Blog

  • आज का राशिफल, 25 मई 2025

    आज का राशिफल, 25 मई 2025

    Rashifal: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और रविवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 6 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा, उसके बाद शोभन योग लग जाएगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 12 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज मासिक शिवरात्रि व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 25 मई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष: गणेशजी कहते हैं कि आपके रोमांटिक रिश्ते को लेकर यह मिला-जुला दिन है और इसलिए आपको पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। आप ज्यादातर अपने काम में व्यस्त रहेंगे और निजी जीवन में बोरियत महसूस हो सकती है। खोया हुआ आकर्षण वापस लाने के लिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा गुणवत्तापूर्ण समय बिताएँ।

    वृषभ: गणेशजी कहते हैं कि रोमांस और प्यार आज आपके लिए रोमांच बन जाएगा। यदि आप हाल ही में किसी रिश्ते में आए हैं, तो यह वास्तव में आपके लिए एक ख़ुशी का दौर है क्योंकि आपने अपने लिए सही साथी चुना है। आप आने वाले भविष्य में उसके विभिन्न पहलुओं की खोज करेंगे। साथ में कुछ क्वालिटी टाइम बिताएं और आपका रिश्ता और भी खूबसूरत हो जाएगा।

    मिथुन: गणेशजी कहते हैं कि आज ग्रहों की स्थिति के अनुसार आप दिन भर कुछ अच्छे माहौल का अनुभव करेंगे। अपने साथी के प्रति अपनी भावनाओं को लेकर बहुत खुले और अभिव्यक्त रहें। वह आपकी ईमानदारी की सराहना करेगा और बदले में आपसे प्यार करेगा। दिन आपको ढेर सारी खुशियाँ देने वाला है।

    कर्क: गणेशजी कहते हैं कि यदि आप विवाह के लिए किसी संभावित साथी से बात कर रहे हैं तो बातचीत सुचारू रूप से आगे बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण बाधा की भविष्यवाणी नहीं की गई है, और आपको जल्द ही वांछित परिणाम मिलेंगे। अपने संचार और दूसरों के साथ बातचीत करने के तरीके को लेकर बहुत सावधान रहें। आज आप अपने पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जा सकते हैं।

    सिंह: गणेशजी कहते हैं कि अगर आप लंबे समय से किसी रिश्ते में हैं तो आज आपको बहुत धैर्य रखना होगा क्योंकि आपके और आपके पार्टनर के बीच तीखी बहस हो सकती है। आपको इस कठिन समय से गुजरना होगा, लेकिन वास्तव में समस्या उतनी बड़ी नहीं है। अगर आप दीर्घकालिक नजरिए से सोचेंगे तो सब कुछ ठीक हो जाएगा।

    कन्या: गणेशजी कहते हैं कि ऐसी संभावना है कि आप अपने साथी के साथ संबंध विच्छेद कर सकते हैं क्योंकि समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। हालाँकि, यह दुश्मनी कुछ छोटी-छोटी बातों को लेकर है, इसलिए बेहतर होगा कि आप मतभेदों को तुरंत सुलझा लें। अपने साथी के साथ बहस करते समय बहुत शांत, संयमित और तार्किक रहें, सब कुछ ठीक हो जाएगा।

    तुला: गणेशजी कहते हैं कि दिन आश्चर्यों से भरा है और आपको किसी करीबी दोस्त से रोमांटिक प्रस्ताव मिल सकता है। आप इस व्यक्ति के सामने अपनी भावनाएं व्यक्त करने की कोशिश कर रहे थे इसलिए यह आपके लिए बहुत अच्छा दिन होगा। इस रिश्ते की संभावना बहुत उज्ज्वल है।

    वृश्चिक: गणेशजी कहते हैं कि आप अपने साथी के साथ कुछ अच्छा समय बिताना चाहेंगे और सांसारिक मामलों से दूर रहेंगे। ऐसे कई विषय हैं जिन पर आप दोनों चर्चा करना चाहेंगे और आज अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए एक उज्ज्वल दिन है। बहुत स्पष्टवादी रहें लेकिन साथ ही संवेदनशील भी रहें और किसी की भावनाओं को ठेस न पहुँचाएँ।

    धनु: गणेशजी कहते हैं कि आप लंबे समय से इस विशेष व्यक्ति पर नज़र रख रहे हैं और आज अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का सही दिन है। आपको ऐसा करना चाहिए लेकिन सूक्ष्म तरीके से और यह रोमांटिक पल आपके जीवन में और अधिक उत्साह भर देगा। आप उनकी कंपनी का आनंद लेंगे और साथ यात्रा करना एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझने का एक उत्कृष्ट अवसर होगा।

    मकर: गणेशजी कहते हैं कि आज आपको अपने साथी को वर्तमान तनाव से राहत देने के लिए उसकी बात अधिक सुननी होगी। आज ग्रहों की स्थिति संकेत दे रही है कि आप अपने रिश्ते में और अधिक संभावनाएं तलाशेंगे और समय की मांग है कि आप अपने साथी के प्रति ईमानदार रहें और बिना किसी चिंता के शांत और संयमित तरीके से अपनी भावनाओं को व्यक्त करें।

    कुंभ: गणेशजी कहते हैं कि आज आपकी ऊर्जा का स्तर अद्भुत रहेगा और यह आपके अतीत से बिल्कुल अलग होगा। आप अब तक सच्चा प्यार पाने में असफल रहे हैं लेकिन आज एक नया दिन है इसलिए इसका भरपूर लाभ उठायें। आपकी मुलाकात कुछ दिलचस्प लोगों से हो सकती है और वे आपकी ओर आकर्षित होंगे। एक नया गठबंधन निश्चित रूप से कार्ड पर है।

    मीन: गणेशजी कहते हैं कि आज आप अपने साथी के साथ जो समय बिताएंगे वह महत्वपूर्ण होगा और यह गुणवत्ता के बारे में होना चाहिए। हर बात पर चर्चा करें लेकिन बहुत सावधानी से और पुरानी बातों पर ध्यान न दें। अपने बंधन को मजबूत बनाने पर ध्यान दें और सर्वोत्तम संभव तरीके से उसे आकर्षित करने का प्रयास करें। अपना प्यार दिखाएं और आप जल्द ही परिणाम देखेंगे।

  • Punjab News: अवैध Factory की दीवार गिरी, मलबे में दबे मजदूरों की हुई मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध Factory की दीवार गिरी, मलबे में दबे मजदूरों की हुई मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के नानक नगर इलाके में देर शाम उस समय अफरातफरी मच गई। जब एक फैक्ट्री की 5वीं मंज़िल की दीवार अचानक तेज़ हवाओं और आंधी चलने से भरभराकर निचे गिर गई। इस हादसे में निचे खड़े 2 मजदूर मलबे मे बाद गए और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच कर लोगो की मदद से मलबे को हटाया। इस दौरान एम्बुलेंस भी पहुँच गई और दोनों के शवों को सिविल अस्पताल की मोर्चरी मे भिजवा दिया गया।

    इलाका वासियों ने बताया कि इलाके मे कई फैक्टरियां अवैध चल रही है। जिसकी गुहार वह कई बार प्रशासन को लगा चुके है। आज जिस फैक्ट्री की दीवार गिरी है अक्सर उसके निचे 20 से 25 लोग खड़े दिखाई देते है। आज फिर भी दो लोगो को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    लोगो ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में चल रही अवैध फैक्टरियों की जांच कर तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न होने पाये।

  • Punjab News: एक और नशा तस्कर के अवैध मकान पर चला पीला पंजा, देखें वीडियो

    Punjab News: एक और नशा तस्कर के अवैध मकान पर चला पीला पंजा, देखें वीडियो

    अमृतसरः ड्रग्स के खिलाफ युद्ध अभियान के तहत पंजाब पुलिस लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है और प्रमुख ड्रग तस्करों पर नकेल कस रही है। दूसरी ओर पंजाब सरकार के सख्त निर्देशों पर नशा तस्करों के अवैध घरों को गिराने की प्रक्रिया भी जारी है, जिसके परिणामस्वरूप आज एक बार फिर अमृतसर पुलिस की निगरानी में अमृतसर नगर निगम द्वारा नशा तस्कर के घर को गिरा दिया गया। अमृतसर के तुंग पाई बटाला रोड पर पुलिस की मौजूदगी में एक ड्रग तस्कर का घर ध्वस्त किया गया।

    जानकारी देते हुए अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि तुंग पाई में नशे के कारोबार में संलिप्त नशा तस्कर सन्नी उर्फ ​​घुल्ला को गिरफ्तार किया गया था जो नशा तस्करी के मामले में पुलिस को वांछित था। उसके खिलाफ 7 मामले दर्ज हैं और पंजाब सरकार की सख्त कार्रवाई के बाद अमृतसर नगर निगम द्वारा उसकी संपत्ति को गिराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

  • Punjab News: Filmy Style में भाग रहे गैंगस्टर ने पुलिस पर चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: Filmy Style में भाग रहे गैंगस्टर ने पुलिस पर चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: जिले में बादलो की गड़गड़ाहट के साथ पुलिस और गैंगस्टर के बिच गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इस मामले मे जानकारी देते हुए एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान पुलिस को एक युवक आता दिखाई दिया। जिसने पुलिस को देखकर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी।

    जिसके बाद भागते हुए बारिश के कारण गैंगस्टर का मोटरसाइकिल स्लिप कर गया और वह झाड़ियों मे निकल गया। पुलिस ने पीछा कर जवाबी फायरिंग की जिसमे वह घायल हो गया। घायल की पहचान मनप्रीत मन्नू के रूप मे हुई है। पुलिस को जांच के दौरान पता चल कि मन्नू गैंगस्टर आशीष चोपड़ा के गिरोह का सदस्य है और वह डबल मर्डर के मामले में वांटेड था। घायल मन्नू को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • Himachal News: नंदा अस्पताल के नजदीक धरा सट्टेबाज

    Himachal News: नंदा अस्पताल के नजदीक धरा सट्टेबाज

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने शुक्रवार को दड़ा सट्टा के विरुद्ध अभियान तेज करते हुए नंदा अस्पताल के नजदीक एक व्यक्ति को दड़ा सट्टा पर्ची और नकदी के साथ रंगे हाथों दबोचा है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी रजिन्द्र कुमार पुत्र सतपाल निवासी मोहल्ला घुमारां के कब्जे से पुलिस को 1240 रू नकद और दड़ा सट्टा की कुछ पर्चियां बरामद हुई हैं। पुलिस ने सदर थाने में आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News : Company Bagh चौक पर तिरंगे का पोल गिरने से मची भगदड़, एक की हालत गंभीर, देखें Live

    Jalandhar News : Company Bagh चौक पर तिरंगे का पोल गिरने से मची भगदड़, एक की हालत गंभीर, देखें Live

    जालंधर (ens) : शाम को चली तेज आंधी और तूफ़ान से लोगो मे अफरा तफरी मच गई। किसी जगह पर पेड़, एलिवेशन, स्कैफफोल्डिंग और कच्ची दीवारों के गिरने के मामले लगातार सामने आ रहे है। मिली जानकारी के अनुसार महानगर के कंपनी बाग चौक और नगर निगम दफ्तर की एंट्री पर स्थित तिरंगे का पोल पार्किंग की ओर बने फुटपाथ पर गिर गया।

    इस हादसे मे कुछ लोग घायल भी हुए है। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँच कर मामले की जाँच कर रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब तेज हवाये चली, तो देखते ही देखते पोल निचे गिर गया। जिसे देख सड़क से गुजर रहे लोग और दुकानदार डर गये।

  • आयकर रिटर्नः फॉर्म न मिलने से Taxation Bar Association नाराज

    आयकर रिटर्नः फॉर्म न मिलने से Taxation Bar Association नाराज

    ऊना/सुशील पंडित: जिला टैक्सेशन बार एसोसिएशन ने आयकर रिटर्न भरने में आ रही मुश्किलों से परेशान होकर केंद्र सरकार की आलोचना की है। वित्तीय वर्ष 2024-25 की आयकर रिटर्न भरने के लिए ऑनलाइन सुविधा पर फार्म उपलब्ध न होने की वजह से जिला टैक्सेशन बार एसोसिएशन ने केंद्र सरकार के इस ढुलमुल रवैए के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट एसडी वशिष्ठ ने बताया कि आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।

    मगर मई महीना समाप्त होने के नजदीक है और अभी तक इनकम टैक्स विभाग द्वारा ऑनलाइन फॉर्म उपलब्ध नहीं करवाए गये हैं। जिससे आयकर रिटर्न भरने वालों तथा भरवाने वालों में विभाग के प्रति भारी रोष है। उन्होंने बताया कि अंतिम तिथि के नजदीक आने पर आयकर विभाग की साइट पर ज्यादा ट्रैफिक हो जाने से सर्वर डाउन हो जाता है जिससे रिटर्न भरना असंभव हो जाता है। देरी से रिटर्न भरने के लिए जुर्माना भी भरना पड़ता है। उन्होंने केंद्र सरकार से इनकम टैक्स रिटर्न भरने के फॉर्म को जल्द से जल्द ऑनलाइन करवाने की मांग की है ताकि करदाता समय पर अपनी इनकम टैक्स रिटर्न को भर सकें।

  • Jalandhar News: Aggarwal Dhaba के सामने Building पर लगी Scaffolding गिरी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Aggarwal Dhaba के सामने Building पर लगी Scaffolding गिरी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट लेते हुए भीषण आंधी तूफ़ान के मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। जालंधर मे मौसम ने कुछ अलग ही रंग दिखाया। पूरा शहर तेज हवाओं और धूल के गुबार में घिर गया। सड़कें धूल से पट गईं और विजबिलिटी भी प्रभावित हुई। सड़को पर लोगों को वाहन चलाने और बाहर निकलने में काफी परेशानीयो का भी सामना करना पड़ा।

    इस दौरान शहर मे कई जगह पेड़ और कच्ची शेडे उखड़ कर गिर गये। इसके साथ ही मॉडल कूल रोड पर स्थित Aggarwal Dhaba के सामने वाली Building मे लगी स्कैफफोल्डिंग सड़क पर कड़ी कार पर धराशाही हो गयी। इस घटना मे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। ऐसा ही एक मंजर नामदेव चौक पर देखने को मिला जहा Zudio के शोरूम के बाहर खड़ी गाड़ियों पर एलिवेशन गिर गई। मिलाप चौक के बीचो बिच स्थित शराब के ठेके की ऊपरी मंजिल पर लगे बोर्ड़ और बिल्डिंग कुछ हिस्सा अचानक गिर गया। इस हादसे मे एक व्यक्ति घायल हुआ है।  
  • भारत विकास परिषद की बद्दी इकाई ने बाड़थल मधाना स्कूल में दिया वाटर कूलर व कंप्यूटर

    भारत विकास परिषद की बद्दी इकाई ने बाड़थल मधाना स्कूल में दिया वाटर कूलर व कंप्यूटर

    संस्था ने गांव के शिरगुल देवता मंदिर में दिया वाटर कूलर

    बद्दी/ सचिन बैंसल:  भारत विकास परिषद की बद्दी इकाई ने दूर दराज के वरिष्ठ माध्यमिक  स्कूल बाड़थल मथाना स्कूल के जाकर बच्चों को वाटर कूलर व कंप्यूर दिया। इसके साथ साथ गांव के शिरगुल देवता के मंदिर को भी एक वाटर कूलर भेंट किया।  इस दौरान संस्था की ओर से बच्चों को मिठाई भी बांटी गई। स्कूल की ओर से संस्था की ओर से इस  पुनीत कार्य के लिए अभार जताया गया और सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।  स्कूल के प्रधानाचार्य ने संस्था के समक्ष स्कूल को गोद देने की मांग रखी। जिस पर संस्था ने अपनी बैठक में विचार करने का आश्वासन दिया।

    भारत विकास परिषद की बद्दी इकाई  अक्तूबर माह में इस स्कूल में आकर बच्चों को स्कूली बैग व गर्म सवेटर बांटे थे। इस दौरान स्कूल प्रंबधकों के आग्रह पर संस्था ने यहां पर वाटर कूलर देने की वायदा किया था जिससे उन्होंने इसे  शनिवार को निभा दिया है। संस्था के अध्यक्ष रमन कौशल, महासचिव देवव्रत यादव, कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता व कार्यकारी सचिव विष्णु गुप्ता शनिवार  सुबह दस बजे स्कूल पहुंचे और वहां पर सादे समारोह में स्कूल के  सामान दिया। इसके अलावा संस्था ने स्कूल के साथ लगते शिरगुल देवता मंदिर के लिए भी वाटर कूलर दिया। जिससे मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालु भी गर्मी के मौसम में ठंडा पानी पी सके।

    इन दोनों वाटर कूलरों को तैयार करने के लिए संगठन सचिव राधा गोबिंद मंत्री ने सहयोग किया और उनकी देखरेक में इन वाटर कूलरों को तैयार किया। संस्था के अध्यक्ष रमन कौशल ने बताया कि यह स्कूल इसके लिए डिजर्व करता था। स्कूल में 68 विद्यार्थी शिक्षा ग्रण करते है और गर्मियो में उन्हें पानी की काफी दिक्कत रहती थी। संस्था के महासचिव देवव्रत यादव ने कहा कि स्कूल की में शिक्षा का माहौल काफी अच्छा है और यहां पर एक बच्ची ने 98 फीसदी अंक लेकर प्रदेश में 11वें स्थान  पर रही। दूर दराज का स्कूल होने के कारण यहां पर अध्यापकों को आने जाने में काफी  परेशानी होती है लेकिन उसके बावजूद भी अध्यापक अच्छा काम कर रहे है। संस्था के कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता व सचिव विष्णु शर्मा ने स्कूल की शिक्षण महौल की तारिफ की। बच्चों से प्रशन पूछे गए ओर सही जवाब देने वाले लोगों को विष्णु शर्मा ने नकद पुरस्कार दिए।

    बाड़थल मधाना पंचायत की प्रधान  किरण देवी, समाज सेवक सुखदर्शन ठाकुर,  मोहन पाल समेत स्कूल स्टाफ व बच्चो ने संस्था के पदाधिकारियों को स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया।इस मौके पर  स्कूल के प्रधानाचार्य   प्रेम सिंह, निर्जला ठाकुर, रजनीश ठाकुर, लेखराज, रोशन लाल, भानू प्रकाश,  सीएचटी करनैल सिंह, जेबीटी दलबीर व  गोबिंद उपिस्थत रहे।

  • कांग्रेस शुरू से “मीडिया” को कुचलती रही है – अरूण कौशल

    कांग्रेस शुरू से “मीडिया” को कुचलती रही है – अरूण कौशल

    ऊना/ सुशील पंडित: भाजपा युवा नेता अरुण कौशल ने गत दिवस पत्रकार अविनाश विद्रोही पर दर्ज हुए मुकदमे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा है कि पत्रकार पर झूठा मुकद्दमा राज्य सरकार द्वारा मीडिया की आवाज़ दबाने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में आपातकाल के दौरान भी मीडिया को दबाने का प्रयास किया था। कांग्रेस शुरू से प्रैस विरोधी रही है और मीडिया की स्वतंत्र आवाज को कुचलती रही है। अब तो उन्होंने साधारण खबरें छापने पर भी पत्रकारों के विरुद्ध दमन की नीति को अपना लिया है।

    कौशल ने आगे कहा कि कांग्रेसी नेता यह न भूलें की कोरोना महामारी के दौरान जब तमाम लोग अपने घरों में क़ैद थे तब विभिन्न मीडिया कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर देर रात तक रिपोर्टिंग कर लोगों को जागरूक किया था। जब से सुक्खू सरकार आई है तब से प्रदेश भर में अनगिनत पत्रकारों पर दर्जनों पर्चे दर्ज हो चुके हैं। अविनाश विद्रोही की जिस खबर के ऊपर यह केस दर्ज हुआ है वह अत्यंत नपी तुली और पत्रकारिता के मानकों पर सही उतरने वाली खबर थी। यदि ऐसा है तो कल को कोई भी पत्रकार किसी भी विषय पर खबर लिखने से पहले सौ बार सोचेगा कि कहीं सुक्खू सरकार उनके ऊपर कोई पर्चा न दर्ज कर दे।