Blog

  • Punjab News: कोरोना का आया पहला केस, महिला की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव

    Punjab News: कोरोना का आया पहला केस, महिला की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव

    मोहालीः देशभर में कोविड-19 के मामले एक बार फिर धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं। महाराष्ट्र, झारखंड, राजस्थान कर्नाटक के बाद पंजाब में कोरोना के मरीज आ गए। मोहाली में कोरोना का एक मामला सामने आया है। जहां एक महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। महिला अपना इलाज करवाने के लिए हरियाणा के यमुनानगर से मोहाली के एक अस्पताल में आई थी जहां पर महिला का कोरोना टेस्ट किया गया जिसके बाद महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

    मिली जानकारी के अनुसार 51 वर्षीय महिला मरीज यमुना नगर, हरियाणा की रहने वाली है। महिला मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती है और अपने रिश्तेदारों के पास आई थी। पंजाब स्वास्थ्य विभाग ने इस महिला मरीज के संपर्क में आए लोगों की पहचान शुरू कर दी है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों और मेडिकल कॉलेजों में कोरोना की टेस्टिंग शुरू कर दी है। ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और आईसीयू की व्यवस्था को भी देखा जा रहा है।

    बता दें कि इन दिनों देश में कोविड-19 के JN.1 वेरिएंट मामले लगातार बढ़ रहे हैं। केरल, महाराष्ट्र, और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा मामले बढ़ रहे हैं। इसे लेकर सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों को कहा गया है कि वे बेड और ऑक्सीजन का पर्याप्त इंतजाम कर लें। दिल्ली में अब तक 23 केस मिल चुके हैं।

    दक्षिण एशिया में कोविड के मामलों में उछाल ओमिक्रॉन JN.1 वैरिएंट के प्रसार के कारण आया है। डॉक्टर बता रहे हैं कि वैरिएंट काफी है सक्रिय है, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे चिंताजनक वैरिएंट घोषित नहीं किया है। बता दें कि मौजूदा कोविड मरीजों में आमतौर पर हल्के लक्षण आ रहे हैं। संक्रमित व्यक्ति चार दिन में ठीक हो जाता है। इसके सामान्य लक्षण बुखार, नाक बहना, गले में खराश, सिरदर्द, थकान और थकावट शामिल हैं।

  • Punjab News: ट्रेनिंग सेंटर में आए 6 पुलिस कर्मियों के डोप टेस्ट पॉजीटिव, देखें लिस्ट

    Punjab News: ट्रेनिंग सेंटर में आए 6 पुलिस कर्मियों के डोप टेस्ट पॉजीटिव, देखें लिस्ट

    होशियारपुरः जहांखेला ट्रेनिंग सेंटर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पंजाब पुलिस में भर्ती हुए 6 सिपाही डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। इसके बाद इन्हें बिना ट्रेनिंग के ही वापस भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, इन 6 सिपाहियों के व्यवहार से उच्च अधिकारियों को इन पर शक हुआ था, इसलिए डोप टेस्ट करवाए गए जिनमें ये फेल हो गए। कर्मियों के नाम हर्षदीप, मनीष, सुमित मल्होत्रा, तेजविक्रमजीत सिंह, आदेश प्रताप सिंह और अमरजीत सिंह है।

    सूत्रों से कार्यालय कमांडेट, पुलिस रिक्रूटस ट्रेनिंग सेंटर जहानखेलां की ओएसआई ब्रांच द्वारा जारी पत्र मिला है। सूत्रों से मिले पत्र में लिखा गया है कि नए रिक्रूटस का बैच नंबर 270 बेसिक ट्रेनिंग कर रहा है। इस सेंटर में तैनात सीडीआई द्वारा प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार छह नए रिक्रूटस की शारीरिक हरकतों से लग रहा था कि वे किसी प्रकार के नशे का सेवन करते है, जिसकी सुगंध नहीं आती है।

    जिसके बाद इन सिपाहियों का डोप टेस्ट करवाने के लिए एएसआई गुरदीप सिंह की ड्यूटी लगाई गई। पत्र में लिखा गया कि 21 मई 2025 को 6 रिक्रूट सिपाही अर्शदीप सिंह, मनीष, समित सभी पटियाला निवासी, तेजक्रिमजीत सिंह तरनतारन, आदेश प्रताप सिंह तरनतारन और अमरजीत सिंह लुधियाना का मेडिकल टेस्ट करवाने के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर भेजा गया। यहां इन सभी का डोप टेस्ट करवाया गया जो पाॅजिटिव आया।

    सूत्रों से मिले पत्र में स्पष्ट लिखा गया है कि इन छह सिपाहियों को बिना बेसिक ट्रेनिंग पास किए वापस उनके जिलों में भेजा जाता है। इसके अलावा उक्त बैच से इनका नाम खारिज किया जाता है। पत्र में लिखा गया कि उक्त सिपाहियों को अपने कमिशनरेट, जिले में रिपोर्ट करने संबंधी लिखा गया है और नशा छोड़ने को कहा गया है।

  • Punjab News: 3 मंजिला कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

    Punjab News: 3 मंजिला कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

    लुधियानाः जिले में इलाका भट्टियां के नजदीक गांव कुतबेवाल में बनी कपड़ा फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। 3 मंजिला फैक्टरी होने के कारण दूर-दूर से आग की लपटें नजर आ रही थी। शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है।

    इलाके के लोगों ने बताया कि इलाका में पहले बिजली गुल थी लेकिन जब अचानक बिजली आई तो फैक्टरी के पास से चिंगारियां निकली। जिसकी सूचना लोगों ने फैक्टरी मालिक और दमकल विभाग को दी। इसके बाद करीब 7 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद कंट्रोल किया। इलाके में लोगों में अफरा-तफरी मचती देख थाना सलेम टाबरी की पुलिस भी मौके पर पहुंची जिसने लोगों को शांत किया।

    जानकारी मुताबिक गांव कुतबेवाल में विक्रांत निट्स के नाम से फैक्टरी है जहां पर टी-शट्र्स बनती है। बिजली कट होने के कारण फैक्टरी में छुट्टी थी। दमकल अधिकारी आतिश ने कहा कि 10 बार पानी डाल चुके थे, पर आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग को काबू पाने में 3 से 4 घंटे का समय लगा। देर रात तक दमकल कर्मियों ने घटना स्थल पर रेस्क्यू किया। फैक्टरी में कपड़े का काफी माल था जो राख हो गया। अब नुकसान के बारे फैक्टरी मालिक ही बता सकते है।

  • Punjab News: जमीन के विवाद में चली गोली, एक की मौत, 4 गिरफ्तार

    Punjab News: जमीन के विवाद में चली गोली, एक की मौत, 4 गिरफ्तार

    श्री गोइंदवाल साहिब: स्थानीय गांव मालचक्क में जमीन के विवाद को लेकर जमा हुए लोगों की ओर से चली गोली से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। हालांकि किसी ने इस संबंध में कोई शिकायत नहीं दी। लेकिन पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। साथ ही अपने स्तर पर पिता-पुत्र समेत करीब 9 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।

    मामले से जुड़े चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। थाना गोइंदवाल साहिब के मुख्य इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर बलजीत कौर को सूचना मिली थी कि बाबा सुखचैन सिंह के पुत्र दिलबाग सिंह निवासी मालचक्क के बहिक के गेट के सामने लगी मोटर पर गुरदेव सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह, जोगिंदर सिंह निवासी जामाराए और जसबीर सिंह जस पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी खेड़ा समेत करीब 9 अज्ञात लोग जमीन के विवाद को लेकर एकत्रित थे। इसी दौरान जसबीर सिंह जस पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी खेड़ा और गुरदेव सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी जामाराए की ओर से अपने हथियारों से गोली चलाई गई।

    गोली लगने से जसबीर सिंह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। कुछ लोग मौके से फरार हो गए और कुछ लोग जसबीर सिंह को घायल हालत में तरनतारन के गुरु नानक देव सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सभी ने इस घटना को छुपाया। जिसके कारण गुरदेव सिंह और जोगिंदर सिंह समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को तरनतारन के सिविल अस्पताल में कराया जाएगा। थाना प्रमुख ने बताया कि इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

  • आज का राशिफल, 26 मई 2025

    आज का राशिफल, 26 मई 2025

    आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और सोमवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अमावस्या तिथि लग जायेगी। आज श्राद्ध आदि की अमावस्या है। आज सुबह 8 बजकर 24 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद कृतिका नक्षत्र लग जायेगा।

    मेष राशि:आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा, अचानक धन लाभ होगा जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपके जूनियर आपसे काम सीखने आएंगे। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। ट्रांसफर के लिए किया गया आवेदन आज स्वीकृत हो जायेगा।

    वृष राशि:आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले किया हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात क़ाबू में रखें फायदा होगा। आज आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी। जिससे काम सरलता से पूरा हो जायेगा।

    मिथुन राशि:आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं। धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आज आपके लिये फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा बड़ा मामला सुलझ जायेगा। आज ऑफिस में नई पहल करने के लिये दिन अच्छा है। लाभ होने की सम्भावना बन रही है। करियर में आज कुछ बदलाव होने वाला है, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगें। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आज आप दूसरों को अपनी बातों से अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। रूका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा से संबंधी शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे। आज जीवनसाथी की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। आज कुछ अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी।

    सिंह राशि:आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग गुप्त रखेंगे, तो सफलता जरूर हासिल होगी। आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो जायेंगे। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। फालतू की शॉपिंग से बचे और अपनी आर्थिक स्थिति कों मज़बूत करें। दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान आज कैंसिल करना पड़ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आयेगा।

    कन्या राशि:आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जायेगा। आज ख़र्च में इजाफा बचत को ज़्यादा मुश्किल बना देगा। ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस देखकर बॉस आपके प्रमोशन पर विचार करेंगे। कॉन्ट्रैक्ट का काम कर रहे लोगों को आज अच्छा धन लाभ होगा। लवमेट के बीच चल रही गलत फहमियाँ आज दूर होंगी।

    तुला राशि:आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। जीवनसाथी आज कुछ ऐसा काम करेंगे, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। आज आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहने वाला है। किसी नये काम की शुरूआत करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। धनलाभ के नये आसार बनेंगें। इस राशि के इंजीनियर्स के लिये आज का दिन अच्छा है। प्रोफ़ेसर वर्ग के लोगों को आज किसी कॉलेज टीचिंग के लिये ऑफर मिलने वाला है।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे है तो फायदा होने वाला है। यात्रा पर जाने से पहले सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। आज कार्यों को लेकर किया गया कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आज आपका आकर्षक व्यक्तित्व लोगों का ध्यान अपनी तरफ़ खींचेगा। आज रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकता है, जिससे पूरे घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। आप उनके साथ अलग-अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे। बच्चों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    धनु राशि:आज का दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगें तो आपको फायदा जरूर होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नती का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आज आपके मन में अधिक पैसे कमाने के नये विचार आयेंगें। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। आज कैश का लेन देन करते समय आपको सावधानी वरतने की आवश्यकता है। आज आप व्यापार को बढ़ाने के लिए नयी योजना बनायेंगे।

    मकर राशि:आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। कारोबार में वृद्धि के लिये आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगें। इस राशि के जो लोग पयर्टन से जुड़े हैं, उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। आज आप काम के प्रति सचेत रहें विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की नाकामयाब कोशिश कर सकता है। छात्रों को आज प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा। अगर आप लोन लेना चाहते है तो आज आवेदन कर दें।

    कुंभ राशि:आज आपका मन अध्यात्म में लगा रहेगा। आज ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा। इस राशि के नवविवाहित दंपत्ति को आज किसी सामाजिक समारोह जाना पड़ सकता है। जहां किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मिलकर मन प्रसन्न हो जायेगा। किसी नये व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। घर से बाहर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को आज बड़ी सफलता मिलने वाली है। लवमेट आज एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी आज आपको उपहार देंगे।

    मीन राशि:आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीज़ें सुधर रही हैं। कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा साथ ही बीच में किसी बात को लेकर चर्चा भी करेंगे। आज खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगें। लवमेट आज अपने रिश्ते की बात घरवालों से करेंगे, घर वाले आपके रिश्ते से सहमत होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा।

  • Jalandhar News: MLA Raman Arora की Custody में बिगड़ी तबीयत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: MLA Raman Arora की Custody में बिगड़ी तबीयत, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: विजिलेंस की कस्टडी मे MLA Raman Arora की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। जानकरी के अनुसार विधायक अरोड़ा की सेहत नासार होने पर सिविल अस्पताल से डॉक्टरों की टीम को जांच के लिए बुलाया गया। इसके साथ ही एक एम्बुलेंस भी मंगवाई गई थी। अभी किसी भी अधिकारी ने विधायक की सेहत बिगड़ने को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ देर बाद सिविल की टीम वापिस चली गई। लेकिन कुछ देर बाद रमन अरोड़ा को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया।

    बताया जा रहा है कि रमन अरोड़ा को विजिलेंस विभाग के दफ्तर में ही ट्रीटमेंट दिया जाना था, लेकिन थोड़ी देर बाद विजिलेंस विभाग के अधिकारी विधायक अरोड़ा को लेकर सिविल की ओर रवाना हो गये। हालांकि विजिलेंस विभाग के अधिकारियों और सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने मीडिया से दूरी बनाकर रखी।

    वहीं डीएसपी सुखदेव ने बताया रमन अरोड़ा की मेडिकल जांच के बाद उन्हें वापस विजिलेंस दफ्तर टीम द्वारा ले जाया गया। इस दौरान डीएसपी सुखदेव ने बताया कि उनका रुटीन चेकअप करवाने के लिए सिविल अस्पताल लाया गया था। उन्होंने बताया कि विधायक की हालत ठीक है जिसके बाद आप उन्हें दोबारा विजिलेंस दफ्तर ले जाया गया। हैरानी की बात यह है कि सिविल अस्पताल से रमन अरोड़ा को ले जाने के बाद बीच रास्ते से दोबारा गाड़ी मोड़ी गई और रमन अरोड़ा को मेडिकल के लिए फिर से सिविल अस्पताल लाया गया। मिली जानकारी के अनुसार बीपी बढ़ने की शिकायत के चलते दोबारा रमन अरोड़ा का चेकअप करवाया गया। जिसके बाद डॉक्टरों द्वारा रमन अरोड़ा को चैकअप के बाद भेज दिया गया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए रमन अरोड़ा ने खुद बताया कि वह ठीक है। वहीं विजिलेंस की टीम दोबारा मेडिकल जांच के बाद रमन अरोड़ा को विजिलेंस दफ्तर ले गई। जिसके बाद देर रात दोबारा रमन अरोड़ा को अस्पताल मेडिकल उपचार के लिए पहले 1.30 बजे लाया गया। इस दौरान उसका चैकअप करवाकर वापिस ले गए। लेकिन कुछ देर बाद रात 1.45 बजे फिर से अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने कहा कि पित्ते में पत्थरी होने की दर्द के चलते उनका उपचार किया जा रहा है। बीते कल अदालत में पेश कर विजिलेंस विभाग ने विधायक अरोड़ा का 5 दिन का रिमांड हासिल किया था।
  • Punjab News: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, ससुरालियों पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, ससुरालियों पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसर: बटाला रोड के निकट प्रीत नगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां दो बच्चों की मां ने लाइव वीडियो बनाकर सास और देवर से परेशान होकर अपनी जीवन लीला खत्म करने का आरोप लगाया है। विवाहिता की पहचान राजविदंर कौर के तौर पर हुई है।

    वीडियो में देखा जा रहा है कि महिला सास और देवर पर गंभीर आरोप लगाकर रो रही है और जहरीली दवा पी रही है। जानकारी के अनुसार उक्त महिला बटाला रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। वहीं महिला के पति, बच्चों और मां ने भी उसकी सास और जेठ पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

    जांच अधिकारी जतिंदर ने बताया कि सास और बहू के झगड़े का मामला सामने आया है। राजविदंर कौर ने सास पर आरोप लगाए है। एक वीडियो भी वायरल हुई है। जिसमें पीड़िता ने सास और जेठ पर जिम्मेदार ठहराते हुए जहरीला पदार्थ निगला है। राजविदंर कौर की सास को भी चोटें आई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: वीडियो में कैद हुआ तूफान का खौफनाक मंजर

    Jalandhar News: वीडियो में कैद हुआ तूफान का खौफनाक मंजर

    जालंधरः पंजाब के कई जिलों में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने शनिवार शाम को अचानक करवट ली और तेज आंधी-तूफान ने शहर के कई इलाकों में तबाही मचा दी। वहीं एक ओर इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं कई लोगों के लिए यह तूफान आफत बनकर आया।

    शहर के सेंट्रल टाउन इलाके में एक बड़ा हादसा उस समय हुआ जब एक मकान की छत पर लगा सोलर पैनल तेज आंधी के कारण उखड़कर नीचे गली में आ गिरा। गिरते ही सोलर पैनल ने गली में खड़ी कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया, साथ ही वहां से गुजर रहे कुछ राहगीर भी इसकी चपेट में आ गए। घर के मालिक ने बताया कि घटना के समय वह घर के अंदर ही मौजूद थे। शाम को जैसे ही तेज आंधी चली, उन्होंने अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुनी। बाहर निकलने पर उन्होंने देखा कि छत का सोलर पैनल पूरी तरह उखड़कर गली में गिर चुका है। गली में खड़ी पड़ोसियों की गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कुछ लोग जो उस वक्त वहां से गुजर रहे थे, घायल हो गए। हादसे के बाद उन्होंने तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को फर्स्ट एड दी और फिर उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। सिर्फ सेंट्रल टाउन ही नहीं, शहर के अन्य इलाकों से भी आंधी-तूफान के कारण पेड़ गिरने, होर्डिंग्स उखड़ने और बिजली की लाइनें टूटने की खबरें सामने आई हैं। वहीं दूसरा मामला लाजपत नगर से सामने आया है जाहां कुछ लोग पार्क में लगे आम के पेड़ से आम तोड़ रहे थे। तभी अचानक आई तेज आंधी तूफान से पेड़ टूट कर नीचे गिर गया। जिसके नीचे खड़े लोग बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचा पाए। आप वीडियो में देख सकते हैं कि सफेद कपड़े पहने हुए व्यक्ति कैसे पेड़ के नीचे आने से बचा।  
  • Jalandhar News: इस इलाके में 23 घंटे बाद भी Black Out जारी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में 23 घंटे बाद भी Black Out जारी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जिले मे कल से तेज आंधी और बारिश से जहा एक तरफ लोगों के वाहन क्षतिग्रस्त हुए है, तो कई लोग जख्मी भी हुए हैं। वही बात बिजली विभाग की जाए तो कल शाम से शहर और कैंट के कई इलाकों में अभी तक बिजली सप्लाई को लोग तरस रहे हैं। ऐसा ही एक मामला लद्देवाली के जन्नत एवेन्यू से सामने आया है। जहा 23 घंटे से बिजली की सप्लाई नहीं आई।

    एवेन्यू के निवासियों ने बताया कि कल से बिजली की सप्लाई बंद है। दविंदर सिंह ने कहा कि उन्होने 3 फेस मीटर अप्लाई किया था, लेकिन PSPCL के कर्मचारीयो ने पुरानी बिजली तार पर सिंगल फेस का मीटर लगा दिया। जिसकी शिकायत करने के बाद भी बिजली विभाग द्वारा तार को चेंज नहीं किया जा रहा है। इस इलाके मे बिजली कब आयेगे इस संबंध मे भी कर्मचारियों के पास कोई जवाब नहीं है।

  • दूल्हा-दुल्हन पर फेंकते हैं टमाटर तो कहीं कचरा, शादी की अजीबोगरीब परंपराएं

    दूल्हा-दुल्हन पर फेंकते हैं टमाटर तो कहीं कचरा, शादी की अजीबोगरीब परंपराएं

    नई दिल्लीः शादी, जो दो आत्माओं के मिलन का प्रतीक होती है, दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अपने-अपने अनूठे रीति-रिवाजों के लिए जानी जाती है। कुछ परंपराएं जहां प्यार और पवित्रता की मिसाल पेश करती हैं, वहीं कुछ इतनी अजीब और मजेदार होती हैं कि सुनकर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। फिर भी, इन परंपराओं को निभाने वाले लोग मानते हैं कि इससे वैवाहिक जीवन सुखमय और सौभाग्यशाली होता है।

    भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के कानपुर जिले के सरसौल शहर में शादी के दौरान एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है। यहां दूल्हे और उसके परिवार का स्वागत फूलों से नहीं, बल्कि टमाटर फेंककर किया जाता है। स्थानीय मान्यता के अनुसार, यह रस्म दूल्हे की परीक्षा लेने और उसे शुभकामनाएं देने का प्रतीक होती है।

    जर्मनी में शादी के बाद नवविवाहित जोड़ा मिलकर लकड़ी के एक टुकड़े को दो हिस्सों में काटता है। यह रस्म इस बात का प्रतीक मानी जाती है कि अब दोनों मिलकर जीवन की चुनौतियों का सामना करेंगे।

    ‘Polterabend’ नामक रस्म में दूल्हा-दुल्हन और मेहमान मिलकर चीनी मिट्टी के बर्तन तोड़ते हैं। अगले दिन, वही नवविवाहित जोड़ा मिलकर इन टूटे हुए बर्तनों की सफाई करता है, जिसे रिश्ते में समझदारी और सहयोग का प्रतीक माना जाता है।

    हँसते हुए दूल्हा और दुल्हन गर्मियों में एक साथ दौड़ते हैं जबकि डूबते सूरज की किरणें उनके पीछे चमकती हैं तस्वीर पृष्ठभूमि और मुफ्त डाउनलोड ...

    वेनेजुएला में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन बिना किसी को बताए चुपचाप समारोह से चले जाते हैं। माना जाता है कि ऐसा करना सौभाग्य और समृद्धि लाता है। यह रस्म कुछ अजीब लग सकती है, लेकिन यहां यह एक परंपरा के रूप में निभाई जाती है।

    स्कॉटलैंड में शादी से पहले “ब्लैकनिंग” नामक एक मजेदार और विचित्र रस्म निभाई जाती है। इसमें दूल्हा-दुल्हन पर काली स्याही, अंडे, आटा, कचरा और सड़ा हुआ खाना तक फेंका जाता है। उन्हें पूरी तरह गंदा कर दिया जाता है और फिर पूरे गांव में घुमाया जाता है। मान्यता है कि यह रस्म उन्हें शादी के बाद आने वाली कठिनाइयों के लिए मानसिक रूप से तैयार करती है।

    शादी से जुड़ी ये अनोखी परंपराएं न सिर्फ विभिन्न संस्कृतियों की झलक देती हैं, बल्कि यह भी दर्शाती हैं कि रिश्तों में मज़ाक, सहयोग और परंपरा का क्या महत्व होता है। चाहे टमाटर फेंकना हो या लकड़ी काटना, हर रस्म के पीछे एक गहरी सामाजिक सोच और विश्वास छिपा होता है।