Blog

  • सरकार का एक्शनः DGP, SP और ACS पर गिरी गाज, जानें मामला

    सरकार का एक्शनः DGP, SP और ACS पर गिरी गाज, जानें मामला

    शिमलाः हिमाचल में कांग्रेस सरकार एक्शन मोड पर आ गई है। जिसके चलते एक दिन में दिन बड़े अधिकारियों पर सरकार द्वारा एक्शन लिया गया। दरअसल, चीफ इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उठे सवालों और राजनीतिक हलचल के बीच सुक्खू सरकार ने प्रशासनिक मोर्चे पर बड़ी कार्रवाई की। अनुशासनहीनता और लापरवाही को गंभीर मानते हुए राज्य सरकार ने पुलिस महानिदेशक (DGP) अतुल वर्मा, शिमला के पुलिस अधीक्षक (SP) संजीव गांधी और अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) ओंकार चंद शर्मा को छुट्टी पर भेज दिया है।

    इसके आदेश भी जारी कर दिए गए है। वहीं सरकार ने ओंकार शर्मा से सभी विभागीय जिम्मेदारियां वापस लेकर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केके पंत को नया अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) नियुक्त किया है। उनके अधीन अब राजस्व सहित कई अहम विभागों का प्रभार भी रहेगा, जिससे उनका कद प्रशासन में और बढ़ा है।

    पुलिस महकमे में भी तुरंत प्रभाव से बदलाव किए गए हैं। विजिलेंस डीजी अशोक तिवारी को पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। साथ ही सोलन के एसपी गौरव सिंह को शिमला का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। सरकार ने इन बदलावों को फिलहाल अंतरिम व्यवस्था बताया है, जिससे जांच प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से आगे बढ़ सके।

    सुक्खू सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन) कमलेश कुमार पंत को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें गृह, विजिलेंस और राजस्व विभागों का प्रभार सौंपा है। इसके साथ ही उन्हें हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, शिमला का चेयरमैन भी नियुक्त किया गया है। टेक्निकल एजुकेशन के सचिव कदन संदीप वसंत को जल शक्ति विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वहीं, राखिल काहलों, जो वर्तमान में आयुष और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के सचिव हैं, को जनजातीय विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • Punjab News: बाइक सवार नौजवान को गोलियां मारकर हमलावार फरार, घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक सवार नौजवान को गोलियां मारकर हमलावार फरार, घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में 2 दिनों से लगातार गोलियों और बमबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला छेहरटा इलाके से सामने आया है, जहां देर रात सरेआम गोलियां चलने की घटना सामने आई है। इस घटना में एक युवक के पैर में गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

    इस संबंध में अनीता रानी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका बेटा अरुण मोटरसाइकिल लेकर घर से बाहर गया था। उन्हें पता चला कि उनके बेटे पर किसी ने गोलियां चलाई हैं और वे उसे अस्पताल लेकर गए। पता चला है कि उनके बेटे को 3 गोलियां लगी। उन्होंने कहा कि अब उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं है, जो भी झगड़ा था वह खत्म हो चुका है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गोलियां चली हैं, जिस संबंध में पुलिस जांच कर रही है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है और पता चला है कि दूसरी पार्टी का भी एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी कब्जे में लिया जा रहा है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: SHO सहित 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन के बाद SSP पर गिरी गाज

    Punjab News: SHO सहित 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन के बाद SSP पर गिरी गाज

    चंडीगढ़: विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने एक नाबालिग के जब्त फोन से जुड़े मामले में 1 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, फाजिल्का के एसएचओ सहित चार पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया था। वहीं आज इस मामले में सरकार ने फाजिल्का के एसएसपी पर गाज गिर गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ को सस्पेंड कर दिया गया है।

    बता दें कि बीते दिन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति दोहराते हुए कहा था, “चाहे अधिकारी किसी भी स्तर का हो या मंत्री- विधायक हो, आईएएस/पीसीएस अधिकारी हो, भ्रष्टाचार में लिप्त सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पंजाब में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है।

    यह मामला तब सामने आया जब एक 17 वर्षीय लड़का दिलराज सिंह के पिता धरमिंदर सिंह ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, फाजिल्का द्वारा रिश्वत मांगने के सबूत के साथ मुख्यमंत्री से संपर्क किया। साइबर की शिकायत के बाद थाने ने नाबालिग का फोन भी जब्त कर लिया था। परिवार द्वारा मामले को सुलझाने के बार-बार प्रयासों के बावजूद उन्हें मामला निपटाने के लिए रिश्वत देने पर मजबूर किया जा रहा था।

    गिरफ्तार अधिकारियों में एसएचओ, एक रीडर और दो कांस्टेबल शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों मे इंस्पेक्टर मंजीत सिंह (नंबर 18 एफजेडआर) एसएचओ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन फाजिल्का, वरिष्ठ कांस्टेबल राजपाल (नंबर एफजेडके/868), रीडर टू एसएचओ, एमएचसी वरिष्ठ कांस्टेबल शिंदर पाल (नंबर 1032), और वरिष्ठ कांस्टेबल सुमित कुमार (नंबर 986/एफजेडके) शामिल हैं।

  • Stock Market में सुस्ती, Sensex में 200 अंक तक की गिरावट

    Stock Market में सुस्ती, Sensex में 200 अंक तक की गिरावट

    बिजनेसः शेयर बाजार में बुधवार को भी सुस्ती दिख रही है। प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे रहे हैं। सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर सेंसेक्स 204.34 (0.25) अंकों की गिरावट के साथ 81,347.29 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 46.05 (0.19%) अंक टूटकर 24,780.15 के स्तर पर पहुंच गया।

    रुपया डॉलर के मुकाबले 23 पैसे गिरकर 85.63 पर आया
    अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के रुख के कारण बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे गिरकर 85.63 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा विश्लेषकों ने कहा कि महीने के अंत में निर्यातकों और बैंकों की ओर से डॉलर की मांग बढ़ने के कारण स्थानीय मुद्रा दबाव में रही।

    हालांकि घरेलू शेयर बाजारों में मिश्रित धारणा के बीच विदेशी निधि प्रवाह धीमा रहा। इसके अलावा, निवेशक घरेलू और वैश्विक वृहद आर्थिक आंकड़ों से संकेत की प्रतीक्षा में सतर्कता बरत रहे हैं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.59 पर खुला और 85.71 तक गिर गया। इसके बाद यह फिर से 85.63 पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 23 पैसे की गिरावट दर्शाता है। मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे गिरकर 85.40 पर बंद हुआ था।

  • Punjab News: बर्खास्त महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

    Punjab News: बर्खास्त महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

    बठिंडाः विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा के रिमांड पर चल रही बर्खास्त महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर की अचानक सेहत बिगड़ने की खबर सामने आई है। सेहत बिगड़ने के चलते अमनदीप कौर को उपचार के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा हैकि अमनदीप कौर के पेट में अचानक दर्द उठने के कारण उसे स्वास्थ्य संबंधी समस्या हुई है, जिसका इलाज विजिलेंस डॉक्टरों के पास करवा रही है। विजिलेंस ने उसके खिलाफ स्रोतों से अधिक संपत्ति बनाने का मामला दर्ज किया है और वह पूछताछ के लिए विजिलेंस के पास 3 दिनों के रिमांड पर है।

    बता दें कि आय से ज्यादा संपत्ति बनाने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से गिरफ्तार की गई महिला कांस्टेबल को बीते दिन जिला अदालत में पेश किया गया था। जहां पर विजिलेंस टीम ने आरोपी अमनदीप कौर से उसकी संपत्ति और इंकम से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए अदालत से 5 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन अदालत ने 3 दिन का रिमांड दिया था। अब विजिलेंस की तरफ से आगामी 29 मई को दोपहर 3 बजे के बाद अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड के दौरान की गई पूछताछ के आधार पर की कार्रवाई की रिपोर्ट भी दी जाएगी। इसके साथ ही विजिलेंस की मांग पर अदालत ने आरोपी महिला अमनदीप कौर के घर व अन्य संपत्तियों की तलाशी के लिए सर्च वारंट भी जारी किया है।

    डीएसपी कुलवंत सिंह का कहना है कि विजिलेंस विभाग को उसके खिलाफ कई संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और बेहिसाब संपत्तियों के इनपुट मिले थे। जिसके बाद विजिलेंस टीम ने अमनदीप कौर के साल 2018 से लेकर 31 मार्च 2025 तक वित्तीय जांच की गई। जिसमें उसने अपनी आय से 28 फीसदी ज्यादा पैसे खर्च किए है। रिकार्ड के अनुसार अमनदीप काैर ने पिछले आठ सालों में उसकी आमदनी 1.8 करोड़ रुपये आंकी गई थी, लेकिन जब विजिलेंस ने हिसाब लगाना शुरू किया, तो उसका खर्च 1.39 करोड़ रुपये सामने आया। उसने अपनी आय से 31 लाख रुपये ज्यादा खर्च किए है।

  • अब केंद्र के निर्माण अनुसार होगा डेपुटेशन सिस्टम, पढ़ें आदेश

    अब केंद्र के निर्माण अनुसार होगा डेपुटेशन सिस्टम, पढ़ें आदेश

    चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा का डेपुटेशन कोटा खत्म कर दिया गया। चीफ सेक्रेटरी राजीव वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद सभी विभाग निदेशक और सचिव को स्पष्ट किया गया है कि चंडीगढ़ प्रशासन में आने वाले हर कर्मचारी-अधिकारी को केंद्र के नियमानुसार डेपुटेशन की सुविधा दी जाएगी। अब पंजाब और हरियाणा के लिए कोई कोटा फिक्स नहीं होगा। पंजाब और हरियाणा के कर्मचारियों को अधिकारियों को नियमानुसार 3 और 5 वर्ष वापिस जाना होगा।

    गौरतलब है कि चंडीगढ़ शिक्षा विभाग में 4515 में से 820 टीचर्स, जबकि स्वास्थ्य विभाग में 164 में से 98 मेडिकल ऑफिसर्स पोस्टों पर डेपुटेशन कोटा आरक्षित किया गया था। इन पोस्टों पर हमेशा पंजाब और हरियाणा के अधिकारी और कर्मचारी डेपुटेशन कोटे की दुहाई देकर आते थे। डेपुटेशन कोट के तहत नियुक्ति के कारण शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग में ना समय पर भर्ती हो पाती थी और ना ही प्रमोशन हो पाती थी। चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से जारी किए गए निर्देशों से अब विभागों में चंडीगढ़ कैडर के तहत भर्ती डॉक्टर टीचर्स की नियमित प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है।

     

  • Jalandhar News: चोरों का आतंक, एक दिन में 6 दुकानों को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    Jalandhar News: चोरों का आतंक, एक दिन में 6 दुकानों को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरों का कहर जारी है। वहीं आज अल सुबह चोरों ने शहर में 6 दुकानों को निशाना बनाया है। चोरों ने शहर की अलग-अलग जगहों पर वारदातों को अंजाम दिया है। जिससे दुकानदारों में भारी डर का माहौल पाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने रैनक बाजार में कपड़ों की 2 दुकानों को, नया बाजार में 2 मोबाइल शॉप, मनी एक्सचेंज, खिंगरा गेट में मेडिकल की दुकान को निशाना बनाया।

    हालांकि इस मामले को लेकर रैनक के बाजार में कपड़ा व्यापारी से बात की गई तो उनका कहना हैकि दुकान में नुकसान होने से बचाव रहा है। चोरों द्वारा शटर को ही तोड़ा गया है। घटना को लेकर दुकानदारों ने थाना 4 और थाना 3 की पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। शहर में एक दिन में 6 दुकानों को चोरों द्वारा निशाना बनाना पुलिस प्रशासन की कार्रगुजारी पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

  • Punjab News: ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर में 3 युवकों की मौत

    Punjab News: ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर में 3 युवकों की मौत

    राजपुराः पटियाला में राजपुरा-अंबाला हाइवे के बीच राजपुरा में ट्रक और कार में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में चंडीगढ़ नंबर की कार सवार 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अंबाला के एमएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

    जानकारी के अनुसार राजपुरा-अंबाला हाईवे पर घर सराय के पास ट्रक और कार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के समय कार में चार युवक सवार थे, जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल युवक एमएम अस्पताल अंबाला में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है।

  • आज का राशिफल, 28 मई 2025

    आज का राशिफल, 28 मई 2025

    आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज देर रात 1 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजकर 9 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 29 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि:आज आपका दिन खुशहाल बीतेगा। शिक्षा से रिलेटेड आपकी मनोकामना पूरी होगी। आपको परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ रिज़ल्ट मिलेंगे। अच्छे कॉलेज में आप एडमिशन पाएंगे। आगे चलकर आपको सुनहरे अवसर मिलने की संभावना बढ़ेगी। आप अपने खानपान पर ध्यान रखेंगे। जिससे आपकी सेहत फिट एण्ड फाइन रहेगी। एजुकेशन सेक्टर में काम कर रहे लोगों को आज अच्छा फायदा होगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, आपकी एक गलत बात आपको परेशानी में डाल सकती है। आज आप किसी वृद्ध महिला का सहयोग करेंगे, आपका दिन अच्छा गुजरेगा।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। उच्च अधिकारियों द्वारा आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय कर रहे लोग नई-नई योजनाओं को लागू करेंगे, जिससे व्यापार को आगे बढ़ा सके। राजनीति के क्षेत्र में आपकी छवी मजबूत बनेगी, ज्यादा लोगों से आप जुड़ेंगे। सहयोगियों से हर संभव मदद मिलती रहेगी। सगे -संबंधियों से आपको सहायता मिल जाएगी। आज किसी भी स्थिति में आपको अपने समय का ख्याल रखना चाहिए।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपके सामने लाभ के कुछ नए अवसर आयेंगे, जिन्हें आपको छोड़ना नहीं है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आपके कठिन परिश्रम का लाभ मिलने से मन में ख़ुशी का भाव बना रहेगा। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। आज आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते है, किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जायेगा। जॉब के कुछ अच्छे ऑफर आज आपको मिल सकते हैं। जहां जरूरत होगी, वहां समझौता करने के लिए आज आप तैयार रहेंगे।

    कर्क राशि:आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। नये काम करने की सोच से आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। लोग आपकी योजना पर काम करने के लिए आपसे सलाह लेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छात्र अपनी पढ़ाई में नए बदलाव करेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो सीनियर से डांट भी खानी पड़ सकती है। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे तो एक-दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा।

    सिंह राशि:आज आपका दिन पाज़िटिव रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में बनाई गई योजनाएं कारगर साबित होगी। आपके लिए धन लाभ की संभावना बढ़ेगी। मास इन मीडिया कम्युनिकेशन के छात्रों के लिए खास अवसर मिलने की संभावना है। आपके अंदर कलात्मक चीजों के प्रति उत्साह पैदा होगा। आप किसी क्राफ्ट एग्जीबिशन में मित्रों के साथ जा सकते हैं। आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखेंगे। किसी भी बात के लिए तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। जीवनसाथी के साथ आपकी तालमेल अच्छी बनी रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। अच्छे स्वास्थ्य के लिए काम के साथ आराम भी जरुरी है।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर्स से बातचीत करेंगे। आज आपको बिजनेस के सिलसिले में राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है। आज किसी को मामूली बात पर डांटने की बजाय विनम्रता से समझाये। आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। आपके अन्दर कॉन्फिडेंस बना रहेगा। आपकी धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आज आपके खर्च में बढ़ोत्तरी होगी। आज बेकार में समय न गवाकर कुछ न कुछ काम करते रहें।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस राशि के जो लोग नौकरी कर रहे हैं वह दिए गए काम को पूरा करने में सफल होंगे। आज आप दफ्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करेंगे और वह काम करेंगे | बीते दिनों में जितना धन इन्वेस्टमेंट किया था, उसका फायदा आपको आज मिल सकता है। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को खुशनुमा बनाये रखेगा। आज आपकी निजी लाइफ बेहतर रहेगी। परिवार के लोगों के साथ आप घूमने जाने की योजना बनाएंगे।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा और यह सीखेंगे के धन को कैसे बचा कर रखा जाता है, जिससे भविष्य में कोई परेशानी ना हो। आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। सभी लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे। आज आप माता-पिता से अपने मन की बातों को साझा करेंगे।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आप अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। आज का दिन आनंद से भरा रहेगा, आप जिंदगी को पूरी तरह जिएंगे। आज लंबे समय से कर्जा आदि से आखिरकार आपको छुटकारा मिल जाएगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मकर राशि:आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के सभी लोग मिलकर किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आप जीवन साथी के साथ परिवार की भलाई के लिए कार्य करते हुए नजर आएंगे और सदस्यों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। पिताजी आपके बिजनेस को बढ़ाने के लिए धन खर्च करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    कुंभ राशि:आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचाहुआ काम आज पूरा हो जायेगा। समाज मे आज आपको मान-सम्मान मिलेगा। अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप सीजनल फ्रूट शामिल करेंगे। आज परिवारजन आपसी सामजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का समाधान निकालने में सक्षम रहेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे। सेहत के लिए मोर्निंग वाक आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज अचानक हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा।


    मीन राशि:
    आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपमे चुस्ती फुर्ती रहेगी, आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। आज बिना किसी मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। आज की शाम अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या घूमना आपको सुकून देगा और खुशमिजाज बनाए रखेगा। रात को अपने मित्रों से आप फोन पर काफी देर तक बातचीत करेंगे।

  • Jalandhar News: अब इस इलाके में चली गोली, 1 घायल

    Jalandhar News: अब इस इलाके में चली गोली, 1 घायल

    जालंधर/ENS: जिले मे एक ही दिन मे गोली चलने की दूसरी घटना सामने आई है। पहली घटना कमिशनरेट पुलिस के वेस्ट हलके में हुई थी, जिसमे एक वकील की गोली मार कर हत्या कर दी गई। जिसके बाद देर शाम देहात पुलिस के अधीन पड़ते अलवालपूर इलाके मे गोली चली । इस घटना मे एक युवक घायल हुआ है।

    पुलिस के मुताबिक घायल युवक ने बताया कि रंजिश के चलते उस पर गोली चली है। तीन हमलावर कपूरथला नंबर गाड़ी मे सवार होकर आये थे। जिन्होंने फायरिंग की और गांव रेरू के सुखदेव ने गोली उसे मारी है। पुलिस ने युवक को इलाज के लिए आदमपुर के सिविल अस्पताल मे भर्ती करवा दिया है।