Punjab News: तहसील कॉम्प्लेक्स में कैबिनेट मंत्री धालीवाल की दबिश, लगातार मिल रही थी शिकायतें, देखें वीडियो

Written by

in

गैर हाजिर मिले अधिकारियों को लेकर भड़के मंत्री

अमृतसरः पंजाब सरकार द्वारा सरकारी कार्यालयों में लोगों को बेहतर सुविधाएं समय पर देने के लिए सरकारी बाबुओं को समय पर अपनी ड्यूटी पर तैनात रहने के आदेश दिए गए हैं। इसके चलते आज कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अजनाला तहसील कॉम्प्लेक्स में मिल रही शिकायतों के बाद अचानक जांच की, जहां कई सरकारी बाबू अपनी ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। जिसके बाद कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल भड़क गए। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब सरकार और अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर को इसकी लिखित रिपोर्ट भेजी।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि उन्हें कुछ दिनों से अजनाला तहसील कॉम्प्लेक्स की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद आज वे अचानक तहसील कॉम्प्लेक्स पहुंचे और जांच की, जहां कई सरकारी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं थे। इसे लेकर उन्होंने पंजाब सरकार और डिप्टी कमिश्नर को इसकी लिखित रिपोर्ट भेजी है। उन्होंने सरकारी बाबुओं को चेतावनी दी है कि वे अपनी ड्यूटी पर समय पर मौजूद रहें और लोगों के काम समय पर निपटाएं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *