Blog

  • Jalandhar News: इस इलाके में चली गोली, 4 वर्षीय बच्ची घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में चली गोली, 4 वर्षीय बच्ची घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में गोलियां चलने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। कुछ दिन पहले 2 पक्षों में हुए विवाद के दौरान गोली चलने की घटना सामने आई थी। जिसमें चिंटा नामक व्यक्ति घायल हुआ था। वहीं अब देर रात थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत आते न्यू दशमेश नगर में गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां छत पर सो रही 4 वर्षीय बच्ची पानी पीने के लिए उठी तो गोली उसके गुटने पर लगी और वह घायल हो गई। गोली लगने के बाद बच्ची के घुटने से खून निकलता देख परिवार ने बच्ची को अस्पताल में दाखिल कराया, जहां डाक्टरों ने इलाज के दौरान बच्ची के घुटने से गोली निकाल परिवार को दे दी।

    बच्ची के परिवारिक सदस्यों ने गोली लगने की सूचना थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दी। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई। बच्ची की मां न्यू दशमेश नगर की रहने वाली ज्योति ने बताया कि वह रात परिवार सहित छत पर सोए हुए थे। इस दौरान उसकी 4 वर्षीय बेटी देर रात पानी पीने के लिए उठी और पानी के पीने के बाद वह जोरदार चिल्लाने लगी। इस दौरान उसे लगा शायद बेटी गिर गई है, जिसके बाद उसने बच्ची को उठा कर अपनी गोद में लिटाया तो उसके कपड़े खून से लथपथ थे और बच्ची जोर-जोर से रो रही थी।

    वह बच्ची के घुटने से खून निकलते हुए देख परिवार सहित डाक्टर के पास लेकर गए, जहां डाक्टरों ने कहा कि शायद हड्डी टूट गई है लेकिन बेटी की टांग नीली पड़ गई, जिसके बाद डाक्टरों ने कहा कि बेटी का ऑपरेशन करना पड़ेगा। ऑपरेशन के दौरान डाक्टरों ने बेटी के घुटने से गोली निकाल दी, जिसकी सूचना उन्होंने थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दी। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस अधिकारी का कहना है कि ऑपरेशन करने वाले डाक्टर से मिलकर गोली के बारे में पूछताछ की जाएंगी। वहीं पीड़ित परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएंगी।

  • Haryana News: दिल दहलाने वाली घटना, 3 बच्चों सहित परिवार के 7 लोगों की मौत, सुसाइड नोट बरामद, देखें वीडियो

    Haryana News: दिल दहलाने वाली घटना, 3 बच्चों सहित परिवार के 7 लोगों की मौत, सुसाइड नोट बरामद, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां सेक्टर-27 में परिवार के 7 लोगों ने जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार परिवार ने कर्ज के बोझ तले दबे जहरीली वस्तु निगल कर आत्महत्या कर ली। मरने वालों में दो दंपती, 3 मासूम बच्चे और एक ही परिवार के बुजुर्ग सदस्य शामिल हैं। बच्चों की उम्र 12 से 15 साल के करीब है। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस को कार से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में कारोबारी ने कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी की बात लिखी है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि मकान नंबर 1204 के बाहर खड़ी एक कार में कुछ लोगों ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस कार में सवार लोगों में से छह को सेक्टर-26 के निजी अस्पताल और एक को सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में ले गई। मृतकों की पहचान देशराज मित्तल, प्रवीण मित्तल, रीना पत्नी, विमला मां, हार्दिक, डेलसी और द्रुविता के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद डीसीपी हिमाद्री कौशिक समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रवीन मित्तल ने कुछ समय पहले देहरादून में टूर एंड ट्रैवल का कारोबार शुरू किया था, जो चल नहीं पाया। उसमें उनको भारी घाटा हुआ। इसी कारण परिवार कर्ज में डूब गया था। हालत इतनी खराब थी कि परिवार का गुजारा भी नहीं हो पा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देर रात तक पुलिस जांच में जुटी रही कि परिवार कहां का रहने वाला है। हालांकि गाड़ी देहरादून आरटीओ में रजिस्टर्ड है और आरसी के अनुसार उसके मालिक का नाम गंभीर सिंह नेगी है। पुलिस प्रारंभिक जांच में मान रही है कि परिवार ने दबाव में आत्महत्या का कदम उठाया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है और हर कोई इस घटना से सदमे में है। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पंचकूला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है।  
  • आज का राशिफल, 27 मई 2025

    आज का राशिफल, 27 मई 2025

    आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या और मंगलवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज सुबह 8 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज रात 10बजकर 54 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 51 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्नान दान की भौमवती अमावस्या है। आज ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल भी है।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को अपनी नौकरी में उच्च अधिकारियों के द्वारा शुभ समाचार मिलेगा। मित्रों की सहायता से आपको नए-नए कांटेक्ट मिलेंगे। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। अपने बिजी दिन में कुछ समय अपने लिए निकालेंगे, उस समय में अपने पसंदीदा कार्य करेंगे। बच्चे आज खेल कूद में व्यस्त रहेंगे।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए आनंदायक रहने वाला है। आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना है। आपके मित्र आपसे मिलने आएगा, जिनसे मिलकर पुरानी यादें ताजा होंगी। छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार की याद आएगी। अगर आपने पहले निवेश किया हुआ है तो उसका भी पूरा लाभ मिलेगा। वकील वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। प्रतिदिन की दिनचर्या में सैर को शामिल करेंगे, जिससे आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। रिश्तेदार आपसे आर्थिक मदद मांग सकते है आप उसे निराश नहीं करेंगे। अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहायता करेंगे। आपका ऊर्जा स्तर ऊंचा रहेगा। आप अपने रुके हुए सभी कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की जरूरत है। जिंदगी की भाग दौड़ में आज आप खुद को खुशनसीब पाएंगे क्योंकि आपका जीवनसाथी वाकई बेहतरीन है। आज प्रेरणादाई पुस्तक पढ़ना या फिल्म देखना आपके लिए बढ़िया रहेगा।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। परिवार के सभी लोग मिलकर किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां अन्य लोगों से मेल- मिलाप होगा। किसी खास व्यक्ति से हुई मुलाकात से आपका रुका हुआ काम पूरा करायेगी। आज बच्चे स्कूल का काम पूरा करने के लिए आप से मदद ले सकते हैं। आपके जीवनसाथी का प्यारा बर्ताव आपको खास होने का अनुभव कराएगा। आज आप किसी महान शख्स की पुस्तक पढ़ सकते हैं।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके मकान, प्लॉट, दुकान को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से माता-पिता काफी खुश नजर आएंगे। आपको काफी समय से चल रही स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा। बिना किसी अनुभवी शख्स की सलाह के आज ऐसा कोई भी काम ना करें, जिसमें आपको कॉन्फिडेंस न हो। आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। जीवनसाथी से आपको अपने दिल की सारी बातें करने का भरपूर समय मिलेगा।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपका विनम्र स्वभाव साराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है। इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है, नहीं तो आने वाले समय में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। आज आपको बेवजह की उलझन लेने से बचने की जरूरत है। जिंदगी में चल रही भागदौड़ के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपने मन पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब होंगे।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप किसी मनपसंद जगह पर ट्रांसफर ले सकते हैं। आपको उम्मीद से अधिक लाभ की संभावना बढ़ेगी। अगर मन में कोई बात आपको परेशान कर रही है, तो अपने दोस्तों से इस बारे में बात करें, आपको अच्छा सलूशन मिल सकता है। आप जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों में नोंक-झोंक करने से बचें। पढ़ाई में अच्छे परिणाम के लिए आप अपने बड़ों का सहयोग लेंगे। आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन आनंद और उत्साह से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम में कुछ नए विचार लाएंगे। आपका सकारात्मक रवैया ही आपको नौकरी में तरक्की दिलाएगा। आपके बॉस आपको एप्रिशिएट करेंगे। आपके सगे संबंधी आपके सहयोग के लिए तत्पर दिखायी देंगे। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिये लाभकारी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आयेगी। घरेलू सामानों की खरीदारी करने आप मार्केट जायेंगे।

    धनु राशि:आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। आज आप किसी विशेष काम का हिस्सा बन सकते हैं। लंबे समय से फंसा हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आप खुद पर विश्वास करेंगे और अपना पूरा ध्यान केन्द्रित करके काम में लगायेंगे। छात्रों को आज बड़ी सफलता मिलने के योग बने हुए है। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मकर राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। यदि आप कंस्ट्रक्शन के बिजनेस जुड़े हुए हैं तो आपके के लिए लाभ के योग हैं आप अपने काम में परिवर्तन लाने का मन बना सकते हैं। दांपत्य रिश्ते में मधुरता लेन के लिए आप कुछ नया करेंगे। इस दौरान आप नेगेटिव विचारों से बचें। आज आप बिजनेस मीटिंग अटेंड करने जा सकते हैं। जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आपकी बातों को महत्व दिया जाएगा। लवमेट आज एक दूसरे को उपहार देंगे, जिससे रिश्ता और मजबूत होगा।

    कुंभ राशि:आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा। समाज में आपके काम को सराहा जायेगा। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे, परिवार में हंसी ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। अपना ध्यान ईश्वर भक्ति में लगाये मन शांत रहेगा। दाम्पत्य जीवन शानदार रहेगा, जीवनसाथी आज आपको प्रसन्न होने की वजह देंगे। छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने का मन बनायेंगे। आज अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए है।


    मीन राशि:
    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप फाइनेंस डिपार्टमेंट या सेल्स में काम करते हैं तो आपको आपकी नॉलेज से काफी फायदा होगा। वैवाहिक जीवन में स्थिति अच्छी रहने वाली है। लेकिन समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखें, आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके अन्दर कॉन्फिडेंस बना रहेगा। आज कारोबार से जुड़े कुछ जरूरी काम पूरे होंगे, आप नए काम पर पूरा फोकस करेंगे। आज आप बच्चों से नई बात सीख सकते हैं। साथ ही जीवनसाथी की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।

  • Punjab News: Petrol Pump के बाहर गैंगवार, ताबड़तोड़ फायरिंग में एक की मौत, CCTV वायरल

    Punjab News: Petrol Pump के बाहर गैंगवार, ताबड़तोड़ फायरिंग में एक की मौत, CCTV वायरल

    गुरदासपुरः बटाला पुलिस के अंतर्गत आने वाले कस्बा घूमाण में उस समय दहशत फैल गई, जब बटाला-श्री हरगोबिंदपुर रोड पर स्थित बावा फीलिंग स्टेशन के सामने 2 पक्षों के बीच आमने-सामने फायरिंग हुई। जानकारी के अनुसार यह घटना गैंगवार का नतीजा है, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गोलियां चलाईं।

    स्थानिय लोगों के अनुसार, मौके पर 20 से अधिक राउंड फायर हुए है। इस गोलीबारी में एक युवक गोरा बड़ियार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक बिल्ला मंडियाला गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घटना के बाद डीएसपी हरगोबिंदपुर राजेश कक्कड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बिल्ला मंडियाला और उसका साथी गोरा एक ही गाड़ी में घूमाण की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में उनका सामना विरोधी पक्ष से हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग शुरू हो गई।

    बताया जा रहा है कि गोरा बड़ियार की मौके पर मौत हो गई, जबकि घायल बिल्ला मंडियाला अपने मृत साथी को गाड़ी में लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक की लाश और गाड़ी बरामद कर ली है, लेकिन बिल्ला मंडियाला अभी भी फरार है।

    घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिनकी मदद से पुलिस दूसरे पक्ष की पहचान करने की कोशिश कर रही है। डीएसपी कक्कड़ ने बताया कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घायल बिल्ला मंडियाला किस अस्पताल में इलाज करा रहा है और उसके पीछे क्या आपसी रंजिश थी।

    फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घायल की तलाश व दूसरे पक्ष की शिनाख्त के लिए छानबीन तेज कर दी गई है। इलाके में फिलहाल पुलिस बल तैनात है।

  • Punjab News: Birthday Party पर हमला, मासूम समेत 15 लोग घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Birthday Party पर हमला, मासूम समेत 15 लोग घायल, देखें वीडियो

    लुधियाना: रविवार रात हरपाल नगर अधीन ग्यासपुरा इलाके में दो साल की बच्ची की जन्मदिन पार्टी उस समय मातम में बदल गई, जब करीब 30 से 40 अज्ञात युवकों ने घर पर धावा बोल दिया। लाठी-डंडों, ईंटों और धारदार हथियारों से लैस हमलावरों ने घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। इस हमले में करीब 15 से 16 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं, बुजुर्ग, युवक और मासूम बच्चे शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों में राकेश कुमार झा, उत्सव, हिमांशु और दो वर्षीय आयुषी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने मासूम आयुषी को एक मंजिला छत से नीचे फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल राजेश कुमार ने बताया कि विवाद की शुरुआत शाम को गली में गाड़ी पार्क करने को लेकर हुई कहासुनी से हुई थी। उनका बेटा विवाद को शांत करवाने गया था, मामला शांत हो गया लेकिन पड़ोसी ने रंजिश मन में रख ली। रात को जब आयुषी का जन्मदिन मनाया जा रहा था, तभी पड़ोसी ने अपने 30-40 साथियों के साथ हमला कर दिया। हमलावरों ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों तक को नहीं बख्शा।

    घर में तोड़फोड़ की गई और बाहर फायरिंग भी की गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल फैल गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत ग्यासपुरा पुलिस चौकी को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे।

  • Punjab News: अश्लील गाने बजाने से रोका तो मच गया बवाल, परिवार से मारपीट, देखें वीडियो

    Punjab News: अश्लील गाने बजाने से रोका तो मच गया बवाल, परिवार से मारपीट, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: जिले में अश्लील गाने बजाने से रोकना एक परिवार को उस समय भारी पड़ गया जब कुछ युवकों ने ट्रैक्टर में तोड़फोड़ कर दी और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है और पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग की है। पीड़ितों ने बताया कि गांव के कुछ युवक प्रतिदिन ट्रैक्टर पर तेज आवाज में अश्लील गाने बजाते हुए गुजरते थे।

    जब उन्होंने युवकों से गाने बंद करने के लिए अपील की, तो युवकों ने अपने साथियों को बुला लिया और ट्रैक्टर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर परिवार के सदस्यों को बुरी तरह पीटा गया। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इस संबंध में डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

  • Punjab News: 10 साल से फरार Travel Agent गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 10 साल से फरार Travel Agent गिरफ्तार, देखें वीडियो

    23 मामलों में था वांछित

    बटाला: पुलिस ने कई मामलों में वांछित चल रहे एक ट्रैवल एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी से जुड़े कुल 23 मामले दर्ज हैं। एसपी जी एस सहोता ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किया गया ट्रैवल एजेंट पंजाब के विभिन्न हिस्सों में अपने ऑफिस खोलकर लोगों को विदेश भेजने का झांसा देता था और उनसे मोटी रकम वसूल कर फरार हो जाता था।

    आरोपी की तलाश पुलिस को पिछले 10 वर्षों से थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसपी सहोता ने कहा कि आम लोगों से धोखा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

  • Jalandhar News: Social Media पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वाला युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Social Media पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वाला युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोहियां थाना पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वाले युवक जगतार सिंह उर्फ काली को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर लाभ सिंह और एएसआई हरविंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम टी-प्वाइंट लोहियां पर गश्त के दौरान थी, जब उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक युवक इंटरनेट मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो वायरल कर रहा है।

    पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी जगतार सिंह, निवासी गांव काक्कड़ कलां, अपने दोनों हाथों में अवैध हथियार लेकर सार्वजनिक स्थान पर वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा था, जिसके बाद थाना लोहियां में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के जांच में सामने आया कि जगतार सिंह के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

  • उप मुख्यमंत्री ने शहीद नायक दिलवर खान को दी श्रद्धांजलि, पंचवटी पार्क का किया शिलान्यास 

    उप मुख्यमंत्री ने शहीद नायक दिलवर खान को दी श्रद्धांजलि, पंचवटी पार्क का किया शिलान्यास 

    देश पहले, धर्म-जाति बाद में – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

    ऊना/सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को ऊना जिले के घरवासड़ा में आयोजित “शहीद सम्मान समारोह” में भाग लेकर अमर बलिदानी शहीद नायक दिलवर खान (कीर्ति चक्र, मरणोपरांत) की स्मृतियों को नमन किया। उन्होंने शहीद की कब्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी स्मृति में बनने वाले पंचवटी पार्क का विधिवत शिलान्यास भी किया।

    इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने शहीद की माता भोला देवी, पिता कर्म दीन और पत्नी जमीला को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वीर भूमि हिमाचल की यह परंपरा है कि यहां की धरती से देश के लिए बलिदान देने वाले सपूत जन्म लेते हैं। हमारे लिए देश पहले आता है, धर्म और जाति बाद में। उन्होंने कहा कि नायक दिलवर खान के सर्वोच्च बलिदान और असाधारण वीरता के लिए कीर्ति चक्र से नवाजा जाना ऊना जिला, कुटलैहड़ विधानसभा और समूचे हिमाचल प्रदेश को गर्व है।

    अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री ने शहीद हवलदार रोहित का भी स्मरण किया, जिन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों को नमन करते हुए घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

    उन्होंने कहा कि सेना पर देश को गर्व है। पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट करना हमारी सेना की अदम्य क्षमता का प्रतीक है। पाकिस्तान आतंकवादी गतिविधियों का पोषक देश है और भारत के खिलाफ लगातार साजिशें रच रहा है। ऐसे देश से किसी भी प्रकार की वार्ता केवल शिमला समझौते के तहत द्विपक्षीय आधार पर ही संभव है।

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जो सैनिक सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं, उनके परिजनों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि घालुवाल में सेना का टैंक स्थापित किया गया है और सेना से एक फाइटर जेट उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया गया है, ताकि उसे क्षेत्र में कहीं प्रदर्शित कर जन-प्रेरणा का माध्यम बनाया जा सके।

    उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि शहीद नायक दिलवर खान की पत्नी को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। साथ ही शहीद की स्मृति में स्थापित किए जा रहे पंचवटी पार्क को जन भावनाओं से जोड़ते हुए विकसित किया जाएगा।

    उप मुख्यमंत्री ने बताया कि बनौड़े महादेव मंदिर क्षेत्र के लिए निर्माणाधीन पेयजल योजना का विस्तार कर उसे घरवासड़ा क्षेत्र तक लाने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। समारोह के दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीद नायक दिलवर खान को श्रद्धांजलि दी गई।

    उल्लेखनीय है कि 22 मई को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने दिल्ली में आयोजित समारोह में घरवासड़ा (ऊना) के निवासी, भारतीय थल सेना के वीर सपूत नायक दिलवर खान को मरणोपरांत “कीर्ति चक्र” से सम्मानित किया था। उन्होंने 23 जुलाई 2024 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से लोहा लेते हुए वीरगति प्राप्त की थी। मात्र 28 वर्ष की आयु में देश के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को युगों तक स्मरण किया जाता रहेगा।

    इस अवसर पर पूर्व सैनिक कैप्टन शक्ति चन्द और घरवासड़ा के नज़ाकत अली ने भी अपने विचार साझा किए।कार्यक्रम में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने  कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में रुके पड़े कई विकास कार्यों के लिए लंबित धनराशि को स्वीकृत करवा लिया गया है और अब कार्यों को गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार के नए साधन विकसित करने के लिए भी प्रयास हो रहे हैं, ताकि युवाओं को अपने क्षेत्र में ही अवसर प्राप्त हों।

    विधायक ने बताया कि मंदली-लठियानी पुल एवं सड़क परियोजना के लिए 920 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है और इसका कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिया गया है। यह परियोजना कुटलैहड़ क्षेत्र के लिए विकास की नई राह खोलेगी।उन्होंने बताया कि घरवासड़ा स्कूल का नामकरण शहीद नायक दिलवर खान के नाम पर किया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान को सदैव याद रखें और उनसे प्रेरणा प्राप्त करें।

  • Jalandhar News: नशीली गोलियों और हेरोइन के साथ 5 गिरफ्तार

    Jalandhar News: नशीली गोलियों और हेरोइन के साथ 5 गिरफ्तार

    जालंधर: थाना मेहतपुर की पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 80 नशीली गोलियां 10.97 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान थाना सदर नकोदर के रहने वाले जसप्रीत सिंह उर्फ कर्ण, रवि पाल उर्फ सनी और मेहतपुर की रहने वाली बलविंदर कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है ताकि यह पता चल सके कि वे ये नशा कहां से लेकर आते थे।

    डीएसपी ओमकार सिंह बराड़ ने बताया कि थाना मेहतपुर टीम के एसआइ गुरनाम सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान मेहतपुर के इलाके में मौजूद थे, जहाे उन्होंने गश्त के दौरान जसप्रीत और रवि पाल को गिरफ्तार कर उनके पास से 40 नशीली गोलियां और 2.70 ग्राम सी हेरोइन बरामद की। इसी तरह उनकी दूसरी टीम के एएसआइ जयपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान मेहतपुर के इलाके में मौजूद थे, जहां उन्होंने बलविंदर कौर को गिरफ्तार कर उसके पास से 40 नशीली गोलियां और 8.70 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

    इसी तरह थाना शाहकोट की पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जिनके पास से 35 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिलगा के रहने वाले जतिंदर सिंह और परमजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।

    जानकारी देते हुए डीएसपी ओमकार सिंह बराड़ ने बताया कि थाना शाहकोट के प्रभारी बलविंदर सिंह के टीम के एसआइ सुखविंदर पाल सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान शाहकोट फ्लाईओवर के पास मौजूद थे, जहां बाइक पर बैठे युवक पुलिस को देख कर भागने की कोशिश करने लगे तो उन्होंने दोनों को रोककर तलाशी ली तो दोनों के पास से 35 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।