Blog

  • Punjab News: कोरोना से व्यक्ति की माैत के बाद विभाग अलर्ट, अस्पतालों में वार्ड तैयार

    Punjab News: कोरोना से व्यक्ति की माैत के बाद विभाग अलर्ट, अस्पतालों में वार्ड तैयार

    मोहालीः देश में कोरोना का कहर एक बार फिर से सताने लग गया है। वहीं पंजाब में जनवरी अब तक कोरोना के 7 केस आए हैं। हालांकि इनमें से 5 रिकवर हो गए हैं। इसी तरह 2 केस हरियाणा से भी संबंधित थे। जबकि लुधियाना के एक मरीज की बीते दिन चंडीगढ़ अस्पताल में मौत हो गई। स्वास्थ्य सचिव कुमार राहुल ने बताया कि एक मरीज का मोहाली में इलाज चल रहा है, जिसकी हालत भी बेहतर है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित अस्पताल में भर्ती मरीज को हेपेटाइटिस बी के साथ-साथ लिवर की बीमारी थी।

    डॉक्टरों के अनुसार अन्य बीमारियों से पीड़ित होने के चलते उसकी मौत हुई है। घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार की तैयारियां पूरी हैं। देश के बाद राज्य में सामने आ रहे कोरोना मरीजों के बाद प्रशासन ने सरकारी अस्पतालों को पूरे प्रबंध करने के आदेश जारी कर दिए है। जिसके तहत अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल और सिविल अस्पताल में कोरोना वार्ड तैयार की जा रही है। बुधवार को सिविल अस्पताल में 15 बेड लगाकर कोरोना वार्ड तैयार किया गया।

    सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर ने कहा कि अभी तक अस्पताल में कोई ऐसा मरीज नहीं आया है जो कोरोना पॅाजिटिव हो, फिर भी तैयारियां पूरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में विशेष वार्ड, ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता के अलावा अन्य सभी व्यवस्थाओं को पूरा किया जा रहा है। सीएस ने कहा कि कोरोना का नया वेरिएंट पहले की तरह घातक नहीं है, जो मरीज कोविड पॉजिटिव हो रहे है, वह खुद को रिकवर कर रहे है। फिर भी लोगों को खुद जागरूक होने की जरूरत है।

  • आज का राशिफल, 29 मई 2025

    आज का राशिफल, 29 मई 2025

    आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और गुरुवार का दिन है। तृतीया तिथि आज रात 11 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 39 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज रम्भा तृतीया का व्रत किया जायेगा। इसके अलावा आज महाराणा प्रताप की जयंती मनाई जाएगी।

    मेष राशि:आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी गुम हुई पुरानी वस्तु आज वापस मिल जाएगी। साथ ही आपको इनवेस्ट में लाभ होगा। इस राशि वाले लोगों को अपने जीवनसाथी से आज गिफ्ट मिल सकता है। जिससे आप दोनों के रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज दूसरों की बात भी अच्छे से समझने की कोशिश करें। इससे आपको लाभ मिलेगा। आप किसी अपने की मदद भी कर सकते हैं। सामने आयी समस्याओं को सुलझाने में आप सफल साबित होंगे। आज कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन उत्तम नज़र आ रहा है।

    वृष राशि:आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज बड़े मामलों पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए आप तैयार रहें। रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। इस राशि के लोग आज जीवनसाथी को लेकर कहीं धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। नव विवाहित लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आज कई महत्वपूर्ण कामों में बदलाव होंगे। इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी। निवेश करने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर लें, लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज प्रोजेक्ट में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित भी होगा। ऑफिस के कामों में दूसरों की राय लेने से बचें, बेहतर यही होगा की किसी अपने की काम में मदद लें तो काम आसानी से सफल होंगे। आपकी मेहनत आज आपके जीवन में सफलता के रंग भर देंगे। आज पारिवारिक रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज के दिन आपको अलग-अलग रास्तों से फायदा मिलने की उम्मीद है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

    कर्क राशि:आज के दिन आपको धन लाभ होगा। आज किसी अजनबी से बहस न करें। पैसों के लेन-देन के मामले में किसी भी तरह का निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह लें। अपने ध्यान को केन्द्रित कर काम को पूरा करने की कोशिश करें। आज जो भी चीज आपके लिए रुकावट बनती है, उसे नजरदांज करें। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी तरह का परीक्षा फॉर्म भी भर सकते हैं या इन्टरव्यू में जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन ठीक रहेगा। आप किसी समारोह में भाग ले सकते हैं।

    सिंह राशि:आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा। नया वाहन खरीदनें के लिए आज का दिन शुभ है। साथ ही घर की साज-सजावट के लिए घरेलू उपकरणों से जुड़ी ख़रीददारी करने के लिए भी आज का दिन शुभ है। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार है साथ में कही घूमने का प्लान बना सकते है। आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने की सोच रहे हैं, तो दोस्त की मदद से कर सकते हैं।

    कन्या राशि:आपके लिए आज का दिन लकी है। आज के दिन की शुरुआत खुशहाल रहने वाली है। जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े है उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज मेहनत और व्यवहार के कारण आपको धनलाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपके प्रभाव से पस्त रहेंगे। इस राशि के लोगों को आज पारिवारिक सुख और शांति का लाभ होगा। साथ ही आपके रिश्ते में मधुरता आएगी। आपका ज्यादा समय आज माता पिता के साथ बीतेगा। धनलाभ के अवसर बनेंगे। आज आप किसी रिश्तेदार के यहां फंक्शन में जा सकते हैं। बिजनेस में लिये गये फैसले कारगर साबित होंगे।

    तुला राशि:आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रही रहेगी। आज अपने कामों में कामयाबी का परचम लहरायेंगे। आज खुद को मेंटली और फिजिकली फिट महसूस करेंगे। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहें है तो खरीद लें। व्यापार में आपको लाभ मिलने के आसार नजर आ रहें हैं। आज आप मित्रों के साथ मिल कर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। आज आपका दाम्पत्य जीवन बहुत ही रोचक और सुखमय रहने के आसार हैं।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज किसी कार्य को पूरा करने का प्रयास सफल रहेगा। आज परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे, आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज किसी व्यक्ति विशेष से आपको मदद मिल सकती है। रात को बाहर दोस्त के साथ डिनर करने जाएंगे। आज ऑफिस में सरलता से कार्य को पूरा करने की कोशिश करें, मेहनत के मुताबिक सफलता आपको हासिल होगी। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। छात्रों को शिक्षकों से सहयोग मिलेगा।

    धनु राशि:आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। व्यापारी वर्ग के लोगों को धनलाभ होगा। अगर किसी नए व्यापार की शुरूआत करना चाह रहें है तो आज शुरूआत कर सकते है। इस राशि के लोगों को अपने जीवनसाथी से आज बहुत सारा प्यार मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं धार्मिक स्थलों पर जाने का मन बना सकते है। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। नवविवाहित दंपत्ति के जीवन में मिठास बनी रहेगी। कार्यों में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। आप सामाजिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी।


    मकर राशि:
    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। आज बिज़नेस में परिवर्तन के आसार दिख रहें हैं। ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी पहले से अच्छी बनेगी। इस राशि के लवमेट के लिए बढ़िया दिन है। आज भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। भाई के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे। आज अपनी कीमती वस्तु को संभालकर रखें। पैसों के लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। ऑफिस में किसी के साथ तकरार की स्थिति बन सकती है।

    कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल होने वाली है। साथ ही किसी विदेशी कम्पनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। जिसे ज्वाइन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज वाहन की पार्किंग सेफ जगह पर ही करें। वरना फाइन भरना पड़ सकता है। आज विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए जितना हो सके आप उनसे दूरियां बनाकर रहें। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज अपना काम ध्यान पूर्वक करें।

    मीन राशि:आज आपका दिन आपके जीवन में नयी खुशियां लेकर आएगा। आपका रूझान आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। माता-पिता के साथ कहीं मंदिर दर्शन के लिए जायेंगे। मनोरंजन के लिए बनाया हुआ प्लान आज टल सकता है। घर में आज समय ज्यादा व्यतीत करेगें। पैसों की जुड़ी समस्या आज खत्म हो जाएगी। व्यवसाय से धन का लाभ होगा। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। किसी योजना को बनाने में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

  • Punjab News : लापता PRTC के कंडक्टर की नहर से मिली लाश, देखे वीडियो

    Punjab News : लापता PRTC के कंडक्टर की नहर से मिली लाश, देखे वीडियो

    सुसाइड नोट मिलने पर ड्राइवर और उसकी पत्नी पर FIR दर्ज

    संगरूर:
    लहरागागा के निकट गांव जलूर के निवासी निर्मल सिंह 10-11 वर्षों से पीआरटीसी में आउटसोर्सिंग पर कंडक्टर की ड्यूटी करता था और कई दिनों से वह लापता था। जिसकी लाश भाखड़ा नहर से बरामद हुई है। मृतक की पत्नी रुपिंदर कौर ने बताया कि 16 मई की शाम निर्मल बिना बताए घर से निकल गया था।

    निर्मल के वापिस न आने पर परिवार के सदस्यों ने खोजबीन शुरू कर दी। 17 मई को उसके बैग से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था कि पीआरटीसी में काम करने वाला उसका ड्राइवर साथी पिछले दिनों से परेशान कर रहा था। ड्राइवर और उसकी पत्नी ने भरी बस में उसे बुरा-भला कहा है। निर्मल ने ड्राइवर से पैसे भी लेने थे।

    मृतक की पत्नी ने बताया कि सुसाइड नोट में लिखा था कि मैं पीआरटीसी के ड्राइवर भगवान सिंह गांव छाजला और उसकी पत्नी से तंग आकर खुदकुशी कर रहा हूं। परिवार के सदस्यों ने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

    लहरागागा के थाना मुखी रणवीर सिंह ने बताया कि गांव जलूर के निर्मल सिंह, जो पीआरटीसी में काम करते थे, कई दिनों से लापता थे। परिवार को लापता होने के बाद एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें लिखा था कि मैं पीआरटीसी के ड्राइवर भगवान सिंह, गांव छाजला, और उसकी पत्नी से तंग आकर नहर में छलांग लगा रहा हूं। कल शाम उसकी लाश नहर से मिली है। पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरे की तलाश जारी है। लाश का पोस्टमार्टम कर वारिसों को सौंप दिया गया है।

     

  • Himachal News: उद्योग प्रबंधन व इंटक यूनियन में समझौता

    Himachal News: उद्योग प्रबंधन व इंटक यूनियन में समझौता

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते मिडास केयर फार्मास्यूटिकल उद्योग में दो दिन से मजदूरों व उद्योग प्रबंधन के बीच चल रहे विवाद में उद्योग प्रबंधन व इंटक यूनियन में समझौता हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र बाथू स्थित उधोग मिडास केयर में मजदूरों व मिडास केयर के एचआर मैनेजर के बीच कई दिनों से तनातनी चली हुई थी।

    जिसमें बुधवार को इंटक युनियन व उद्योग प्रबंधन के बीच समझौता हो गया। जिसमें मुख्य रूप से भूमिका निभाने वालों में डीएसपी हरोली मोहन रावत  एसएचओ टाहलीवाल रिंकू सूर्यवंशी ग्राम पंचायत बाथु की प्रधान सुरेखा राणा औद्योगिक संगठन से रोहित वर्मा, आर सी तनेजा, ट्रक यूनियन टाहलीवाल के प्रधान सतीश बिट्टू ,ट्रक यूनियन के पूर्व प्रधान अशोक कुमार जिला इंटक अध्यक्ष नरेश ठाकुर , विपिन राणा व लेवर आफिसर अक्षय कुमार की बैठक के बाद फैसला बना कि बिना किसी लिखित रूप से इंटक प्रधान सहित 7 मजदूर सस्पेंड किये गए हैं जिन्हें लेवर आफिसर की जांच के अधीन है और 49 मजदूर आज से काम पर लौटेंगे।

  • Punjab News: काम पर गए पति की दूसरी पत्नी ने किया SUICIDE, देखें वीडियो

    Punjab News: काम पर गए पति की दूसरी पत्नी ने किया SUICIDE, देखें वीडियो

    अमृतसर: मजीठा रोड के निकट राम नगर कॉलोनी में उस समय सनसनी फैल गई। जब एक महिला ने पंखे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। जिस महिला ने आत्महत्या की है, उसके पति ने दो शादियाँ की थीं और वह दूसरी पत्नी थी।


    मिली जानकारी के अनुसार पति- पत्नी दोनों राम नगर कॉलोनी में किराए पर रहते थे। पड़ोसियों की माने, तो दोनों के बीच कोई लड़ाई झगड़ा नहीं था। वहीँ महिला के पति ने बताया कि वह काम पर था। इस दौरान उसे फोन आया कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

  • Punjab News: PPS Gurmeet Singh को मिला SSP Fazilka का चार्ज

    Punjab News: PPS Gurmeet Singh को मिला SSP Fazilka का चार्ज

    फाजिल्का: पंजाब सरकार ने PPS Gurmeet Singh को एसएसपी फाजिल्का का चार्ज सौंप दिया है। आज सुबह सरकार ने फाजिल्का के एसएसपी वरिंदरपाल सिंह बराड़ को सस्पेंड कर दिया था l जिसके बाद शाम को गुरमीत सिंह को फाजिल्का का नया एसएसपी नियुक्त कर दिया हैl जानकारी के अनुसार एसएसपी गुरदीप सिंह की ईमानदारी वाली छवि के पूरी पंजाब पुलिस मे चर्चे है।

    जिसके बाद शाम को गुरमीत सिंह को फाजिल्का का नया एसएसपी नियुक्त कर दिया हैl जानकारी के अनुसार एसएसपी गुरदीप सिंह की ईमानदारी वाली छवि के पूरी पंजाब पुलिस मे चर्चे है। इससे पहले वह पटियाला में सीआईडी के जोनल एआईजी की पोस्ट पर तैनात थे।

    हाल ही मे विजिलेंस ने फाजिल्का के साइबर सेल रेड कर एसएचओ सहित चार लोगों को अरेस्ट किया था, जिसके फाजिल्का के एसएसपी सस्पेंड कर दिया गया l सरकार के इस एक्शन से पंजाब पुलिस मे खलबली मच गई।

  • Himachal News: जेबीआर कंपनी नें बद्दी में चलाया सफाई अभियान

    Himachal News: जेबीआर कंपनी नें बद्दी में चलाया सफाई अभियान

    वर्धमान चौक से यूनिकेंप चौक तक की सफाई

    लोगों को जागरूक करने के लिए चिपकाए पोस्टर

    बद्दी/सचिन बैंसल:जेबीआर कंपनी ने बुधवार को बद्दी में सफाई अभियान चलाया। यह अभियान वर्धमान चौक से शुरू होकर यूनिकैंप चौक तक गया। इस दौरान कंपनी के सफाई कर्मचारियों ने सड़क के दोनों ओर से कचरा उठाया और साथ चल रहे ट्रैक्टर में भरा गया।  कंपनी की ओर से जगह पोस्टर चिपकाए गए जिसमें लोगों को सफाई के लिए जागरूक किया गया। खुले में कचरा डालने वालों को चेतावनी भी दी गई जिसमें कहा गया कि अगर खुले में कचरा डालते हुए कोई पकड़ा गया तो उसे पांच सौ से लेकर एक हजार तक का जुर्माना होगा।

    इस मौके पर निगम की आयुक्त सोनाक्षी तोमरन ने कहा कि अगर किसी को सफाई को लकेर कोई शिकायत हो तो  उसके लिए एक नंबर 18002020470 को जनरेट किया गया है। इस नंबर पर शिकायत मिलते ही सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंच जाएंगे। उन्होंने गीला व सूखा कचरा अलग रखने को कहा गया। घर से निकलने वाले कचरे को घर में रखने को कहा गया। सफाई कर्मचारी डोर टू डोर कचरा उठाएंगे।

  • ग्रीन एप्पल स्कूल की प्रधानाचार्य नवजीत कौर विर्क को डाक्टरेट की उपाधि से किया सम्मानित

    ग्रीन एप्पल स्कूल की प्रधानाचार्य नवजीत कौर विर्क को डाक्टरेट की उपाधि से किया सम्मानित

    शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभाने पर नवाजा

    दिल्ली के कांस्टीटयूशन क्लब आफ इंडिया में नवाजी देश की विभूतियां

    बद्दी/सचिन बैंसल: ग्रीन एप्पल पब्लिक स्कूल बददी की प्रधानाचार्य नवजीत कौर विर्क को डाक्टरेट की मानद उपाधिक से अलंकृत किया गया है। शिक्षा और संस्कृति क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए आईकोनिक पीस अवार्ड कौंसिल नई दिल्ली ने देश की जानी मानी हस्तियों के बीच कांस्टीटयूशन क्लब आफ इंडिया में यह सम्मान प्रदान किया। गौरतबल है कि नवजीत कौर विर्क 2006 से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

    उन्होने अपना कैरियर की करियर की शुरुआत शैमरॉम स्कूल से की थी। उसके बाद बददी जैसे औद्योगिक क्षेत्र में शिक्षा की कमी को देखते हुए मात्र 10 बच्चों के साथ एक स्कूल की स्थापना शहर में की।  आज वही विद्यालय एक वट वृक्ष का रुप ले चुका है , जहां वर्तमान में 600 विद्यार्थी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। हरियाणा के जिला पंचकूला के पिंजौर की निवासी नवजीत कौर विर्क चाहती तो बददी में किसी भी स्कूल शिक्षिका बनकर आकर्षक वेतन प्राप्त कर सकती थी लेकिन उनके भीतर कुछ अलग करने का जज्बा था।

    पुरुष प्रधान समाज में महिला सशक्तिकरण की मिसान बनकर उभरी एक कर्मशील व लगनशील महिला उद्यमी बनकर उन्होने नया मुकाम छून को शिक्षा जगत का क्षेत्र चुना। बददी में न उनके पास जमीन थी न अपना मकान फिर भी विकट परिस्थितियों में उन्होने बैंक से ऋण लेकर विद्यालय स्थापित किया । आज जहां उनके स्कूल में 35 टीचर कार्यरत हैं । नवजीत का हमेशा यही मानना है कि उनके जीवन का मकसद सिर्फ पैसा कमाना नहीं बल्कि बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा देकर देश के जिम्मेदार नागरिक बनाना है।

    माता पिता व गुरुजनों को दिया श्रेय-  नवजीत कौर विर्क ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिलने का श्रेय अपने माता, गुरुजनों, अपने पति व अपने विद्यालय के तमाम शिक्षकों को दिया है जिनकी वजह से वो भारत की प्रमुख हस्तियों की फेरहिस्त में पहुंची। उन्होने कहा कि अब अवार्ड मिलने के बाद उनकी देश , समाज व शिक्षा के उत्थान के प्रति जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ गई है। उन्होने कहा कि यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं बल्कि बददी के हर व्यक्ति का सम्मान है।

  • Punjab News: इस जिले मे जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, FIR दर्ज

    Punjab News: इस जिले मे जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, FIR दर्ज

    फिरोजपुर: जिले के गांव खाई फेमे के पास जमीन विवाद को लेकर गोलियां चलने की खबर है। जानकारी के अनुसार मनोज कुमार पुत्र कृष्ण कुमार ने पुलिस को बयान दर्ज कराया है कि उसके पास 21 कनाल 10 मरले जमीन है।

    शिकायतकर्ता की जमीन और चमकौर सिंह की जमीन का रास्ता सांझा है। वह जमीन पर ट्रैक्टर से काम कर रहा था, तभी आरोपी ने वहां आकर जमीन पर कब्जा करने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। ट्रैक्टर से जमीन की जुताई कर सांझा रास्ता तोड़ दिया। पीड़ित को धमकियां भी दी गईं। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

  • Punjab News: Cycle कारोबारी को लुटेरों ने बंधक बना कर लूटा, देखें CCTV

    Punjab News: Cycle कारोबारी को लुटेरों ने बंधक बना कर लूटा, देखें CCTV

    लुधियाना: शहर के एक साइकिल कारोबारी को लुटेरों द्वारा बंधक बनाकर लूटने का मामला सामने आया है। लुटरो के हौसलें इतने बुलंद थे कि कारोबारों को लेकर शहर मे घूमते रहे।

    इस संबंध मे जानकारी देते हुए कारोबारी राजिंद्रपाल सिंगला ने बताया कि वह दुगरी इलाके के रहने वाले है और उसका साइकिल पार्ट्स का काम है। 23 मई को अज्ञात व्यक्ति ने उसके मोबाइल पर 86998-04179 नंबर से कॉल आया था। फोन करने वाला लुटेरा था। जिसने उससे साइकिल के हेंडलो का आर्डर देने की बात कही।

    24 मई को काल करने वाले व्यक्ति ने करबारी को चैक लेने के लिए पाहवा अस्पताल के नजदीक बुलाया। जब वह शाम को वहां पहुंचा, तो उसे सड़क के पार स्विफ्ट कार में दो लोग बैठे दिखाई दिये। ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति ने उसे गाड़ी में चैक लेने के लिये बैठने का आग्रह किया।

    जिसके बाद बदमाशों ने उसे चाकू की नोक पर नकदी और मोबाइल लूट लिया। इतना ही नहीं लुटेरे पीड़ित कारोबारी को पक्खोवाल रोड पर ATM मे लेकर गए और पैसे निकलवाये। कारोबारी को लुटेरे दुगरी ग्रीन लेंड स्कूल के पास उतार कर फरार हो गए। घटना के एक दिन बाद लुटेरों ने फिर से कारोबारी धमकाया और 3 लाख रुपए की फिरोती मांगी।

    सिंगला के मुताबिक लुटेरे 3 हजार रुपए नकदी, आई-फोन 13 मोबाइल और पत्नी का ICICI बैंक का एटीएम कार्ड छीन लिया। गाड़ी में बैठे दोनों बदमाशों ने चेहरे छिपाए हुए थे, लेकिन कभी-कभी वह गर्मी के कारण चेहरे से नकाब हटा भी लेते थे।