Blog

  • बंगाणाः मां भगवती के जागरण में दिखा शोभायात्रा और भक्ति का अद्भुत संगम

    बंगाणाः मां भगवती के जागरण में दिखा शोभायात्रा और भक्ति का अद्भुत संगम

    नव ज्योतियों के साथ हाथलौन से बंगाणा पंडाल तक निकली शोभायात्रा

    ऊना-सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में शुक्रवार को मां भगवती के जागरण की पूर्व संध्या भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। मां भगवती विशाल जागरण कमेटी द्वारा आयोजित सातवें विशाल जागरण से पूर्व नव ज्योतियों के साथ शोभायात्रा का आयोजन किया गया।  जिसकी अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष  विनोद कुमार सैंटी ने की। यह शोभायात्रा हाथलौन से प्रारंभ होकर बंगाणा स्थित पंडाल तक पहुंची।

    दर्जनों गाड़ियों के भव्य काफिले में नव ज्योतियों की शोभायात्रा में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। इन गाड़ियों पर सजाई गई भव्य झांकियों ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। हर झांकी को इतनी सुंदरता और भक्ति भाव से सजाया गया था कि देखने वाले श्रद्धा से अभिभूत हो उठे। इन झांकियों में धार्मिक भावनाओं और भारतीय संस्कृति की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी। इस धार्मिक आयोजन में राष्ट्रीय ह्यूमन राइट्स विंग के प्रदेश चेयरमैन एवं जिला ऊना भाजयुमो के सचिव अजय ठाकुर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

    उन्होंने मां भगवती की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के लिए सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। उनके साथ कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस पावन अवसर पर भक्ति के सागर में डुबकी लगाते दिखे। इनमें दिनेश खत्री, अनिल बांटू, रत्न खत्री, राज कुमार, अमरीक सिंह, जगदीश चंद, मीनू खत्री, मस्त राम खत्री व कमेटी के अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

  • डीसी ने असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण को जारी की निषेधाज्ञा

    ऊना/ सुशील पंडित: उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने ऊना जिले में सुरक्षा और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 के तहत एक निषेधाज्ञा जारी की है। जिले में नौकरी के बहाने आने वाले असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखने के लिए जारी  यह आदेश अगले 6 महीने तक लागू रहेंगे।

    जिला दंडाधिकारी ने बताया कि कई लोग बिना अपने पहचान-पत्रों के सत्यापन के ऊना आते हैं और आजीविका कमाने के लिए छोटे व्यापारों और सेवाओं, जैसे शॉल विक्रेता, फेरी वाले, मोची, बर्तन मरम्मत करने वाले, या विभिन्न उद्योगों में ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत होते हैं। उनकी पृष्ठभूमि की जानकारी के अभाव और बिना सत्यापन के कई बार अपराध की रोकथाम में कठिनाई होती है, जिससे सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो सकता है। इसके साथ ही, असामाजिक तत्वों की नौकरी चाहने वालों के वेश में जिले की शांति को भंग करने और जनता के जीवन एवं संपत्ति को हानि पहुँचाने की आशंका भी बनी रहती है।

    इसलिए, सभी प्रवासी श्रमिकों का रोजगार के लिए सत्यापन अनिवार्य किया गया है। कोई भी नियोक्ता, ठेकेदार या व्यापारी प्रवासी श्रमिकों को उनकी पहचान और पासपोर्ट आकार की फोटो के संबंधित थाना अधिकारी (एसएचओ) के पास सत्यापन के बिना किसी भी गैर-औपचारिक रोजगार या ठेका कार्य में नियुक्त नहीं कर सकेगा। इसके अतिरिक्त, स्वयं रोजगार प्राप्त करने या छोटे व्यापारों में संलग्न होने वाले व्यक्तियों को अपने इरादों की जानकारी संबंधित थाना अधिकारी (एसएचओ) को देनी होगी।

    सभी धार्मिक स्थल और परिसर, जहाँ ऐसे व्यक्ति आश्रय लेते हैं, को उनके पूरे रिकॉर्ड को रखने का निर्देश दिया गया है। कोई भी व्यक्ति पुलिस के साथ पंजीकरण कराए बिना इन संस्थानों में नहीं ठहर सकेगा। ऊना जिले के सभी उपमंडलीय पुलिस अधिकारियों को ऐसे व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने और नियमित रूप से इन गतिविधियों की समीक्षा करने के लिए निर्देशित किया गया है। इन आदेशोें का उल्लंघन करने वाले प्रवासी अथवा नियोक्ता के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

  • प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का परीक्षा परिणाम सरकार की बदहाली का ताजा उदाहरण: सुमित शर्मा

    प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का परीक्षा परिणाम सरकार की बदहाली का ताजा उदाहरण: सुमित शर्मा

    पत्रकार के खिलाफ जल्दबाजी में आपराधिक मामला दर्ज करने पर कड़ा एतराज जताया ऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा ने प्रदेश सरकार पर अव्यवस्थाओं को लेकर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता पर कब्जा किए अढाई साल का समय बीत चुका है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि अभी तक यह सरकार हिमाचल प्रदेश में ही खड़ी नहीं हो पा रही। उन्होंने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के प्लस टू के परीक्षा परिणाम को इस सरकार की बदहाली का ताजा उदाहरण बताया। प्रदेश भाजपा के सचिव सुमीत शर्मा ने ऊना से जारी ब्यान में कहा कि हिमाचल प्रदेश की सरकार कृषि विभाग से लेकर शिक्षा और पुलिस हर विभाग में पूरी तरह फेल नजर आ रही है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की प्लस टू की परीक्षा का परिणाम इस सरकार की बदहाली का सबसे ताजा उदाहरण है। जिस परीक्षा परिणाम को कुछ दिनों के बाद रिवाइज करके उसमें पांच फ़ीसदी की बढ़ोतरी की गई। लेकिन इन पांच दिनों में जो घटनाएं स्कूलों के छात्रों के साथ घटी हैं, उनको लेकर किसकी जिम्मेदारी तय की गई है। उन्होंने प्लस टू की परीक्षा में फेल होने के चलते एक छात्रा द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने के मामले को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा बोर्ड के रिवाइज किए गए परीक्षा परिणाम में वह छात्रा पास दर्शाई गई, लेकिन सरकार की इस अव्यवस्था और बदहाली के चलते जो कदम वह छात्रा उठा चुकी है, उसे अब कैसे वापस किया जाएगा। पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाएं सवाल सुमीत शर्मा ने पत्रकार के खिलाफ पुलिस द्वारा जल्दबाजी में आपराधिक मामला दर्ज करने के मामले पर भी कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि जिस पत्रकार के खिलाफ पुलिस ने राजनीतिक दबाव में मामला दर्ज करते हुए अपनी नालायकी का सबूत लिया है, उस पत्रकार ने केवल मात्र कब्रगाह के मामले को लेकर चल रहे विवाद में दोनों पक्षों की जन भावनाओं को अखबार में प्रकाशित किया था। उन्होंने कहा कि यही पुलिस आम व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज करने में एक सप्ताह से ज्यादा तक का समय भी ले लेती है। लेकिन पुलिस के अधिकारियों ने जो तत्परता यहां पर दिखाई है, उसने पुलिस की ही कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
  • Punjab News: लोक अदालत में आपसी सहमति से लोगों ने निपटाए झगड़े, देखें वीडियो

    Punjab News: लोक अदालत में आपसी सहमति से लोगों ने निपटाए झगड़े, देखें वीडियो

    बठिंडा/मोगाः बठिंडा के कोट कॉम्प्लेक्स में आज लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़े ही सौहार्दपूर्ण तरीके से बिना किसी अन्य तारीख और बहस के मामलों का मौके पर निपटारा किया गया। शहर में विभिन्न न्यायाधीशों की 20 पीठें स्थापित की गईं और 26,000 मामलों में से 20,000 मामलों का लोगों की आपसी सहमति से मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। जानकारी देते हुए बठिंडा के सेशन जज करुणेश कुमार ने बताया कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लोगों के अदालतों में लंबे समय से चल रहे मामलों का मौके पर ही निपटारा करना और अदालतों के चक्कर काटने से छुटकारा दिलाना है। इसी के चलते आज लोक अदालत में लोगों ने अपने-अपने मामले लगाए, जैसे घरेलू विवाद, तलाक, बैंक चेक बोनस के मामले, तथा अन्य कई प्रकार के मामले, जिनका निपटारा दोनों पक्षों को न्यायाधीश के सामने बैठाकर तथा उनकी सहमति से किया गया, तथा भविष्य में भी ऐसी लोक अदालतें आयोजित की जाएंगी। वहीं बठिंडा में लगी लोक अदालत में आए लोगों ने भी इसका भरपूर लाभ उठाया और इसे एक अच्छा कदम बताया।

    दूसरी और मोगा में लगी लोक अदालत में लोगों ने बहुत उत्साह के साथ भाग लिया। मोगा में नेशनल लोक अदालत मेें 4800 से अधिक मामलों का निपटारा किया। इस लोक अदालत में कुल 16 बेंचों का गठन किया गया जिनमें स्थाई लोक अदालत, जन उद्योग सेवाएं मोगा, रैवनयु केसों और सेशन डिवीजन मोगा के अलावा बाघापुराना व निहाल सिंह वाला के लिए अलग-अलग बेंचें निर्धारित की गई हैं। लोक अदालत में लगभग 7600 केस विभिन्न बेंचों में सूचीबद्ध किए गए हैं, जिनमें 4800 से अधिक प्री-लिटिगेटेड और 2800 पेंडिंग केस शामिल हैं। इन मामलों में गंभीर किस्म के आपराधिक मामलों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के विवाद शामिल थे जिनका आपसी समझौते और सौहार्दपूर्ण माहौल में निपटारा किया जाएगा।

    सेशन जज ने बताया कि लोक अदालत के जरिए आम लोगों को कई लाभ प्राप्त होते हैं। जहां एक ओर विवादकारियों का समय और धन बचता है, वहीं आपसी भाईचारे को भी बढ़ावा मिलता है। खास बात यह है कि लोक अदालत में हुए निर्णय के विरुद्ध कोई अपील नहीं की जा सकती। इसके अतिरिक्त, मुफ्त कानूनी सहायता का लाभ लेने के पात्र व्यक्तियों में अनुसूचित जाति, महिलाएं, बच्चे, हिरासत में बंद व्यक्ति, मानसिक रोगी, दिव्यांगजन, एक लाख रुपये वार्षिक आय से कम आय वाले व्यक्ति, प्राकृतिक आपदाओं के पीड़ित, बेघर व श्रमिक वर्ग के लोग शामिल हैं। प्रशासन ने आमजन को अपील की है कि ऐसी लोक अदालत में आकर लाभ उठाएं।

  • डांस के सुपरस्टार सीजन 5″ का 35वां ऑडीशन टक्का में संपन्न

    डांस के सुपरस्टार सीजन 5″ का 35वां ऑडीशन टक्का में संपन्न

    18 प्रतिभागी क्वार्टर फाइनल के लिए चयनित

    ऊना/सुशील पंडित: डांस के सुपरस्टार सीजन 5 का आज 35वां ऑडीशन एसएसआर वी एम स्कूल टक्का में सपंन्न हुआ। जिसमें 75 बच्चों ने ऑडीशन दिया। ऑडीशन देने आए बच्चे रंग विरंगी पोशाकों में नज़र आए। नन्हे नन्हे बच्चों ने मंच पर धमाल मचा दी।  जिससे निर्णायक मंडल ने  खुश होकर 75 बच्चों में से 18 बच्चें क्वाटर फाइनल के लिए चयनित कर लिए । वही 15 बच्चों को पुनः प्रयास करने का आग्रह किया और उनको दोबारा ऑडीशन में आने का निमंत्रण दिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के  एमडी एस के शर्मा ,स्कूल की प्रिंसिपल ब्रिज बाला,कॉर्डिनेटर सुरेंद्र  रात्रा ,मैडम साक्षी, ओर डांस टीचर रजनी सैनी व जजेस की टीम  सरस्वती माता व नटराज की मूर्ति के आगे पुष्प व  दीप प्रज्वलित कर की।

    इस मौके पर एमडी एस के शर्मा ने कहा इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक  एस. के. शर्मा ने कहा आज का दिन हमारे विद्यालय और इन प्रतिभाशाली बच्चों के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है। ‘डांस के सुपरस्टार सीजन 5’ जैसे मंच से बच्चों को अपनी कला और आत्मविश्वास दिखाने का जो अवसर मिला है, वह सराहनीय है। हमने बच्चों की प्रस्तुतियों में जो ऊर्जा, समर्पण और हुनर देखा, वह वास्तव में अभिभूत कर देने वाला था।

    हमारा मानना है कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि बच्चों को हर क्षेत्र में अवसर देना चाहिए, ताकि वे अपनी संपूर्ण प्रतिभा को निखार सकें। ऐसे आयोजन बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में सहायक होते हैं।

    मैं उन सभी बच्चों को बधाई देता हूँ जो चयनित हुए हैं, और जो इस बार चयनित नहीं हो सके, उनसे कहना चाहता हूँ कि यह अंत नहीं है — यह तो शुरुआत है। हार मानने की नहीं, और मेहनत से आगे बढ़ने की प्रेरणा है। हम आपको फिर से मंच देंगे, आप दोबारा आएं और अपना सर्वश्रेष्ठ दें।

    कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मैं अपनी पूरी टीम, अध्यापकों, निर्णायकों और अभिभावकों का भी हृदय से धन्यवाद करता हूँ, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफल रहा। हमारा प्रयास रहेगा कि हम बच्चों को ऐसे और भी अवसर प्रदान करें, जिससे वे भविष्य में देश और समाज का नाम रोशन करें।”

    क्वाटर फाइनल में चयनित प्रतिभागी

    अनुप्रिया (1261), इशिता (1264), यशिका (1270), अवनि (1273), निशिता (1276), अश्विका (1279), रॉस (1288), वंशिका (1288), प्रांजलि (1292), सिमरन (1296), खुशी (1298), इशिता (1299),मानवी(1300), साक्षी (1302), महक (1301)

    वेटिंग लिस्ट के प्रतिभागी: प्रिशा, शनाया, रूही, अर्पिता, दिव्यांशी, शिवि, सृष्टि, अवनि, अनाया, ओमिशा, दत्तीका, निहारिका, समृद्धि, सिमरन

    ऑडीशन देने आए कुल प्रतिभागी

    शानवी, देवांश, प्रिशा, शनाया, सायना, दीपांशी, रूही, रीत, हिमांशी, अनीका, अर्पिता, दिव्यांशी, शबी, निहारिका, सृष्टि, अनुप्रिया, दिव्यांशी, शिवांश, इशिता, अवनि, परिधि, नियति, अनाया, मनाया, यशिका, पाखी, प्रिशा, अवनि, समक्ष, वंशिका, निशिता, आराध्य, अवनि, अश्विका, मानवी, समायरा, अन्वी, तनवी, सीरत, रियांश, परीक्षा, अनुष्का, रोज, वंशिका, नंदिका, वैष्णवी, हरगुण, त्रिशा, यशिका, समृद्ध, अदिती, निम्रत, गीतिका, लावण्या, ओमिशा, सान्वी, कशिश, प्रांजलि, जैस्मीन, डीटीका, निहारिका, सुधि, दिव्यांशी, स्टाखी, सिमरन , आराध्य, खुशी, जसिका, इशिता, मानवी, महक, अश्मिता, साक्षी, शीतल, सिमरन आदि शामिल  रहे।

    आपको बता दें कि डांस के सुपरस्टार सीजन 5 का अंतिम ऑडीशन कल, 25 मई  सुबह 10 बजे  ऊना में 247 सुपरफास्ट के कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम विद्यार्थी समाज सेवा सभा द्वारा आयोजित है, जिसके ऑडीशन 12 अप्रैल से आरंभ हुए थे। समापन समारोह 1 जून से 8 जून के मध्य आयोजित होगा, जिसमें प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप गिफ्ट हैम्पर और अन्य आकर्षक सामग्री प्रदान की जाएगी।

  • सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन शुरू, 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन

    ऊना/सुशील पंडित:  भारत सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में विशिष्ट सेवा, नवाचार और नेतृत्व के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। यह वार्षिक राष्ट्रीय पुरस्कार व्यक्तियों एवं संस्थाओं द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण, तत्परता, प्रतिक्रिया और पुनर्वास में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है।

    जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक व्यक्ति अथवा संस्थान  https://awards.gov  पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार न केवल आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाता है, बल्कि यह दूसरों को भी प्रेरित करता है कि वे संकट की घड़ी में समाज की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाएं। उपायुक्त ने क्षेत्र के सभी पात्र व्यक्तियों, संगठनों एवं संस्थानों से आग्रह किया है कि वे समय रहते अपने नामांकन प्रस्तुत करें और इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए दावा पेश करें।

  • Jalandhar News: 2 लाख की नगदी, कार, हेरोइन और हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 2 लाख की नगदी, कार, हेरोइन और हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना फिल्लौर पुलिस ने क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गैंगस्टर सुखदीप सिंह उर्फ़ मट्टी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशीला पदार्थ, हथियार और ड्रग मनी बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना फिल्लौर के इंस्पेक्टर संजीव कपूर मुख्य अधिकारी थाना फिल्लौर की टीम द्वारा गैंगस्टर सुखदीप सिंह उर्फ़ मट्टी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 31 ग्राम हेरोइन, 100 नशीली गोलियां, 32 बोर पिस्टल सहित मैगजीन और 7 राउंड कारतूस, 2,00,000 ड्रग मनी और सफेद रंग की XUV कार बरामद की गई है।

    आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 154 दिनांक 23.05.2025, धारा 21/22-एन.डी.पी.एस. एक्ट तथा 25/54/59 आर्म्स एक्ट थाना फिलौर में दर्ज किया गया। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया है कि सुखदीप सिंह उर्फ़ मट्टी के खिलाफ पहले से विभिन्न धाराओं के तहत 18 मुकदमे दर्ज हैं और वह सस्ते दामों पर बॉर्डर एरिया से हेरोइन लेकर आकर नशा हेरोइन और नशीली गोलियां बेचने का धंधा कर रहा था। उसका पुलिस रिमांड लेकर अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ जारी है।

     
  • Punjab News: दिन दहाड़े महिला के कुंडल छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    Punjab News: दिन दहाड़े महिला के कुंडल छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    बरनालाः जिले में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। हालात यह हो गए है कि चोर दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं आज दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला के कानों के कुंडल छीनकर बाइक सवार फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला पैदल जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार 2 नौजवान आए।

    जिसमें एक बाइक सवार कुछ दूरी पर आगे बाइक रोककर खड़ा हो गया। वहीं दूसरे नौजवान पैदल महिला के पीछे से आया और कानों से कुंडल छीनकर बाइक सवार लुटेरे के साथ फरार हो गया। इस दौरान महिला शोर मचाती हुई कुछ दूरी तक भागी लेकिन तब तक चोर घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। घटना के दौरान इलाके से कोई भी बाहर नहीं आया।

  • Punjab News: National Highway के पास Maharaja Ranjit Singh की प्रतिमा स्थापित को लेकर हुआ विवाद, देखें वीडियो

    Punjab News: National Highway के पास Maharaja Ranjit Singh की प्रतिमा स्थापित को लेकर हुआ विवाद, देखें वीडियो

    पठानकोटः परमानंद पठानकोट अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दीना नगर बाईपास पर चल रहे पवित्र ग्रंथ का पाठ को दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब पठानकोट प्रशासन ने चौक में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने आए लोगों को रोक दिया। इस दौरान उनसे प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति दिखाने को कहा, जिससे गुस्साए स्थानीय लोगों ने पास में ही तंबू गाड़कर धरना लगा दिया। जिसके बाद प्रतिमा स्थापित न करने देने पर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया और चेतावनी भी दी।

    इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह ने बताया कि इस क्षेत्र के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से सलाह करके तथा उनसे अनुमति लेकर महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा स्थापित करना शुरू किया था। लेकिन प्रशासन ने उन्हें यह कहकर रोक दिया है कि जब तक लिखित अनुमति नहीं मिलती, तब तक प्रतिमा स्थापित नहीं की जा सकती।

    पूर्व कैबिनेट मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह ने कहा कि यदि प्रशासन ने इस प्रतिमा को हटा दिया या हमें प्रतिमा स्थापित करने के लिए आगे काम नहीं करने दिया तो परिणाम बहुत बुरे होंगे। इस संबंध में मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रतिमा स्थापित करने वालों ने कोई लिखित अनुमति नहीं दिखाई है, जिसके कारण उन्हें रोका गया है।

  • Punjab News: पावरकाम के सहायक लाइनमैन की करंट लगने से मौत

    Punjab News: पावरकाम के सहायक लाइनमैन की करंट लगने से मौत

    बरनालाः महिल कलां में दर्दनाक हादसे की घटना सामने आई है। जहां खियाली लिंक रोड़ पर ट्रांसफार्मर पर काम करते हुए पावरकाम के एक सहायक लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान 35 वर्षीय गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरजंन्ट सिंह निवासी छीनीवाल कलां, हाल आबाद कस्बा महिल कलां के रूप में हुई है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना की सूचना पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को दे दी गई है।