Fusion Home Society के D Tower की लिफ्ट में फंसी बच्ची, देखें CCTV

Written by

in

नई दिल्लीः ग्रेटर नोएडा की मशहूर हाउसिंग फ्यूजन होम्स सोसाइटी के D टावर की लिफ्ट में लिफ्ट में बच्ची के फंसने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार लिफ्ट में बच्ची 10 मिनट तक फंसी रही। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, सोसाइटी के D टावर के 12वें फ्लोर पर रहने वाले संजू कुमार और उनकी पत्नी जब लिफ्ट की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि लिफ्ट चौथे फ्लोर पर अटक गई है और अंदर से किसी के चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं।

वे तुरंत चौथे फ्लोर पर पहुंचे तो देखा कि एक छोटी बच्ची लिफ्ट में फंसी हुई है और वह बुरी तरह डरी हुई थी। संजू कुमार ने तुरंत मेंटेनेंस ऑफिस को कॉल कर इस स्थिति की सूचना दी। करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद मेंटेनेंस टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जब लिफ्ट का दरवाजा खुला, तो बच्ची घबराहट में सीधे संजू कुमार की पत्नी के गले लग गई। परिजन और मौजूद लोग बच्ची को शांत करने में जुट गए।

हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि लिफ्ट तकनीकी कारणों से रुकी या इसमें कोई लापरवाही थी। बता दें कि इससे पहले ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लिफ्ट अटकने का मामला सामने आया था। पंचशील हाईनीस सोसाइटी में लिफ्ट के अंदर मां-बेटी फंस गए थे और करीब 1 घंटे तक वह लोग इसी लिफ्ट के अंदर फंसे रहे। मेंटेनेंस डिपार्टमेंट के लोग लिफ्ट खोलने की कोशिश करते रहे लेकिन वह लिफ्ट को खोल नहीं पाए। बाद में एक इंजीनियर को बुलाया गया और उसने लिफ्ट को खोला।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *