Punjab News: आंधी-तूफान का फायदा उठा कर Lockup से भागे आरोपी, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः कोट ईसें खा में पुलिस स्टेशन के लॉकअप की छत तोड़कर 2 आरोपी फरार हो गए। पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपियों की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक कोट ईसें खा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को 23 मई को गश्त के दौरान 80 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार को मोगा की अदालत में पेश करके 2 दिन का पुलिस रिमांड पर लिया था। अभी इन दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही थी, लेकिन शनिवार देर रात आंधी तूफान का फायदा उठा कर थाने के लॉकअप की छत को तोड़ कर वहां से भाग गए।

पुलिस को जैसे ही आरोपियों को भागने की सूचना मिली तो थाने में हड़कंप मच गया। इसके बाद दोनों आरोपियों की तलाश की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद पुलिस दोनों के परिवार वालों से पूछताश कर रही। दोनों आरोपियों पर कई मामले दर्ज हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *