Blog

  • Punjab News: सरकारी अस्पताल से बच्चा चोरी करती महिला काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: सरकारी अस्पताल से बच्चा चोरी करती महिला काबू, देखें वीडियो

    परिजनों ने सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल, महिला खुद को नर्स बताकर चुराती थी बच्चे

    संगरूरः सरकारी अस्पताल संगरूर एक बार फिर से सवालों में है। अस्पताल में एक बच्चा चोरी करने का मामला सामने आया है। संगरूर के छाजली के पास गांव तरंजी खेड़ा का हरपाल सिंह अपनी पत्नी को गर्भवती अवस्था में संगरूर अस्पताल लेकर आया था, जहां उसकी बेटी का जन्म हुआ। बीते कल लुधियाना की रहने वाली महिला सुमिती जो खुद को नर्स बताती थी। वह बेटी का चेकअप करने के बहाने उसे साथ लेकर चली गई। शक होने पर जब बच्ची के पिता हरपाल सिंह ने उसका पीछा किया, तो महिला ने दूसरे वार्ड से भी एक बच्चा अपनी गोद में उठा लिया। शक होने पर लोगों को इकट्ठा कर डॉक्टरों को बुलाया तो महिला बच्चा चोर निकली। हरपाल सिंह और अन्य मरीजों ने अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल उठाए और कहा कि यहां कोई सुरक्षा प्रबंध नहीं है, कोई भी यहां आकर खुद को नर्स बताकर लोगों के बच्चे चुरा रहा है। सरकारी अस्पताल के वरिष्ठ मेडिकल अफसर डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि एक महिला खुद को नर्स बताकर लोगों के बच्चे चुरा रही है। लोगों की शिकायत पर महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद हमने यह जरूरी कर दिया है कि जो भी स्टाफ नर्स ड्यूटी पर आएगी, वह पहले सभी मरीजों को बताएगी कि वह उनकी नर्स है और मेरे अलावा किसी भी अन्य व्यक्ति या महिला को अपने इलाज के लिए या अपने नजदीक न आने दें। अगर कोई आता है तो हमें तुरंत सूचित करें। जब इस मामले में आरोपी महिला सुमिती से बातचीत की कोशिश की तो वह कुछ नहीं बोली। इस मामले में थाना सिटी के SHO करमजीत सिंह ने बताया कि सुमिती नाम की महिला जो लुधियाना की रहने वाली है, संगरूर के बच्चा वार्ड में बच्चों को उठाते पकड़ी गई है। गवाहों के बयान लिए गए हैं और महिला को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच बारीकी से की जा रही है।
  • इस इलाके में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 11 घायल

    इस इलाके में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 11 घायल

    साउथ कैरोलिनाः अमेरिका के साउथ कैरोलिना के एक तटीय शहर में देर रात गोलीबारी की घटना सामने आई हैं। ताबड़तोड़ चली गोलियों में 11 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं शहर में स्थित लिटिल रिवर पुलिस थाने में तैनात एक अधिकारी के अंनुसार लिटिल रिवर में रात करीब 9:30 बजे गोलीबारी की घटना हुई। हालांकि पुलिस ने गोलीबारी में घायलों के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की, लेकिन पुलिस ने ये बताया कि लोगों को अपने निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचने की सूचना मिली है।

    इस घटना के करीब 90 मिनट बाद पुलिस ने जानकारी दी कि शहर के अलग-अलग इलाकों में गोलीबारी की घटना हुई थी हालांकि समुदाय के लिए कोई खतरा नहीं है। लेकिन पुलिस इस गोलीबारी की वजह सार्वजनिक नहीं की साथ ही इस घटना के शामिल संदिग्ध की जानकारी भी नहीं दी। अमेरिका के साउथ कैरोलिना के एक तटीय शहर में रविवार की रात गोलीबारी हुई हैं। इस घटना के दौरान 11 लोगों के घायल और उनके अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी है। शहर में स्थित लिटिल रिवर पुलिस थाने में तैनात एक अधिकारी के अनुसार लिटिल रिवर में रात करीब 9:30 बजे गोलीबारी की घटना हुई।

    हालांकि पुलिस ने गोलीबारी में घायलों के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की, लेकिन पुलिस ने ये बताया कि लोगों के अपने निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचने की सूचना मिली है। इस घटना के करीब 90 मिनट बाद पुलिस ने जानकारी दी कि शहर के अलग-अलग इलाकों में गोलीबारी की घटना हुई थी हालांकि समुदाय के लिए कोई खतरा नहीं है। लेकिन पुलिस इस गोलीबारी की वजह सार्वजनिक नहीं की साथ ही इस घटना के शामिल संदिग्ध की जानकारी भी नहीं दी।

     

     

  • Punjab News: बोलैरो और मोटरसाइकिल की टक्कर में 2 की मौत, 3 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: बोलैरो और मोटरसाइकिल की टक्कर में 2 की मौत, 3 घायल, देखें वीडियो

    ममदोटः फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग पर गांव हामद और गुरुद्वारा प्रगट साहिब के के पास सड़क हादसे की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक द्वारा साइड मारने के कारण बोलैरो गाड़ी और मोटरसाइकिल के बीच भयानक टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि सड़क हादसे में 2 व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

    हादसे की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस, सड़क सुरक्षा फोर्स और थाना लक्खो के बहिराम से पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतकों के शव और हादसे वाले वाहन पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

    मामले की जानकारी देते व्यक्ति ने बताया कि उन्हें सड़क हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे तो देखा कि 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं उनके आने से पहले घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा चुका था। जांच अधिकारी ने बताया कि राजस्थान की गाड़ी और बोलैरो गाड़ी के बीच बाइक टक्कर हो गई। मौके पर 2 की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार फिरोजपुर से जा रहा था। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

  • Punjab News:नगर निगम दफ्तर के कर्मियों और पुलिस में टकराव, टूटे शीशे, देखें वीडियो

    Punjab News:नगर निगम दफ्तर के कर्मियों और पुलिस में टकराव, टूटे शीशे, देखें वीडियो

    लुधियानाः सराभा नगर में स्थित नगर निगम के बी जोन में कर्मियों द्वारा मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। जहां पुलिस और कर्मियों ने तीखी नोकझोंक हो गई। मामले की जानकारी देते हुए सफाई मजदूर के प्रधान विक्की सहोता ने बताया कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित उनकी कई मुख्य मांगे है, जिसको लेकर वह कई बार प्रशासन से बात कर चुके है। जिसके बाद आज कर्मियों द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नगर निगम जोन-डी में आज कच्चे कर्मचारियों ने हंगामा किया।

    धरनाकारी आज डी-जोन दफ्तर के मुख्य गेट के पास पहुंचे तो पुलिस कर्मचारियों के साथ उनकी धक्का-मुक्की हो गई। जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि हाथापाई तक बात पहुंच गई। पुलिस और धरनाकारियों के बीच टकराव हुआ और जोन-डी का मुख्य गेट के शीशे टूट गए। निगम दफ्तर में सहम का माहौल है। बड़ी संख्या में पुलिस बल ने मौके पर पहुंच हालात को सामान्य किया। बता दें कि हलका पश्चमी में कोड आफ कंडक्ट लगा है। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय है। धरनाकारियों की अगुआई कर रहे विक्की सहोता ने कहा कि आज वह निगम कमिश्नर के खिलाफ धरना देने आए थे।

    उन्हें प्रदर्शन करने से रोकने की कोशिश की गई जिस कारण पुलिस के साथ उनकी टकराव हो गया। विक्की सहोता ने कहा कि उनकी मांग है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। कई कर्मचारी तो पक्के होने की आशा में अब ओवरएज तक हो गए है लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हुई। सहोता ने कहा कि आने वाले दिनों में भी प्रोटेस्ट इसी तरह जारी रहेगी। उधर, थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने धरना दे रहे कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • Punjab News: नशा तस्करी में शामिल Head Constable सहित 11 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा तस्करी में शामिल Head Constable सहित 11 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    खन्नाः युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत खन्ना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने काउंटर इंटेलिजेंस लुधियाना में तैनात हेड कांस्टेबल अरविंदर सिंह को नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल पाए जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं इस पूरे रैकेट में सरकारी कर्मचारी, बिजली बोर्ड का चौकीदार और कई संगठित ड्रग सप्लायर शामिल हैं। एसएसपी डॉ. ज्योति यादव की अगुवाई में चलाए इस ऑपरेशन के दौरान सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर हरदीप सिंह, सिटी थाना-2 के SHO तरविंदर कुमार बेदी की टीमों ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर 230 ग्राम हेरोइन, 65 हजार रुपये की ड्रग मनी और तीन गाड़ियां बरामद कीं।

    एसएसपी डॉ. ज्योति यादव ने बताया कि 19 मई को सिटी होम कॉलोनी खन्ना में रेड कर 6 तस्करों को काबू किया था, जिनकी पहचान अमरजीत सिंह, अंग्रेज सिंह, सहजाद मोहम्मद उर्फ बिल्लू, डबली, बिजली विभाग में सहायक लाइनमैन मनजिंदर सिंह उर्फ राजू और सुखवीर सिंह के तौर पर हुई थी। इनसे 30 ग्राम हेरोइन, 20 हजार रुपए ड्रग मनी, बाइक, एक इटिओस और स्कॉर्पियो बरामद हुई थी। गिरफ्तार 6 तस्करों से पूछताछ में गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। आरोपी अमरजीत ने खुलासा किया कि वह पावरकॉम सब स्टेशन अटेंडेंट गुरमुख सिंह और हेड कांस्टेबल अरविंदर सिंह से नशीले पदार्थ खरीदता था। गुरमुख सिंह की निशानदेही पर राज महिंदर सिंह उर्फ राजा निवासी अमृतसर को पकड़ा गया।

  • Punjab News: बर्खास्त कांस्टेबल अमनदीप कौर को विजिलेंस ने किया काबू, पूछताछ जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: बर्खास्त कांस्टेबल अमनदीप कौर को विजिलेंस ने किया काबू, पूछताछ जारी, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में बर्खास्त कांस्टेबल अमनदीप कौर की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस ने बर्खास्त कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। विजिलेंस द्वारा अमनदीप कौर से पूछताछ की जा रही है। पुलिस कांस्टेबल अमनदीप कौर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है, जिसे पहले ड्रग्स मामले में निलंबित किया गया था। विजिलेंस ब्यूरो ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अमनदीप कौर अपनी आलीशान जीवनशैली के लिए चर्चा में रही हैं, जिसमें रोलेक्स घड़ी, थार एसयूवी और आलीशान घर शामिल है।

    दरअसल, पिछले दिनों बठिंडा पुलिस ने महिला कांस्टेबल को उस समय हिरासत में लिया था जब वह अपनी थार गाड़ी में सवार होकर जा रही थी। जब उसकी गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें से 17.71 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस खबर के बाद उच्च अधिकारियों ने महिला को बर्खास्त कर दिया। महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर मूल रूप से मानसा में तैनात थी और उस समय बठिंडा पुलिस लाइन में ड्यूटी पर थी। उसका गांव बठिंडा जिले के चक फतेह सिंह वाला में है। गिरफ्तारी के बाद उसके एक साथी बलविंदर सिंह को भी नामजद किया गया और एक दिन बाद पुलिस ने उसकी भी गिरफ्तारी कर ली। इस प्रकार मामला ट्रायल के लिए अदालत में चला गया।

    आखिरकार अदालत ने दोनों को जमानत दे दी, लेकिन अमनदीप कौर की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं क्योंकि गिरफ्तारी के बाद लगातार सुर्खियों में बनी रही, क्योंकि उसके पास बठिंडा में आलीशान कोठी के अलावा महंगी-महंगी गाड़ियां और घड़ियां आदि होने की खबरें चलती रहीं। जिसकी भनक विजिलेंस को भी लग गई। इस मामले की जांच के लिए अब विजिलेंस ने अमनदीप कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है और महिला के खिलाफ जांच की जा रही है कि उसके पास साधनों से अधिक संपत्ति कैसे आ गई। इस जांच से क्या निकलेगा यह तो भविष्य के गर्भ में है, लेकिन एक बार फिर अमनदीप कौर कानून के शिकंजे में फंस चुकी है।

  • Punjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 बदमाश गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 बदमाश गिरफ्तार, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब: पंजाब पुलिस द्वारा लगातार क्राइम की वारदातों के खिलाफ की जा रही है। वहीं आज पुलिस ने श्री मुक्तसर साहिब के गांव गुलाबे वाला में मुठभेड़ कर 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सोनू सिंह और रमन्दीप सिंह के रूप में हुई है। दोनों बदमाशों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

    पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ये आरोपी गांव गुलाबे वाला में छुपे हुए हैं। जिसके बाद पुलिस पार्टी ने गांव मांगट केर से गांव गुलाबे वाला के बीच दोनों को खड़ा देखा। वहीं पुलिस की गाड़ियों को देखकर दोनों आरोपी भागने लगे। पुलिस ने इन्हें रुकने के लिए कहा तो आरोपी सोनू सिंह ने पुलिस की ओर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने हवा में फायर किया और इन बदमाशों को काबू किया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां पुलिस आरोपियों का रिमांड हासिल करने के लिए माननीय अदालत से मांग करेगी।

  • घरेलू झगड़े से परेशान 4 बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां, एक की मौत

    घरेलू झगड़े से परेशान 4 बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां, एक की मौत

    राजस्थानः घरेलू झगड़े से परेशान एक मां ने अपने तीन बेटों के साथ सुसाइड की कोशिश की। एक बेटी की मौत हो गई, जबकि मां सहित बड़ा बेटा गंभीर बताए जा रहे है। हादसा सोमवार सुबह 8 बजे अलवर के रैणी थाना क्षेत्र के सालोली गांव का है। मृत बच्चे के शव को रैणी सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

    रैणी थाने के ASI मनोज कुमार ने बताया कि सालोली निवासी अनिता पत्नी राजेश जोगी के 3 बेटे है। सबसे बड़ा बेटा अनीष (9), दूसरा बेटा भानू (7) और सबसे छोटा अजय (4) है। महिला सुबह तीनों बेटों को लेकर कुएं पर गई। महिला ने सबसे पहले छोटे बेटे को कुएं में फेंक दिया और बाद में बड़े बेटे को लेकर कुएं में कूद गई। वही मंझला बेटा मां का हाथ छुड़ाकर वहां से भाग गया।

    वहीं कुएं से 20 मीटर दूरी पर ही एक खेत था, जहां क्रिकेट मैच चल रहा था। मैच खेलने कई लड़के आए हुए थे। वहीं मंझला बेटा परिवार और गांव वालों को लेकर वहीं पहुंचा। मैच खेल रहे 3 लड़के ने रस्सा लेकर कुएं में गए और तीनों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को राजगढ़ हॉस्पिटल लेकर गए, वहां से अलवर जिला हॉस्पिटल रैफर किया गया। जहां घायल महिला और बड़े बेटे का इलाज चल रहा है। वहीं सबसे छोटे बेटे की मौत हो गई। पुलिस जांच में पारिवारिक कलह सामने आई है। जिसके बाद महिला ने ऐसा कदम उठाया।

  • Jalandhar News: तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर, खुले एयरबैग, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर, खुले एयरबैग, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: छोटी बारादरी में कार और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार के एयर बैग खुल गए। बताया जा रहा हैकि कार चालक काफी तेज गति से गाड़ी चला रहा था और उसने ड्रिंक की हुई थी। इस दौरान रॉंग साइड में जाकर बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

    ब्लिंकिट के कर्मी कमल राज ने बताया कि वह छोटी बारादरी में डिलीवरी पार्टनर है। इस दौरान उसने देखा कि तेज रफ्तार में गलत दिखा में कार आ रही थी। इस दौरान वह बाइक में टक्कर मारकर उसे घसीटकर कई मीटर साथ ले गई। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को रोका और उनकी कार चालक से बहस भी हुई। जिसके बाद उसने उक्त लोगों को घायल नौजवान को पिम्स अस्पताल में उपचार के लिए ले जाने का कहा। व्यक्ति ने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के बाद रास्ते में उसने पीसीआर टीम को सड़क हादसे की सूचना दी।

    कार चालक गढ़ा की ओर से आ रहा था और 70 से 80 की स्पीड से गाड़ी चला रहा था। इस दौरान उसने गलत दिशा में आकर बाइक में टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि घायल का सड़क पर काफी खून बह गया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। व्यक्ति ने कहा कि उन्हें शुरुआत में महसूस हुआ कि कार चालक ने ड्रिंक की हुई है। वहीं घायल के जीजा जगदीप सिंह ने कहा कि कार चालक ने बाइक को तेज रफ्तार में आकर हिट कर दिया। बाइक चालक को हिट करके गाड़ी फुटपाथ पर चढ़ गई।

    गाड़ी के एयरबैग खुल गए। कार चालक गलत दिशा की ओर से आ रहा था। घायल सुखदीप सिंह मुकेरियां का रहने वाला है। वह काम से लौट रहा था और गढ़े में स्थित घर जा रहा था। सुखदीप की हालत गंभीर है। घटना में घायल के सिर पर गहरी चोट लगी है, कंधे और कलाई में फैक्चर आया है। एक्सरे की रिपोर्ट के बाद अन्य चोट के बारे में पता लग पाएगा। पुलिस ने कार चालक को काबू कर लिया है।

    दूसरी ओर कार चालक ने बताया कि वह मखदूमपुरा में स्थित घर पर जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार ने आकर उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। वहीं पुलिस का कहना है कि कार चालक एनआरआई है। चालक ने ड्रिंक की हुई थी और घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। जांच में पता चला है कि घायल सुखदीप की हालत गंभीर है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए है।

  • Fusion Home Society के D Tower की लिफ्ट में फंसी बच्ची, देखें CCTV

    Fusion Home Society के D Tower की लिफ्ट में फंसी बच्ची, देखें CCTV

    नई दिल्लीः ग्रेटर नोएडा की मशहूर हाउसिंग फ्यूजन होम्स सोसाइटी के D टावर की लिफ्ट में लिफ्ट में बच्ची के फंसने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार लिफ्ट में बच्ची 10 मिनट तक फंसी रही। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, सोसाइटी के D टावर के 12वें फ्लोर पर रहने वाले संजू कुमार और उनकी पत्नी जब लिफ्ट की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि लिफ्ट चौथे फ्लोर पर अटक गई है और अंदर से किसी के चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं।

    वे तुरंत चौथे फ्लोर पर पहुंचे तो देखा कि एक छोटी बच्ची लिफ्ट में फंसी हुई है और वह बुरी तरह डरी हुई थी। संजू कुमार ने तुरंत मेंटेनेंस ऑफिस को कॉल कर इस स्थिति की सूचना दी। करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद मेंटेनेंस टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जब लिफ्ट का दरवाजा खुला, तो बच्ची घबराहट में सीधे संजू कुमार की पत्नी के गले लग गई। परिजन और मौजूद लोग बच्ची को शांत करने में जुट गए।

    हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि लिफ्ट तकनीकी कारणों से रुकी या इसमें कोई लापरवाही थी। बता दें कि इससे पहले ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लिफ्ट अटकने का मामला सामने आया था। पंचशील हाईनीस सोसाइटी में लिफ्ट के अंदर मां-बेटी फंस गए थे और करीब 1 घंटे तक वह लोग इसी लिफ्ट के अंदर फंसे रहे। मेंटेनेंस डिपार्टमेंट के लोग लिफ्ट खोलने की कोशिश करते रहे लेकिन वह लिफ्ट को खोल नहीं पाए। बाद में एक इंजीनियर को बुलाया गया और उसने लिफ्ट को खोला।