Blog

  • Haryana News: अनियंत्रित होकर खेत में पलटी Roadways बस, 35 यात्री घायल

    Haryana News: अनियंत्रित होकर खेत में पलटी Roadways बस, 35 यात्री घायल

    कैथलः जिले में आज हरियाणा रोडवेज की एक बस पलटने का मामला सामने आया है। इसमें करीब 35 लोग घायल हुए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक ट्रक को साइड देने के चक्कर में बस सड़क से उतर गई और खेत में पलट गई। बताया जा रहा है कि सड़क के नीचे की मिट्‌टी बारिश के कारण ढीली हो गई थी, जिससे बस का पहिया उसमें धंस गया था। इसके बाद पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी घायलों को कैथल के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

    लोगों का कहना है कि गांव के बीच सड़क संकरी है। जब सामने से ट्रक आ गया तो बस ने उसे साइड देने की कोशिश की। साइड देने के लिए ड्राइवर ने बस का एक पहिया सड़क से नीचे उतारा। सड़क से उतरते ही ड्राइवर फिर बस को नियंत्रित नहीं कर सका। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार रात को यहां तेज बारिश हुई थी। इस वजह से सड़क के किनारों पर भी मिट्‌टी ढीली हो गई थी। जैसे ही बस का पहिया सड़क से कच्ची मिट्‌टी में उतरा तो वह धंस गया। इससे ड्राइवर बस को कंट्रोल नहीं कर पाया और बस करीब 8 फुट नीचे खेत में पलट गई। बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।

    सवारियों से बस भरी हुई थी। पलटते ही इसके शीशे टूट गए। सभी यात्री बस के अंदर ही एक-दूसरे पर गिर पड़े, जिससे उन्हें काफी चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोग तुरंत भागकर बस के पास पहुंचे। उन्होंने बस के ऊपर चढ़कर यात्रियों को निकालना शुरू किया। पुलिसकर्मी बिरेंद्र सिंह ने बताया है कि सूचना मिलने के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची थी। इसके बाद मौके पर एम्बुलेंस को बुलाया गया। सभी घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल के लिए रवाना किया गया। बिरेंद्र सिंह के अनुसार, करीब 30-35 यात्रियों को चोटें आई हैं।

  • Jalandhar News: अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 13 किलो होरोइन और ड्रग मनी बरामद, देखें वीडियो

    Jalandhar News: अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 13 किलो होरोइन और ड्रग मनी बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर(ENS): ‘युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के तहत पुुलिस ने एक बड़ी सफलता मिली है। कमिश्नरेट पुलिस जलंधर ने पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के नेतृत्व में एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते 2 आरोपियों को भारी मात्रा में मादक पदार्थों और हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 13 किलोग्राम हेरोइन, .32 बोर 2 हथियार, 6 जिंदा कारतूस, 3 मैगज़ीन, 3 लग्ज़री कारें और 22,000 की ड्रग मनी बरामद की है। आरोपियों की पहचान शिवम सोढ़ी उर्फ शिवा और बरिंदर सिंह उर्फ बबू के रूप में हुई है।

    सीपी धनप्रीत कौर ने बताया कि 20 मई को सीआईए टीम ने फोकल पॉइंट पुल के पास से शिवम सोढ़ी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 5 किलो हेरोइन और 22,000 हजार नकद बरामद किए गए। मामला डिवीजन नंबर 8 पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया। पुलिस रिमांड के दौरान शिवम के साथी बरिंदर सिंह का नाम सामने आया और निशानदेही पर पुलिस ने 7 किलो और हेरोइन तथा कुछ वाहन बरामद किए। 22 मई को पुलिस ने अमर नगर निवासी बरिंदर सिंह को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 1 किलो हेरोइन, दो अवैध हथियार, 6 कारतूस और 3 मैगज़ीन बरामद की गईं। पुलिस जांच में सामने आया है कि शिवम सोढ़ी पर पहले से तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, वहीं बरिंदर सिंह पर चार मामले दर्ज हैं। दोनों अपराधी पहले से ही पुलिस के रडार पर थे।

    सीपी धनप्रीत कौर ने कहा कि नशा तस्करी और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ जलंधर पुलिस का रुख पूरी तरह से जीरो टॉलरेंस का है। अपराधियों के लिए इस शहर में कोई जगह नहीं है। पुलिस अब आरोपियों के नेटवर्क और सहयोगियों की भी जांच कर रही है। जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। यह कार्रवाई पंजाब में नशे के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक और मजबूत कदम माना जा रहा है।

  • 2 ट्रकों में भीषण टक्कर, 2 चालकों समेत दर्जन भर मवेशियों की मौत

    2 ट्रकों में भीषण टक्कर, 2 चालकों समेत दर्जन भर मवेशियों की मौत

    गिरिडीहः जिले के ताराटांड थाना क्षेत्र के मोहलीडीह के समीप भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां, 2 ट्रकों के बीच भीषण टक्कर में दोनों वाहन के चालकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इनमें एक वाहन में मवेशी लोड थे, वहीं दूसरे वाहन में सीमेंट भरा हुआ था।

    दोनों वाहनों के बीच की टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद देखते ही देखते काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ गई। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद ताराटांड़ थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया।

    घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अल सुबह एक वाहन धनबाद से गिरिडीह की ओर जा रहा था। वहीं दूसरा वाहन गिरिडीह से धनबाद की ओर जा रहा था। इसी ट्रक में सीमेंट लदा था। अचानक तेज रफ्तार ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई जिसके बाद दोनों वाहन के चालकों की गाड़ी में ही फंसकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस की टीम जेसीबी और मशीन के सहारे दोनों वाहनों के आगे के हिस्से को काटा। इसके बाद दोनों वाहन के चालकों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक मवेशियों की भी मौत हो गई है। फिलहाल दोनों मृतक चालकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • 99% लोग नहीं कर पाते AC रिमोट का सही इस्तेमाल! हर बटन के पीछे छिपे है कई राज

    99% लोग नहीं कर पाते AC रिमोट का सही इस्तेमाल! हर बटन के पीछे छिपे है कई राज

    टेकः 99% लोग AC के रिमोट का इस्तेमाल सिर्फ उसे ऑन या ऑफ करने के लिए ही करते हैं। जबकि रिमोट का हर एक बटन बड़े काम का है। आजकल के AC इतने आधुनिक हो गए हैं, कि उनके रिमोट कुछ ऐसे खास फीचर्स को एक्टिवेट कर सकते हैं। आज हम आपके AC रिमोट के बटनों के बारे में बताएंगे की जो आपकों काफी फायदा देंगे।

    हर AC के रिमोट में Mode नाम का बटन होता है, हर एयर कंडीशनर में आमतौर पर Cool, Dry, Fan और Auto जैसे मोड होते हैं। सही मौसम में सही मोड का इस्तेमाल करके आप न सिर्फ अच्छी कूलिंग पा सकते हैं बल्कि बिजली भी बचा सकते हैं। गर्मियों में Cool Mode सबसे बेहतर रहता है, जबकि बरसात में Dry Mode नमी हटाने में मदद करता है। Auto मोड में AC खुद तापमान के हिसाब से मोड बदलता है। Cool Mode और Auto Mode में ज्यादा बिजली खर्च हो सकती है।

    99% लोग AC के रिमोट का सही इस्तेमाल नहीं करते। दरअसल आपके कमरे की ठंडक का बढ़ना या घटना आपके एयर कंडीशनर के रिमोट में मौजूद Fan बटन पर निर्भर करता है। अगर आप तुरंत ठंडा महसूस करना चाहते हैं, तो High Fan Speed चुनें। यानी कि अगर आपके AC में फैन की सबसे हाई स्पीड 3 है, तो उसे 3 पर ही सेट कर दें। जब कमरे का तापमान संतुलित हो जाए, तो उसे फैन को धीरे कर दें। इससे आप बिजली की बचत भी कर पाएंगे।

    लोग गर्मी लगने पर AC को 22°C या 23°C पर सेट कर देते हैं। कई लोग तो अपने एयर कंडीशनर को 16°C पर भी सेट कर देते हैं। जबकि AC को कम तापमान पर चलाने की जगह 25°C-26°C पर चलाना चाहिए। इससे न सिर्फ बिजली की बचत होगी बल्कि AC पर भी कम जोर पड़ेगा। इससे आपको लंबे समय तक अच्छी कूलिंग मिलेगी।

    आपके AC के रिमोट पर मौजूद Timer और Sleep Mode सबसे ज्यादा काम के बटन हैं। यह न सिर्फ आपके पैसे बचाते हैं बल्कि आपको गहरी नींद दिलाने में भी मदद करते हैं। टाइमर बटन की मदद से आप तय कर सकते हैं कि कब AC को खुद ब खुद बंद हो जाना चाहिए। इसका इस्तेमाल करके आप नींद में चले जाने के बाद AC को ऑटोमैटिकली बंद करके बिजली खर्च होने से बचा सकते हैं। वहीं स्लीप मोड बटन भी एक तरह का टाइमर ही है लेकिन यह एक स्मार्ट टाइमर है। अगर आप 24 डिग्री पर AC चला कर 4 घंटे का स्लीप मोड लगाकर सो जाते हैं, तो इस मोड की वजह से हर एक घंटे बाद AC का एक डिग्री तापमान बढ़ता जाएगा। इससे बिजली भी बचती है और रूम के ज्यादा ठंडा हो जाने से नींद भी नहीं टूटती।

  • इस इलाके में बादल फटा, कई गाड़ियां मलबे में फंसी, देखें वीडियो

    इस इलाके में बादल फटा, कई गाड़ियां मलबे में फंसी, देखें वीडियो

    कुल्लूः देश में इस बार मानसून ने जल्दी दस्कत दे दी है। बीते दिन भी पंजाब सहित कई इलाकों में बारिश हुई। इसी के साथ आए तूफान ने कई इलाकों में काफी तबाही भी मचाई। पंजाब के पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी मौसम ने करवट बदली है। हिमाचल में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो रही है। इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं कई इलाकों में लोगों को बारिश का नुक्सान भी उठाना पड़ी।

    शिमला के रामपुर शहर से सटे कुल्लू जिले की जगातखाना पंचायत में नाले में बादल फट गए। शाम 6 बजे के करीब बादल फटने की घटना से सतलुज नदी के किनारे खड़ी 2 गाड़ियां तेज पानी के बहाव के कारण नदी के पास में फंस गईं। वहीं कई गाड़ियां मलबे में भी दब गई। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा ने कहा कि बादल फटने की घटना कुल्लू जिला के अधीन हुई है। रामपुर के भारी बारिश के कारण 3 जगह सड़कें अवरुद्ध हुई थी। तीनों सड़कों को बहाल कर दिया गया है। वहीं, भारी बारिश के चलते सड़क पर मलबा आने से भी कुछ वाहन फंस गए।

  • दिन-रात मेहनत के बाद नहीं मिल रही तरक्की, जानें इसके पीछे का कारण

    दिन-रात मेहनत के बाद नहीं मिल रही तरक्की, जानें इसके पीछे का कारण

    धर्मः अक्सर देखा होगा कि लोग दिन-रात पूरी मेहनत करत हैं, लेकिन फिर भी जिंदगी में वैसी तरक्की नहीं मिल पाती जिस उम्मीद से मेहनत की होती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते है। कई बार इसकी वजह हमारे आसपास के माहौल में छुपी होती है। खासकर हमारे घर की बनावट और दिशा जो सीधे हमारे मन, सोच और निर्णय लेने की ताकत पर असर डालती है। भारत में वास्तु शास्त्र को हजारों सालों से माना जाता रहा है। इसका सीधा रिश्ता सिर्फ घर की सुंदरता या सजावट से नहीं, बल्कि हमारी मानसिक स्थिति और जीवन के फैसलों से भी है। घर का नॉर्थ-ईस्ट यानी उत्तर-पूर्व दिशा को बहुत ही पवित्र और सकारात्मक दिशा माना गया है। यह दिशा हमारी सोच, समझ और मानसिक ऊर्जा से जुड़ी होती है।
    अगर उत्तर-पूर्व दिशा में टॉयलेट बना दिया जाए तो वहां से निकलने वाली ऊर्जा हमारे दिमाग को प्रभावित करती है। इससे सोचने और समझने की क्षमता कमजोर होने लगती है। आप चाहे जितने भी होशियार हों, आपके लिए सही फैसला लेना मुश्किल हो जाता है। ऐसा इंसान हमेशा किसी न किसी उलझन में फंसा रहता है, चाहे वो रिश्तों की बात हो या करियर की।

    वहीं अगर किचन उत्तर-पूर्व दिशा में बना हो, तो वहां की गर्मी और तेज ऊर्जा, दिमाग की ठंडक को कम कर देती है। इसका असर ये होता है कि व्यक्ति बहुत जल्दी गुस्से में आ जाता है, फोकस नहीं कर पाता और उसका ध्यान बार-बार भटकता है। ऐसे में कोई भी लक्ष्य हासिल करना मुश्किल हो जाता है। अगर आपके घर में उत्तर-पूर्व दिशा में टॉयलेट या किचन है, तो बिना तोड़फोड़ किए भी कुछ उपाय किए जा सकते हैं। जैसे कि उस दिशा को हमेशा साफ रखें, वहां हल्की पीली या सफेद लाइट का इस्तेमाल करें और वहां रोज कुछ समय ध्यान लगाएं। कुछ खास वास्तु उपायों से भी सुधार किया जा सकता है।

  • पड़ोसी को पत्नी से संबंध बनाता देख भड़का पति, उठाया खौफनाक कदम

    पड़ोसी को पत्नी से संबंध बनाता देख भड़का पति, उठाया खौफनाक कदम

    गरियाबंदः एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी के प्रेमी को मारने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पड़ोसी को अपनी पत्नी के साथ संबंध बनाते देख लिया था, जिससे वह भड़क गया और टॉवेल से गला घोंटने के बाद लाश और बाइक को आग लगा दी।

    जानकारी मुताबिक मृतक विशाल सोनवानी (35) निवासी गांव खरपदर उरमाल के रिश्ते में मामी लगती महिला के साथ अवैध संबंध थे। 29 अप्रैल को पड़ोसी विशाल और आरोपी केशव की पत्नी संबंध बना रहे थे, जिसे आरोपी केशव ने देख लिया। अपनी पत्नी को पड़ोसी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद केशव भड़क गया और उसने विशाल की जमकर पिटाई की। इसके बाद भी केशव का गुस्सा खत्म नहीं हुआ। आरोपी केशव और उसकी पत्नी ममता का भी विवाद होने लगा। इसी बीच केशव अपनी पत्नी ममता को 13 मई की सुबह उसके मायके लेकर गया। इस दौरान केशव ने पूरी बात अपनी पत्नी के 2 भाइयों ईश्वर सुनानी और सागर सुनानी को बताई। इससे महिला के भाई भी गुस्से में आ गए। इस दौरान आरोपी केशव, ईश्वर और सागर ने युवक को मारने की साजिश रची। ममता के फोन से विशाल को फोन कराया गया। ममता ने फोन कर अपने बॉयफ्रेंड को छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर जंगल में सुनसान जगह पर बुलाया।

    मृतक विशाल
    मृतक विशाल

    साजिश के तहत खरपदर गांव से 3 किमी दूर जंगल को चुना गया। शाम ढलने के बाद मिलना तय किया गया। आरोपी बुलाए गए जगह पर पहले से मौजूद थे। सभी ने मिलकर पहले शराब पी, फिर जैसे ही विशाल पहुंचा। तीनों आरोपियों ने डंडों से जमकर पीटा, फिर टॉवल से गला घोंटकर उसे मार डाला। मर्डर के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए विशाल की बाइक से पेट्रोल निकालकर बाइक में आग लगाई, फिर लाश को भी जला दिया, लेकिन लाश पूरी तरह से नहीं जल पाई। बाइक भी आधी ही जल पाई थी। अधजली लाश को झाड़ियों में छिपाकर आरोपी भाग गए।

    इसी बीच 22 मई को ओडिशा के सीनापाली थाना के कुछ ग्रामीण जंगल की ओर गए थे, तभी उन्हें तेज बदबू आई। ग्रामीणों ने नजदीक जाकर देखा तो अधजली लाश पड़ी थी। ग्रामीणों ने फौरन सीनापाली पुलिस को सूचना दी। इस दौरान पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। साथ ही गुम इंसान और फोटो की मदद से लाश की पहचान की। लाश की पहचान देवभोग के खरपदर गांव रहने वाले विशाल सोनवानी के रूप में की गई।

    जांच अधिकारी सीनापाली पुलिस को मृतक के कॉल डिटेल्स से सुराग मिले। फोन से विशाल की अंतिम बातचीत ममता नागेश से हुई थी। वारदात के वक्त भी ममता और उसके पति का मोबाइल लोकेशन घटनास्थल के आसपास की थी। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने देवभोग पुलिस के सहयोग से केशव नागेश, ममता नागेश और ममता के दोनों भाइयों को 10 घंटे के भीतर हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान चारों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने मृतक का मोबाइल और शराब की बोतल और कई पाउच भी बरामद किए हैं और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • ननद और पति के तानों से परेशान महिला ने लगाया फंदा, मौत

    ननद और पति के तानों से परेशान महिला ने लगाया फंदा, मौत

    मुरादाबादः भोजपुर के गांव सुंदरनगर पीपलसाना में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले युवती लाइव हुई थी। लाइव में वह कहती दिखी कि मेरी मौत के बाद मेरा क्या हश्र होगा, मुझे नहीं पता। मेरी ननद और पति मुझसे रोज कहते हैं कि तू मर क्यों नहीं जाती। मेरी मौत के जिम्मेदार मेरे पति, ननद और ससुर हैं।

    मोहल्ला सराय गुलजारीमल निवासी सलीम अहमद ने बताया कि उनकी बेटी आमरीन (22) ने चार महीने पहले जुनैद निवासी मोहल्ला सुंदरनगर पीपलसाना के साथ लव मैरिज की थी। जुनैद का परिवार शादी के लिए तैयार नहीं थी। लेकिन जुनैद ने परिवार के मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी। 24 मई को दोपहर करीब ढाई बजे आमरीन ने वीडियो कॉल किया और रोने लगी। बोली- अब्बा, ससुराल वाले मुझे पीट रहे हैं, मुझे बचा लीजिए। बेटी को रोता देखकर अपने घर के समीर, कौशर बेगम, मैसर जहां के साथ उसके ससुराल पीपलसाना पहुंचा। यहां देखा आमरीन का शव आंगन में चारपाई पर पड़ा था। पिता का आरोप है कि बेटी की हत्या की गई है। उसे ससुराल के लोगों ने बहुत प्रताड़ित किया है।

  • Ayodhya पहुंची Virat-Anushka की जोड़ी, रामलला का लिया आशीर्वाद, देखें Video

    Ayodhya पहुंची Virat-Anushka की जोड़ी, रामलला का लिया आशीर्वाद, देखें Video

    अयोध्याः विराट-और अनुष्का की जोड़ी इन दिनों मंदिरों में घूम रही है और भगवान के प्रति अपनी सच्ची श्रद्धा प्रकट कर रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही अनुष्का और विराट ने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की थी और उनसे ज्ञान की प्राप्ति की थी। अब विराट पहली बार पत्नी अनुष्का के साथ रविवार सुबह 7 बजे अयोध्या पहुंचे। दोनों ने रामलला के दर्शन किए। दोनों करीब आधे घंटे तक मंदिर परिसर में रहे और राम दरबार व पूरे मंदिर को देखा। उन्होंने पुजारियों से राम मंदिर की मूर्तियों और नक्काशी के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद विराट और अनुष्का हनुमानगढ़ी पहुंचे। वहीं उन्होंने 20 मिनट तक दर्शन-पूजन किया और फिर लखनऊ के लिए रवाना हो गए। अयोध्या यात्रा के दौरान विराट और अनुष्का ने मीडिया से दूरी बनाई रखी। विराट और अनुष्का सुबह 8 बजे हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे। यहां सबसे पहले हनुमान जी को प्रणाम किया। विराट ने सवा किलो लड्डू और फूलों की माला हनुमान जी को चढ़ाई। इस दौरान वह काफी देर तक हाथ जोड़कर खड़े रहे। इसके बाद मंदिर के पुजारी ने उन्हें सफेद और लाल रंग की फूलों की दो मालाएं पहनाईं और सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। फिर अनुष्का को पीले रंग की दो मालाएं पहनाईं और उन्हें भी आशीर्वाद दिया। इसके बाद वहां मौजूद महंत ने दोनों को शॉल भी ओढ़ाई।
  • शराब के नशे में आरोपियों ने किया महिला से Gangape, अस्पताल में तोड़ा दम

    शराब के नशे में आरोपियों ने किया महिला से Gangape, अस्पताल में तोड़ा दम

    खंडवाः गैंग रेप के बाद एक महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। घटना खालवा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। महिला की उम्र 45 वर्ष थी। डॉक्टरों ने अनुसार महिला के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

    पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी महिला के परिचित हैं। शुक्रवार को सभी एक शादी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद पीड़िता हरि के साथ उसके घर पहुंची। यहां हरि व सुनील ने वहीं शराब पी। उसके बाद दोनों ने दरिंदगी की। रोशनी चौकी प्रभारी सुषा परते ने बताया कि घटना शनिवार दोपहर की हैं। महिला की मौत दोपहर 2 बजे के करीब हुई है। वह बेहोशी की हालत में पड़ोसी महिला के घर के आंगन में मिली थी।

    इधर, महिला के दोनों बेटे उसे ढूंढ रहे थे, जब वह पड़ोसी महिला के घर पहुंचे तो देखा कि उनकी मां बेहोश थी। कुछ देर बाद होश आने पर उसने अपने साथ गलत काम होने की बात बताई। जिसके बाद परिजन ने डायल 100 को सूचना दी। महिला को अस्पताल लाया गया। इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया।