Blog

  • अस्थि विसर्जन दौरान हुआ हादसा, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत

    अस्थि विसर्जन दौरान हुआ हादसा, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत

    अमेठीः जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां, गंगा नदी में अस्थि विसर्जन के लिए आए एक ही परिवार के 4 लोग नदी में डूब गए जिसके बाद घाट पर चीख पुकार मच गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों और स्थानीय नाविकों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू किए। काफी मशक्कत के बाद चार लोगों को बरामद किया। आनन-फानन में सीएचसी लेकर पहुंची तो डॉक्टर ने किशोर समेत 3 को मृत घोषित कर दिया, वहीं एक युवक का इलाज चल रहा है।

    जानकारी मुताबिक, सुबह लगभग 8 बजे अमेठी जिले के पालपुर जगदीशपुर का एक परिवार अस्थि विसर्जन के लिए डलमऊ गंगा घाट आया हुआ था। परिवार से लगभग नौ लोग अस्थि विसर्जन करने आए थे। विसर्जन के बाद सभी लोग नाव में बैठकर उस पार नहाने चले गए। नहाते समय किशोर समेत चार युवक डूबने लगे। जब तक परिजन कुछ कर पाते, तब तक चारों युवक डूब चुके थे। आनन-फानन में परिजनों ने लोगों को सहायता के लिए बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया जिसके बाद चारों को बरामद कर लिया और अस्पताल में दाखिल करवाया।

    चिकित्सकों ने बताया कि पिता बालचंद्र कौशल पुत्र पारसनाथ कौशल, किशोर पुत्र आर्यन, चन्द्रकुमार कौशल पुत्र स्व. रामकिशोर की मौत हो गई। वहीं विधि चन्द्र कौशल का इलाज चल रहा है। कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि 3 लोगों की डूबने से मौत हुई है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

  • दिनभर थकान और सुस्ती से हो रहे है परेशान? ये कारण हो सकते है जिम्मेदार

    दिनभर थकान और सुस्ती से हो रहे है परेशान? ये कारण हो सकते है जिम्मेदार

    हेल्थः अक्सर लोग दिनभर थकान और सुस्ती से परेशान होते रहते है। इसके पीछे वह नींद की कमी को जिम्मेदार मानते हैं। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि सिर्फ यही एक कारण हो। अगर आपके साथ यह परेशानी हो रही है, तो इसके पीछे कुछ कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।

    शरीर में पानी की कमी के कारण भी थकान हो सकती है। गर्मियों में यह समस्या काफी आम है। डिहाइड्रेशन की वजह से ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है, जिसके कारण शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन ठीक से नहीं पहुंच पाता है। इससे ब्लड प्रेशर कम हो सकता है और थकान महसूस होती है। इससे बचने के लिए रोजाना 8-10 गिलास पानी पिएं ।

    ज्यादा थकान महसूस होने के पीछे एक कारण पोषण की कमी भी हो सकता है। विटामिन-बी12, आयरन, विटामिन-डी और मैग्नीशियम की कमी के कारण ज्यादा थकान महसूस होती है। इसलिए अपनी डाइट में ऐसे फूड्स शामिल करें, जो इन पोषक तत्वों की कमी को पूरा करें और आपको एनर्जी भी दें।

    थायरॉइड डिसऑर्डर भी थकान का कारण बन सकता है। दरअसल, थायरॉइड हमारे मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करता है। इसलिए अगर यह ग्लैंड ठीक से काम न करें, तो शरीर में एनर्जी प्रोडक्शन प्रभावित हो जाता है और थकान महसूस होने की समस्या होने लगती है। इसलिए थायरॉइड डिसऑर्डर के लक्षणों पर ध्यान दें और डॉक्टर से मिलकर अपनी जांच करवाएं।

    एक्सरसाइज न करने और दिन का ज्यादा समय बैठे-बैठ निकालने से भी थकान महसूस हो सकती है। फिजिकली एक्टिव न होने की वजह से मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ने लगता है। इसलिए रोज कम से कम 30 मिनट की वॉक करें, स्ट्रेचिंग करें या कोई भी फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें।

  • ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत

    ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत

    अजमेरः ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में मां-बेटे की मौत होने का मामला सामने आया है। वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर घायल है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर होने पर अजमेर रेफर कर दिया। हादसा अजमेर जिले के भिनाय-बांदनवाड़ा रोड पर पांच दुकानों के पास रात 1 बजे हुआ।

    मृतक मां-बेटा।
    मृतक मां-बेटा।

    भिनाय थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि छहुंदरा निवासी मृतका के जेठ रामदेव बैरवा ने इस मामले में थाने में रिपोर्ट दी है। उसने बताया कि उसकी भाभी मीरा (50) की तबीयत खराब थी। उसे भिनाय अस्पताल ले जाने के लिए उसका भाई धर्मा और महिला का बेटा दीपक (22) मोटरसाइकिल पर निकले थे। जब वे पांच दुकानों के पास भिनाय रोड पर पहुंचे, तभी पीछे से एक नीले रंग का ट्रैक्टर आया। ट्रैक्टर चालक ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

    टक्कर से तीनों को गंभीर चोटें आईं। मीरा और दीपक के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गोरधनपुरा निवासी कानसिंह रावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने 108 एम्बुलेंस बुलाकर घायल धर्मा को अजमेर रेफर करवाया। धर्मा का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिवराज निवासी छकुंदरा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया।

  • Jalandhar News: इस इलाके में भारी Police Force के साथ पहुंचे ज्वाइंट CP, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में भारी Police Force के साथ पहुंचे ज्वाइंट CP, देखें वीडियो

    जालंधरः भार्गव कैंप इलाके में ज्वाइंट सीपी संदीप शर्मा की अगुवाई में पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान में एसएचओ सहित भारी पुलिस पार्टी मौजूद रही। उक्त इलाका नशे को लेकर काफी मशहूर है। पुलिस ने रविवार सुबह अचानक छापेमारी कर कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

    ज्वाइंट सीपी संदीप शर्मा ने बताया कि हमारे पास जो संदिग्ध लोगों की लिस्ट आई है। उनके घरों की चेकिंग की है, जो पहले नशे का काम करते थे। सर्च अभियान के दौरान पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया गया, पुलिस की जांच चल रही है।

    यह कार्रवाई पंजाब सरकार द्वारा चलाई गई युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत की जा रही है। सर्च अभियान से पहले पूरे इलाके को पुलिस फोर्स के साथ सील कर लिया गया था। जो भी व्यक्ति इस इलाके में आना जाने वाला था उन सब की तलाशी ली जा रही थी। उन्होंने कहा कि नशा तस्कर को चेतावनी दी जाती है कि अगर कोई भी तस्करी का काम शहर में करेगा तो उन पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

  • भूकंप के झटकों से दहली धरती, इतनी रही तीव्रता

    भूकंप के झटकों से दहली धरती, इतनी रही तीव्रता

    नई दिल्ली : अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार रविवार सुबह 06:33 बजे अफगानिस्तान में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 36.26 उत्तरी अक्षांश और 69.74 पूर्वी देशांतर पर, 135 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। फिलहाल इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप आने की मुख्य वजह भूगर्भीय प्लेटों की गतिशीलता और आपसी टकराव होते हैं। धरती की बाहरी सतह सात बड़ी और कई छोटी टेक्टोनिक प्लेटों से बनी होती है। ये प्लेटें निरंतर गति में रहती हैं।

    जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं, खिसकती हैं या एक-दूसरे के नीचे चली जाती हैं, तो उस ऊर्जा का निकास भूकंप के रूप में होता है। प्लेटों के किनारे या फॉल्ट लाइनों में समय के साथ तनाव इकट्ठा होता है। जब यह तनाव एक सीमा से अधिक हो जाता है, तो चट्टानें टूटती हैं और अचानक ऊर्जा मुक्त होती है, जिससे भूकंप आता है।

  • भीषण गर्मी में जानवर भी बेहाल, AC की हवा ले रहे Chimpanzee, देखें वीडियो

    भीषण गर्मी में जानवर भी बेहाल, AC की हवा ले रहे Chimpanzee, देखें वीडियो

    पटनाः भीषण गर्मी में जहां लोगों का बुरा हाल हुआ पड़ा है। वहीं दूसरी और जानवर भी इस गर्मी से बेहाल दिख रहे हैं। इस बढ़ती गर्मी के चलते पटना जू में जानवरों और पक्षियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। जू प्रशासन की ओर से जानवरों को हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बाघ और शेर की गुफाओं में ठंडी हवा के लिए कूलर लगाया गया है। वहीं, गर्मी से राहत के लिए भालू बर्फ की सिल्ली से खेल रहे हैं। इसके साथ ही चिम्पांजी के केज में एसी लगाया गया है। जलीय पक्षियों और चीतल, हिरन, सांभर जैसे जानवरों के बाड़े में फॉगर लगाया गया है। जू प्रशासन के अनुसार मांसाहारी और शाकाहारी जानवरों के लिए अलग अलग इंतजाम किए गए हैं। गर्मी बढ़ते ही बाघ का भोजन कम हो गया है। 11 किलो के स्थान पर अब यह 9 किलो मीट खा रहा है। चिम्पांजी दही-चावल के साथ डाभ पीने लगा है। वहीं, हाथी को ईख के स्थान पर केले का थम मिलने लगा है। भालू खीर खा रहा है और झड़ने में नहा रहा है। पक्षियों के बाड़े में तपिश कम करने के लिए वॉटर स्प्रिंकलर के इंतजाम किए गए हैं। पक्षियों के बाड़े में पानी का छिड़काव लगातार किया जा रहा है। जानवरों को धूप से बचाने के लिए शेड की भी व्यवस्था की गई है। लू और गर्म हवा से बचने के लिए बाड़े को पुआल से ढंका गया है।
  • Punjab News: आंधी-तूफान का फायदा उठा कर Lockup से भागे आरोपी, देखें वीडियो

    Punjab News: आंधी-तूफान का फायदा उठा कर Lockup से भागे आरोपी, देखें वीडियो

    मोगाः कोट ईसें खा में पुलिस स्टेशन के लॉकअप की छत तोड़कर 2 आरोपी फरार हो गए। पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपियों की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक कोट ईसें खा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को 23 मई को गश्त के दौरान 80 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

    पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार को मोगा की अदालत में पेश करके 2 दिन का पुलिस रिमांड पर लिया था। अभी इन दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही थी, लेकिन शनिवार देर रात आंधी तूफान का फायदा उठा कर थाने के लॉकअप की छत को तोड़ कर वहां से भाग गए।

    पुलिस को जैसे ही आरोपियों को भागने की सूचना मिली तो थाने में हड़कंप मच गया। इसके बाद दोनों आरोपियों की तलाश की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद पुलिस दोनों के परिवार वालों से पूछताश कर रही। दोनों आरोपियों पर कई मामले दर्ज हैं।

  • Jalandhar News: इस इलाके में गिरा दुकान पर निर्माणधीन बिल्डिंग का मलबा, देखें Live

    Jalandhar News: इस इलाके में गिरा दुकान पर निर्माणधीन बिल्डिंग का मलबा, देखें Live

    जालंधरः ग्रीन पार्क वेलफेयर सोसाइटी के पास एक दुकान पर बिल्डिंग का मलबा गिर गया। जिससे दुकान को काफी नुक्सान पहुंचा है। दुकान मालिक ने बताया कि अगर दुकान में कोई होता तो जानी नुक्सान हो सकता था। उन्होंने बताया कि हमारे साथ की दुकान वाले की ओर से चौथी मंजिल पर निर्माण कार्य करवाया जा रहा था, जिसकी उन्होंने शिकायत भी की थी, लेकिन न तो प्रशासन ने और न ही म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने इस पर कोई कार्रवाई की।

    शनिवार शाम को तेज आंधी तूफान के दौरान चौथी मंजिल से मलबा गिरने से उनकी दुकान को भारी नुकसान हुआ। अगर दुकान में कोई व्यक्ति होता तो उसे भी गंभीर चोटें लग सकती थीं। उन्होंने मेयर से अपील की कि बन रही चौथी मंजिल को जल्द से जल्द सील किया जाए।

    वहीं बिल्डिंग मालिक ने बताया कि यह तीन मंजिला मकान पहले से ही बना हुआ था। अब मकान को रेनोवेट कर रहे थे और ऊपर एक मंजिल बना रहे थे। बीती रात खराब मौसम ने सबको झटका दिया। जिससे यह नुकसान हुआ। जो भी नुक्सान हुआ है वह उनकी भरपाई करने को तौयार है। दुकान का मालिक कोई और है जो कुछ भी नहीं बोल रहा। पिछले काफी समय से ये हमसे खफा है और हमें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

  • सिर्फ गर्मी ही नहीं कई बीमारियों को दूर भगाता है Gond-Katira

    सिर्फ गर्मी ही नहीं कई बीमारियों को दूर भगाता है Gond-Katira

    हैल्थ : गोंद तो आपने कई बार खाया होगा, लेकिन गर्मी में गोंद कतीरा का सेवन करें। गोंद कतीरा दिखने में काफी गोंद जैसा ही होता है, लेकिन ये गोंद नहीं होता है। गोंद को सर्दियों में खाते हैं तो गोंद कतीरा का सेवन गर्मियों में किया जाता है। गोंद कतीरा शरीर को ठंडा रखता है और गर्मी से बचाता है। आयुर्वेद में गोंद कतीरा को बहुत फायदेमंद माना जाता है। कई जड़ी-बूटियों में भी गोंद कतीरा का इस्तेमाल किया जाता है। स्वाद और रंगहीन गोंद कतीरा में प्रोटीन और फॉलिक एसिड काफी पाया जाता है। गर्मी के मौसम में गोंद कतीरा (या कतीरा गोंद) पीने के बहुत सारे फायदे होते हैं। यह एक प्राकृतिक गोंद है, जो एक विशेष प्रकार के पेड़ से प्राप्त होता है और यह ठंडक, पोषण और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं गर्मी में गोंद कतीरा पीने के क्या फायदे हैं।

    गोंद कतीरा एक प्राकृतिक ठंडक का काम करता है। गर्मी में यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है। जिससे शरीर का आंतरिक तापमान नियंत्रित रहता है और आपको गर्मी से राहत मिलती है। खासकर जब शरीर में पसीना ज्यादा आता है, तो यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।

    गोंद कतीरा का सेवन गर्मियों में किया जाता है। इसे रातभर पानी में भिगोकर रखने के बाद ये जेली जैसा बन जाता है। गोंद कतीरा हार्ट संबंधी बीमारियों, सांस संबंधी बीमारियों, टॉन्सिल की समस्या में फायदेमंद होता है। पेड़ के तने पर जब कहीं कोई कट लग जाता है तो उस जगह से तरल पदार्थ निकलने लगता है। ये सूखकर गोंद जैसा बन जाता है। इसी को गोंद कतीरा कहते हैं। बबूल, कीकर, नीम के पेड़ से निकलने वाले गोंद कतीरा का इस्तेमाल किया जाता है।गर्मी में कई तरह से गोंद कतीरा का इस्तेमाल किया जा सकता है। सबसे अच्छा तरीका है कि आप गोंद कतीरा में मिश्री मिलाकर शरबत बना लें। इससे पेट और शरीर को ठंडक मिलेगी। गोंद कतीरा को आइसक्रीम में डालकर भी खा सकते हैं। कुछ लोग दलिया में गोंद कतीरा मिलाकर खाते हैं। नाश्ते में किसी भी चीज के ऊपर भिगोया हुआ गोंद कतीरा डालकर खा सकते हैं। गोंद कतीरा के लड्डू भी बनाए जाते हैं। इससे खीर जैसी भी बनाई जा सकती है।

  • अनियंत्रित कैंटर 200 फीट गहरी खाई में गिरा, देखें वीडियो

    अनियंत्रित कैंटर 200 फीट गहरी खाई में गिरा, देखें वीडियो

    कोडरमाः हाईवे पर बीती रात ऐश लदे एक टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार टैंकर कोडरमा से ऐश लोड कर बिहार की ओर जा रहा था। इसी बीच कोडरमा घाटी के नौवां माइल के समीप बेकाबू होकर मुख्य मार्ग से करीब 200 फीट अंदर खाईनुमा जंगल में चला गया। इस दुर्घटना में जहां उपचालक टैंकर से बाहर कूद गया। वहीं चालक टैंकर के केबिन में ही फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और काफी जद्दोजहद के बाद देर रात चालक को केबिन से बाहर निकालने में सफल हुए। उन्होंने बताया कि चालक व उपचालक को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा में भर्ती करा दिया है। जानकारी के मुताबिक चालक राजेश कुमार (31), पिता शंकर यादव पटना के रहने वाला है, वहीं उपचालक सुभाष यादव (30), पिता अमरीक यादव कमलपुर (गया) का रहने वाला है। पुलिस द्वारा दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।