Punjab News: इस इलाके में 18 वर्षीय नौजवान का गोली मारकर कत्ल

Written by

in

मोहाली: जिले में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। मिली जानकारी के अनुसार पैसों के लेन-देन को लेकर चल रही पुरानी रंजिश में 18 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हेमंत उर्फ़ हेमू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने भाई के साथ मदनपुर में रहता था। मामले की जानकारी देते हुए मृतक के मामा प्रवीन ने बताया कि हेमंत मोहाली में अपने भाई अमित के साथ किराए पर रहता था और वहां वाहन चलाने का काम करता था।

उन्होंने बताया कि बीती रात उन्हें हेमंत के दोस्त सोनू का फोन आया। पहले उसने कहा कि हेमंत का एक्सीडेंट हो गया है और बाद में फोन करके बताया कि हेमंत को किसी ने गोली मार दी है। सुबह जब वे मोहाली पहुंचे तो हेमंत की लाश सिविल अस्पताल फेज-6 में थी। मृतक के मामा ने बताया कि हेमंत के दोस्त सोनू ने उन्हें बताया था कि उसका इसी इलाके के रहने वाले संदीप गबर और रिजवान के साथ पैसों को लेकर विवाद चल रहा था।

कुछ दिन पहले भी इनके बीच तकरार हुई थी, लेकिन उस समय मामला सुलझा दिया गया था। देर रात को जब हेमंत खाना खाकर सेक्टर 91 में बाहर सैर के लिए निकला तो उन युवकों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। पहले उससे मारपीट की और बाद में उसे गोली मारकर मौके से फरार हो गए। इस मामले में थाना फेज-1 पुलिस ने हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। इंडस्ट्रियल एरिया चौकी इंचार्ज गुलशन कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *