कोरोना केसों की बढ़ौतरी को लेकर Action में आए CM, बुलाई अहम मीटिंग

Written by

in

अंबालाः देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट के मामलों में बढ़ौतरी हो गई है। वहीं हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी कर दी गई है। दूसरी ओर कोरोना बढ़ रहे केसों को देखते हुए आज दोपहर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ स्थित सचिवालय में हेल्थ डिपार्टमेंट की मीटिंग बुलाई है। मीटिंग में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव और हेल्थ डिपार्टमेंट के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (ACS) सुधीर राजपाल भी मौजूद रहेंगे।

जिसमें कोरोना वायरस के बढ़ रहे केसों को लेकर अस्पतालों को नए दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते है। गौर हो कि मंगलवार को राज्य में कोरोना के 16 केस सामने आने के बाद सरकार ने एडवाइजरी जारी की गई। सरकार ने कहा कि अस्पतालों में फ्लू कॉर्नर, बेड, आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन, एंटीबायोटिक्स व अन्य दवाएं उपलब्ध होनी चाहिए। पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE), एन-95 मास्क, रिएजेंट किट, वीटीएम आदि मौजूद हों।

इमरजेंसी और OPD में मास्क पहनने जैसे संक्रमण रोकथाम व नियंत्रण (IPC) प्रोटोकॉल का पालन किया जाए। सामाजिक जागरूकता बढ़ाई जाए। आइसोलेट मामलों में खासकर हाई रिस्क वाले लोगों (बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, बच्चे, इम्यूनिटी कमजोर या अन्य बीमारियों वाले) की निगरानी हो। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के साथ तैयारी पर बैठक करें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *