Blog

  • IPL के Playoff मुकाबलों पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, इस Stadium में खेले जाएंगे मुकाबले

    IPL के Playoff मुकाबलों पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, इस Stadium में खेले जाएंगे मुकाबले

    चंडीगढ़ः IPL के प्लेऑफ मुकाबलों पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मैच मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम खेला जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 मई को बारिश के साथ तेज हवा भी चलेगी। इसका असर चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में दिखाई देगा। मौसम विभाग की इस चेतावनी पर पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) का कहना है कि उनकी ओर से दोनों मैचों की पूरी तैयारी है। दोनों दिनों में बारिश कैसी होती है, इस पर उनकी नजर रहेगी।

    22 मार्च से चल रहा IPL टूर्नामेंट अब अपने अंतिम चरण में है। आज (27 मई) लखनऊ सुपर जॉइंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। क्वलीफायर-1 और एलिमिनेटर मुकाबले मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में होने हैं। हालांकि, इनमें कौन सी टीमें भिड़ेंगी, इसका फैसला आज के मैच के बाद होगा।

    PCA के सूत्रों के मुताबिक, स्टेडियम में मॉडर्न हेरिंगबोन ड्रेनेज सिस्टम लगा है। इस सिस्टम से बारिश के बाद 25-30 मिनट के भीतर मैदान से पानी को तेजी से निकाल दिया जाता है। हेरिंगबोन सिस्टम में आम तौर पर एक प्रमुख पाइप होता है, जो ढलान के साथ कई छोटे पाइपों से जुड़ा होता है, जिससे मैदान का पानी तेजी से घटता है। इससे उम्मीद है कि हल्की बारिश के बाद भी मैच पूरे हो सकेंगे। अगर बारिश नहीं रुकती है, तो फिर कुछ नहीं कहा जा सकता।

  • Punjab News: बर्खास्त महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर की संपत्ति फ्रीज, चिपकाया नोटिस, देखें वीडियो

    Punjab News: बर्खास्त महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर की संपत्ति फ्रीज, चिपकाया नोटिस, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के गंभीर आरोपों में निलंबित महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी 1.35 करोड़ रुपये से अधिक की चल और अचल संपत्ति फ्रीज कर दी है। इसके साथ ही उसका मोबाइल फोन, प्लॉट और थार गाड़ी भी ज़ब्त कर ली गई है। यह कार्रवाई 2 अप्रैल 2025 को थाना कैनाल कॉलोनी में दर्ज एफआईआर नंबर 65 के तहत की गई है, जो एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21बी, 61 और 85 के तहत दर्ज है।

    पुलिस ने उसके घर के बाहर नोटिस चिपकाया है। इसके साथ ही एक प्लॉट, एक थार गाड़ी, एक बुलेट और कुछ मोबाइल भी अटैच किए गए हैं। इस अभियान का नेतृत्व कर रहे डीएसपी हरबंस सिंह ने बताया कि आदेशानुसार अमनदीप कौर की बठिंडा की विराट ग्रीन कॉलोनी में बनी 99 लाख रुपये की कोठी को फ्रीज कर लिया गया है, जिसके तहत कोठी पर फ्रीज का नोटिस लगाया गया है। उन्होंने बताया कि इसके बाद उसकी थार गाड़ी समेत बाकी संबंधित संपत्तियों को फ्रीज किया जाएगा। इसके अलावा उसे विजिलेंस द्वारा आज अदालत में पेश किया जाना है।

    जानकारी के अनुसार पिछले दिनों बठिंडा पुलिस ने एक महिला कांस्टेबल को तब हिरासत में लिया था जब वह अपनी थार गाड़ी में सवार होकर जा रही थी। जब उसकी गाड़ी की तलाशी ली गई तो उससे 17.71 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस खबर के बाद उच्च अधिकारियों ने उसे बर्खास्त कर दिया। बर्खास्त महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर मूल रूप से मानसा में तैनात थी और उस समय बठिंडा पुलिस लाइन में ड्यूटी पर थी। उसका गांव बठिंडा जिले के चक्क फतेह सिंह वाला में है।

  • Punjab News: JCB Operator की संदिग्ध परिस्थितियों में नहर किनारे मिली लाश, देखें वीडियो

    Punjab News: JCB Operator की संदिग्ध परिस्थितियों में नहर किनारे मिली लाश, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः थाना घुम्मण कलां की पुलिस ने अपरबारी दुआब नहर की पटरी किनारे झाड़ियों में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश बरामद की है। मृतक युवक की पहचान सतबीर सिंह (35) पुत्र गुरनिंदर सिंह निवासी गांव कोटली सूरत मल्ली के रूप में हुई है, जो जेसीबी ऑपरेटर था।

    मृतक युवक के पिता गुरनिंदर सिंह ने बताया कि बेटा सतबीर सिंह जेसीबी (पोकलेन) मशीन का ऑपरेटर था और रोजाना की तरह वह गांव विरक में जेसीबी मशीन चलाने आया था, लेकिन रात को वह अपने घर वापस नहीं पहुंचा। बेटे के घर न आने पर उसकी खोज करते रहे और आज जब गांव विरक आए तो पता लगा कि सतबीर सिंह रात को यहीं से गया था। सतबीर सिंह के संबंध में पूछताछ की तो पता चला कि सतबीर सिंह मृत हालत में गांव बागोवाणी के पास से गुजरती अपरबारी दुआब नहर के किनारे पड़ा हुआ था। उन्होंने शक जताया कि सतबीर सिंह की हत्या की गई है। सतबीर उनका इकलौता बेटा था क्योंकि बड़ा बेटा पहले ही एक सड़क दुर्घटना में मर चुका है। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

    इस संबंध में थाना घुम्मण कलां के एसएचओ जगदीश सिंह ने कहा कि नहर की पटरी के पास रहस्यमय हालत में एक युवक की लाश मिली है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और थाना घुम्मण कलां द्वारा धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: सुबह-सुबह भारतीय सेना के 2 हेलीकॉप्टरों की हुई अचानक इमरजेंसी लेंडिंग

    Punjab News: सुबह-सुबह भारतीय सेना के 2 हेलीकॉप्टरों की हुई अचानक इमरजेंसी लेंडिंग

    तरनतारनः जिले के गांव ढोटिया में भारतीय सेना के 2 हेलीकॉप्टरों की अचानक इमरजेंसी लेंडिंग की गई। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग 7:30 बजे यह घटना गांव के खेल स्टेडियम में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सेना के दोनों हेलीकॉप्टरों ने करीब डेढ़ मिनट के भीतर सुरक्षित तरीके से लैंडिंग की। लैंडिंग के बाद दोनों हेलीकॉप्टर करीब 20 मिनट तक स्टेडियम में रुके रहे, जिसके बाद वे अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

    दरअसल, हेलीकॉप्टरों को अचानक जमीन पर उतरते हुए देखकर, आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए। उनकी नजरें उस समय हेलीकॉप्टरों पर थीं, लेकिन किसी भी हेलीकॉप्टर से कोई आवाज नहीं आई और सेना की तरफ से लैंडिंग का कारण अभी तक आधिकारिक रूप से नहीं बताया गया है। सेना की ओर से इस घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

    जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यह लैंडिंग किसी तकनीकी या अन्य कारणों से हुई होगी। हालांकि, यह घटना किसी भी अप्रिय स्थिति की तरफ इशारा नहीं करती, क्योंकि दोनों हेलीकॉप्टरों ने सुरक्षित लैंडिंग की और बाद में अपनी उड़ान जारी रखी। यह घटना फिलहाल एक रहस्य बनी हुई है क्योंकि सेना ने इस लैंडिंग के कारणों के बारे में कुछ नहीं बताया है। हालांकि, एक अच्छी बात यह रही कि लैंडिंग पूरी तरह से सुरक्षित रही और कोई हताहत नहीं हुआ।

  • Punjab News: बाइपास पर हुए धमाके से व्यक्ति घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइपास पर हुए धमाके से व्यक्ति घायल, देखें वीडियो

    पुलिस का आया बड़ा बयान

    अमृतसरः जिले के मजीठा रोड पर एक बार फिर से धमाके की घटना सामने आई है। ये तस्वीरें अमृतसर मजीठा रोड बाइपास, डीसेंट अवेन्यू के बाहर की हैं। जहां धमाके की आवाज़ सुनी गई। इस घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि धमाके जैसी आवाज़ आई है और इसमें एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। कई लोगों का कहना है कि यह बम जैसी चीज़ का धमाका था। दूसरी ओर, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी का कहना है कि धमाके की सूचना मिली थी, लेकिन वहां पहुंचे तो पता चला कि किसी भी प्रकार का विस्फोट नहीं हुआ है और न ही कोई बम जैसी चीज़ के कोई निशान मिले हैं। फिर भी यह धमाका किस चीज़ का हुआ, इसकी पुलिस जांच कर रही है और घायल व्यक्ति को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के बाद डीसेंट एवेन्यू और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कॉलोनी में रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस धमाके को आतंकी घटना करार नहीं दिया है, लेकिन संदेह के सभी कोणों से जांच की जा रही है, ताकि धमाके के कारण और इसके पीछे किसी की संलिप्तता की पुष्टि की जा सके।
  • Punjab News: मनी एक्सचेंज लूट मामले में एक व्यक्ति की मौत; आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: मनी एक्सचेंज लूट मामले में एक व्यक्ति की मौत; आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के सबसे भीड़-भाड़ वाले इलाके हाल बाज़ार में दिनदिहाड़े 2 लुटेरों ने एक मनी एक्सचेंज की दुकान पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस खूनी घटना को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि रमनीक सिंह नामक युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया था और यह युवक बाहरी क्षेत्र से है, जो स्टॉक मार्केट में काम करता रहा है। स्टॉक मार्केट में घाटा होने की वजह से उसने यह घटना अंजाम दी। यह घटना एक बड़ी साजिश के तहत की गई थी। हालांकि पुलिस ने तुरंत ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी की ओर से कुलदीप बांसल और दिनेश बांसल पर हमला किया गया था। जिसमें दोनों गंभीर जख्मी हुए थे। कुलदीप बांसल की इलाज दौरान मौत हो गई। आरोपी ने जितनी भी रकम लूटी थी उसके कब्जे से बरामद कर ली गई है। व्यक्ति ने स्टॉक मार्केट में पैसे लगाए थे और उन पैसों में काफी नुकसान होने के कारण उसने यह वारदात अंजाम दिया। वहीं आरोपी रमनीक ने एक अलग साज़िश के तहत खुद को अस्पताल में भर्ती कराया और 112 पर भी खुद कॉल कर लूट की वारदात होने का आरोप लगाया था।

  • फुटबॉल प्रीमियर लीग की विक्ट्री परेड के दौरान हुआ हादसा, कार ने 50 लोगों को कुचला, देखें वीडियो

    फुटबॉल प्रीमियर लीग की विक्ट्री परेड के दौरान हुआ हादसा, कार ने 50 लोगों को कुचला, देखें वीडियो

    लिवरपूलः इंग्लैंड के लिवरपूल शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां फुटबॉल प्रीमियर लीग में जीत की खुशी में विक्ट्री परेड को लेकर फैंस सिटी सेंटर में इकट्ठा हुई थी, तभी एक कार अचानक भीड़ में घुस गई। इस दौरान कार चालक ने कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में लगभग 50 लोग घायल हो गए, जिनमें से 20 लोगों का इलाज मौके पर ही किया गया, जबकि 27 को अस्पताल ले जाया गया। घायलों में 4 छोटे बच्चे भी शामिल हैं। कार चला रहे 53 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि लोग लाल रंग के कपड़े पहने हुए और झंडे लहराते हुए प्रीमियर लीग की जीत का जश्न मना रहे हैं। अचानक एक काले रंग की गाड़ी आती है और भीड़ में घुसकर लोगों को रौंदने लगती है, जिससे अफरा-तफरी मच जाती है। गाड़ी काफी दूर तक लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ती है। जब गाड़ी रुकती है, तब तक कई लोग घायल हो चुके होते हैं। गुस्साए लोग गाड़ी को चारों ओर से घेर लेते हैं, लेकिन चालक दरवाजा नहीं खोलता। बाद में पुलिस के आने पर उसे बाहर निकाला गया और गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना पर इंग्लैंड के प्रधानमंत्री ने दुख व्यक्त किया है और सुरक्षाबलों तथा बचाव कर्मियों की सराहना की है, जिन्होंने समय पर स्थिति को संभाला। स्थानीय पुलिस का कहना है कि यह घटना किसी आतंकवादी साजिश का हिस्सा नहीं लगती है और आरोपी से पूछताछ जारी है।    
  • Jalandhar News: नशे में धुत SHO ने की बदतमीजी, महिला ने जड़े थप्पड़, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नशे में धुत SHO ने की बदतमीजी, महिला ने जड़े थप्पड़, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर रेलवे पुलिस चौकी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दीदार सिंह ने शराबी हालत में नया नाटक रच दिया। आरोप है कि शराब के नशे में धुत स्थानीय रेलवे चौकी प्रभारी ने स्टेशन रोड पर महिला को पकड़कर जबरन अपने सरकारी क्वार्टर में ले जाने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने एसएचओ के चुंगल से उसे छुड़ाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जगतपुरा पंज ढेरा की रहने वाली परवीन नामक महिला अपने बच्चों को स्कूल से लेने के लिए रेलवे स्टेशन की सर्विस रोड पर अपने किसी रिश्तेदार को फोन कर रही थी।

    तभी वहां रेलवे पुलिस चौकी के इंचार्ज दीदार सिंह बिना वर्दी पहने, सिर्फ निकर और बनियान में धमकियां देते हुए आए और उस महिला के साथ बदतमीजी करने लगा। पीड़ित परवीन के मुताबिक चौकी इंचार्ज दीदार सिंह ने उसे जबरदस्ती खींचकर अपने कमरे में ले जाने की कोशिश की। शोर शराबा होने पर लोग इकट्ठे हो गए और पीड़ित परवीन के घर वाले भी घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने मीडिया को फोन कर पूरा मामला बताया। मौके पर रेलवे थाना लुधियाना के एसएचओ पलविंदर सिंह को मामला बताया गया, जिन्होंने फिल्लौर आकर पीड़ित महिला की बात सुनी।

    मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन शराब का सेवन ज्यादा होने के कारण दीदार सिंह कुछ बोल नहीं सका। एसएचओ पलविंदर सिंह महिला को न्याय दिलाया। एसएचओ सरदार पलविंदर सिंह ने कहा कि इस शराबी रेलवे चौकी इंचार्ज को यहां से स्थानांतरित कर लाइन हाजिर किया जाएगा। पीड़ित महिला ने अपने साथ हुई इस छेड़छाड़ का बदला फिल्लौर रेलवे चौकी इंचार्ज के सामने 3 थप्पड़ मारकर लिया, तब जाकर मामला शांत हुआ। कुछ देर बाद दीदार सिंह को अपनी गलती का एहसास हुआ और माफी भी मांगी। वहीं, इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

  • Punjab News: रेलवे स्टेशन के पास पुलिस और लुटेरो में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: रेलवे स्टेशन के पास पुलिस और लुटेरो में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    कपूरथलाः पंजाब पुलिस द्वारा लगातार गैंगस्टरों और बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज सुबह रेलवे स्टेशन ढिलवां के पास पुलिस की लुटेरों के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में लूटपाट करने वाले 2 व्यक्ति गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में मौके पर पहुंचे जिला कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि पुलिस को उक्त स्थान पर लूटपाट करने वाले व्यक्तियों की जानकारी मिली थी।

    जिसके बाद पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की हुई थी। सुबह लगभग 6:20 बजे पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल सवार को आते देखा, जिन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में 2 व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला भेजा गया है। पुलिस को मौके पर 2 पिस्तौल भी बरामद हुई हैं।

     

     

  • Stock Market: लाल निशान पर खुला बाजार, IT और Auto शेयरों में बिकवाली

    Stock Market: लाल निशान पर खुला बाजार, IT और Auto शेयरों में बिकवाली

    बिजनेसः मंगलवार को बाजार की शुरुआत नकारात्मक रही। लाल निशान पर बाजार खुलते ही नीचे की तरफ गिरने लगा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 460.38 अंक गिरकर 81,716.07 पर आ गया, जबकि निफ्टी 162.05 अंक गिरकर 24,839.10 पर पहुंच गया। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे गिरकर 85.17 पर आ गया। बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। सेंसेक्स में 750 अंक की गिरावट पाई जा रही है। आज IT और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी जा रही है।

    सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट एक में तेजी है। NTPC, बजाज फिनसर्व सहित कुल 11 शेयरों में 1.8% तक की गिरावट है। इंडसइंड बैंक में 0.70% की तेजी है। निफ्टी के 50 में से 44 शेयरों में गिरावट जबकि 6 में तेजी है। NSE के IT इंडेक्स में 0.93%, ऑटो में 0.60% और प्राइवेट बैंक में 0.73% की गिरावट है। मीडिया, फार्मा और रियल्टी में मामूली तेजी है।

    द लीला होटल्स का IPO का आज दूसरा दिन
    भारतीय लग्जरी होटल चेन ‘द लीला’ की पैरेंट कंपनी श्लॉस बैंगलोर लिमिटेड का IPO आज यानी 26 मई से सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो गया है। रिटेल निवेशक इसके लिए 28 मई 2025 तक बोली लगा सकते हैं। इस इश्यू के जरिए कंपनी 3,500 रुपए जुटाना चाहती है। इस IPO में कंपनी 2,500 करोड़ रुपए के 5.75 करोड़ नए शेयर इश्यू करेगी। 1,000 करोड़ रुपए कीमत के 2.30 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत रहेंगे।