भीषण गर्मी में जानवर भी बेहाल, AC की हवा ले रहे Chimpanzee, देखें वीडियो

Written by

in

पटनाः भीषण गर्मी में जहां लोगों का बुरा हाल हुआ पड़ा है। वहीं दूसरी और जानवर भी इस गर्मी से बेहाल दिख रहे हैं। इस बढ़ती गर्मी के चलते पटना जू में जानवरों और पक्षियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। जू प्रशासन की ओर से जानवरों को हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बाघ और शेर की गुफाओं में ठंडी हवा के लिए कूलर लगाया गया है। वहीं, गर्मी से राहत के लिए भालू बर्फ की सिल्ली से खेल रहे हैं। इसके साथ ही चिम्पांजी के केज में एसी लगाया गया है। जलीय पक्षियों और चीतल, हिरन, सांभर जैसे जानवरों के बाड़े में फॉगर लगाया गया है। जू प्रशासन के अनुसार मांसाहारी और शाकाहारी जानवरों के लिए अलग अलग इंतजाम किए गए हैं। गर्मी बढ़ते ही बाघ का भोजन कम हो गया है। 11 किलो के स्थान पर अब यह 9 किलो मीट खा रहा है। चिम्पांजी दही-चावल के साथ डाभ पीने लगा है। वहीं, हाथी को ईख के स्थान पर केले का थम मिलने लगा है। भालू खीर खा रहा है और झड़ने में नहा रहा है। पक्षियों के बाड़े में तपिश कम करने के लिए वॉटर स्प्रिंकलर के इंतजाम किए गए हैं। पक्षियों के बाड़े में पानी का छिड़काव लगातार किया जा रहा है। जानवरों को धूप से बचाने के लिए शेड की भी व्यवस्था की गई है। लू और गर्म हवा से बचने के लिए बाड़े को पुआल से ढंका गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *