Blog

  • पंजाबः विधायक के घर पहुंची विजिलेंस की दबिश 

    पंजाबः विधायक के घर पहुंची विजिलेंस की दबिश 

    गुरदासपुरः पंजाब में गुरदासपुर से विधायक बरिंदरमत सिंह पाहड़ा के घर और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर अमृतसर विजिलेंस रेंज की टीम पहुंची। टीम ने यहां संपत्ति का जायजा लिया और कुछ दस्तावेजों की जांच की है। गौरतलब है कि विधायक पाहड़ा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच चल रही है।

    बीते माह इसी जांच के सिलसिले में विधायक पाहड़ा को डीएसपी विजिलेंस गुरदासपुर ऑफिस में बुलाया था। जहां उनके साथ 8 घंटे पूछताछ हुई थी। विजिलेंस टीम ने कई जायदादों की खरीद संबंधी विधायक से दस्तावेज मांगे थे। अब विजिलेंस इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर जांच कर रही है। विधायक पाहड़ा के अलावा मौजूदा नगर परिषद प्रधान बलजीत सिंह पाहड़ा, पिता गुरमीत सिंह पाहड़ा, जगबीर सिंह जग्गी को विजिलेंस पूछताछ के लिए बुला चुकी है।

    विजिलेंस विभाग की ओर से तलब किए जाने पर बीते महीने विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा दफ्तर पहुंचे थे। उस दौरान डीएसपी वरिंदर सिंह की ओर से उन्हें सैल्यूट मारा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिसके बाद उक्त डीएसपी का ट्रांसफर कर दिया गया था। खास बात है कि एसएसपी विजिलेंस इस मामले की खुद जांच कर रहे हैं और बनाई गई SIT उनके दिशा-निर्देशों पर ही कार्य कर रही है।

  • पंजाबः व्यक्ति की गुंडागर्दी, ईंटों से कई बाइके तोड़ी, देखें CCTV

    पंजाबः व्यक्ति की गुंडागर्दी, ईंटों से कई बाइके तोड़ी, देखें CCTV

    लुधियानाः फिरोजपुर रोड पर नागपाल रीजेंसी के बाहर व्यक्ति की गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। दरअसल, युवक खाली खाली प्लाट में कार पार्क करने के लिए आया था। इस दौरान उसे रास्ता नहीं मिला तो गुस्साए व्यक्ति ने गाड़ी से उतरकर कई बाइकों में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने ईंटों से 11 बाइकें तोड़ डालीं। तोड़फोड़ की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

    आसपास के ऑफिसों में काम करने वाले लोगों ने सर्विस लेन में अपनी बाइकों को खड़ा किया हुआ था। लोग ड्यूटी और अपने कामों से वापस लौटे तो उन्हें बाइकें टूटी हुई मिली। जिसके बाद उन्होंने थाना डिवीजन नंबर 8 में शिकायत दर्ज कराई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची ने वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी हुई है। आसपास के लोगों ने बताया कि उसके प्लाट के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर कई बार आसपास के लोगों से बहस भी हुई थी।

  • पंजाबः चाइना डोर को लेकर मान की सख्ती, जारी किए ये निर्देश

    पंजाबः चाइना डोर को लेकर मान की सख्ती, जारी किए ये निर्देश

    चंडीगढ़ः बसंत पंचमी के त्योहार के मौके पर लोगों की तरफ से ज़्यादा पतंग उड़ाने का गंभीर नोटिस लेते हुये मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की तरफ से सिंथेटिक या कोई अन्य सामग्री से बनी चाइना डोर जोकि पतंग उड़ाने के उद्देश्य के लिए बेची और इस्तेमाल की जाती है, की बिक्री, भंडारण और खरीद पर सख़्ती से पाबंदी लगाने और इसको तुरंत ज़ब्त करने के हुक्म जारी किये गए हैं। ऐसी सामग्री से बनी डोर न सिर्फ़ मानवीय जीवन के लिए, बल्कि पक्षियों के लिए भी ख़तरनाक है। इसके इलावा डीजीपी को निर्देश दिए गए हैं कि वह सभी एसएचओज़ को तुरंत अपने अधिकार क्षेत्र में छापेमारी करने के निर्देश जारी करें।

    इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए वातावरण मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि उपरोक्त हुक्म माननीय पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के सीडब्ल्यूपी नम्बर 487 आफ 2015 (ओएंडएम) तारीख़ 20 जनवरी, 2015 के हुक्मों अनुसार दिए गए हैं। उन्होंने राज्य के सभी डिप्टी कमिशनरों को चाइना डोर के खतरे के बारे आम लोगों को जानकारी देने के निर्देश दिए जिससे वह अपने बच्चों को पतंग उड़ाने के लिए इस किस्म की डोरी का प्रयोग न करने के बारे जागरूक कर सकें क्योंकि चाइना डोर बिजली की कंडक्टर है और इससे मानव जीवन, ख़ास तौर पर पक्षियों के जीवन के लिए ख़तरा पैदा होता है।

    इसके इलावा, विज्ञान, प्रौद्यौगिकी और वातावरण विभाग, सरकार पंजाब के नोटिफिकेशन नं. 10/ 133/2016-एसटीई (5)/173002 तारीख़ 23. 02. 2018 के हुक्मों के अंतर्गत नायलॉन, प्लास्टिक या किसी भी चीज़ से बने पतंग उड़ाने वाले धागे या किसी अन्य सिंथेटिक सामग्री जिसको पंजाब में “चीनी डोर/माँझा“ के तौर पर जाना जाता है और जो ग़ैर-बायोडिग्रेबल है, के निर्माण, बिक्री, भंडारण, खरीद, सप्लाई, आयात और प्रयोग पर पूर्ण पाबंदी लगाई गई है।

    वातावरण मंत्री ने कहा कि पंजाब के सभी कार्यकारी मैजिस्ट्रेट, वन्य जीव और वन विभाग के इंस्पेक्टर के रैंक के अधिकारी, पंजाब पुलिस के सब-इंस्पेक्टर और इससे ऊपर के रैंक के अधिकारी, राज्य की म्युंसपल इकाईयों के दर्जा तीन और इससे ऊपर के अधिकारी और पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के सहायक वातावरण इंजीनियर और इससे ऊपर के रैंक के अधिकारियों को उपरोक्त निर्देशों के लागू करने को यकीनी बनाने के लिए अधिकृत किया गया है।

    मीत हेयर ने आगे कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने 2016 के ओ. ए. नम्बर 384 और 2016 के ओए नम्बर 442 के अंतर्गत 11 जुलाई, 2017 को जारी निर्देशों के द्वारा राज्य सरकारों को वातावरण ( सुरक्षा) एक्ट, 1986; जानवरों के प्रति बेरहमी के रोकथाम एक्ट, 1960; वन्य जीव (सुरक्षा) एक्ट, 1972, भारतीय दंड संहिता या किसी अन्य कानूनी व्यवस्था के अंतर्गत किसी भी उल्लंघन के खि़लाफ़ उचित कदम उठाने के लिए कहा गया है।

  • चिंतपूर्णी रोड पर घेवट वेहड की खाई में मिली युवती की लाश

    चिंतपूर्णी रोड पर घेवट वेहड की खाई में मिली युवती की लाश

    ऊना/सुशील पंडित : घेवट बेहड़ में सड़क से सटी खाई में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक युवती कौन और कहां की रहने वाली है इसका अभी खुलासा अभी नहीं हो पता है। घटना स्थल के साथ ही सड़क पर एक मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया। वहीं, धर्मशाला आई फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने की कोशिश की है।

    जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे घेवट बेहड़ के स्थानीय निवासी ने पंचायत के उप प्रधान शेरे मुख्तियार को सड़क के साथ ही खाई में एक युवती का शव पड़े होने की सूचना दी। जिसके बाद उपप्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी अंब आशीष पठानिया दलबल सहित मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिला के एएसपी प्रवीण धीमान का कहना है कि पुलिस ने सूचना मिलने पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की उम्र 25 से 30 साल के बीच लग रही है। युवती की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगा।

  • ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

    ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला मुख्यालय ऊना के बचत भवन के समीप बाइक सवार व्यक्ति ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयानक था कि सड़क पर व्यक्ति की टांग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे सड़क पर काफी खून बिखर गया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर गंभीर रुप से घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद आगामी उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में रेफर किया गया और घावों की ताब न सहते हुए उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। 

    घायल व्यक्ति की पहचान अनंत राम (72) पुत्र लेहणू राम निवासी वार्ड नंबर 04 अप्पर बसाल के रुप में हुई हैं। वहीं सूचना मिलते ही सिटी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना का जायजा लेकर कार्रवाई शुरु कर दी हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने ट्रक व बाइक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना के बचत भवन के पास एक सीमेंट लेकर जा रहे ट्रक चालक ने बाइक सवार व्यक्ति काे टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सड़क पर गिर गया। जिससे बाइक चालक बुजुर्ग की एक टांग बुरी तरह से घायल हो गई।  लोगों के सहयोग से घायल को ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआई चंड़ीगढ़ रेफर किया। लेकिन पीजीआई चंड़ीगढ़ ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी हैं।

  • जालंधरः पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    जालंधरः पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमारः देहात पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना लांबड़ा की पुलिस ने चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक बैटरी बरामद की है। वहीं थाना गोराया की पुलिस ने लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने के मामले 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इसी तरह थाना लोहियां की पुलिस ने अवैध खनन के मामले में एक व्यक्ति को ट्रैक्टर ट्राली सहित गिरफ्तार किया है।

    थाना लांबड़ा के प्रभारी अमन सैनी की टीम के एएसआई नरिंदर सिंह ने चोरी का मामला दर्ज कर आरोपी राज सिंह उर्फ राजवीर पुत्र जगजीत सिंह निवासी गांव चमियारा थाना मकसूदां को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी ओर गोराया थाने के प्रभारी हरजिंदर सिंह को मंजूरा पत्नी हमीद मोहम्मद निवासी गांव जज कलां के शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके घर से उसके पड़ोसी हरविंद सिंह उर्फ जीता पुत्र अमरजीत सिंह निवासी जज कलां उसके घर से सिलेंडर चोरी कर फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सिलेंडर बरामद कर लिया।

    वहीं दूसरी ओर छिंदो पत्नी बहादुर सिंह निवासी गोराया ने बताया कि वह अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं काम पर जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति उसके हाथ से फोन और हाथ में पकड़ा एक हजार रुपए छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर बलजीत सिंह पुत्र सरबजीत निवासी संत नगर फिल्लौर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फोन और वारदात के दौरान इस्तेमाल किया बाइक पीबी 08 डी जेड 5434 और 200 रुपए की नगदी बरामद की है।

    इसी तरह थाना लोहियां के प्रभारी सुरजीत सिंह पुड्डा ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई मोहन सिंह पुलिस पार्टी के साथ गांव युसूफपुर दारेवाल के पास मौजूद थे। उसी दौरान रेत से भरा हुए सोनालिका ट्रैक्टर को रोककर जांच की गई। इस दौरान वह रेत खनन के मामले में कोई पुख्त कागजात नहीं दिखा सका। जिसके बाद उन्होंने रेत खनन के अधिकारी अजय कुमार को सूचित किया। मौके पर आए अजय कुमार ने जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक बलजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी शेख मागा थाना कबीरपुर जिला कपूरथला के खिलाफ अवैध खनन के मामले में काबू कर लिया है। 

  • उना- हमीरपुर मार्ग पर अरनियाला में 1 करोड़ 47 लाख से बनेगा अंडर पास : सतपाल सिंह सत्ती 

    उना- हमीरपुर मार्ग पर अरनियाला में 1 करोड़ 47 लाख से बनेगा अंडर पास : सतपाल सिंह सत्ती 

    रेलवे फाटक पर यात्रियों को हो रही समस्या का होगा समाधान

    अब माफिया पर कार्रवाई कम बल्कि दिखावा अधिक किया जा रहा

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना सदर से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ऐसे संस्थानों को आनन-फानन में बंद कर रही हैं। जिन्हें बने हुए काफी साल हो गए हैं।कांग्रेस सरकार ने सत्ता संभालते ही 1000 संस्थानों को डीनोटीफाई कर दिया। जबकि प्रदेश में वड़े विकास कार्य करवाने के दावे किए जा रहे हैं। एक तरफ सरकार पांच लाख नौकरियां देने के दावे कर रही हैं। वहीं जो रोजगार पर लंबे समय से लगे थे। उन्हें बेरोजगार करने की योजना के तहत निर्णय लिए जा रहे हैं। 

    सोमवार को ऊना के विश्राम-गृह में पत्रकार वार्ता करते विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश के कई मंत्री तंगहाली की बाते कर रहे हैं। ऐसी बातें शायद प्रदेश में कभी की होंगी। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आते ही जिस तरह से अवैध खनन को लेकर बड़ी कार्रवाई करने के दावे किए जा रहे हैं। उसको देखकर लग रहा है कि खनन माफिया अचानक ही क्यों सक्रिय हो गया। जबकि इससे पहले भी अवैध खनन के खिलाफ काफी कार्रवाई की गई हैं। लेकिन अब माफिया पर कार्रवाई कम बल्कि दिखावा अधिक किया जा रहा हैं। सत्ती ने कहा कि ऊना में कांग्रेस नेता ने दस सालों से एक ही जगह ही पर काम करने वालों की सूचियों बनानी की जो कवायद शुरु की हैं। इस तरह की बातें तो शायद कभी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी नहीं कही होगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों व कर्मियों को डराने व दबाने का प्रयास  कुछ कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता करने में लगे हैं। सत्ती ने कहा कि जिन लोगों ने सरकारी विभागों में विकासात्मक कार्यो को करने में लगे रहे। अब उनकी बिलों की अदायगी को लेकर कांग्रेस नेता दिशा-निर्देश देने में लगे हैं। ऐसा कदापि सहन नहीं किया जाएगा। जरुरत पड़ने वाले ऐसे मसलों को कोर्ट व विधानसभा में उठाया जाएगा। क्योंकि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

    सतपाल सत्ती ने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से ऊना-हमीरपुर को जाने वाले मार्ग पर अरनियाला में रेलवे फाटक की समस्या का हल करते हुए अंडर पास की मंजूरी दी हैं। करीब 1 करोड़ 47 लाख रुपए की राशि इस पर खर्च की जाएगी। जिससे इस मार्ग पर लगने वाले लंबे जाम से जनता को राहत मिलेगी और लोगों का कामकाज भी प्रभावित नहीं होगा। इसके लिए भाजपा केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के आभारी हैं। इस मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजकुमार पठानिया, जनकराज खजांची समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • कर्मचारी नेता महिमन चंद्र को हिमाचल प्रदेश इंटक के प्रदेशाध्यक्ष की कमान

    कर्मचारी नेता महिमन चंद्र को हिमाचल प्रदेश इंटक के प्रदेशाध्यक्ष की कमान

    सारिका कटोच महिला इंटक अध्यक्ष, सुरेन्द्र शौण्डा को महामंत्री व ओम शर्मा को आईटी सेल अध्यक्ष व मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

    बददी/सचिन बैंसल : राष्ट्रीय इंटक अध्यक्ष चन्द्रशेखर दूबे ने हिमाचल प्रदेश इंटक की तीन माह के लिए घोषित की गयी एडहोक कमेटी को भंग करके हिमाचल प्रदेश में इंटक की गतिविधियों में तेजी लाने के लिए हिमाचल प्रदेश इंटक की नयी कार्यकारिणी घोषित कर तेज तर्रार मजदूर व कर्मचारी नेता महिमन चन्द्र को हिमाचल प्रदेश इंटक की कमान सौंपी है । कुल्लू से महिमन चन्द्र को प्रदेशाध्यक्ष, लाहौल स्पिति से सुरेन्द्र शौण्डा को प्रदेश महामन्त्री, बिलासपुर से एडवोकेट भगत सिंह वर्मा तथा बद्दी से विक्रम सिंह ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है । इसके अतिरिक्त कुल्लू से संजय शर्मा, मण्डी से एटवोकेट प्रेम सिंह राणा, शिमला से  राजेश कुमार परमार, हमीरपुर से अमित कुमार को उपाध्यक्ष,  शिमला से  जितेन्द्र बरागटा,  सरकाघाट, मण्डी से शिव कुमार वर्मा रमेश शर्मा को महासचिव, कांगडा से मेहताब सिंह सह महासचिव, बिलासपुर से अब्दुल मजीद, मण्डी से राजीव सिंह रूपल को संगठन मन्त्री, बिलासपुर से कमलेश कुमार और सतपाल शर्मा को सचिव नियुक्त किया गया है ।

    सारिका कटोच को प्रदेश महिला इंटक अध्यक्ष व ओम शर्मा को आईटी सेल अध्यक्ष तथा मीडिया प्रभारी की कमान 

    इसके अतिरिक्त कांगडा जिला से प्रसिद्ध समाज सेविका सारिका कटोच पंवर को प्रदेश महिला इंटक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । बद्दी सोलन से प्रसिद्ध पत्रकार ओम शर्मा को हिमाचल प्रदेश इंटक के आईटी सैल व मीडिया प्रभारी के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश इंटक का  प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है ।
    महिमन चन्द्र ने इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर दूबे, राष्ट्रीय महासचिव नागार्जुन, राष्ट्रीय सचिव कमल रंजन दूबे व हिमाचल के प्रभारी रिषीकेश मिश्रा के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय मजदूर व कर्मचारी हितैषी मुख्यमन्त्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को उनकी इस पद पर नियुक्ति के लिए हार्दिक धन्यावाद किया है । 

    मजदूरों व उद्योग मालिकों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी इंटक : महिमन चंद्र

    प्रैस के नाम जारी विज्ञप्ति में महिमन चन्द्र ने कहा कि हिमाचल प्रदेश इंटक पूरजोर तरीके से मजदूरों, कर्मचारियों व समाज के विभिन्न वर्गों के मसलों को प्रमुखता से सरकार के समक्ष उठाकर उनकी समस्याओं के उन्मूलन के लिए कार्य करेगी । महिमन चन्द्र ने बताया कि पहले भी उनके नेतृत्व में इंटक ने प्रदेश स्तर पर मजदूरों, कर्मचारियो व आम जनमानस से जुड़े हुए मुद्दों को पुरजोर से सरकार के समक्ष उठाकर समस्याओं का निदान किया है । उन्होंने हिमाचल प्रदेश में विभिन्न भागों में लगी इंन्डस्ट्रीज व फैक्ट्रीज में कार्यरत मजदूरों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि उनकी मांगों को मालिकों के समक्ष पुरजोर तरीके से उठा कर उनका निराकरण किया जाएगा । दूसरी तरफ उन्होंने फैक्ट्री के मालिकों से अनुरोध किया है कि वे  श्रम कानूनों का  पालन करते हुए मजदूर हित  को अधिमान दें। इंटक हमेशा मालिक और मजदूरों के बीच मधुर रिश्तों की पैरवी करती रही है और आगे भी करती रहेगी क्योंकि ये फैक्ट्रियां प्रदेश में रोजगार एवम् आय का मुख्य साधन के साथ साथ हिमाचल प्रदेश के विकास की रीढ़ हैं तथा इंटक कभी भी प्रदेश हित में इनके सुचारू रूप से संचालन में किसी किस्म की बाधा  डालने के हक में नही रही है।
  • हरोली में बेटी बचाओं बेटी पढाओ के अंर्तगत  रैली का आयोजन 

    हरोली में बेटी बचाओं बेटी पढाओ के अंर्तगत  रैली का आयोजन 

    ऊना/सुशील पंडित : महिला एंव बाल विकास विभाग की और से सोमवार  को परियोजना हरोली में बेटी बचाओं बेटी पढाओ के अंर्तगत खंड स्तरीय रैली का आयोजन किया गया।  रैली को एसडीएम हरोली  विशाल शर्मा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया रैली की अगुवाई वाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमति पूनम चौहान ने की ।  हरोली सर्कल की समस्त आंगनवाडी कार्यकर्त्ता महिलाए व किशोरियों ने  भाग लिया जिसमे सलोगन के माध्यम से महिलाओं को भ्रूण हत्या वन्द करने वारे जागरूप व वेटियों को बचाने व पढ़ाने के वारे में भी जागरूप किया गया इस अवसर सुपरवाईजर नीलम सैनी, पुष्पा देवी, उमा देवी व ब्लाक कारडिनेटर ज्योति शर्मा व पंचायत की सभी आंगनवाडी कार्यकर्ताओ ने भी भाग लिया !

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित : वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।कक्षा पहली से चौथी तक के बच्चों ने ‘आत्मपरिचय प्रतियोगिता’ तथा कक्षा पांँचवी से दसवीं तक के बच्चों ने ‘स्लोगन लेखन प्रतियोगिता’ में भाग लिया।स्ट्राबेरी ग्रुप में कक्षा प्रथम में से काशवी भारद्वाज प्रथम, विवान द्वितीय तथा शिवाय ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा दूसरी में से सानवी प्रथम,परमिंदर द्वितीय तथा आद्विक तृतीय स्थान पर रहे।

    ग्रुप एप्पल में सनमीत, नव्या जैन प्रथम, इशिका द्वितीय, अबनीत तथा सीरत तृतीय स्थान पर रहे।ऑरेंज ग्रुप में मनमीत कौर प्रथम, रियांश ठाकुर द्वितीय, प्रगुण कौशल तथा अनिका तृतीय स्थान पर रहे।मैंगो ग्रुप में राधिका, हर्षदीप कौर प्रथम,भारती जैन,तथा श्रेयस धीमान द्वितीय तथा शगुन तृतीय स्थान पर रहे। मैलन ग्रुप में अश्लेषा प्रथम, आशीष तथा दिव्या शर्मा द्वितीय, मोहम्मद नोमान खान तृतीय स्थान पर रहे।स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ठ ने विजेता रहे छात्रों को सम्मानित किया।