घरेलू झगड़े से परेशान 4 बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां, एक की मौत

Written by

in

राजस्थानः घरेलू झगड़े से परेशान एक मां ने अपने तीन बेटों के साथ सुसाइड की कोशिश की। एक बेटी की मौत हो गई, जबकि मां सहित बड़ा बेटा गंभीर बताए जा रहे है। हादसा सोमवार सुबह 8 बजे अलवर के रैणी थाना क्षेत्र के सालोली गांव का है। मृत बच्चे के शव को रैणी सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

रैणी थाने के ASI मनोज कुमार ने बताया कि सालोली निवासी अनिता पत्नी राजेश जोगी के 3 बेटे है। सबसे बड़ा बेटा अनीष (9), दूसरा बेटा भानू (7) और सबसे छोटा अजय (4) है। महिला सुबह तीनों बेटों को लेकर कुएं पर गई। महिला ने सबसे पहले छोटे बेटे को कुएं में फेंक दिया और बाद में बड़े बेटे को लेकर कुएं में कूद गई। वही मंझला बेटा मां का हाथ छुड़ाकर वहां से भाग गया।

वहीं कुएं से 20 मीटर दूरी पर ही एक खेत था, जहां क्रिकेट मैच चल रहा था। मैच खेलने कई लड़के आए हुए थे। वहीं मंझला बेटा परिवार और गांव वालों को लेकर वहीं पहुंचा। मैच खेल रहे 3 लड़के ने रस्सा लेकर कुएं में गए और तीनों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को राजगढ़ हॉस्पिटल लेकर गए, वहां से अलवर जिला हॉस्पिटल रैफर किया गया। जहां घायल महिला और बड़े बेटे का इलाज चल रहा है। वहीं सबसे छोटे बेटे की मौत हो गई। पुलिस जांच में पारिवारिक कलह सामने आई है। जिसके बाद महिला ने ऐसा कदम उठाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *