिंद्रा के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि डॉ विवेक बिंद्रा को रामायण के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसके लिए हम मांग करते हैं कि डॉ विवेक बिंद्रा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *