Blog

  • इस इलाके में Corona ने दी दस्तक, 7 नए केस मिले

    इस इलाके में Corona ने दी दस्तक, 7 नए केस मिले

    जयपुरः भारत में कोरोना के केस अचानक बढ़ने लगे हैं। राजस्थान में भी पिछले 48 घंटे में 7 नए केस मिले हैं। ये 4 केस जोधपुर एम्स में डिटेक्ट हुए हैं। वहीं, 3 केस जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज में आए हैं। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने इन तीनों केसों की जीनोम सिक्वेंसिंग करवाने के लिए कहा है, ताकि इनके वैरिएंट पता चल सके।

    दरअसल, अभी कोविड का नया सब वैरिएंट JN.1 फैल रहा है। इसके चलते एशियाई देशों में कोरोना के केस फिर से बढ़ने लगे हैं। जोधपुर एम्स में मिले चार मरीजों में 3 बच्चे हैं। इनकी उम्र 5 महीने, 11 साल और 12 साल है। वहीं, एक 38 साल का युवक है।

  • ACP दफ्तर की गिरी छत,  Sub-Inspector की मौत

    ACP दफ्तर की गिरी छत, Sub-Inspector की मौत

    नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में शनिवार देर रात तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों में पश्चिम और उत्तर-पश्चिम से आने वाले तूफान की चेतावनी दी थी। नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में कई जगह पेड़ जड़ से उखड़ गए, तो कहीं टहनियां टूट गईं। गाजियाबाद में एक दर्दनाक हादसा होने की मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अंकुर विहार एसीपी दफ्तर के कमरे की छत अचानक भरभराकर गिर गई।

    छत के मलबे के नीचे दबकर सब-इंस्पैक्टर की मौत हो गई। मृतक की पहचान वीरेंद्र कुमार मिश्रा(58) के तौर पर हुई है। शनिवार रात वह ड्यूटी पर थे और वहीं ऑफिस में ही रुके थे। देर रात अपना काम निपटाने के बाद वहीं सो गए थे। रात करीब 2:30 बजे तेज बारिश के चलते ऑफिस के कमरे की छत उनके ऊपर गिर गई।

    छत गिरने से वीरेंद्र कुमार मिश्रा मलबे में दब गए। पुलिस कर्मी और स्थानीय लोग जब एसीपी ऑफिस पहुंचे तो वीरेंद्र कुमार को मलबे के नीचे दबे मिले और उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने शव को मलबे से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

  • Jalandhar News : Baba chicken के बाहर चली गोली, Horn बजाने पर छिड़ा था विवाद

    Jalandhar News : Baba chicken के बाहर चली गोली, Horn बजाने पर छिड़ा था विवाद

    जालंधर (ens) : मॉडल टाउन एरिया की जोहल मार्केट में स्थित बाबा चिकन के बाहर गोली चलने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता नीरज नागपाल के अनुसार वह उक्त दुकान पर चिकन लेने गया था। इस दौरान वह गाड़ी में ही बैठा रहा।

    थोड़ी देर बाद जब उसने अपना आर्डर लेने के लिए होरन बजाये , तो पास में खड़े कुछ व्यक्तियों ने आकर उससे बहसबाजी करनी शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो बहस बाजी हाथापाई तक जा पहुंची। जिसका पता चलते ही शिकायतकर्ता का भाई सचिन नागपाल भी मौके पर आ गया।

    इसके बाद राना नाम के एक व्यक्ति ने रिवाल्वर निकालकर उन पर तान दी और हवाई फायर करने शुरू कर दिए और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने इस घटना की शिकायत थाना 6 में दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: चोरी की वारदातों से परेशान किसानों ने लगाया नाका, 2 नौजवान काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरी की वारदातों से परेशान किसानों ने लगाया नाका, 2 नौजवान काबू, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः चोरी की वारदातों से परेशान किसानों ने 2 युवकों को दबोचा है। जिसके बाद उक्त युवकों को पुलिस के हवाले सौंप दिया गया। ब्लॉक काहनुवान के अंतर्गत आने वाले बेट के गांवों में लंबे समय से किसानों की मोटरें और ट्रांसफॉर्मर चोरी हो रहे थे। जिसके बाद किसानों खुद चोरों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी कर रखी थी।

    नाकेबंदी के दौरान किसानों ने पुलिस थाना भैणी मियां खां के पास पड़ने वाले पिंड अवाणा में कुछ नौजवानों को बिना नंबर वाले मोटरसाइकिलों जाते देखा। रोककर पूछताछ की तो किसानों ने बताया कि ये नौजवान मौके पर मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए। इसके बाद करीब आधा दर्जन अन्य नौजवान अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर उसी स्थान पर पहुंचे। जिनमें से 2 लोगों को किसानों ने दबोच लिया।

    किसान संगठनों के नेताओं ने कहा कि लंबे समय से बेट क्षेत्र में चोरी की वारदातें जारी हैं, जिनमें ट्रांसफॉर्मरों की तोड़फोड़ और मोटर चोरी का बोलबाला है।दूसरी तरफ थाना प्रभारी सरबजीत सिंह चाहल से ने कहा कि पकड़े गए नौजवानों से पूछताछ की जा रही है। नौजवानों ने बताया है कि वे अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। जांच के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: इस इलाके में पुलिस की सुबह-सुबह दबिश, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में पुलिस की सुबह-सुबह दबिश, देखें वीडियो

    जालंधरः पंजाब सरकार के युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस लगातार सतर्क है। आए दिन पुलिस छापेमारी कर नशा तस्करों पर शिंकजा कंसने में लगी है। वहीं रविवार सुबह-सुबह पुलिस ने अभियान के तहत माहनगर के गढ़ा इलाके में दबिश दी। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स देख इलाक में दहशत जैसा माहौल बन गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नशा तस्करों के घरों में छापेमारी की और सामान की जांच की। कुछ संदिग्ध व्यक्यितों से पुलिस ने पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जा रही है।

  • Monsoon की दस्तक : इतने साल बाद जल्दी हुई एंट्री

    Monsoon की दस्तक : इतने साल बाद जल्दी हुई एंट्री

    नई दिल्ली : इस बार मानसून ने अपने तय समय से पहले ही भारत में दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार ने इसकी जानकारी दी है। पिछले 16 सालों में मानसून इस साल सबसे पहले पहुंच रहा है।इस समय अरब सागर के पूर्वी मध्य भाग में और दक्षिण कोंकण तट के पास एक स्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जो अब एक डिप्रेशन (अवसाद) में बदल चुका है।

    यह प्रणाली रत्नागिरी और दापोली के बीच दक्षिण कोंकण तट को शनिवार सुबह पार करने की संभावना है। इसके प्रभाव से केरल में बारिश की गतिविधियों में तेजी देखी जा रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह दक्षिण भारत के द्वार केरल में मानसून ने आधिकारिक रूप से प्रवेश कर लिया है। यह वर्ष 2009 के बाद पहली बार है जब मानसून इतनी जल्दी भारतीय उपमहाद्वीप में पहुंचा है।

    तब भी मानसून 23 मई को केरल में आया था। मौसम विभाग के अनुसार, जब मई 10 के बाद 14 विशेष स्टेशनों में से कम से कम 60% स्टेशनों पर लगातार दो दिन तक 2.5 मिमी या उससे अधिक बारिश होती है, साथ ही हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिमी होती है और बादलों की उपस्थिति (OLR यानी आउटगोइंग लॉन्गवेव रेडिएशन) कम रहती है, तब मानसून के आगमन की आधिकारिक घोषणा की जाती है। इस बार ये सारे मानक पूरे हुए।

  • Punjab News: Ludhiana West seat पर इस दिन होंगे उपचुनाव

    Punjab News: Ludhiana West seat पर इस दिन होंगे उपचुनाव

    लुधियानाः पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के हिसाब से लुधियाना वेस्ट सीट पर 19 जून को मतदान होगा, जबकि 23 जून को मतगणना के बाद नतीजे सामने आ जाएंगे। लुधियाना हलका पश्चिमी में विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की मौत के बाद से यह सीट खाली है। क्षेत्र की जनता को काफी समय से उपचुनाव का इंतजार था। जिसके चलते चुनाव आयोग ने यह घोषणा की है।
  • Jalandhar News: तेज आंधी तूफान ने मचाई तबाही, पोल गिरने से घायल युवक की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: तेज आंधी तूफान ने मचाई तबाही, पोल गिरने से घायल युवक की मौत, देखें वीडियो

    जालंधरः शनिवार शाम चली तेज आंधी और तूफ़ान ने काफी कोहराम मचाया। कई जगहों पर पेड़, दीवार और शेड गिरने की खबरे सामने आई है। वहीं पूरी रात कई इलाकों में बिजली गुल रहने से ब्लैकआउट रहा।

    तेज आंधी तूफान के दौरान नगर निगम के बाहर लगे तिरंगे के पल पर गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। जिसको इलाज के लिए नजदीक सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। यहां पर इलाज दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के रहने वाले 18 साल के रमेश के रूप में हुई है। मृतक के भाई ने बताया कि वह पेंटर का काम करता था।

    शनिवार शाम को अपने दोस्त के साथ कम से लौट रहा था तो वहां पर उसका दोस्त पैसे निकालने के लिए बैंक में गया और उसे बाइक पर वहीं पर साइड पर बिठा गया। इस दौरान जब तेज आंधी तूफान आया और मौके पर पोल गिरने से उसे गंभीर चोटे आ गई। जिसकी इलाज दौरान सिविल अस्पताल में मौत हो गई।

  • Jalandhar News: गंदे नाले के पास से मिली लाश, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

    Jalandhar News: गंदे नाले के पास से मिली लाश, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

    जालंधरः घर से निकले युवक का फोलड़ीवाल गंदे नाले के पास से शव बरामद हुआ है। परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार रात दोस्तों के साथ मृतक बाइक पर घूमने निकला था। मृतक की पहचान न्यू जवाहर नगर के रहने वाले कुलदीप यादव के रूप में हुई है। परिवार का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या की गई है, लेकिन जांचकर्ताओं को संदेह है कि युवक की मौत बीमारी के चलते हुई है। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। फिलहाल पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

    पिता कृष्णपाल ने कहा कि उनका 19 वर्षीय बेटा कुलदीप यादव शुक्रवार शाम को अपने दोस्तों के साथ साइकिल पर घर से निकला था और रात एक बजे तक घर नहीं लौटा। थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शनिवार सुबह उन्हें जालंधर हाइट्स पुलिस चौकी से फोन आया कि फोलड़ीवाल में गंदे नाले के पास एक युवक का शव पड़ा है। जब वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे तो शव उनके बेटे का निकला।

    जालंधर हाइट्स पुलिस चौकी के इंचार्ज सुरजीत सिंह जोड़ा ने कहा कि युवक की मौत बीमारी के चलते होने की संभावना है। लेकिन पिता ने संभावना जताई है कि किसी निजी रंजिश के चलते उक्त लोगों ने उसके बेटे की हत्या कर दी और फरार हो गए। पिता के अनुसार बेटे की नाक और हाथ पर चोट के निशान थे और खून बह रहा था।

  • Punjab news: Underover Bridge पर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, बड़ा हादसा टला, देखे वीडियो

    Punjab news: Underover Bridge पर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, बड़ा हादसा टला, देखे वीडियो

    बठिंडा: जिले में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। यह घटना परसराम नगर में बने अंडर ओवर ब्रिज पुल पर उस समय हुई जब एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली जो मिट्टी से भरी हुई थी, अचानक चलते-चलते बंद हो गई।

    बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर का गियर अचानक फंस गया, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ब्रिज पर ही रुक गया। इस दौरान पीछे से आ रही एक कार ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मिट्टी से भरी ट्रॉली पुल पर पलट गई। हालांकि, हादसे में किसी की जान नहीं गई।

    दोनों ड्राइवरों ने समय रहते गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा जानी नुकसान टल गया। लेकिन हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार को खासा नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुल पर पलटी ट्रॉली के कारण कुछ समय तक ट्रैफिक प्रभावित रहा, जिसे बाद में क्रेन की मदद से हटाया गया।