Blog

  • 67 पात्र विधवा महिलाओं को निशुल्क राशन वितरित किया

    67 पात्र विधवा महिलाओं को निशुल्क राशन वितरित किया

    नर्सिंग छात्रा छात्रवृति प्रकल्प के तहत दस छात्राओं को छात्रवृति प्रदान की

    ऊना/सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष अमोदनी राशन वितरण प्रकल्प के तहत पात्र महिलाओं को निजी होटल में राशन वितरण किया गया। कार्यक्रम में 67 पात्र विधवा महिलाओं को 1,50,750 रुपए का निशुल्क राशन वितरित किया गया। जबकि दस मेधावी नर्सिंग छात्राओं को डा.हरे कृष्ण गोयल स्मारक हिमोत्कर्ष मेधावी नर्सिंग छात्रा छात्रवृति प्रकल्प के तहत अढाई-अढाई हजार रूपए की नगद छात्रवृति प्रदान की गई। कार्यक्रम में चढ़तगढ़ गांव के एक किडनी रोगी की बेटी कृतिका को लाँ की पढ़ाई में मदद के लिए 27 हजार रूपए की राशि तथा एक दसवीं कक्षा की छात्रा कुंजल शर्मा को शिक्षा में मदद के लिए 11 हजार रूपए  की राशि भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। सतपाल सिंह सत्ती ने द्वीप प्रजवल्लित करके कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

    सतपाल सत्ती ने कहा कि हिमोत्कर्ष परिषद समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्पों को चला रही है। उन्होंने कहा कि देश के उत्थान में समाज सेवी संस्थाओं की अहम भूमिका है। यहां पर कई बार सरकार की नजर नही जाती,वहां सामाजिक संस्थाएं जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि समाज में सक्षम व स्मृद्व लोगों को अपने आसपास जरूरतमंद लोगों की पहचान कर उनकी मदद करके उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रेरित व सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को अपने बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा देकर राष्ट्र के विकास में योगदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित बच्चे समाज की कूंजी होते है। जोकि अपने परिवार व समाज के लिए संबल बनते है। उन्होंने कहा कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति को धर्म,जाति,व राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर ईमानदारी से अपना कार्य करना चाहिए।

    यही उनका समाज के लिए सबसे बड़ा योगदान होगा। उन्होंने आपरेशन सिंदूर में अपने शौर्य व पराक्रम से दुश्मनों के दांत खटटे करने के लिए भारतीय सेना को बधाई दी,वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इसके लिए साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भारतीय सेना ने देश की महिला शक्ति के सिंदुर की रक्षा करते हुए पाकिस्तान को करारा सबक सिखाया है,उसी प्रकार से समाज को भी इन महिलाओं व उनके परिवार की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

    हिमोत्कर्ष प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने कहा कि राशन वितरण कार्यक्रम के तहत इस वर्ष 67 मेहनतकश विधवाओं का चयन किया गया था। जिन्हें एक वर्ष के लिए परिषद द्वारा हर माह 750 रुपए का राशन दिया जाना है। इसी प्रकल्प के तहत रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में अप्रैल, मई व जून माह के राशन के रुप में प्रत्येक महिला को 2250 रुपए का राशन प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष परिषद का यह प्रकल्प 13वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इससे पहले परिषद ने पिछले दस सालों में 686 महिलाओं को करीब 50 लाख रुपए का राशन वितरित किया है।

    जतिंद्र कंवर ने कहा कि ये प्रकल्प संस्था के दानी सज्जनों के सहयोग से चल रहा है। जिसके लिए दानवीर सज्जनों का संस्था आभार व्यक्त करती है। कार्यक्रम को हिमोत्कर्ष महासचिव डा.रविंद्र सूद,ठाकुर यशपाल सिंह,नरेश सैणी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा,कुलदीप दयाल,कर्नल डीपी वशिष्ठ,विनोद शर्मा,मास्टर चमन लाल चौधरी,अशोक ऐरी,निशांत,मनमीत सिंह,राजकुमार पठानिया,रजनीश लूंबा,अजय ठाकुर,अशोक कुमार,रंजू,निशा,केएल बैंस व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    बाबा बाल जी महाराज ने दिए 50 हजार                                                                   

    राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने हिमोत्कर्ष परिषद को इस प्रकल्प के लिए 50 हजार रूपए की राशि का योगदान आर्शीवाद के रूप में भेजा। उनके प्रतिनिधि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित होकर किशोर जी ने यह राशि परिषद को भेंट की।

    10 नर्सिंग छात्राओं को 25 हजार रूपए की छात्रवृतियां                                                        

    कार्यक्रम में परिषद ने हिमकैप्स नर्सिंग संस्थान बढ़ेड़ा की 10 नर्सिंग छात्राओं को डा.हरे कृष्ण गोयल स्मारक हिमोत्कर्ष मेधावी नर्सिंग छात्रा छात्रवृति योजना के तहत 2500-2500 रूपए की नगद राशि भेंट की। मुख्यातिथि विधायक सतपाल सत्ती ने नर्सिंग छात्रा पूजा कुमारी पुत्री हुस्न चंद,जीएनएम प्रथम वर्ष,निवासी कुठारकलां ऊना,तमन्ना पुत्री स्वर्गीय सुपिंद्र कुमार जीएनएम द्वितीय वर्ष,निवासी लोअर देहलां,ऊना,तान्या पुरी पुत्री स्वर्गीय  पवन कुमार,जीएनएम तृतीय वर्ष,निवासी वार्ड 7 ऊना,रामला पुत्री स्वर्गीय जंग बहादुर,जीएनएम तृतीय वर्ष,निवासी पंडोगा,ऊना,आशमीन पुत्री स्वर्गीय शरीफ मोहम्मद,एएनएम द्वितीय  वर्ष, निवासी गांव भंजाल,ऊना,किरण बाला पुत्री स्वर्गीय राम चंद,एएनएम द्वितीय  वर्ष, निवासी गांव  नकड़ोह,ऊना,पलक पुत्री स्वर्गीय विपन कुमार,बीएससी द्वितीय समैस्टर,निवासी गांव थानाकलां,ऊना,,हरमरित कौर पुत्री स्वर्गीय प्रीतपाल सिंह,बीएससी चतुर्थ समैस्टर,निवासी गांव बहडाला,ऊना,प्रियंका पुत्री स्वर्गीय गुरबचन  सिंह, बीएससी पंाचवा समैस्टर,निवासी गांव खानपुर,ऊना,प्रवीण कुमारी,पुत्री स्वर्गीय राम पाल,बीएससी पोस्ट बेसिक प्रथम वर्ष,निवासी गांव  लोअर देहलां,ऊना को नगद छात्रवृतियां प्रदान की।

    इन्होंने दिया सहयोग                                                                                          

    राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज, पूर्व विधायक ओपी रत्न,रविंद्रनाथ डोगरा,ओंकार चंद शर्मा,रमा कंवर, शोभा सोनी,विजय साहनी,अनूपा ठाकुर,प्रवीण वशिष्ठ,सुमन पुरी,डा.जगदीश्वर कंवर,दीपशिखा कौशल,अवतार सिंह सैणी,डा.राजेंद्र शर्मा,पूजा कपिला,मनोज कंवर,शिव शशि कंवर,अक्षय कौशल,विजय कुमार आंगरा,विजय लखनपाल,कुलदीप सिंह दयाल,यशपाल सिंह ठाकुर,प्राण शर्मा ट्रस्ट, कर्णपाल सिंह मनकोटिया, रविंद्र मेहता, रेणू मेहता, शेषपाल सिंह, जयगोपाल शर्मा, नरेंद्रजीत सिंह राणा, प्रो.बीके शर्मा, डा. जागृति दत्ता, बीके धीमान, बीआर लखनपाल,कृष्ण पाल सूद, ज्योति लुंबा, रजनीश लुंबा,रोशनलाल शर्मा ट्रस्ट,प्रवीण बाला, एचएन सेठी, सुरेंद्र कपिला,दर्शन सिंह, इंद्रजीत सिंह, महिंद्र वर्मा,रोटे,अजय शर्मा,संदीप महाजन, मीना शर्मा, गायत्री शर्मा, सुरेश कुमार शर्मा,सविता कौशल,सोमनाथ कौशल,राजपाल रत्न, शकुतंला देवी, दीपम सैणी, डा.रामनारायण प्रभाकर,दीप्ती अरोड़ा,कृष्ण ठाकुर,राजकंवल सिंह,डा.इंदु शर्मा,चंद्रशेखर शर्मा,राम पाल धीमान व अन्य दानी सज्जनों ने संस्था को अमोदनी प्रकल्प में आर्थिक सहयोग किया है।

     इन महिलाओं को मिला राशन                                                                                      

    सोमा देवी, माया देवी, प्रवीण कुमारी, कश्मीरी देवी, मंजू बाला, सुमन देवी, रक्षा देवी, मीना कुमारी, विमला देवी, प्रवीण कुमारी, ज्योति देवी, बलविंद्र कौर, परविंद्र कौर, रानी देवी, बलजीत कौर, रंजीत कौर, निशा देवी, उषा देवी, सरिता रानी, सुरजीत कौर, सुरेंद्र कौर, रामकली, मनोरमा, प्रिया देवी, कमला देवी, वीना कुमारी, परमजीत कौर, सुनीता देवी, सुनीता देवी, राज बेगम, अंजू बाला, निशा देवी, निर्मला देवी, तृप्ता देवी, आशा देवी, निर्मला देवी, कमलेश रानी, तारो देवी, जीवन देवी, कृष्णा देवी, रामकली, लीला देवी, विमला, प्रवीण कौर, सुनीता देवी, हसीना वीवी, निर्मला देवी, सुनीता देवी, नीतू देवी, नीलम, नीलम देवी, प्रमिला देवी, सुमन लता, कमला देवी, शीला देवी, रजनी देवी, मोनिका, वीना कुमारी, सुनीता देवी, सरस्वती देवी, सुनीता रानी, चंचला देवी, कुलविंद्र कौर, सीमा संजय बाड़ा, तारो देवी, वीना कुमारी, बलविंद्र कुमारी शामिल हैं।

  • Jalandhar News: ATP सुखदेव वशिष्ट को भेजा जेल

    Jalandhar News: ATP सुखदेव वशिष्ट को भेजा जेल

    जालंधर: भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किए गए नगर निगम के एटीपी सुखदेव वशिष्ट को 3 दिन के रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद आज दोबारा मिस एकता जज डियूटी मैजिस्ट्रेट की अदालत में भारी पुलिस फोर्स के बीच विजिलेंस पुलिस अधिकारियों ने अदालत मे पेश किया। इस दौरान अदालत ने सरकारी वकील व बचाव पक्ष के वकील की बहस सुनने के बाद ए टी पी वशिष्ठ को 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड देकर जेल भेजने का आदेश सुनाया।

  • Punjab News: हेरोइन व 50 किलो चूरा-पोस्त के साथ 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हेरोइन व 50 किलो चूरा-पोस्त के साथ 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न अभियान चलाकर नशा तस्करों पर लगाम कसी जा रही है। इन्ही अभियानों के चलते मोगा पुलिस को उस समय सफलता हासिल हुई जब सीआईए स्टाफ मोगा ने दो अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 260 ग्राम हेरोइन, 50 किलोग्राम चूरा-पोस्त, एक वरना कार और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।

    पहले मामले में एएसआई सुखविंदर सिंह अपनी टीम के साथ पुल नेहर बधनी कला में गश्त पर थे। इस दौरान गुप्त सूत्र ने उन्हें सूचना दी कि गुरविंदर सिंह, पुत्र चरणजीत सिंह निवासी बधनी कला, हेरोइन बेचने की फिराक में काले रंग की बजाज पल्सर पर सवार होकर दाना मंडी बधनी कला के पास लेपे लिंक रोड पर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर रेड की और गुरविंदर सिंह को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। उसके पास से 260 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की गहनता से जांच की जा सके।

    दूसरे मामले में पुलिस ने 2 अन्य आरोपियों को एक वरना कार के साथ गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 50 किलो चूरा-पोस्त बरामद की गई है। यह बरामदगी भी मोगा जिले में हुई और मामले में पूछताछ जारी है। मोगा पुलिस ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और जिले को नशा मुक्त करने के लिए सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • ASI की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    ASI की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    सांबा : आए दिन सड़क हादसों के मामले सामने आ रहे है। इन मामलों मेें लगातार बढ़ौतरी हो रही है। ऐसा ही मामला बीती रात जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले से सामने आया है। जहां ड्यूटी पर तैनात असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर(ASI) की मौत हो गई। मृतक की पहचान योगराज सिंह के तौर पर हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक अज्ञात वाहन की टक्कर ने पुलिस अधिकारी की जान ली है। इस घटना ने न केवल पुलिस विभाग बल्कि स्थानीय लोगों मेें भी गम का माहौल है।

    यह हादसा है या हत्या, इसकी जांच की जा रही है।  स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा क्षेत्र में सक्रिय गो तस्करों द्वारा किया गया हो सकता है। हालांकि सांबा पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस इस घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है और आगे की जांच की जा रही है। ASI योगराज सिंह की मृत्यु से स्थानीय समुदाय और पुलिस बल में शोक की लहर दौड़ गई है।

  • मां बनने की खबर से भावुक हुईं एक्ट्रेस, लिखा दिल छू लेने वाला नोट

    मां बनने की खबर से भावुक हुईं एक्ट्रेस, लिखा दिल छू लेने वाला नोट

    नई दिल्लीः बॉलीवुड की चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में फैम पाने वाली एक्ट्रेस मालविका राज जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रही हैं। ‘कभी खुशी कभी ग़म’ में छोटी पूजा का किरदार निभाकर सबके दिलों में जगह बनाने वाली मालविका ने अपने प्रेग्नेंसी की खुशखबरी सोशल मीडिया पर साझा की है।

     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Malvika Raaj Bagga (@malvikaraaj)

    मालविका ने अपने पति प्रणव बग्गा के साथ एक प्यारे फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिसमें दोनों ने ‘Mom’ और ‘Dad’ लिखी हुआ कैप पहने नज़र आ रहे है। पहली तस्वीर में मालविका गर्व से प्रेग्नेंसी टेस्ट दिखाती नजर आ रही हैं, वहीं प्रणव का चेहरा भी खुशी से खिला हुआ है।

    इस पोस्ट के वायरल होते ही फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज ने भी उन्हें बधाइयाँ देते दिखे। एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने कमेंट किया – “आप दोनों को बधाई!”, आयशा श्रॉफ ने लिखा – “यिप्प्प्प्पेई!! बधाई हो दोस्तों!”, टीना आहूजा, कृष्णा श्रॉफ, और ऋधिमा पंडित सहित कई हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

    एक इंटरव्यू में मालविका ने बताया कि वह इस फेज को लेकर बहुत भावुक हैं। उन्होंने बताया, “कभी-कभी बहुत खुशी होती है, तो कभी घबराहट भी महसूस होती है। यह एक ऐसा अनुभव है जिसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है।” आगे कहती हैं कि वे इस अनमोल समय को पूरी तरह जीना चाहती हैं और अपने बच्चे के जन्म से पहले हर पल को संजोकर रखना चाहती हैं।

    मालविका ने बताया कि वह शुरूआती कुछ महीनों के लिए काम से ब्रेक लेंगी ताकि अपने बच्चे के शुरुआती पलों को पूरी तरह से महसूस कर सकें। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि यह ब्रेक स्थायी नहीं होगा और वे समय आने पर फिर से फिल्मों में वापसी करेंगी।

    मालविका राज, फिल्म निर्देशक बॉबी राज और निर्माता रीना राज की बेटी हैं। दिग्गज अभिनेत्री अनीता राज उनकी मौसी हैं और बहन सोनाक्षी राज फैशन डिजाइनर हैं।

    उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म ‘कभी खुशी कभी ग़म’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। 2017 में तेलुगु फिल्म जयदेव में लीड रोल और 2021 में बॉलीवुड फिल्म ‘स्क्वाड’ में मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने 29 नवंबर, 2023 को गोवा में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड प्रणव बग्गा से शादी की थी।

  • सचिवालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी,  भारी पुलिस फोर्स तैनात

    सचिवालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, भारी पुलिस फोर्स तैनात

    नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश के राज्य सचिवालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मुख्य सचिव कार्यालय को ई-मेल के माध्यम से यह धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार की छुट्टी के कारण सचिवालय में कर्मचारियों की उपस्थिति नहीं थी। फिर भी सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल को परिसर में तैनात किया गया है। पूरे क्षेत्र में कड़ी निगरानी जारी है। प्रशासन ने धमकी भरे ईमेल को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

    धमकी मिलने के बाद बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमें सचिवालय परिसर में गहन तलाशी अभियान चला रही हैं। जांच एजेंसियां धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने बताया कि वह शिमला से बाहर है। जिसके कारण उन्हें पूरी जानकारी नही है। लेकिन उन्हें CID से जानकारी मिली है कि पहले की तरह ही धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है, वही भाषा बताई जा रही है। मेल मिलने के बाद ऐतिहातन तौर पर आवश्यक कदम उठाए जा रहे है।

  • Toll Plaza के पास हुआ सड़क हादसा, एक की मौत, 4 गंभीर घायल

    Toll Plaza के पास हुआ सड़क हादसा, एक की मौत, 4 गंभीर घायल

    नई दिल्ली : हिमाचल और पंजाब की सीमा पर स्थित टोल प्लाजा के पास रविवार भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।  बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार हुए लोग हरियाणा के रहने वाले हैं जोकि कुल्लू-मनाली की ओर जा रहे थे।

    जानकारी के अनुसार किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गाड़ी को पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान गाड़ी में सवार 5 लोगों में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं जिस वाहन से गाड़ी की टक्कर हुई है, वह मौके पर मौजूद नहीं था। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल मेें भर्ती करवाया।

    जहां घायलों की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है।  हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

  • ज्यादा धूप से बढ़ सकता है त्वचा कैंसर का खतरा !

    ज्यादा धूप से बढ़ सकता है त्वचा कैंसर का खतरा !

    नई दिल्लीः दिन की रोशनी न सिर्फ हमारी नींद और मूड को प्रभावित करती है, बल्कि यह हमारी इम्यूनिटी को भी मजबूत कर सकती है। यूनिवर्सिटी ऑफ ऑकलैंड के वैज्ञानिकों द्वारा की गई एक नई स्टडी में यह खुलासा हुआ है कि दिन का उजाला शरीर की प्रतिरक्षा कोशिकाओं-विशेषकर न्यूट्रोफिल्स – की संक्रमण से लड़ने की क्षमता को बढ़ा सकता है।

    क्या होता है न्यूट्रोफिल्स?

    न्यूट्रोफिल्स, शरीर में सबसे अधिक पाए जाने वाले इम्यून सेल्स में से एक हैं, जो संक्रमण की स्थिति में सबसे पहले प्रतिक्रिया देते हैं। ये एक प्रकार के श्वेत रक्त कोशिकाएं (WBCs) हैं जो बैक्टीरिया और अन्य रोगजनकों से लड़ने में अग्रणी भूमिका निभाते हैं।

    वैज्ञानिकों ने इस अध्ययन के लिए मॉडल जीव के रूप में जेब्राफिश का उपयोग किया। एक पारदर्शी शरीर वाली छोटी ताजे पानी की मछली, जिसका जेनेटिक ढांचा मानव के समान होता है। इससे वैज्ञानिकों को रियल टाइम में इम्यून रिस्पॉन्स और जैविक प्रक्रियाओं का अवलोकन करने में मदद मिली।

    अध्ययन में पाया गया कि न्यूट्रोफिल्स के भीतर एक सर्कैडियन घड़ी (Circadian Clock) होती है, जो इन्हें दिन और रात के चक्र की जानकारी देती है। दिन की रोशनी इस क्लॉक को “रीसेट” करती है, जिससे न्यूट्रोफिल्स की संक्रमण से लड़ने की क्षमता में वृद्धि होती है।

    एक्सपर्ट की राय

    यूनिवर्सिटी के मॉलीक्यूलर मेडिसिन और पैथोलॉजी डिपार्टमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर के अनुसार, “हमने देखा कि इम्यून रिस्पॉन्स सुबह के समय यानी मछली के एक्टिव फेज में सबसे अधिक होता है। यह एक इवॉल्यूशनरी रिस्पॉन्स हो सकता है क्योंकि दिन के समय जीव ज्यादा एक्टिव होता है और संक्रमण का खतरा अधिक होता है।”

    इस रिसर्च से यह संभावना बनती है कि भविष्य में ऐसी दवाएं विकसित की जा सकती हैं जो विशेष रूप से न्यूट्रोफिल्स की सर्कैडियन क्लॉक को टारगेट करें और संक्रमण से लड़ने की इनकी क्षमता को बढ़ाएं। इसके अलावा, यह खोज सूजन संबंधी बीमारियों के इलाज में भी मददगार हो सकती है।

    दिन की रोशनी सिर्फ एक प्राकृतिक रोशनी नहीं, बल्कि शरीर के इम्यून सिस्टम को सशक्त बनाने का एक अहम जरिया भी है। वैज्ञानिक अब इस दिशा में और गहराई से अध्ययन कर रहे हैं कि सूरज की रोशनी किस बायोलॉजिकल मैकेनिज्म के ज़रिए इम्यून सेल्स को प्रभावित करती है।

    Disclaimer: यह जानकारी के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी उपाय को अपनाने से पहले चिकित्सकीय सलाह अवश्य लें।

  • Haryana News: रेहड़ी-फड़ी वालों और पुलिस मुलाजिमों के बीच हुई धक्का-मुक्की, देखें वीडियो

    Haryana News: रेहड़ी-फड़ी वालों और पुलिस मुलाजिमों के बीच हुई धक्का-मुक्की, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर-22 चंडीगढ़ में रेहड़ी फड़ी वालों के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। 30 साल से फड़ी लगाने वाले रिंकू और उनके परिवार ने पुलिस पर नाजायज पर्चा दर्ज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इन वंडर के लाइसेंस भी बने हुए हैं हर महीने लाइसेंस की फीस भी भर रहे हैं, लेकिन फिर भी नगर निगम व पुलिस प्रशासन तंग कर रहा है।

    Click Here to Watch Video

  • तेज बारिश और आंधी से हुआ हादसा, सोते समय गिरा छत का हिस्सा, अस्पताल में भर्ती

    तेज बारिश और आंधी से हुआ हादसा, सोते समय गिरा छत का हिस्सा, अस्पताल में भर्ती

    फरीदाबाद :  तेज आंधी और बारिश के चलते एक दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है।फरीदाबाद के रविवार की रात सुबह करीब 3 बजे तेज आंधी और बारिश के चलते एक मकान की छत का कुछ हिस्सा भरभरा कर गिर गया, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

    संजय कालोनी की गली नंबर 8 में रहने वाली इंदु देवी ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले की रहने वाली है। पिछले कई सालों से वह यहां पर किराए के मकान में रह रहे है। हादसे वाली रात को उनका बेटा श्रवण कुमार, छोटी बेटी रूपम, बड़ी बेटी अपने 1 साल के बेटे के साथ और बड़ा नाती मिथलेश मौजूद थे। ये सभी लोग मकान के उसी हिस्से में सो रहे थे, जिस पर रात के समय अचानक तेज बारिश और तूफान के चलते छत का कुछ हिस्सा टूटकर गिर गया।

    इस हादसे में इंदू के नाती मिथलेश पर छत का एक टुकड़ा गिर गया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  उनकी बड़ी बेटी बल्लभगढ़ से अपने बेटे और बड़े नाती मिथलेश के साथ घर पर कुछ दिन के लिए घूमने आई थी। किसी को यह अंदेशा नहीं था कि इस तरह की घटना हो सकती है। हादसे में एक साल के बच्चे को चोटें आई हैं, लेकिन उसकी हालत स्थिर है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि हादसा प्राकृतिक आपदा के चलते हुआ प्रतीत होता है।