Jalandhar News: तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर, खुले एयरबैग, हालत गंभीर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: छोटी बारादरी में कार और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार के एयर बैग खुल गए। बताया जा रहा हैकि कार चालक काफी तेज गति से गाड़ी चला रहा था और उसने ड्रिंक की हुई थी। इस दौरान रॉंग साइड में जाकर बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

ब्लिंकिट के कर्मी कमल राज ने बताया कि वह छोटी बारादरी में डिलीवरी पार्टनर है। इस दौरान उसने देखा कि तेज रफ्तार में गलत दिखा में कार आ रही थी। इस दौरान वह बाइक में टक्कर मारकर उसे घसीटकर कई मीटर साथ ले गई। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को रोका और उनकी कार चालक से बहस भी हुई। जिसके बाद उसने उक्त लोगों को घायल नौजवान को पिम्स अस्पताल में उपचार के लिए ले जाने का कहा। व्यक्ति ने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के बाद रास्ते में उसने पीसीआर टीम को सड़क हादसे की सूचना दी।

कार चालक गढ़ा की ओर से आ रहा था और 70 से 80 की स्पीड से गाड़ी चला रहा था। इस दौरान उसने गलत दिशा में आकर बाइक में टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि घायल का सड़क पर काफी खून बह गया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। व्यक्ति ने कहा कि उन्हें शुरुआत में महसूस हुआ कि कार चालक ने ड्रिंक की हुई है। वहीं घायल के जीजा जगदीप सिंह ने कहा कि कार चालक ने बाइक को तेज रफ्तार में आकर हिट कर दिया। बाइक चालक को हिट करके गाड़ी फुटपाथ पर चढ़ गई।

गाड़ी के एयरबैग खुल गए। कार चालक गलत दिशा की ओर से आ रहा था। घायल सुखदीप सिंह मुकेरियां का रहने वाला है। वह काम से लौट रहा था और गढ़े में स्थित घर जा रहा था। सुखदीप की हालत गंभीर है। घटना में घायल के सिर पर गहरी चोट लगी है, कंधे और कलाई में फैक्चर आया है। एक्सरे की रिपोर्ट के बाद अन्य चोट के बारे में पता लग पाएगा। पुलिस ने कार चालक को काबू कर लिया है।

दूसरी ओर कार चालक ने बताया कि वह मखदूमपुरा में स्थित घर पर जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार ने आकर उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। वहीं पुलिस का कहना है कि कार चालक एनआरआई है। चालक ने ड्रिंक की हुई थी और घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। जांच में पता चला है कि घायल सुखदीप की हालत गंभीर है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *