Blog

  • Jalandhar News: इस इलाके में चली गोली, Advocate की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में चली गोली, Advocate की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस्तीयाद में दिन दहाड़े गोली चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गोली लगने से एडवोकेट की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान एडवोकेट परमिंदर सिंह ढींगरा के रूप में हुई है। दरअसल, दिलबाग नगर एक्सटेंशन में एडवोकेट को पड़ोसी ने किसी बात के लिए बुलाया था।

    जिसके बाद एडवोकेट जैसे ही नंगे पांव गए तो गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद पता चला कि परमिंदर सिंह ढींगरा की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस और फारेसिंक की टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने घर को सील कर लिया है। अभी पुलिस द्वारा कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया जा रहा है।

    मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने कहा कि गोली चलने के बाद एडवोकेट परमिंदर को मेडिकल उपचार नहीं दिया गया। ऐसे में इस मामले में भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं व्यक्ति ने कहा कि आरोपी को अभी गिरफ्तार किया जाना चाहिए। अन्य व्यक्ति ने कहा कि मृतक एडवोकेट परमिंदर के बारे में उन्हें पता चला कि फ्लैट में किसी ने उन्हें गोली मार दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे तो फारेसिंक टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं गोली चलाने वाला आरोपी भी घर के अंदर ही मौजूद है। थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ परमिंदर सिंह थिंद सहित अन्य पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें राज नगर में गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो देखा 2 एमएम की पिस्टल से एडवोकेट परमिंदर सिंह को गोली लगी। गोली लगने के बाद परमिंदर सीढ़ियों से नीचे गिर गया और उसके सिर पर गहरी चोट लगी। जिसके बाद एडवोकेट की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि सिर में गहरी चोट लगने मौत हुई हो। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर असल तथ्य सामने आएंगे। पुलिस ने परमिंदर कौर, बेटा यश और पति सुनील को गिरफ्तार किया है। अभी गोली चलाने की वजह की जांच की जा रही है।
  • Punjab News: इस इलाके में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, मौत, देखें वीडियो

    मोगा: जिले में व्यक्ति ने खौफनाक कदम उठाया। मिली जानकारी के अनुसार बिजली घर के पास डल्ला मोहल्ले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 64 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान सुखविंदर सिंह पुत्र दिलीप सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक सुखविंदर सिंह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। मृतक की अभी तक शादी भी नहीं हुई थी। मृतक के भाई ने बताया कि वह किसी कारणवश घर से बाहर गया हुआ था। इस दौरान सुखविंदर सिंह घर पर अकेला था। जब वह लौटा तो देखा कि सुखविंदर सिंह ने पंखे से चुनरी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

    परिवार वालों ने तुरंत इसकी सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू की और समाज सेवा समिति के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए मोगा सिविल अस्पताल की मॉर्चुरी में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक घर में 64 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। परिवार की ओर से बताया गया है कि मृतक लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान था और उसका इलाज भी चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • आकाशीय बिजली गिरने से 100 से अधिक जानवरों की मौत

    आकाशीय बिजली गिरने से 100 से अधिक जानवरों की मौत

    राजौरीः जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार आकाशीय बिजली गिरने से खानाबदोश परिवारों की 100 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी है। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना बुधल उपखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात उस समय हुई, जब तेज गरज, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान के बीच आकाशीय बिजली एक चरवाहे के शिविर पर गिर गई।

    बुधल के तरगैन गांव के खानाबदोश परिवार हर साल की तरह इस बार भी अपने पशुओं के साथ बेहतर चारे की तलाश में पारंपरिक मौसमी पलायन के तहत ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर गए थे और ‘मर्ग टॉप’ के पास अस्थायी शिविर स्थापित किया था। बुधल भेड़ पालन विभाग के अधिकारियों के एक दल ने आज सुबह घटनास्थल का दौरा किया तथा प्रभावित परिवारों को हुए नुकसान पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की। प्रभावित परिवारों ने तत्काल मुआवजे और पुनर्वास सहायता की अपील की है।

     

  • Punjab News: 370 ग्राम हेरोइन सहित 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 370 ग्राम हेरोइन सहित 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में पुलिस द्वारा युद्ध नशे के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ ने 2 अलग अलग मामलों में 5 आरोपी गिरफ्तार किए है। आरोपियों के कब्जे से 370 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों से एक मोटर साइकल भी बरामद किया है।
    इनमें से 3 आरोपियों में से 270 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जबकि दूसरे मामले में 2 आरोपियों से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर इनके बैकवर्ड ओर फॉरवर्ड लिंक के बारे में जांच की जाएगी।
  • Punjab News: इस इलाके में किसान और पुलिस आमने-सामने, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में किसान और पुलिस आमने-सामने, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के गांव भिट्टेवढ़ में किसानों और पुलिस प्रशासन के बीच बहस का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जमीन अधिग्रहण करने आई पुलिस टीम को किसानों ने रोक दिया और इस दौरान दोनों में बहस शुरू हो गई। किसानों ने बताया कि प्रशासन ने बिना पैसा दिए ही उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है, जिसके चलते वह पुलिस प्रशासन का विरोध कर रहे हैं।

    किसानों ने कहा कि पुलिस उनके साथ धक्केशाही कर रही है और उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। किसानों ने कहा कि उनके नेताओं के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। प्रशासन हाईवे के लिए जबरन जमीन अधिग्रहण कर रहा है, जबकि उन्हें अभी तक जमीन की पूरी राशि भी नहीं मिली है। इस दौरान किसानों ने कहा कि एक 80 साल के बुजुर्ग किसान के साथ भी बुरा व्यावहार किया गया और उन्हें भी अभी पैसे नहीं दिए गए हैं। किसानों ने कहा कि बिना पैसे लिए हम जमीन नहीं छोड़ेंगे।

  • Punjab News: पिंकी धालीवाल के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: पिंकी धालीवाल के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

    मोहालीः म्यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के घर पर कुछ दिन पहले हुई फायरिंग की घटना को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक शूटर को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अंकित राणा को रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए SP Saurav Jindal ने बताया कि मुख्य आरोपी अजय अभी भी फरार चल रहा है, जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी ने कहा कि 15 मई को रात 10 बजे बाइक पर सवार 2 व्यक्तियों द्वारा पिंकी धालीवाल के घर पर फायरिंग की गई थी।

    इस दौरान घटना स्थल से 7 से 8 खोल बरामद किए गए थे। जिसके बाद उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए एक शूटर को सीआईए की टीम ने हरियाणा के यमुनानगर से गिरफ्तार किया है। 15 मई को आरोपियों ने पहले फ्लाइंग सेंटर इमिग्रेशन पर फायरिंग की। जिसके बाद उत्तराखंड नंबर की बाइक पर सवार होकर शाम को पिंकी धालीवाल के घर की रेकी की। आरोपियों ने देर रात पिंकी धालीवाल के घर पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    जाते समय आरोपी एक पर्ची फेंक गए थे, जिसमें काला राणा गैंग लिखा हुआ था। काला राणा इस समय दिल्ली की जेल में बंद है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पहले यमुनानगर में फायरिंग की थी, जिसके बाद मोहाली में घटना को अंजाम दिया। जांच में सामने आया है कि आरोपियो ने पहले हरिद्वार से बाइक चोरी किया, जिसके बाद यमुनानगर में फायरिंग की। आरोपी यमुनानगर का रहने वाला है। आरोपियों ने घटना से पहले पिंकी धालीवाल को फोन करके धमकी दी थी, जिसके बाद आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।

  • Jalandhar: Innocent Hearts ने दिशा के तत्वावधान में “टेक्नोलॉजी इन एजुकेशन” पर शिक्षा सम्मेलन का किया आयोजन

    Jalandhar: Innocent Hearts ने दिशा के तत्वावधान में “टेक्नोलॉजी इन एजुकेशन” पर शिक्षा सम्मेलन का किया आयोजन

     100 से अधिक सीबीएसई स्कूल प्रिंसिपल हुए शामिल

    जालंधर, ENS: बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित और प्रबंधित दिशा- एन इनीशिएटिव के तत्वावधान में इनोसेंट हार्ट्स ने इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के लोहारां कैंपस में “ टेक्नोलॉजी इन एजुकेशन” पर एक भव्य एजुकेशन कान्क्लेव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रभर से शिक्षाविद,विचारक व प्रोफेशनल्स एकत्रित हुए तथा उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उभरती तकनीकों के एकीकरण पर विचार-विमर्श किया।

    इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप की सीएसआर डायरेक्टर डॉ. पलक गुप्ता बौरी ने गर्म जोशी से स्वागत किया और इनोसेंट हार्ट्स की संस्थापक स्वर्गीय कमलेश बौरी के विजन को साझा किया।उन्होंने 1984 से लेकर अब तक की प्रेरणादायक यात्रा को प्रस्तुत किया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि संस्था की स्थापना नैतिक मूल्यों और समग्र विकास पर आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की विजन के साथ की गई थी।

    कार्यक्रम के मुख्यातिथि राजेश कुमार गुप्ता (रीजनल ऑफ़िसर चंडीगढ़) ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मुख्यातिथि तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलन की परंपरागत रस्म अदा की गई। तत्पश्चात ‘टेक ऑफ़ युगास’ थीम पर आधारित एक जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें युगों के दौरान टेक्नोलॉजी के विकास को रचनात्मक रूप से प्रदर्शित किया गया। मुख्यातिथि ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए आग्रह किया कि वे डिजिटल दुनिया के गुलाम न बनें, बल्कि इसका नैतिक रूप से उपयोग करके शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाएँ।

    मुख्य भाषण के बाद कई प्रभावशाली सत्रों की श्रृंखला आयोजित की गई, जिसका नेतृत्व प्रमुख विशेषज्ञों ने किया: तकनीकी सत्र: डॉ. दीपा डोगरा (डायरेक्टर प्रिंसिपल कैंब्रिज स्कूल, जालंधर) ने नवाचार और रचनात्मकता के लिए एआई पर चर्चा की। उन्होंने विभिन्न डिजिटल कनेक्शन (एआई,जेनरेटिव एआई और लार्ज लैंग्वेज मॉडल) का उल्लेख किया। डॉ. हरमीत कौर वड़ैच (प्रिंसिपल, ननकाना पब्लिक स्कूल लुधियाना), ने शिक्षक प्रशिक्षण और व्यावसायिक विकास में आई की खोज की।

    डॉ. आभा अरोड़ा (ऑथर एंड अर्ली चाइल्डहुड एजुकेटर नोएडा) ने प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा में एआई की भूमिका पर प्रकाश डाला।

    कार्तिक गोयल (कोडिंग एजुकेटर, दिल्ली) ने एसटीईएम शिक्षा में एआई के महत्व पर ज़ोर दिया।

    परमजीत कौर ढिल्लों (कमला नेहरू पब्लिक स्कूल, फगवाड़ा) ने सतत भविष्य के लिए टेक्नोलॉजी पर बात की।

    अक्षय आहूजा (कंसलटेंट, दिल्ली) ने एआई और रोजगारपरकता पर चर्चा की।

    अजय जैन (सीईओ, गुरुग्राम) ने शिक्षा में वीआर, एआर और एआई पर अंतर्दृष्टि के साथ सत्र का समापन किया।

    पैनल चर्चाएँ ‘शिक्षा में ए.आई. का प्रतिरोध कैसे दूर करें’ पर केंद्रित थीं। इस सत्र की मॉडरेटर डॉ. विनोदिता संख्यान (प्रिंसिपल, श्रीराम आश्रम पब्लिक स्कूल, अमृतसर) थीं। पैनलिस्टों में शामिल थे:

    डॉ. शीना सैमुअल (SRM कॉन्वेंट स्कूल, लुधियाना)

    आरती दादा (कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, कपूरथला)

    आभा अरोड़ा (लेखिका, अर्ली चाइल्डहुड एजुकेटर)

    इसके अतिरिक्त, एक अन्य पैनल चर्चा ‘शिक्षा में ए.आई. और अभिभावकों की भागीदारी’ पर आधारित थी। इस सत्र के मॉडरेटर संतोष कुमार गौतम (प्रिंसिपल, दयानंद मॉडल स्कूल, जालंधर) थे। पैनलिस्टों में शामिल थीं:

    डॉ. हरमीत वड़ैच (ननकाना पब्लिक स्कूल, लुधियाना)

    सुश्री रितु पाठक (स्ट. मनू कॉन्वेंट स्कूल, शाहकोट)

    नेहा रतन (यूनिराइज वर्ल्ड स्कूल, जगराओं)

    इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी और मेडिकल सर्विसेज के सैक्रेटरी डॉ. चंदर बौरी ने मुख्यातिथि श्री राजेश कुमार गुप्ता (रीजनल ऑफ़िसर, सीबीएसई, चंडीगढ़) को सम्मान चिह्न भेंट किया।

    ग्रुप फ़ोटोग्राफ़ी सत्र और दोपहर भोज ने नेटवर्किंग के अवसर और अनौपचारिक संवाद के लिए स्थान प्रदान किया। दिन का समापन सम्मान समारोह और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसके बाद हाई-टी का आयोजन किया गया, जिससे उपस्थित लोग शिक्षा में ए.आई. की परिवर्तनकारी शक्ति से प्रेरित और अवगत हुए।

    शिक्षा सम्मेलन ने ज्ञान साझा करने, सहयोग बढ़ाने और प्रौद्योगिकी के माध्यम से भविष्य की शिक्षा की परिकल्पना के लिए एक गतिशील मंच के रूप में कार्य किया।

  • Punjab News: PSPCL का SDO 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

    Punjab News: PSPCL का SDO 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

    पटियालाः भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम ने पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के एसडीओ को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस ब्यूरो की फ्लाइंग स्क्वॉड यूनिट ने नाभा के गांव क्षेत्र घमरोड़ा में तैनात एसडीओ महिंदर सिंह को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
    अधिकारी महिंदर सिंह पर आरोप है कि उन्होंने एक किसान से मोटर कनेक्शन दिलाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

    जिसके बाद किसान ने एसडीओ की शिकायत विजिलेंस विभाग को दी। किसान की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने एसडीओ के खिलाफ जाल बिछाया गया और आरोपी अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ लिया। विजिलेंस फ्लाइंग स्क्वॉड मोहाली की टीम ने पूरी योजना के तहत कार्रवाई करते हुए इस भ्रष्टाचार को बेनकाब किया। अधिकारी के पास से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई है। विजिलेंस टीम ने एसडीओ के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Haryana News: नदी में नहाने गए 2 बच्चे डूबे, मौत

    Haryana News: नदी में नहाने गए 2 बच्चे डूबे, मौत

    पंचकूलाः आज सेक्टर-3 के पास घग्गर नदी में बच्चों के डूबने की खबर मिली है। मिली जानकारी के अनुसार नहाने गए 2 बच्चों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लोगों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला।

    जिसके बाद सेक्टर-6 में स्थित जनरल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि बच्चे नहाने के लिए नदी में उतरे थे और गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनों बच्चे डूब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों की उम्र 14 और 15 साल बताई जा रही है। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना की सूचना मृतक बच्चों के परिजनों को दे दी गई है।

  • Punjab News: Corona ने दी दस्तक, महिला के बाद नौजवान की Report आई Positive, देखें वीडियो

    Punjab News: Corona ने दी दस्तक, महिला के बाद नौजवान की Report आई Positive, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः देश में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते एक हफ्ते में देश में कोरोना के 752 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 305 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के डायरेक्टर डॉ राजीव बहल ने बताया कि अभी तक देश में 4 वैरिएंट मिले हैं। इनमें LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 वैरिएंट शामिल हैं। वहीं बीते दिन मोहाली में हरियाणा की एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव पाई गई थी।


    जिसके बाद अब फिरोजपुर में हरियाणा के नौजवान राकेश कुमार की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव पाई गई है। मिली जानकारी के अनुसार अंबाला का रहने वाला एक युवा कोरोना से संक्रमित हो गया है। बताया जा रहा हैकि नौजवान अपने माता-पिता के पास सूर्या इनक्लेव, रेलवे कॉलोनी में आया हुआ था, जहां उसकी तबीयत खराब होने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा टेस्ट कराए गए। टेस्ट रिपोर्ट में नौजवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

    डॉक्टर मानिक ने बताया कि उनके पास राकेश कुमार मरीज आया है, जो कि अंबाला का रहने वाला है। राकेश की टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई है। जिसके बाद उसे घर में आइसोलेट किया गया है। वहीं डॉक्टर ने लोगो से मास्क पहनने की अपील की है। उन्होेंने कहा कि अगर किसी भी मरीज को बुखार या गले में दर्द की समस्या हो तो वह डॉक्टर के पास चेकअप करवाएं। सिविल सर्जन डॉ. राजविंदर कौर ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उक्त युवक का स्वास्थ्य ठीक है, लोगों को घबराने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है।