Blog

  • Punjab में Corona की दस्तक के बाद सरकारी अस्पताल में प्रशासन ने किए पुख्ता प्रबंध, देखें वीडियो

    Punjab में Corona की दस्तक के बाद सरकारी अस्पताल में प्रशासन ने किए पुख्ता प्रबंध, देखें वीडियो

    मोगाः देश में करोना के मरीजों की संख्या एक बार बढ़नी शुरू हो गई है। वहीं दूसरी और पंजाब में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। बीते दिन अमृतसर में कोरोना का पॉजिटिव केस सामने आने के बाद राज्य के सेहत विभाग द्वारा पंजाब के सभी अस्पतालों में पुख्ता प्रबंध किए जाने के निर्देश दे दिए हैं, ताकि किसी किस्म की कोई परेशानी न हो। इसी के चलते मोगा के सिविल अस्पताल में कोरोना से निपटने के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं।

    मोगा के सीएमओ डा. प्रदीप कुमार ने बताया कि पहली बात तो यह है कि हमें अभी घबराने की जरूरत नहीं और यह जो वायरस है यह पहले जैसा भी नहीं है और पंजाब में अभी एक ही मरीज सामने आया है। फिर भी इत्यात के तौर पर अगर मोगा के सरकारी अस्पताल की बात की जाए तो यहां पर हमारे पास सभी पुख्ता प्रबंध है और सभी डाक्टरों और स्टाफ को पूरी हिदायत भी जारी की गई है कि इस और खास ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर किसी को लगातार बुखार, खासी और बदन दर्द आदि की कोई समस्या आ रही है तो मोगा के सरकारी अस्पताल में सभी तरह के टेस्ट फ्री किए जा रहे हैं और आप को कोई भी परेशानी लग रही है तो उसका टेस्ट जरूर करवाएं।

  • चंडीगढ़ में कोरोना से मरीज की मौत, इस जगह 19 केस आए सामने, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ में कोरोना से मरीज की मौत, इस जगह 19 केस आए सामने, देखें वीडियो

    नोएडाः देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट के केसों में लगातार बढ़ौतरी शुरू हो गई है। वहीं नोएडा में 11 महिलाएं और 8 पुरुष कोविड पॉजिटिव पाए गए है। वहीं आज कोरोना के चार नए मरीज मिले हैं। दूसरी ओर चंडीगढ़ में कोरोना के मरीज की मौत होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि लुधियाना में अस्पताल में कोरोना के मरीज को चंडीगढ़ में रैफर किया गया था। जहां मरीज की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मरीज का सेक्टर 32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। 3 दिन से उसे सांस लेने में तकलीफ थी। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाले राजकुमार (40) के रूप में हुई है। फिलहाल वह लुधियाना में रह रहा था।

    नोएडा में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 19 हो गई है। सभी मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। सभी की उम्र 24 से 71 के बीच है। बीती 26 मई को भी नोएडा में चार लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य विभाग कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और ट्रैवल हिस्ट्री खंगालने में जुट गया है। डॉक्टर ने सभी लोगों से मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की अपील की है। जिला अस्पताल में एंटीजन टेस्टिंग के कैंप लगाने के लिए कहा गया है। वहीं मरीजों की रिपोर्ट जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लैब टेस्ट भेजी गई है।

    दिल्ली में दो साल बाद कोरोना मरीजों का आंकड़ा 100 पार कर गया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 104 मरीजों की पुष्टि की गई है। जबकि 24 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। इससे पहले वर्ष 2023 की सात मई को कोरोना के 119 मरीज सामने आए थे। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि कोरोना के मामले सरकार के संज्ञान में है। अस्पतालों में पूरी तरह से व्यवस्थाएं है। एडवाइजरी भी जारी की है जो पूरी देखरेख कर रही है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। किसी प्रकार की कोई घबराने की स्थिति नहीं है।

    दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि नए वेरिएंट के कारण होने वाले कोविड में अब तक केवल वायरल बुखार के लक्षण दिखाई दिए हैं। लोगों से अपील है कि वह घबराएं नहीं। सरकार ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों को एडवाइजरी भेजी है। यह सिर्फ एहतियात के तौर पर कदम उठाया गया है। अस्पतालों को बिस्तर, ऑक्सीजन, आवश्यक दवाओं और उपकरणों के साथ तैयार रहने की सलाह दी है। चिंता का कोई कारण नहीं उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कोविड-19 के 104 सक्रिय मामलों की सूचना दी। इंसाकोग के डाटा के अनुसार यह पता चला है कि देश में कोविड के एनबी.1.8.1 और एलएफ.7 वेरिएंट मिला है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दोनो वेरिएंट को सब वेरिएंट के रूप में वर्गीकृत किया है। इसको लेकर निगरानी जारी है।

  • Punjab News: Toppers ने DC कोमल मित्तल के साथ किया नाश्ता, मारी गपशप, देेखें वीडियो

    Punjab News: Toppers ने DC कोमल मित्तल के साथ किया नाश्ता, मारी गपशप, देेखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब सरकार की ओर से एक दिन डीसी और एसससपी के साथ विशेष पहल शुरू की गई है। जिसमें जिले के 10वीं और 12वीं कक्षा में पहली तीन पोजिशन हासिल करने वाले बच्चों को एक दिन डीसी के साथ समय बिताने का मौका दिया गया। इसी के तहत मोहाली के सरकारी स्कूल से तीन बच्चों को डीसी कोमल मित्तल के साथ मिलने का मौका मिला। जहां डीसी ने उनके साथ गपशप की और नाश्ता भी उनके साथ किया।

    इसके बाद छात्रों ने डीसी के साथ अपनी रुचियों, पढ़ाई के अनुभव साझा किए। भविष्य में क्या बनना है उस पर खुलकर बातचीत की गई। छात्रों ने पूरा दिन डीसी के साथ बिताया। इस दौरान उन्होंने डीसी दफ्तर घूमा, वहां कैसे कामकाज किया जाता है उसकी जानकारी हासिल की। अंत में डीसी कोमल मित्तल ने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

  • खेतों में मोर्टार मिलने से लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    खेतों में मोर्टार मिलने से लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    इंदौराः पठानकोट के साथ लगते हिमाचल में मोर्टार मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा हैकि हिमाचल के सनौर गांव में मोर्टार मिला है। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस द्वारा आर्मी को मामले को लेकर अवगत करवाया गया। जिसके बाद मौके पर आर्मी और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

    बताया जा रहा हैकि घटना की सूचना व्यक्ति को मिली थी। जिसके बाद उसने खेतों में मिले मोर्टार को लेकर सरपंच को बताया। वहीं सरपंच द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा इलाके को सील कर दिया गया। आर्मी द्वारा मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: रेलवे स्टेशन की दीवार पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे

    Punjab News: रेलवे स्टेशन की दीवार पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे

    पटियालाः पंजाब में एक बार फिर से आतंकी गुरपतवंत पन्नू द्वारा माहौल खराब करने की कोशिशें की जा रही है। वहीं आदमपुर के बाद अब राजपुरा रेलवे स्टेशन की दीवार पर खालिस्तानी पखी नारे लिखने की घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है।

    जिसके चलते पुलिस द्वारा दीवार पर लिखे खालिस्तानी नारों को मिटवा दिया गया है। बता दें कि यह पहली बार नहीं आतंकी पन्नू द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है, इससे पहले भी कई बार पन्नू द्वारा ऐसी हरकतों को अंजाम दिया जा चुका है।

  • Punjab News: America में University of Khalsa खोलने को लेकर Sri Akal Takht के जत्थेदार से मिली जत्थेबंदी, देखें वीडियो

    Punjab News: America में University of Khalsa खोलने को लेकर Sri Akal Takht के जत्थेदार से मिली जत्थेबंदी, देखें वीडियो

    अमृतसरः विदेशों में सिख धर्म के प्रचार को तेज करने के लिए लगातार सिख संस्थाओं द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत कैलिफ़ोर्निया की एक जत्थेबंदी ने विदेशों में सिख धर्म के प्रचार को तेज करने के लिए एक पहल की है। उन्होंने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के धर्म प्रचार विभाग के सचिव विज सिंह से संपर्क करने के बाद श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात की।

    उन्होंने बताया कि हम यूनिवर्सिटी ऑफ खालसा खोलने का प्रस्ताव लेकर आए हैं, जिसके वाइस चांसलर श्री अकाल तख्त साहिब के वर्तमान जत्थेदार होंगे। उन्होंने कहा कि यह मांग बहुत लंबे समय से थी कि अमेरिका में भी एक यूनिवर्सिटी ऑफ खालसा खोली जाए और वहां भी सिखों की एक बोर्ड बनाई जाए। जो भी कनाडा, अमेरिका और विदेशों में गुरुद्वारे हैं, वे निजी तौर पर निजी समितियों द्वारा बनाए गए हैं, उनकी अपनी मर्यादा है, लेकिन उसमें कई बार ढील दी जाती है। इसलिए यूनिवर्सिटी ऑफ़ खालसा हम अमेरिका में बनाने जा रहे हैं, जिसका वाइस चांसलर सीधे तौर पर जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ही होंगे।

  • Punjab News: Sidhu Moosewala के पिता बलकौर सिंह का ऐलान, लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, देखें वीडियो

    Punjab News: Sidhu Moosewala के पिता बलकौर सिंह का ऐलान, लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, देखें वीडियो

    मानसाः पंजाब के दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की तीसरी पुण्यतिथि से केवल 2 दिन पहले पिता बलकौर सिंह ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, बलकौर सिंह ने राजनीतिक में आने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह 2027 के विधानसभा चुनाव लड़ेंगे ताकि अपने पुत्र को न्याय दिला सकें। मानसा में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित संविधान बचाओ रैली के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए बलकौर सिंह ने बताया कि वह अपने पुत्र के हत्या के मामले में न्याय के लिए चुनावी मैदान में उतरेंगे।

    |

    उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिला है। बलकौर सिंह ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था बहुत खराब हो चुकी है। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई, लेकिन अभी तक कई साजिशकर्ता पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। पंजाब प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार द्वारा गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी की बात की गई थी, लेकिन अभी तक वह कहीं भी गिरफ्तार नहीं हुआ है। बलकौर सिंह ने भावुक होकर कहा कि वह पुत्र के न्याय के लिए आखिरी दम तक लड़ते रहेंगे।

    उल्लेखनीय है कि 28 वर्षीय सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पंजाबी गायक को बहुत ही करीब से गोली मारी गई थी और मानसा सिविल अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। मूसेवाला 2021 में कांग्रेस में शामिल हुए और बाद में 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में लड़ाई लड़ी। इससे पहले 2018 में उन्होंने अपनी मां चरण कौर के लिए सक्रिय प्रचार किया था, जिन्होंने उसी साल दिसंबर में मूसा गांव से सरपंच का चुनाव जीता था।

  • Punjab News: CID Serial की नकल करती 13 वर्षीय बच्ची की मौत

    Punjab News: CID Serial की नकल करती 13 वर्षीय बच्ची की मौत

    लुधियानाः दोराहा पर एक दुखद और हैरतअंगेज घटना सामने है। सीआईडी नाम के टीवी अपराध नाटक की नकल करते हुए 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतिका की पहचान अनिता के रूप में हुई है। अनिता 8वीं कक्षा की छात्रा थी और उसका परिवार मूल रूप से बिहार से आया हुआ है, जो इस समय दोराहा में रहता है।

    बताया जा रहा है कि अनिता अपने भाई और कुछ और पड़ोस के बच्चों के साथ घर में सीआईडी नाटक देख रही थी। नाटक के दौरान वह नकल करते हुए एक खतरनाक दृश्य दोहरा रही थी। उसने एक तार लेकर अपनी गर्दन में डाल ली और फांसी लेने वाली नकल करते हुए मेज पर चढ़ गई। अचानक मेज टूट गया और अनिता का संतुलन बिगड़ गया। जिसके चलते तार से लटक गई और उसकी मौत हो गई।

    बाकी बच्चे यह दृश्य देख कर डर गए और वे बाहर जाकर शोर मचाने लगे। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और अनिता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनिता के पिता राज बलव ने बताया कि यह सब बिल्कुल खेल की तरह हुआ था। उन्होंने कभी यह सोचा भी नहीं था कि टीवी नाटक की नकल करते हुए उनकी बेटी की जान चली जाएगी।

    पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। एसएचओ आकाश दत्त ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद वारिसों को सौंप दिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है। यह घटना समाज को एक बड़ा संदेश दे रही है कि बच्चों द्वारा देखे जाने वाले टीवी कार्यक्रमों और नाटकों पर माता-पिता को सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि कई बार ऐसे दृश्य मासूम ज़िंदगियों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

  • Honeymoon पर गया दंपती हुआ लापता, सर्च में Police को खाई से मिले बैग

    Honeymoon पर गया दंपती हुआ लापता, सर्च में Police को खाई से मिले बैग

    इंदौरः हनीमून पर गए एक दंपती के लापता होने का मामला सामने आया है। दंपती शिलॉन्ग घूमने गया था, लेकिन वह तीन दिन से लापता हैं। लोकल पुलिस ने ढूंढने के लिए सर्च अभियान भी चलाया, लेकिन कुछ भी जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस को खाई में से दो बैग मिले। आज भी पुलिस की ओर से सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

    इंदौर में परिवार के अर्पित चौहान का कहना है कि राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम घूमने गए थे। देर शाम तक पुलिस ने सर्चिंग की है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने मेघालय के सीएम से बात की। इसके बाद सांसद शंकर लालवानी बुधवार सुबह शिलॉन्ग पहुंच हैं। मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक सिएम ने बताया कि उनकी मोबाइल लोकेशन आखिरी बार मावलाखाइट गांव में पाई गई थी। राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम की तलाश के लिए 50 से ज्यादा लोगों की टीम बनाई गई है। हर टीम में 10 लोग हैं, जिनमें गांव के लोग और विलेज डिफेंस पार्टी के सदस्य भी शामिल हैं। पुलिस जांच में पता चला कि दंपती ने पहले नोंग्रियाट गांव में गाइड के साथ ‘लिविंग रूट्स ब्रिज’ देखा था और वहीं रात गुजारी थी।

    ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक सिएम ने बताया कि दोनों की खोजबीन शिलॉन्ग से 50 किलोमीटर दूर डबल डेकर रुट की खाई के आसपास हो रही है। इस रुट पर पेड़ों की जड़ों से बना एक प्राकृतिक ब्रिज है। जिसे देखने पर्यटक जाते है। संभवत: राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम भी वहां गए होंगे।

  • Jalandhar News: कार सवार 4 चोरों की CCTV फुटेज आई सामने, व्यापारियों में रोष

    Jalandhar News: कार सवार 4 चोरों की CCTV फुटेज आई सामने, व्यापारियों में रोष

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरों का कहर जारी है। वहीं आज अल सुबह चोरों ने शहर में 6 दुकानों को निशाना बनाया है। इस घटना को लेकर व्यापारियों में भारी रोष पाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने रैनक बाजार में कपड़ों की 2 दुकानों को, नया बाजार में 2 मोबाइल शॉप, मनी एक्सचेंज, खिंगरा गेट में मेडिकल की दुकान को निशाना बनाया है। वहीं नया बाजार में 2 दुकानों में वारदात को अंजाम देने की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है।

    जिसमें देखा जा सकता है कि चोर कार में सवार होकर आए थे। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकात है कि चोरों के मुंह ढके हुए है। कहा जा रहा हैकि कपड़े की दुकान से 50 से 60 टी शर्ट चोर लेकर फरार हो गए। दरअसल, चोर दुकान में 3 बार सामान लेकर बाहर आ रहे दिखाई दिए। वहीं चोरों द्वारा शटर के 3 लॉक तोड़े गए। घटना को अंजाम 4 चोरों द्वारा दिया गया।

    हालांकि इस मामले को लेकर रैनक के बाजार में कपड़ा व्यापारी से बात की गई तो उनका कहना हैकि दुकान में नुकसान होने से बचाव रहा है। चोरों द्वारा शटर को ही तोड़ा गया है। घटना को लेकर दुकानदारों ने थाना 4 और थाना 3 की पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। शहर में एक दिन में 6 दुकानों को चोरों द्वारा निशाना बनाना पुलिस प्रशासन की कार्रगुजारी पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।