पुलिस ने दोनों इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा में भर्ती करा दिया है। जानकारी के मुताबिक चालक राजेश कुमार (31), पिता शंकर यादव पटना के रहने वाला है, वहीं उपचालक सुभाष यादव (30), पिता अमरीक यादव कमलपुर (गया) का रहने वाला है। पुलिस द्वारा दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।अनियंत्रित कैंटर 200 फीट गहरी खाई में गिरा, देखें वीडियो https://t.co/PbQkzPFJnJ#Bihar #Ayodhya #RajkummarRao pic.twitter.com/u2j86bLhOV
— Encounter India (@Encounter_India) May 25, 2025
अनियंत्रित कैंटर 200 फीट गहरी खाई में गिरा, देखें वीडियो

कोडरमाः हाईवे पर बीती रात ऐश लदे एक टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार टैंकर कोडरमा से ऐश लोड कर बिहार की ओर जा रहा था। इसी बीच कोडरमा घाटी के नौवां माइल के समीप बेकाबू होकर मुख्य मार्ग से करीब 200 फीट अंदर खाईनुमा जंगल में चला गया। इस दुर्घटना में जहां उपचालक टैंकर से बाहर कूद गया। वहीं चालक टैंकर के केबिन में ही फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और काफी जद्दोजहद के बाद देर रात चालक को केबिन से बाहर निकालने में सफल हुए। उन्होंने बताया कि चालक व उपचालक को मामूली चोटें आई हैं।
Leave a Reply