Punjab News: 521 ग्राम हेरोइन, पिस्तौल सहित 3 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने हेरोइन और हथियारों की तस्करी में शामिल एक गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 विदेशी पिस्तौल, 7 मैगजीन, 55 कारतूस और 521 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनिंदरजीत सिंह, पीटर और लवजीत सिंह उर्फ़ राजा के रूप में की गई है।

दोनों आरोपियों का पाकिस्तानी तस्करों से संबंध है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पता चला है कि गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी अटारी रोड पर स्थित शंकर का ढाबा के पास की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि ये आरोपी यूरोप में रहने वाले तस्करों के साथ मिलकर पाकिस्तानी नशा तस्करों से सीधे संपर्क में थे।

ड्रोन के माध्यम से यह हेरोइन की खेप मंगवाते थे तथा पाकिस्तानी नशा तस्करों के कहने पर आगे सप्लाई करते थे। मुकदमे की जांच जारी है। जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर नशा तस्करी में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नशा तस्करी की चेन को तोड़ने के लिए मुकदमे में गिरफ्तार दोषियों से गहराई से पूछताछ कर बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंक ट्रेस किए जा रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *