Punjab News: नशा तस्कर के घर पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, SSP Aditya का आया बयान, देखें वीडियो

गुरदासपुर: पंजाब सरकार द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत आज दीनानगर के गांव डीडा सांसियां में प्रशासन ने नशा तस्कर गुलशन टोनी के घर पर पीला पंजा चलाया। मिली जानकारी के अनुसार गुलशन टोनी के खिलाफ 21 से अधिक नशा बेचने के मामले दर्ज हैं। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी अदित्य ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।

एसएसपी ने कहा कि पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ शुरू किए गए मुहिम तहत जिले में अलग-अलग टीमों के माध्यम से सख्ती से काम किया जा रहा है तथा इस कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सख्ती आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार, 2024 में इस गांव के पास 3 युवकों के शव मिले थे जो नशे के साथ हुई थी। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने इस गांव में बड़े पैमाने पर नशा बेचने वालों को शिकंजा कसा गया था। अगर बात की जाए तो यहां पर अधिकतर नशा विक्रेताओं ने नहर विभाग की जमीन पर अपने मकान बनाए हुए हैं, जिसे पिछले दिन भी एक नशा तस्कर के मकान को गिराकर ध्वस्त कर दिया गया था।

आज फिर नहर विभाग और पुलिस प्रशासन ने एक और मकान को गिरा दिया है। इस गांव में आज जो नशा तस्कर का घर गिराया गया है उस व्यक्ति के खिलाफ लगभग 21 मामले दर्ज थे, जिसने अपना घर बहुत बढ़िया तरीके से बनवाया था। घर में स्विमिंग पूल और कई अन्य सुविधाएं थीं, जो घर में बनाई गई थीं, जिन्हें आज पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *