जालंधर, ENS: पंजाब में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट लेते हुए भीषण आंधी तूफ़ान के मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। जालंधर मे मौसम ने कुछ अलग ही रंग दिखाया। पूरा शहर तेज हवाओं और धूल के गुबार में घिर गया। सड़कें धूल से पट गईं और विजबिलिटी भी प्रभावित हुई। सड़को पर लोगों को वाहन चलाने और बाहर निकलने में काफी परेशानीयो का भी सामना करना पड़ा।
इस दौरान शहर मे कई जगह पेड़ और कच्ची शेडे उखड़ कर गिर गये। इसके साथ ही मॉडल कूल रोड पर स्थित Aggarwal Dhaba के सामने वाली Building मे लगी स्कैफफोल्डिंग सड़क पर कड़ी कार पर धराशाही हो गयी। इस घटना मे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। ऐसा ही एक मंजर नामदेव चौक पर देखने को मिला जहा Zudio के शोरूम के बाहर खड़ी गाड़ियों पर एलिवेशन गिर गई। मिलाप चौक के बीचो बिच स्थित शराब के ठेके की ऊपरी मंजिल पर लगे बोर्ड़ और बिल्डिंग कुछ हिस्सा अचानक गिर गया। इस हादसे मे एक व्यक्ति घायल हुआ है।Jalandhar News: Aggarwal Dhaba के सामने Building पर लगी Scaffolding गिरी, देखें वीडियो

Leave a Reply