तेज रफ्तार Car का कहर, टक्कर मारने के बाद 8 K.M. तक घसीटते ले गया बाइक, देखें वीडियो

Written by

in

रायपुरः तेज रफ्तार कार द्वारा बाइक सवार को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक दूर जाकर गिरा, लेकिन बाइक कार की बंपर में फंस गई, जिसे कार सवार एक्सप्रेस-वे पर करीब 8 किलोमीटर तक घसीट दिया। इस दौरान सड़क पर रगड़ाने से बंपर से लगातार चिंगारियां निकलती रही। कार ड्राइवर के कारनामे को देखकर राहगीरों ने पीछाकर पकड़ा और सड़क पर ही जमकर उसकी पिटाई कर दी, जिसका वीडियो भी सामने आया है। मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है।

दरअसल, बाइक सवार घायल सूरज निषाद ने बताया कि वो महासमुंद के कोमाखान का रहने वाला है। रायपुर के न्यू शांति नगर में किराए से रहता है। 25 मई की रात 10:45 बजे पंडरी के मटन मार्केट के पास से गुजर रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर होते ही बाइक सवार उछलकर सड़क किनारे गिर गया, जिससे पैर और कमर में चोटें आई हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि बाइक कार के बंपर में फंस गई, लेकिन कार ड्राइवर कार रोकने की बजाय तेज रफ्तार में चलाता रहा।

एक्सप्रेस-वे पर कार के नीचे घसीटती बाइक से चिंगारियां निकलती रहीं। वहां से गुजर रहे लोगों ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान बताया जा रहा है कि भागते समय कार ड्राइवर ने रास्ते में 2 और लोगों को भी टक्कर मारी। घटना के बाद उक्त युवक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *