Blog

  • पंजाबः आप विधायक ने दुकान पर चाइना डोर को लेकर की छापेमारी, SSP पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    पंजाबः आप विधायक ने दुकान पर चाइना डोर को लेकर की छापेमारी, SSP पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले से विधायक मनविंदर सिंह गियासपुरा ने पायल के कस्बे मलौद में सुभाष की दुकान पर छापेमारी कर चाइना डोर बरामद की। इस दौरान विधायक ने खन्ना के एसएसपी की कार्यशैली पर सवाल उठाए। विधायक ने कहा कि वह इस मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात करेंगे। विधायक ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत से शहर में चाइना डोर को बेची जा रही है और यहां तक ​​कहा कि जब से खन्ना में एसएसपी द्यमा हरीश कुमार ओम प्रकाश की पदस्थापना हुई है, तब से नशीले पदार्थों समेत अन्य अवैध धंधे बढ़ गए हैं। विधायक ग्यासपुरा ने कहा कि उन्हें लगातार शिकायत मिल रही थी कि इलाके में चाइना डोर बेचे जा रहे हैं।

    उन्होंने सबसे पहले इसकी जानकारी एसएसपी को दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस वजह से वह खुद तहसीलदार को लेकर उस दुकान पर छापा मारने गए, जहां से चाइना डोर बरामद हुई थी। इसके साथ ही विधायक ने खन्ना के एसएसपी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह इस मामले में मुख्यमंत्री से बात करेंगे। विधायक ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत से चाइना डोर को बेचा जा रहा है और यहां तक ​​कहा कि जब से खन्ना में एसएसपी द्यमा हरीश कुमार ओम प्रकाश की पदस्थापना हुई है, तब से नशीले पदार्थों समेत अन्य अवैध धंधे बढ़ गए हैं।

  • इस एयरपोर्ट पर आज सभी उड़ानें रद्द हुई, जानें मामला

    इस एयरपोर्ट पर आज सभी उड़ानें रद्द हुई, जानें मामला

    श्रीनगरः खराब मौसम की वजह से श्रीनगर एयरपोर्ट से आज की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। श्रीनगर एयरपोर्ट की तरफ से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। श्रीनगर एयरपोर्ट ने ट्वीट कर कहा, ‘लगातार खराब मौसम की वजह से आज की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। रद्द की गई उड़ानों के यात्रियों को संबंधित एयरलाइंस द्वारा बिना किसी अतिरिक्त लागत के अगली उपलब्ध उड़ान में सीट दी जाएगी।

    सुबह से हो रही बर्फबारी

    मालूम हो कि कश्मीर घाटी में ताजा बर्फबारी शुक्रवार सुबह शुरू हुआ। जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में जहां मध्यम से भारी बर्फबारी हुई, वहीं मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई। श्रीनगर एयरपोर्ट के निदेशक कुलदीप सिंह ने कहा, ‘लगातार हो रही बर्फबारी और कम विजिबिलिटी के कारण श्रीनगर एयरपोर्ट पर अगले आदेश तक उड़ान परिचालन निलंबित कर दिया गया है।’ उन्होंने कहा कि सुबह उड़ानें संचालित हुईं, लेकिन कम विजिबिलिटी और बर्फबारी के कारण सुबह 10 बजे के बाद इन्हें निलंबित करना पड़ा।

    जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद

    अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण, घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली एकमात्र बारहमासी सड़क श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मेहर इलाके में भूस्खलन और सड़क पर फिसलन की स्थिति के कारण राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सड़कों को साफ करने का काम जारी है लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।

  • पंजाबः मक्खन कंग हत्याकांड के दो और आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार

    पंजाबः मक्खन कंग हत्याकांड के दो और आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार

    नवांशहरः पुलिस ने बहुचर्चित मक्खन सिंह कंग हत्याकांड को लेकर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। आईजीपी कौस्तुभ शर्मा आईपीएस लुधियाना रेंज व एसएसपी भागीरथ सिंह मीणा आईपीएस की अगुवाई में चलाई गई मुहिम के तहत बहुचर्चित कत्ल केस मामले पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स टीम की ओर से महाराष्ट्र से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों से पूछताछ में हत्या को अंजाम देने के लिए साथियों द्वारा इस्तेमाल की गई 4 एमएम पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस समेत 32 बोर की 2 पिस्टल की आरोपियों की निशानदेही से बरामद करने में सफलता हासिल  की है।

    पुलिस ने इस केस में शामिल कथित आरोपियों के 2 और साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान खड़क सिंह उर्फ गोगू निवासी गांव सुधा माजरा थाना काठगढ़ और दीपक चौहान उर्फ बीका निवासी भद्दी के रूप में हुई है। आरोपियों ने बताया कि 28 मार्च 2022 को सुबह मक्खन सिंह पुत्र संतोख सिंह निवासी कंग थाना राहों का पेट्रोल पंप, गढ़ी राहों में गैंगस्टर राजेश कुमार उर्फ सोनू खेतरी के इशाने पर कुछ गैंगस्टरों द्वारा गोलियां मार कर कत्ल कर दिया गया था। जिस संबंधी गैंगस्टर राजेश, मनदीप उर्फ दीपा फासी बेगमपुर और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकद्दमा नंबर 34 तिथि 28-3-2022 अ/द 302,148, 149,120-बी आईपीसी और 25 असला एक्टर तहत थाना राही में मामला दर्ज किया गया।

    जांच के दौरान प्रणव सहगल फासी विकास नगर नवांशहर, शिवम निवासी महलोन, अमनदीप कुमार उर्फ ​​रेचों निवासी खामाचोन, गुरमुख सिंह उर्फ ​​गोरा निवासी उपनोवाल, राहुल नाथा निवासी करीमपुर ध्यानी, करमजीत सिंह उर्फ ​​जस्सा निवासी हप्पोवाल, खड़क सिंह उर्फ इस मामले में सुधा माजरा निवासी गग्गू, बीका निवासी दीपक चौहान उर्फ ​​भद्दी और लोधीपुर निवासी जसकरण जस्सी को भी नामजद किया गया। इस मामले में प्रणव सहगल और मनदीप दीपा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और बाकी कथित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले में SSP को जारी किया नोटिस

    पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले में SSP को जारी किया नोटिस

    चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने सेक्टर-17 में दुकानदार से मारपीट में एसएसपी चंडीगढ़ को नोटिस जारी किया है। दरसल, ज्ञानचंद की याचिका पर चंडीगढ़ पुलिस के एसएसपी, सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (सेंटर), सेक्टर 17 पुलिस थाने के एसएचओ ओम प्रकाश, एसआई कर्मवीर सिंह, सेक्टर 33 निवासी सुभाष आनंद और मोहाली मुंडी खरड़ निवासी गुरमीत सिंह को नोटिस जारी कर 28 मार्च 2023 तक ज्ञानचंद की पिटिशन पर रिप्लाई दायर करने के लिए कहा है। 20 जून 2022 को गुरमीत सिंह और सुभाष आनंद ने दर्जी का काम करने वाले ज्ञानचंद की दुकान में ना सिर्फ जबरदस्ती प्रवेश किया बल्कि उसके साथ मारपीट भी की।

    सुभाष आनंद सेक्टर 17 आनंद कंपलेक्स के मालिक हैं जबकि गुरमीत सिंह, सुभाष आनंद के दोस्त हैं। इस मारपीट में ज्ञानचंद बुरी तरह घायल हो गए, जिस कारण ज्ञानचंद को सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल में ले जाना पड़ा। पुलिस ने इस मामले में पहले तो ज्ञानचंद पर लगातार दबाव बनाया कि वह समझौता कर ले परंतु जब आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के लिए बार बार कहते रहे तो पुलिस ने 9 जुलाई, 2022 को शिकायतकर्ता और गुरमीत सिंह के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 107/151 के तहत कार्रवाई कर दी।

    इस मामले में गुरमीत सिंह को सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (सेंटर) की अदालत में पेश कर दिया गया। जबकि सुभाष आनंद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। मजबूरी में शिकायतकर्ता ज्ञानचंद ने चंडीगढ़ पुलिस के एसएसपी का दरवाजा खटखटाया परंतु उसके बाद भी उन्हें इंसाफ नहीं मिला। जिस कारण उन्होंने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में चंडीगढ़ पुलिस के एसएसपी, सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (सेंट्रल) ओमप्रकाश इंस्पेक्टर, एएसआई करमबीर सिंह, सुभाष आनंद और गुरमीत सिंह के खिलाफ याचिका दायर कर दी। हाईकोर्ट में इन सभी को नोटिस जारी कर 28 मार्च 2023 से पहले जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।

  • माता श्री चिंतपूर्णी जी में हवन करवाने के लिए अब श्रद्धालु ऑनलाईन कर सकेंगे बुकिंग

    माता श्री चिंतपूर्णी जी में हवन करवाने के लिए अब श्रद्धालु ऑनलाईन कर सकेंगे बुकिंग

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऑनलाईन बुकिंग सुविधा का किया शुभारंभ

    मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई जाएंगी सभी मूलभूत सुविधाएं

    ऊना/सुशील पंडित : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं को नव वर्ष में घर बैठे हवन करवाने के लिए ऑनलाईन बुकिंग की सुविधा प्रदान की, जिसके लिए उन्होंने वीरवार को माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इससे पूर्व उन्होंने मंदिर में माथा टेका और पूजा अर्चना भी की।

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी मंदिर लोगांे की आस्था का प्रमुख केंद्र है। धार्मिकों स्थलों का विकास और विस्तार करके इन्हें पर्यटन की दृष्टि से समृद्ध बनाया जाएगा ताकि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश को देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है यहां अनेकों देवी देवताओं का वास है। प्रदेश के समस्त ऐतिहासिक धार्मिकों स्थलों का पुनरूद्वार किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश की जनता, स्थानीय जनता, पुजारी वर्ग और लोगों से आहवान किया के वे मंदिरों के विकास में अपना महत्वूपर्ण योगदान दें। 

    उन्होंने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर प्रदेश के लोगों की आस्था का केंद्र है, हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के साथ यहां आते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर स्थल पर श्रद्धालुओं को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रह हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि माईदास सदन से मंदिर तक जाने के लिए श्रद्धालुओं को बैठने के लिए बैंच, शैड, पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने तथा शौचालय का तीव्र गति से निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध शक्तिपीठ में दंडवत्त होकर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग से रास्ता बनाने का भी प्रावधान किया जाएगा।

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मंदिरों के सरकारीकरण होने से मंदिरों की आय में काफी बढ़ौत्तरी हुई है। उन्होंने कहा कि इस धनराशि का उपयोग मंदिरों के विकास, मंदिरों के कल्याण और श्रद्धालुओं की सेवा में लगना चाहिए तथा पुजारी वर्ग को भी उनका हिस्सा मिलना चाहिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिना जनसहभागिता के किसी भी कार्य को पूरा करना असंभव होता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र विकास के लिए स्थानीय लोगों को विश्वास में लेकर आगे बढे़गें। इस मौके पर मंदिर आयुक्त एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने माता श्री चिंतपूर्णी में चल रहे विभिन्न विकासात्क कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंदिर न्यास में आने वाले श्रद्धालुओं को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। 

    हवन करवाने के लिए ऑनलाईन बुकिंग आरंभ

    उपायुक्त ने बताया कि हवन सामग्री मंदिर न्यास द्वारा पेमेंट आधार पर उपलब्ध करवाई जाएगी। मंदिर में हवन करवाने वाले पुजारियों के सम्पर्क नम्बर ऑनलाईन कर दिए गए हैं। माता श्री चिंतपूर्णी में हवन करवाने के श्रद्धालु ऑनलाईन वेबसाईट https://www.matashrichintpurni.com/hawan-booking/ के माध्यम से बुकिंग करवा सकते हैं। माता श्री चिंतपूर्णी में ऑनलाईन प्रसाद योजना और ऑनलाईन डोनेशन योजना संचालित की जा रही है।  इन योजनाओं के तहत श्रद्धालु ऑनलाईन प्रसाद की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। यदि कोई श्रद्धालु डोनेशन देना चाहता है तो वह ऑनलाईन डोनेशन कर सकता है, जोकि मंदिर की वेबसाईट पर उपलब्ध है। 

    सूक्ष्म व सप्तशती दो प्रकार के होंगे हवन

    सूक्ष्म हवन करवाने के लिए 40 मिनट से 1 घंटे अवधि हेतू 500 रूपये पंजीकरण  तथा 1200 रूपये हवन सामग्री शुल्क और सप्तशती हवन करवाने के लिए 2 से 2Û30 घंटे की अवधि होगी जिसके लिए 1100 रूपये पंजीकरण और 5800 रूपये हवन सामग्री शुल्क होगा। हवन सामग्री मंदिर न्यास श्रद्धालुओं को पेमेंट आधार पर उपलब्ध करवाएगा। श्रद्धालुआंे की सुविधा के लिए हवन करवाने वाले पुजारियों के नाम और सम्पर्क नम्बर वेबसाईट पर उपलब्धर करवाए गए हैं, श्रद्धालु स्वयं हवन के लिए बुक कर सकते हैं।

    हवन करवाने का समय

    सूक्ष्म हवन करवाने का समय प्रातः 7 से 8 बजे, 11 से 12 बजे व सवा तीन से सवा चार तक होगा। जबकि सप्तशती हवन प्रातः 8 से 10Û40 और साढे़ 12 से तीन बजे तक तथा साढे़ चार से 7 बजे तक का समय रहेगा। इस अवसर पर चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, एडीसी डॉ अमित कुमार शर्मा, एसपी अर्जित सेन, कार्यकारी उपमंडलाधिकारी चिराग शर्मा, एसई पीडब्ल्यूडी जीएस राणा, एसई आईपीएच नरेश धीमान, मंदिर अधिकारी बलवंत पटियाल, प्रधान छपरोह नीलम वाला, प्रधान मोईन ऐशवर्य शर्मा, जिलाध्यक्ष रणजीत राणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, पुजारी तिलक राज कालिया, संजीव कालिया, रमेश के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • जालंधरः चाइना डोर से हुआ व्यक्ति घायल, बाल-बाल बची आंख

    जालंधरः चाइना डोर से हुआ व्यक्ति घायल, बाल-बाल बची आंख

    जालंधर/वरुणः पंजाब में डीजीपी गौरव यादव ने चाइना डोर पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। लेकिन इसके बावजूद पंजाब भर में चाइना डोर बिक रही है। हाल ही में चाइना डोर से लुधियाना का एक व्यक्ति घायल हुआ था। जिसे 56 टांके लगे थे। लेकिन अब ट्रांसपोर्ट नगर में चाइना डोर से व्यक्ति के घायल होने का मामला सामने आया है।

    जानकारी के अनुसार मैकेनिक का काम करते शख्स को चाइना डोर ने अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में उसकी आंख और नाक पर गंभीर चोट आई है। शहर में दो दिनों में पुलिस ने किशनपुरा और संजय गांधी नगर से भारी मात्रा में चाइना डोर बरामद कर दो व्यक्तियों को काबू किया था। लेकिन कुछ लोग अभी भी चोरी छिपे इस घातक चाइना डोर को बेचने का कारोबार कर रहे है।

  • Kanjhawala Case: गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद बड़ी कार्रवाई, 11 पुलिसकर्मी सस्पेंड

    Kanjhawala Case: गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद बड़ी कार्रवाई, 11 पुलिसकर्मी सस्पेंड

    नई दिल्लीः गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद युवती अंजलि को कार से 13 किलोमीटर तक घसीटने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वारदात वाली रात तीन पीसीआर वैन व दो पिकेट पर तैनात 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। रोहिणी जिले के जिन 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है उनमें दो सब इंस्पेक्टर, चार असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, चार हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल शामिल हैं। घटना के दिन इनमें से छह पीसीआर ड्यूटी पर थे और पांच पीकेट पर थे। इन पुलिसकर्मियों पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप है। बता दें कि जिस रूट पर ये घटना हुई, उस रूट पर तैनात पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। 

    जांच समिति की ओर से रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद हुई कार्रवाई

    विशेष आयुक्त शालिनी सिंह की अध्यक्षता वाली जांच समिति की ओर से एक रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने कहा कि उस रात ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को मामले में जल्द से जल्द आरोपपत्र दायर करने का निर्देश दिया है ताकि दोषियों को सजा मिल सके। दिल्ली पुलिस को भी यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है कि जांच में कोई शिथिलता न हो और वे जांच की प्रगति के संबंध में गृह मंत्रालय को पाक्षिक रिपोर्ट सौंपे।

    गृह मंत्रालय ने कानून-व्यवस्था में सुधार की कही बात

    गृह मंत्रालय ने कहा कि राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार के लिए भी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि लोग, खासकर महिलाएं और बच्चे भयमुक्त माहौल में रह सकें। इस संबंध में गहन जांच की जाएगी कि क्या बेहतर समन्वय के लिए पीसीआर वैन इकाइयों को जिला पुलिस के साथ जोड़ दिया जाए। पीसीआर वैन को कुछ साल पहले जिला पुलिस से अलग कर दिया गया था। बाहरी दिल्ली में उन इलाकों की पुलिस द्वारा उचित जांच की जाएगी जहां सीसीटीवी कैमरे कम हैं या नहीं हैं और जिन इलाकों में ‘स्ट्रीट लाइट’ नहीं है।

    स्कूटी को कार ने मार दी थी टक्कर

    पुलिस ऐसे क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे और ‘‘स्ट्रीट लाइट’’ लगाने के लिए नागरिक एजेंसियों के साथ समन्वय करेगी। नए साल के पहले ही दिन तड़के एक युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और कार में फंस गयी युवती को आरोपी करीब 12 किलामीटर तक सड़कों पर घसीटते रहे जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में कार सवार पांच लोगों के साथ ही उनके कई साथियों को गिरफ्तार किया गया है।

  • रेलवे क्रॉस‍िंग पर बाइक न‍िकालने दौरान सामने से आ गई ट्रेन, देखें CCTV

    रेलवे क्रॉस‍िंग पर बाइक न‍िकालने दौरान सामने से आ गई ट्रेन, देखें CCTV

    मेजाः प्रयागराज के मेजा इलाके में रेलवे फाटक लगा होने पर फाटक से नीचे से निकलने का भयानक वीडियो सामने आया है। जहां एक शख्‍स अपनी बाइक फाटक के बैर‍ियर के नीचे से न‍िकालता है और पटर‍ियां पार करने लगता है। तभी ट्रेन आ जाती है तो बाइक वहीं छोड़कर युवक पीछे लौट आता है। इसका वीड‍ियो सामने आया है। हैरान कर देने वाली यह घटना उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज की है। प्रयागराज के मेजा इलाके में रेलवे क्रासिंग पर एक बाइक सवार रेलवे लाइन पर कर रहा था, तभी अचानक ट्रेन आ गई। हादसे का यह वीडियो किसी को भी डरा देगा।

    चंद मिनट बचाने के लिए युवक एक बड़ी रेल दुर्घटना का शिकार होते-होते बचा, लेकिन उसकी बाइक की हालत देखकर हादसे का अंदाजा लगाया जा सकता है। वीड‍ियो में द‍िख रहा है क‍ि रेलवे फाटक लगा हुआ है और लोग उसके नीचे से अपनी बाइक न‍िकालकर जा रहे हैं। कुछ ही देर में द‍िखाई देता है क‍ि एक लड़का बाइक को न‍िकालकर जैसे ही पटर‍ियों के बीच पहुंचता है, वैसे ही तेज रफ्तार में ट्रेन गुजरने लगती है। वह लड़का बाइक छोड़कर पीछे लौटता है और बाइक को वहीं ग‍िरा देता है।

    जैसे ही वह लड़का पीछे आता है, उसी समय दूसरी तरफ से भी मालगाड़ी आ रही होती है। वह लड़का तो बच जाता है लेक‍िन बाइक की हालत बेकार हो जाती है। इस घटना का वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है।

  • जालंधरः पड़ोसी के घर से मिला चोरी का सामान, ऐसे सुलझी गुत्थी, देखें वीडियो

    जालंधरः पड़ोसी के घर से मिला चोरी का सामान, ऐसे सुलझी गुत्थी, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः महानगर में काला संघा रोड़ पर स्थित न्यू गीता कालोनी में चोरी का मामला को कुछ ही घंटों में सुलझा लिया गया है। आज सुबह चोरी की वारदात के बाद मोहल्ला निवासियों ने एनआरआई के भाई को सूचना दी थी कि उनके घर के दरवाजे टूटे हुए है और पानी बाहर आ रहा है। जिसके बाद जिला कपूरथला के रहने वाले हरदीप अपने विदेश में रहते भाई शिव के घर की जांच के लिए आए तो देखा वहां से चोर एसी, फ्रिज, होम थियेटर, गैस सिलेंडर सहित अन्य कीमती सामान चुराकर ले गए।

    इस दौरान उन्होंने मोहल्ला निवासी और पुलिस की मदद से लोगों के घरों में जांच करनी शुरू की तो उनके घर से कुछ कदम दूरी पर स्थित एक घर से चोरी का सारा सामान उन्हें मिल गया। मामले की जानकारी देते हुए हरदीप ने बताया कि तीन चार घरों में अभियान चलाने दौरान ही उन्हें चोरी का सामान मिल गया। हरदीप ने बताया 4 घर छोड़कर एक घर में सर्च अभियान के लिए गए तो उस घर में औरत काफी घबराई हुई थी।

    जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो वहां से सामान बरामद हुआ। हरदीप ने बताया कि  औरत ने कबूल किया है कि काफी सामान उनके पति ने दो साथियों के साथ मिलकर चुराया था। जिनमें से काफी सामान उन्हें मिल गया है। लेकिन अभी भी बाकी के सामान की बरामदगी के पूछताछ की जा रही है। 

  • Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में बाघा को आधा पागल करने के बाद वापिस आ रही है बावरी

    Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में बाघा को आधा पागल करने के बाद वापिस आ रही है बावरी

    मुंहई: सीरियल Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में बाघा को आधा पागल कर देने के बाद आख़िरकार बाघा को अपनी बावरी नए रूप में मिलने जा रही है। असित कुमार मोदी ने हमेशा कहा है कि दर्शक ही मेरे बॉस है । अपने इस अलिखित नियम के अनुरुप वह बावरी के तोर पर नवीना वाडेकर को तारक मेहता का उल्टा चश्मा  में लाने का दावा कर रहे हैं ।  

    अपनी इस नई बावरी के बारे में बताते हुए इस शो के निर्माता और क्रिएटर असित कुमार मोदी  ने कहा, “मैं इस किरदार के लिए किसी नए और भोले भाले चेहरे वाली क्लाकारा को लाना चाहता था । हम भाग्यशाली हैं कि हमे वैसी ही बावरी मिल गई। वह शो के प्रति पूरी तरह से समर्पित व प्रतिबद्ध है। हमारा शो दर्शकों का प्रिय शो है और हमे उनकी आशाओं और अपेक्षाओं को पूरा करना है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे अपनी बावरी नवीना वाडेकर को अपना पूरा स्नेह और सहयोग देंगे। वह अपने इस किरदार के लिए  बहुत उत्साहित है और Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah  शो की गरिमा को अच्छी तरह समझती है। इस किरदार के लिए टेलेंट का ऑडिशन कर और फिर इनका चीन किया। मैं अपने दर्शकों से विनती करता हूं कि वे अपनी बावरी को ढेर सारा स्नेह और आशीर्वाद दें।”

    Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के चलते हुए ट्रैक में बावरी अपने शहर से वापिस लौट आई है और वह बाघा से बागीचे में मिलने के लिए कहती है।  पर बाद में बावरी उसको संदेश भेज देती है कि वह इस रिश्ते को तोड़ना चाहती है। तब से ना केवल बाघा और नट्टू काका बल्कि पूरी गोकुलधाम सोसायटी चिंतित है। सभी बावरी के इस व्यवहार का कारण जानना चाहते हैं। अब सभी को अपने अपने प्रश्नों का उत्तर मिलेगा। 

    इंतजार करिए। नीला टेलीफिल्म ऐसे बहुत सारे सरप्राइज़ अपने दर्शकों के लिए जल्दी लाने वाले हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा सबसे लंबे समय तक चलने वाले सिटकॉम में से एक है जो पहले 2008 में प्रसारित हुआ था और अब 3600 से अधिक एपिसोड के साथ अपने 15 वें वर्ष में है। अपने प्रमुख शो के अलावा, नीला फिल्म प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड इस शो को यूट्यूब पर मराठी में  ‘गुकुलधामची दुनियादारी’ और तेलुगू में ‘तारक मामा अयो रामा’ को स्ट्रीम करता है।