Blog

  • Punjab News: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से कई फीट हवा में उछला नौजवान, मौत

    Punjab News: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से कई फीट हवा में उछला नौजवान, मौत

    रूपनगरः पंजाब के कीरतपुर साहिब के नजदीकी गांव गरदला बस अड्डे पर हुए भीषण सड़क हादसे में 16 वर्षीय नौजवान की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नशे में धुत कार चालक ने सड़क किनारे जा रहे नौजवान को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में नौजवान की मौत हो गई। घटना के वक्त आरोपी क्रेटा कार नंबर पीबी 65 एवाई 6030 से कीरतपुर साहिब की तरफ आ रहा था। आरोपी चालक नशे में था और वह लगातार लापरवाही से कार दौड़ा रहा था। उसके पीछे दूसरी गाड़ी में सवार शख्स इसकी लापरवाही का वीडियो बना रहा था। जैसे ही आरोपी कार चालक गांव गरदला के बस स्टैंड के पास सड़क किनारे किशोर को कार से टक्कर मारता है।

    कार की टक्कर से किशोर कई फुट हवा में उछलकर सड़क पर गिरता है। कार की जोरदार टक्कर से कार का बोनट तक टूट गया है। आरोपी चार चालक रुकने के बजाय कार दौड़ाता हुआ मौके से भाग जाता है। हादसे के तुरंत बाद गंभीर रूप में घायल किशोर गुरतेज सिंह को भरतगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नशेड़ी कार चालक रोपड़ का रहने वाला प्रभजीत सिंह है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे जांच अधिकार सुरजीत सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर बाबा बुढ़न शाह दरगाह पर जनरल स्टोर की दुकान मालिक अनवर खान ने उन्हें सूचना दी।

    पुलिस ने अनवर के बयानों पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। अनवर ने पुलिस को बताया कि वह बस अड्डे पर बस के इंतजार में खड़ा था। उसकी आंखों के सामने सफेद क्रेटा कार ने गुरतेज सिंह को जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर से गंभीर जख्मी गुरतेज को अस्पताल लाया गया वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अनवर ने पुलिस को बताया कि वह गुरतेज सिंह को जानता था। उसके पिता का नाम अशोक कुमार है और वह गांव छोटी झकियां का रहने वाला था। युवक की एक बहन है, गुरतेज अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। अनवर के बयानों के आधार पर पुलिस ने कार चालक प्रभजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Audi India के ब्रांड एंबेसडर बने Neeraj Chopra, ये पल बना हकीकत

    Audi India के ब्रांड एंबेसडर बने Neeraj Chopra, ये पल बना हकीकत

    नई दिल्लीः जर्मन लग्जरी कार निर्माता ऑडी ने भारतीय ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। इस दौरान भाला फेंक चैंपियन ने कारों और ब्रांड के मूल्यों के लिए ऑडी की सराहना भी की है। नीरज चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। नीरज चोपड़ा ने Audi India की कार के साथ फोटो डालते हुए कहा कि ऑडी इंडिया के साथ जुड़कर खुशी है। JSW स्पोर्ट्स की ओर से इसका ऐलान किया गया था। ऐसा बताया जा रहा है कि नीरज चोपड़ा अब Audi India के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर काम कर रहे हैं।

    उन्होंने इस खुशी को जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है। नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि नीरज ने कहा, “चाहे मैदान पर हो या जीवन में उत्कृष्टता की खोज कभी नहीं रुकती। मैं ऑडी परिवार में शामिल होने और एक ऐसे ब्रांड का प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्साहित हूं, जो अपने हर काम में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।” ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने चोपड़ा की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह सीमाओं को आगे बढ़ाने और उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने के ब्रांड के सिद्धांत को साकार करते हैं।

    बच्चों की तरह मुझे भी बचपन से ही कारों का बहुत शौक था। लेकिन कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा पल हकीकत बन जाएगा। Audi India फैमिली का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं! बता दें कि ऑडी इंडिया जैसा ब्रांड इंजीनियरिंग एक्सीलेंस और इनोवेशन के लिए जाना जाता है तो वहीं दूसरी तरफ नीरज चोपड़ा अपनी एथलैटिक लेगेसी और स्पीड के लिए जाने जाते हैं। ये पार्टनरशिप स्पीड, परफॉर्मेंस और ग्लोबल स्टेचर की वैल्यू को रिफ्लेक्ट करेगी।

     

     

  • Punjab News: 11 लाख ड्रग मनी और ग्लॉक पिस्टल सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 11 लाख ड्रग मनी और ग्लॉक पिस्टल सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर: नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसी क्रम में पुलिस ने 10 दिसंबर 2023 को एक मामला दर्ज किया था, जिसमें पुलिस ने 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 22 किलो 500 ग्राम हेरोइन, 23 लाख रुपए ड्रग मनी, 07 पिस्टल, ड्रोन, 03 कंप्यूटर कंडे, 04 लग्जरी कारें, 09 राउंड जिंदा 9 एम.एम., 10 राउंड जिंदा 30 बोर बरामद किए गए थे। उसी मामले में पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए आज एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए अमृतसर के एडीसीपी विशालजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान लखविंदर सिंह उर्फ़ लवी फौजी के रूप में हुई है। आरोपी इस्लामाबाद इलाके का निवासी है और उसे 23 मई 2025 को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले गिरफ्तार आरोपी संदीप सिंह उर्फ़ लाढ़ी और रोशन सिंह थे, जिनके पास से 19 किलो हेरोइन सहित 7 पिस्टल, 7 मैगज़ीन, 23 लाख रुपए ड्रग मनी, एक नोट गिनती करने वाली मशीन, ड्रोन कंट्रोलर और पंखा समेत अन्य बहुत सारी बरामदगी हुई थी।

    मुकदमे की जांच के दौरान संदीप सिंह उर्फ़ लाढ़ी ने बताया कि लखविंदर सिंह उर्फ़ लवी फौजी उनके साथ काम करता है, जिसके बाद पुलिस ने लवी फौजी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 11 लाख रुपए ड्रग मनी और एक पिस्टल 7.62 एमएम बरामद की गई। पुलिस ने कहा कि वे अभी भी इस मामले की जांच कर रहे हैं।

  • Haryana News: Jamtara Series देख बनाते थे साइबर ठगी की योजना, 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: Jamtara Series देख बनाते थे साइबर ठगी की योजना, 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः साइबर थाना ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है, जो जामताड़ा सीरीज फिल्म देखकर साइबर ठगी की योजना बनाते थे। साइबर थाना के एसएचओ मनीष कुमार ने बताया कि मनसा देवी निवासी एक महिला ने एक शिकायत दी थी। जिसमें महिला ने कहा कि उसका फोन हैंग करके बैंक के खाते से लाखों रुपये निकाल लिए। महिला को घटना का ऑनलाइन मैसेज आने पर पता चला। जिसके आधार पर पुलिस ने तुरंत पर्चा दर्ज करके आरोपीयो की तलाश जारी की।

    जिनमें पुलिस ने लखीमपुर खीरी निवासी मुकुल शर्मा, विशाल शाह निवासी नेपाल, कमालूदीन अंसारी निवासी जामताड़ा, मोहमद दिलकश निवासी जामताड़ा, धर्मवीर को दिल्ली को गिरफ्तार किया। जिसमें मुकुल शर्मा ने एक खाता उपलब्ध करवाया और विशाल शाह द्वारा खाता खरीदकर आगे गैंग के मेंबर को बेचा गया। वहीं कमालूदीन अंसारी और दिलकश अंसारी द्वारा ठगी की गई। धर्मवीर पुत्र कालीचरण ने फर्जी दस्तावेज तैयार किये। एसएचओ मनीष कुमार ने बताया कि इस पूरे केस में पांचो आरोपियो में कुछ आरोपी नेपाल और बांग्लादेश और बिहार की खतरनाक जगह जामताड़ा से गिरफ्तार किया है।

    एसएचओ मनीष कुमार ने बताया कि इसमें जांच अधिकारी सतीश कुमार ने काफी अच्छा काम किया है। जिसमें पुलिस ने करीब 36 घंटे सफर करके और 6 दिन की छुपकर करी मशक्कत के बाद सभी आरोपियों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया है। इन पांचों आरोपीयो ने करीब कुछ महीने पहले जामताड़ा सीरीज मूवी देखी थी। जिसको देखने के बाद उनके दिमाग में यह साइबर ठगी करने का दिमाग में आया था। तभी एक पूरा प्लेन बनाकर यह साइबर ठगी की गई। आज सभी आरोपियों को पंचकूला कोर्ट में पेश करके रिमांड लिया जाएगा।

  • Office Workers में क्यों बढ़ रहा है दिल की बीमारी का खतरा? जानिए 3 बड़ी वजहें

    Office Workers में क्यों बढ़ रहा है दिल की बीमारी का खतरा? जानिए 3 बड़ी वजहें

    Lifestyle: ऑफिस वर्कर्स में दिल की बीमारी का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है, और इसके पीछे तीन प्रमुख कारण हैं जो सबसे ज्यादा जिम्मेदार माने जाते हैं 1. बैठे रहने वाली जीवनशैली (Sedentary Lifestyle): ऑफिस का काम ज़्यादातर कुर्सी पर बैठकर कंप्यूटर के सामने होता है, जिससे शारीरिक गतिविधि न के बराबर होती है।
    • लंबे समय तक बैठने से रक्त संचार धीमा हो जाता है।
    • इससे कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है।
    • शारीरिक निष्क्रियता से मोटापा और मेटाबॉलिक सिंड्रोम जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं, जो दिल की बीमारी के मुख्य कारण हैं।
    2. तनाव और मानसिक दबाव (Chronic Stress): ऑफिस में लगातार काम का दबाव, टारगेट, डेडलाइन और नौकरी की असुरक्षा जैसी बातें मानसिक तनाव को बढ़ाती हैं।
    • तनाव से शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जो हृदय पर नकारात्मक असर डालता है।
    • तनाव में लोग ज्यादा खाना, धूम्रपान, और अल्कोहल का सहारा लेने लगते हैं, जो जोखिम को और बढ़ा देते हैं।
    • इससे नींद की गुणवत्ता भी खराब होती है, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
    3. अनियमित और अस्वास्थ्यकर खानपान (Poor Eating Habits): ऑफिस वर्कर्स अक्सर जल्दी में या काम के चलते बाहर का खाना खाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
    • ज्यादा फैट, शुगर, और नमक से भरपूर प्रोसेस्ड फूड्स दिल की बीमारी का खतरा बढ़ाते हैं।
    • समय पर न खाना, भूखे रहना, या बार-बार स्नैकिंग जैसी आदतें मेटाबॉलिज्म को गड़बड़ा देती हैं।
    • पानी कम पीना और कैफीन अधिक लेना भी शरीर को डिहाइड्रेट करता है, जिससे रक्तचाप बढ़ सकता है।

    > समाधान:

    • हर घंटे में कम से कम 5 मिनट चलें या स्ट्रेच करें।
    • ऑफिस में तनाव प्रबंधन के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज, योग या मेडिटेशन अपनाएं।
    • घर का बना संतुलित भोजन खाएं और फास्ट फूड से बचें।
    • नियमित स्वास्थ्य जांच करवाते रहें, खासकर यदि परिवार में दिल की बीमारी का इतिहास हो।
  • Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा को इस इलाके में लेकर पहुंची विजिलेंस की टीम, देखें वीडियो

    Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा को इस इलाके में लेकर पहुंची विजिलेंस की टीम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भ्रष्टाचार आरोपों में विजिलेंस विभाग द्वारा गिरफ्तार किए गए आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। विजिलेंस ने कोर्ट से रमन अरोड़ा का 5 दिन का रिमांड हासिल किया। जिसके बाद लगातार विजिलेंस द्वारा रमन अरोड़ा और उनके करीबियों से पूछताछ की जा रही है।

    वहीं आज विजिलेंस की टीम रमन अरोड़ा को उसके समधी के घर पूछताछ के लिए लेकर आई। जहां घर पर विजिलेंस की टीम द्वारा रमन अरोड़ा से पूछताछ भी की गई। हालांकि इस मामले में विजिलेंस द्वारा मीडिया से दूरी बनाई गई। थोड़ी देर बाद रमन अरोड़ा को गाड़ी में लेकर जाते की वीडियो भी सामने आई है।

    दूसरी ओर देर रात रमन अरोड़ा की तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके चलते विधायक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सुबह हालत में सुधार होने के बाद रमन अरोड़ा को डॉक्टरों द्वारा डिचार्ज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पेट में इनफेक्शन की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

  • Himachal News: पुलिस ने काटे 486 वाहनों के चालान

    Himachal News: पुलिस ने काटे 486 वाहनों के चालान

    ऊना/ सुशील पंडित:  जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 486 वाहनों के चालान काटे गए,जिनमें से 171 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 134000/-रूपये वसूल किए गए।

    वहीं सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 18 व्यक्तियों के चालान काटे गए व जुर्माने के रुप में 2000/-रुपये वसूल किए गए।

    इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के तहत जिला ऊना में पुलिस चौकी सन्तोषगढ के अन्तर्गत दो वाहनों के चालान करके जुर्माने के रुप में 15000/- रुपये वसूल किए।

  • Himachal News: ससुराल वालों पर महिला ने लगाया मारपीट का आरोप, मामला दर्ज

    Himachal News: ससुराल वालों पर महिला ने लगाया मारपीट का आरोप, मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना मैहतपुर के अंतर्गत आते गांव मजारा में एक महिला ने ससुराल वालों पर दहेज मांगने व मारपीट करने के आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

    पुलिस को दी शिकायत में मनप्रीत कौर पत्नी रणजीत सिंह निवासी गांव मजारा तहसील व जिला ऊना ने अपनी शिकायत में बताया कि इसकी शादी 10 फरवरी 2023 को रणजीत सिह पुत्र सन्तोख सिंह के हुई थी तथा इसकी एक बेटी जोकि जनवरी 2024 को हुई थी । पिछले कुछ महीनों से इसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर इसके साथ मारपीट करनी शुरु कर दी । करीब 10 दिन पहले इसका पति शराब पीकर घर आया तथा इसके पति व अन्य दो महिलाओं ने इसके साथ मारपीट की ।

    इस संबंध में सारी बात इसने मायके घर अपनी माता को बताई जिसपर 25 मई 2025 को इसके मायके पक्ष के लोग पंचायत लेकर गांव मजारा में आए थे और वहां इसके ससुराल में दोनों पंचायतों के सामने ससुराल वालों ने माना कि ये दोबारा ऐसा नहीं करेंगे जब सभी अपने घर चले गये तो उसी दिन फिर से इसके साथ मारपीट की, यह बड़ी मुश्किल से बचकर अपने मायके पहुंची है ।

    वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर रणजीत पुत्र सन्तोख सिंह, कुलविन्दर पत्नी सन्तोख सिंह निवासी गांव मजारा,  रणजीत कौर पत्नी सोहन सिंह निवासी गांव मजारा के विरुद्ध वीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत थाना मैहतपुर में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Himachal News: पुलिस ने 12 बोतल अवैध देसी शराब पकड़ी 

    Himachal News: पुलिस ने 12 बोतल अवैध देसी शराब पकड़ी 

    ऊना /सुशील पंडित:  पुलिस थाना ऊना के मुलाजिमों ने एक व्यक्ति से 12 बोतल अवैध देसी शराब पकड़ी है और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देरशाम एएसआई राजीव कुमार अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ अरनियाला में रेलवे फाटक के पास गश्त कर रहे थे। तो गुप्त सूचना के आधार पर हजारी लाल उर्फ लाडी(41) निवासी चौरासी पौड़ी वाला बाज़ार ऊना के कब्जे से 12 बोतलें देसी शराब मार्का वीआरवी संतरा बरामद हुई । इस संबंध में आरोपित के खिलाफ एचपी एक्साइज एक्ट के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।  
  • Jalandhar News: घर के ताले तोड़कर नगदी और अन्य सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: घर के ताले तोड़कर नगदी और अन्य सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: चोरी की वारदातों का ग्राफ इतना बढ़ गया है कि बंद घरों को चोर निशाना बनाने लगे। ताजा मामला गोराया की पट्टी मांगा के पास चोरों ने घर का ताला तोड़कर घर से नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए हरजिंदर कुमार और उनकी माता दयाल कौर ने बताया कि वे घर से बाहर गए थे, जब वापस लौटकर देखा तो घर का ताला टूटा हुआ था और चोर अंदर से 10 हजार नकद, पासपोर्ट और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए थे। उन्होंने इस मामले की शिकायत गोराया पुलिस को दी परिवार ने दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस कर्मचारी जांच कर रहे हैं।

    दयाल कौर ने कहा कि घर पर ताला हुआ था। इस दौरान दोपहर चोर घर का ताला तोड़कर घर से नगदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। वहीं हरजिंदर कुमार ने कहा कि सुबह 10 बजे घर को ताला लगाकर काम पर चला गया। इस दौरान जब दोपहर को घर पर आया तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे और घर से नगदी, पासपोर्ट सहित अन्य सामान चोरी हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।