फ्लैट मालिक ने पूर्व इंजीनियर की चबा डाली नाक, देखें CCTV

Written by

in

कानपुरः बिठूर रतन प्लैनेट अपार्टमेंट में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां पार्किंग में खड़ी गाड़ी को हटवाने को 2 पक्षों में विवाद हुआ। दरअसल, बिठूर के एक अपार्टमेंट की सोसाइटी के सचिव और फ्लैट मालिक के बीच विवाद हो गया। हाथापाई के दौरान फ्लैट मालिक ने दांत से सोसाइटी सचिव की नाक चबा डाली। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें देखा जा सकता हैकि 3 व्यक्ति पार्किंग में खड़े थे। इस दौरान सचिव के पास फ्लैट मालिक गया। जिसके बाद उसने सचिव की नाक पर दांत मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया।

वहीं लहूलुहान हालत में परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिटायर्ड इंजीनियर रूपेंद्र सिंह यादव नारामऊ स्थित रतन प्लैनेट अपार्टमेंट में रहते हैं। वह वहां की सोसाइटी के सचिव भी है। रूपेंद्र की बेटी प्रियंका ने बताया रविवार शाम पिता के पास अपार्टमेंट में रहने वाले क्षितिज मिश्रा का फोन आया। कहा कि उसकी पार्किंग में किसी और की गाड़ी पार्क है। पिता ने गार्ड भेजकर गाड़ी हटवाने की बात कही, लेकिन क्षितिज ने उन्हें नीचे बुलाया।

आरोप है कि नीचे पहुंचते ही क्षितिज ने रूपेंद्र पर पहले थप्पड़ बरसाए, फिर अचानक उनकी नाक चबा डाली। इससे वह लहूलुहान होकर पार्किंग में गिर पड़े। जानकारी होने पर पेशे से वैज्ञानिक बेटे प्रशांत व प्रियंका उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए। प्रियंका के मुताबिक नाक के आगे का मांस अलग हो गया है। अब पिता को इलाज के लिए दिल्ली ले जाएंगे। वहीं, पुलिस ने बेटे प्रशांत की शिकायत पर ने क्षितिज मिश्रा के खिलाफ बिठूर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर बिठूर प्रेम नारायण विश्वकर्मा ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *