ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत

Written by

in

अजमेरः ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में मां-बेटे की मौत होने का मामला सामने आया है। वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर घायल है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर होने पर अजमेर रेफर कर दिया। हादसा अजमेर जिले के भिनाय-बांदनवाड़ा रोड पर पांच दुकानों के पास रात 1 बजे हुआ।

मृतक मां-बेटा।
मृतक मां-बेटा।

भिनाय थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि छहुंदरा निवासी मृतका के जेठ रामदेव बैरवा ने इस मामले में थाने में रिपोर्ट दी है। उसने बताया कि उसकी भाभी मीरा (50) की तबीयत खराब थी। उसे भिनाय अस्पताल ले जाने के लिए उसका भाई धर्मा और महिला का बेटा दीपक (22) मोटरसाइकिल पर निकले थे। जब वे पांच दुकानों के पास भिनाय रोड पर पहुंचे, तभी पीछे से एक नीले रंग का ट्रैक्टर आया। ट्रैक्टर चालक ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर से तीनों को गंभीर चोटें आईं। मीरा और दीपक के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गोरधनपुरा निवासी कानसिंह रावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने 108 एम्बुलेंस बुलाकर घायल धर्मा को अजमेर रेफर करवाया। धर्मा का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिवराज निवासी छकुंदरा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *