इसके बाद विराट और अनुष्का हनुमानगढ़ी पहुंचे। वहीं उन्होंने 20 मिनट तक दर्शन-पूजन किया और फिर लखनऊ के लिए रवाना हो गए। अयोध्या यात्रा के दौरान विराट और अनुष्का ने मीडिया से दूरी बनाई रखी। विराट और अनुष्का सुबह 8 बजे हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे। यहां सबसे पहले हनुमान जी को प्रणाम किया। विराट ने सवा किलो लड्डू और फूलों की माला हनुमान जी को चढ़ाई। इस दौरान वह काफी देर तक हाथ जोड़कर खड़े रहे। इसके बाद मंदिर के पुजारी ने उन्हें सफेद और लाल रंग की फूलों की दो मालाएं पहनाईं और सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। फिर अनुष्का को पीले रंग की दो मालाएं पहनाईं और उन्हें भी आशीर्वाद दिया। इसके बाद वहां मौजूद महंत ने दोनों को शॉल भी ओढ़ाई।#Ayodhya पहुंची #Virat-Anushka की जोड़ी, रामलला का लिया आशीर्वाद #Viratkohli #AnushkaSharma #couple #viralvideo #encounterindia #encounternews #encounterbollywood #TwitterX #HappyBirthdayKarthi #testcaptain #TejasswiPrakash pic.twitter.com/w1RizawSsI
— Encounter India (@Encounter_India) May 25, 2025
Ayodhya पहुंची Virat-Anushka की जोड़ी, रामलला का लिया आशीर्वाद, देखें Video

अयोध्याः विराट-और अनुष्का की जोड़ी इन दिनों मंदिरों में घूम रही है और भगवान के प्रति अपनी सच्ची श्रद्धा प्रकट कर रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही अनुष्का और विराट ने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की थी और उनसे ज्ञान की प्राप्ति की थी। अब विराट पहली बार पत्नी अनुष्का के साथ रविवार सुबह 7 बजे अयोध्या पहुंचे। दोनों ने रामलला के दर्शन किए। दोनों करीब आधे घंटे तक मंदिर परिसर में रहे और राम दरबार व पूरे मंदिर को देखा। उन्होंने पुजारियों से राम मंदिर की मूर्तियों और नक्काशी के बारे में भी जानकारी ली।
Leave a Reply