भारत विकास परिषद की बद्दी इकाई ने बाड़थल मधाना स्कूल में दिया वाटर कूलर व कंप्यूटर

Written by

in

संस्था ने गांव के शिरगुल देवता मंदिर में दिया वाटर कूलर

बद्दी/ सचिन बैंसल:  भारत विकास परिषद की बद्दी इकाई ने दूर दराज के वरिष्ठ माध्यमिक  स्कूल बाड़थल मथाना स्कूल के जाकर बच्चों को वाटर कूलर व कंप्यूर दिया। इसके साथ साथ गांव के शिरगुल देवता के मंदिर को भी एक वाटर कूलर भेंट किया।  इस दौरान संस्था की ओर से बच्चों को मिठाई भी बांटी गई। स्कूल की ओर से संस्था की ओर से इस  पुनीत कार्य के लिए अभार जताया गया और सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।  स्कूल के प्रधानाचार्य ने संस्था के समक्ष स्कूल को गोद देने की मांग रखी। जिस पर संस्था ने अपनी बैठक में विचार करने का आश्वासन दिया।

भारत विकास परिषद की बद्दी इकाई  अक्तूबर माह में इस स्कूल में आकर बच्चों को स्कूली बैग व गर्म सवेटर बांटे थे। इस दौरान स्कूल प्रंबधकों के आग्रह पर संस्था ने यहां पर वाटर कूलर देने की वायदा किया था जिससे उन्होंने इसे  शनिवार को निभा दिया है। संस्था के अध्यक्ष रमन कौशल, महासचिव देवव्रत यादव, कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता व कार्यकारी सचिव विष्णु गुप्ता शनिवार  सुबह दस बजे स्कूल पहुंचे और वहां पर सादे समारोह में स्कूल के  सामान दिया। इसके अलावा संस्था ने स्कूल के साथ लगते शिरगुल देवता मंदिर के लिए भी वाटर कूलर दिया। जिससे मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालु भी गर्मी के मौसम में ठंडा पानी पी सके।

इन दोनों वाटर कूलरों को तैयार करने के लिए संगठन सचिव राधा गोबिंद मंत्री ने सहयोग किया और उनकी देखरेक में इन वाटर कूलरों को तैयार किया। संस्था के अध्यक्ष रमन कौशल ने बताया कि यह स्कूल इसके लिए डिजर्व करता था। स्कूल में 68 विद्यार्थी शिक्षा ग्रण करते है और गर्मियो में उन्हें पानी की काफी दिक्कत रहती थी। संस्था के महासचिव देवव्रत यादव ने कहा कि स्कूल की में शिक्षा का माहौल काफी अच्छा है और यहां पर एक बच्ची ने 98 फीसदी अंक लेकर प्रदेश में 11वें स्थान  पर रही। दूर दराज का स्कूल होने के कारण यहां पर अध्यापकों को आने जाने में काफी  परेशानी होती है लेकिन उसके बावजूद भी अध्यापक अच्छा काम कर रहे है। संस्था के कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता व सचिव विष्णु शर्मा ने स्कूल की शिक्षण महौल की तारिफ की। बच्चों से प्रशन पूछे गए ओर सही जवाब देने वाले लोगों को विष्णु शर्मा ने नकद पुरस्कार दिए।

बाड़थल मधाना पंचायत की प्रधान  किरण देवी, समाज सेवक सुखदर्शन ठाकुर,  मोहन पाल समेत स्कूल स्टाफ व बच्चो ने संस्था के पदाधिकारियों को स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया।इस मौके पर  स्कूल के प्रधानाचार्य   प्रेम सिंह, निर्जला ठाकुर, रजनीश ठाकुर, लेखराज, रोशन लाल, भानू प्रकाश,  सीएचटी करनैल सिंह, जेबीटी दलबीर व  गोबिंद उपिस्थत रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *