Stock Market में सुस्ती, Sensex में 200 अंक तक की गिरावट

Written by

in

बिजनेसः शेयर बाजार में बुधवार को भी सुस्ती दिख रही है। प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे रहे हैं। सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर सेंसेक्स 204.34 (0.25) अंकों की गिरावट के साथ 81,347.29 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 46.05 (0.19%) अंक टूटकर 24,780.15 के स्तर पर पहुंच गया।

रुपया डॉलर के मुकाबले 23 पैसे गिरकर 85.63 पर आया
अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के रुख के कारण बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे गिरकर 85.63 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा विश्लेषकों ने कहा कि महीने के अंत में निर्यातकों और बैंकों की ओर से डॉलर की मांग बढ़ने के कारण स्थानीय मुद्रा दबाव में रही।

हालांकि घरेलू शेयर बाजारों में मिश्रित धारणा के बीच विदेशी निधि प्रवाह धीमा रहा। इसके अलावा, निवेशक घरेलू और वैश्विक वृहद आर्थिक आंकड़ों से संकेत की प्रतीक्षा में सतर्कता बरत रहे हैं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.59 पर खुला और 85.71 तक गिर गया। इसके बाद यह फिर से 85.63 पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 23 पैसे की गिरावट दर्शाता है। मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे गिरकर 85.40 पर बंद हुआ था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *