Punjab News: बर्खास्त महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Written by

in

बठिंडाः विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा के रिमांड पर चल रही बर्खास्त महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर की अचानक सेहत बिगड़ने की खबर सामने आई है। सेहत बिगड़ने के चलते अमनदीप कौर को उपचार के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा हैकि अमनदीप कौर के पेट में अचानक दर्द उठने के कारण उसे स्वास्थ्य संबंधी समस्या हुई है, जिसका इलाज विजिलेंस डॉक्टरों के पास करवा रही है। विजिलेंस ने उसके खिलाफ स्रोतों से अधिक संपत्ति बनाने का मामला दर्ज किया है और वह पूछताछ के लिए विजिलेंस के पास 3 दिनों के रिमांड पर है।

बता दें कि आय से ज्यादा संपत्ति बनाने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से गिरफ्तार की गई महिला कांस्टेबल को बीते दिन जिला अदालत में पेश किया गया था। जहां पर विजिलेंस टीम ने आरोपी अमनदीप कौर से उसकी संपत्ति और इंकम से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए अदालत से 5 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन अदालत ने 3 दिन का रिमांड दिया था। अब विजिलेंस की तरफ से आगामी 29 मई को दोपहर 3 बजे के बाद अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड के दौरान की गई पूछताछ के आधार पर की कार्रवाई की रिपोर्ट भी दी जाएगी। इसके साथ ही विजिलेंस की मांग पर अदालत ने आरोपी महिला अमनदीप कौर के घर व अन्य संपत्तियों की तलाशी के लिए सर्च वारंट भी जारी किया है।

डीएसपी कुलवंत सिंह का कहना है कि विजिलेंस विभाग को उसके खिलाफ कई संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और बेहिसाब संपत्तियों के इनपुट मिले थे। जिसके बाद विजिलेंस टीम ने अमनदीप कौर के साल 2018 से लेकर 31 मार्च 2025 तक वित्तीय जांच की गई। जिसमें उसने अपनी आय से 28 फीसदी ज्यादा पैसे खर्च किए है। रिकार्ड के अनुसार अमनदीप काैर ने पिछले आठ सालों में उसकी आमदनी 1.8 करोड़ रुपये आंकी गई थी, लेकिन जब विजिलेंस ने हिसाब लगाना शुरू किया, तो उसका खर्च 1.39 करोड़ रुपये सामने आया। उसने अपनी आय से 31 लाख रुपये ज्यादा खर्च किए है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *