Punjab News: इस इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः जिले के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके मुस्तफाबाद से रहस्यमय परिस्थितियों में युवक का शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या की गई। राहगीरों ने शव देखकर घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। दरअसल, 30 साल के युवक की लाश खाली प्लॉट से मिली। इस दौरान पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बाद में मौके पर पुलिस भी पहुंची तथा मृत युवक के परिवार के सदस्य भी वहां पहुंचे। युवक के परिवार वालों ने बताया कि युवक की उम्र 30 साल है और उन्हें शक है कि किसी व्यक्ति ने लूट की नीयत से उनके युवक का कत्ल किया है। साथ ही परिवार ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई और इस मामले की बारीकी से जांच करने की मांग की। दूसरी ओर, इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि खाली प्लॉट में युवक की लाश मिली है और उसके पास ही एक ट्रांसफार्मर भी है। संभव है कि ट्रांसफार्मर के करंट से युवक की मौत हुई हो या किसी अन्य कारण से। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और सबसे पहले युवक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *