Blog

  • Jalandhar News: MLA Raman Arora को कोर्ट में किया पेश, मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

    Jalandhar News: MLA Raman Arora को कोर्ट में किया पेश, मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा को भ्रष्टाचार के मामले में बीते दिन गिरफ्तार किया गया। वहीं देर रात 12 बजे के करीब सिविल अस्पताल में रमन अरोड़ा का मेडिकल की प्रक्रिया ईएमओ डॉक्टर सिमरन कौर की देख-रेख की गई। इस दौरान रमन अरोड़ा को गाड़ी से बाहर नहीं निकाला गया। दूसरी ओर आज दोबारा पुलिस रमन अरोड़ा के घर पहुंची। जहां पुलिस द्वारा रमन अरोड़ा के घर और कार की तालाशी ली गई।

    इधर, रमन अरोड़ा को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां विजिलेंस ने रमन अरोड़ा का 10 दिन का रिमांड मांगा है। लेकिन कोर्ट की ओर से रमन अरोड़ा का 5 दिन का रिमांड दिया है। हालांकि कोर्ट में पेशी के दौरान रमन अरोड़ा और विजिलेंस की टीम ने मीडिया से दूरी बनाई रखी। सूत्रों के अनुसार विजिलेंस टीम को पूछताछ में कई अहम सुराग मिले है। जिसके चलते जल्द कई अधिकारियों पर विजिलेंस की टीम शिकंजा कस सकती है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए एडवोकेट ने कहा कि कोई पैसे लेने की बात सामने नहीं आई है। एटीपी के सामने पैसे लेने की स्टेटमैंट रिकार्ड में कोई बात नहीं आई है। ना ही उसमें कुछ ऐसा लिखा है कि उनके सामने कोई डील होती थी या फिर विधायक डील को तय करते थे। प्रॉपर्टी को लेकर एडवोकेट ने कहा कि 1.200 किलो सोना, 6 लाख की नगदी, 4 फाइलें और नोटिस बरामद हुए है। एडवोकेट ने कहा कि पहले रमन अरोड़ा की सिक्योरिटी वापिस ली गई। जिसके बाद एटीपी सुखदेव वशिष्ट की गिरफ्तारी में दर्ज की गई 123 एफआईआर में दोषी रमन का कहीं भी नाम नहीं है। बल्कि किसी भी व्यक्ति का नाम नहीं है। एफआईआर में यह कहा गया है कि एक व्यक्ति द्वारा पैसे की मांग की गई है। एडवोकेट ने बताया कि 2022 विधानसभा चुनाव में जो चुनाव आयोग को अपनी प्रॉपर्टी का रमन अरोड़ा ने ब्यौरा दिया था। उसमें यह सारी करंसी और ज्वैलरी शामिल थी।

    बता दें कि बीते दिन विजिलेंस द्वारा पीए रोहित कपूर और हनी भाटिया से पूछताछ की गई। जहां पीए ने बताया कि वह सिर्फ पुलिस का कामकाज ही देखता था। जिसके बाद देर रात दूसरे पीए हनी भाटिया के घर विजिलेंस ने दबिश दी। बताया जा रहा है कि हनी के घर से विजिलेंस की टीम को पेनड्राइव, लैपटॉप और अन्य दस्तावेज बरामद हुए। इसी के साथ चरणजीतपुरा के पास स्थित आढ़ती महेश मखीजा के घर पर भी विजिलेंस ने दबिश दी और उसे पूछताछ के लिए साथ ले गई थी।

  • Punjab News: केंद्रीय जेल में भारी पुलिस फोर्स सहित DCP की औचक चैकिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: केंद्रीय जेल में भारी पुलिस फोर्स सहित DCP की औचक चैकिंग, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब सरकार और उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशों पर डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर एवं ट्रैफिक प्रमिंदर सिंह भंडाल द्वारा लगभग 400 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के दल के साथ केंद्रीय जेल ताजपुर रोड लुधियाना में 5 घंटे से अधिक समय तक बहुत बारीकी से जांच की गई। इस दौरान केंद्रीय जेल अधीक्षक शिवराज सिंह भी उपस्थित थे। जहां डीसीपी भंडाल ने बताया कि जेल के अंदर कानून व्यवस्था बनाए रखने, नशे पर रोक लगाने और अन्य कई पहलुओं को ध्यान में रखकर यह जांच की गई है।

    उन्होंने बताया कि यह पूरी तरह गुप्त और अचानक की गई ताकि बुरे तत्वों को बच निकलने का कोई मौका न मिले। जांच के दौरान पुरुष और महिला बैरकों की जांच लेडीज फोर्स द्वारा की गई। भंडाल ने बताया कि जांच के दौरान भले ही कोई गैरकानूनी वस्तु या नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ है, पर इस तरह की अचानक जांच अपराधी प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों के मन में डर पैदा करती है और वे अपराध करने से बचते हैं। उन्होंने बुरे तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की अचानक जांच थोड़े-थोड़े अंतराल पर लगातार की जाती रहेगी ताकि जेल को वास्तव में सुधार गृह बनाया जा सके।

    उन्होंने कैदियों से अपील की कि वे गैरकानूनी कार्य न करें बल्कि जेल के अंदर स्वयं को सुधारने का प्रयास करें ताकि वे सजा पूरी होने के बाद सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकें। इस मौके पर उन्होंने जेल की बाहरी दीवारों, कैमरों और सुरक्षा का भी निरीक्षण किया और संतोष व्यक्त किया। उन्होंने जेल अधीक्षक शिवराज सिंह को कैदियों की नियमित मेडिकल जांच और बेहतर खान-पान संबंधी कुछ निर्देश दिए।

  • ऊना नगर निगम में शुरू हुई ‘पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना’

    ऊना नगर निगम में शुरू हुई ‘पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना’

    घर की छत पर सोलर लगाएं, सब्सिडी पाएं

    ऊना/सुशील पंडित:  नगर निगम ऊना क्षेत्र के निवासियों के लिए एक नई सौगात के रूप में ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ की औपचारिक शुरुआत हो गई है। इस योजना के अंतर्गत आवासीय भवनों की छतों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाने पर 45 हजार रुपये तक की सीधी वित्तीय सहायता (सब्सिडी) प्रदान की जाएगी।

    नगर निगम ऊना क्षेत्र का कोई भी आवासीय गृहस्वामी इस योजना का लाभ उठा सकता है। यह पहल जहां बिजली बिलों में बचत सुनिश्चित करेगी, वहीं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक प्रभावशाली कदम साबित होगी।

    नगर निगम आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा क्रियान्वित इस योजना का उद्देश्य आमजन को स्वच्छ, भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा सुलभ कराना है। योजना के तहत केंद्रीय वित्तीय सहायता (सब्सिडी) सीधे लाभार्थी को प्रदान की जाएगी । सब्सिडी का पूरा प्रबंधन नेशनल रूफटॉप सोलर पोर्टल के माध्यम से होगा। इस योजना के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए नगर निगम ऊना आवेदन, स्थापना और सत्यापन की हर प्रक्रिया में नागरिकों को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना से जुड़ सकें और स्वच्छ ऊर्जा अपनाकर न केवल अपने बिजली बिल में कटौती करें, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दें।

    ये हैं योजना के प्रमुख लाभ
    इस योजना का लाभ लेकर लोग अपने बिजली बिल में भारी बचत कर सकते हैं। वे अपने घर में बिजली स्वयं बनाकर हर महीने के बिल से मुक्ति पा सकते हैं। इसमें 45,000 रुपये तक की सीधी सब्सिडी का प्रावधान है। स्वयं की ऊर्जा आत्मनिर्भरता के साथ ही यह हरित ऊना की दिशा में प्रभावी पहल है।

    कौन और कैसे करें आवेदन
    नगर निगम ऊना क्षेत्र का कोई भी आवासीय गृहस्वामी इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र है। इसके लिए लाभार्थी को नेशनल रूफटॉप सोलर पोर्टल https://solarrooftop.gov.in पर पंजीकरण कर अनुमोदित वेंडर का चयन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद नगर निगम ऊना द्वारा सत्यापन और टैगिंग की जाएगी। स्थापना के पश्चात निरीक्षण और अनुमोदन के उपरांत सब्सिडी दी जाएगी, जिससे नागरिकों को आरंभिक चरण में ही आर्थिक राहत प्राप्त होगी।

    लोगों की मदद के लिए निगम कार्यालय में हैल्प डेस्क स्थापित
    श्री गुर्जर ने बताया कि योजना की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए नगर निगम ऊना द्वारा जागरूकता शिविर, घर-घर अभियान तथा स्थानीय कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही नगर निगम कार्यालय में एक हैल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है, जहां नागरिक योजना से संबंधित अपने प्रश्नों और समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नागरिक नगर निगम कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

  • Apple के बाद Trump की Samsung को चेतावनी

    Apple के बाद Trump की Samsung को चेतावनी

    नई दिल्लीः अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद से डोनाल्ड ट्रंप की जुबान पर एक ही नारा बरकरार है- जो बनाओ, अमेरिका में बनाओ। ट्रंप इस सपने को पूरा करने के लिए टैरिफ वाले हथकंडे को अपना रहे हैं। अमेरिका से बाहर जिस सामान की भी मैन्युफैक्चरिंग हो रही है, उसकी कीमत बढ़ाने के लिए टैरिफ लगा दे रहे हैं। इसी के चलते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि देश के बाहर बने सभी स्मार्टफोन्स पर जल्द ही 25 फीसदी टैरिफ लगाया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में एपल का आईफोन समेत सैमसंग और दूसरी कंपनियों के डिवाइसेज भी शामिल हैं। ट्रंप ने कहा कि अगर ये स्मार्टफोन अमेरिका में ही बनते हैं तो कोई टैरिफ नहीं लगेगा।

    वहीं, अगर ये बाहर से बनकर अमेरिका में बेचे जाते हैं, तो टैरिफ देना होगा। ट्रंप ने कहा, ‘इस पॉलिसी से सिर्फ एपल ही प्रभावित नहीं होगा, बल्कि यह इससे काफी ज्यादा व्यापक होगी। सैमसंग और दूसरी कंपनियां भी इस टैरिफ के दायरे में आएंगी। अन्यथा, यह उचित नहीं होगा। जब वे यहां अपना प्लांट लगाते हैं, तो कोई टैरिफ नहीं होगा।’ ट्रंप ने शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने एपल के सीईओ टिम कुक को पहले ही अपनी अपेक्षाओं के बारे में सूचित कर दिया था। ट्रंप ने कहा, “मैंने बहुत पहले एपल के टिम कुक को सूचित कर दिया था कि मुझे उम्मीद है कि उनके आईफोन जो अमेरिका में बेचे जाएंगे, वे अमेरिका में निर्मित और बनाए जाएंगे, भारत या कहीं और नहीं।

    अगर ऐसा नहीं होता है, तो एपल को अमेरिका को कम से कम 25% का टैरिफ देना होगा।” यह धमकी ट्रंप और कुक के बीच हाल ही में हुई बैठक के बाद आई है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के अनुसार, ट्रंप एपल की चीन से भारत में अधिक आईफोन प्रोडक्शन ट्रांसफर करने की योजनाओं से नाखुश थे। ट्रंप ने कहा, “मुझे टिम के साथ यह समझ थी कि वह ऐसा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वह प्लांट बनाने के लिए भारत जा रहे हैं। मैंने कहा, ‘भारत जाना ठीक है, लेकिन आप टैरिफ के बिना यहां बिक्री नहीं करेंगे।’”

    ट्रंप के इन बयानों के बाद हाल ही में एपल ने कहा है कि उसकी भारत की निवेश योजनाओं में कोई बदलाव नहीं आया है।ये नई टिप्पणियां ट्रंप की स्थिति में बदलाव को दर्शाती हैं। जबकि उन्होंने पहले कहा था कि अन्य देश टैरिफ का बोझ उठाएंगे। इस बार उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि कंपनियों को खुद- जैसे एपल को भुगतान करना होगा। इसका मतलब उपभोक्ताओं के लिए महंगाई बढ़ सकती है, क्योंकि आयात कर टैरिफ लगा तो अमेरिकी लोगों को आईफोन खरीदने के लिए ज्यादा डॉलर खर्चने होंगे।

     

  • Jalandhar News: पुलिस ने सुलझाई 24 घंटे में कत्ल की गुत्थी, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पुलिस ने सुलझाई 24 घंटे में कत्ल की गुत्थी, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः जसवीर सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तरा किया है। विजे कुंवर पाल पीपीएस उप पुलिस कप्तान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि खेतों में एक युवक की लाश मिली है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तरा किया है।

    मृतक जसवीर सिंह की माता सेवा कौर ने शिकायत दी थी कि गुरविंदर सिंह जो उसका दोहता लगता है और बहू नच्छत्र कौर जिसने बेटे का कत्ल किया है। जांच के बाद कार्रवाई करते आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि गुरविंदर सिंह और नच्छत्र कौर के साथ जसवीर सिंह का घरेलू झगड़ा रहता था। पिछले दिनी दोनों में झगड़ा हुआ।

    इस दौरान नच्छत्र कौर ने जसवीर पर दात से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों ने लाश का मुंह बांधकर बोरी में डालकर जंडे सराय रोड के पास बड़ा पिंड सड़क के किनारे मक्की के खेत में फेंक दिया था। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच करते आरोपियों को पकड़ा है।

  • Jalandhar News: इस इलाके में भारी फोर्स के साथ पहुंची Police, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में भारी फोर्स के साथ पहुंची Police, देखें वीडियो

    जालंधरः पंजाब सराकर के युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के तहत और पुलिस कमिश्नर के आदेशों पर जालंधर में कासो अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने डीवीजन नंबर-1 बीबी भानी कांप्लेक्स में सर्च की। इस दौरान सभी फ्लैटों की जांच की गई।

    एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि फ्लैट संबंधी हमें लोगों की ओर से शिकायतें मिल रही थी कि इन फ्लैटों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई अमल में लाते इन फ्लैट में छापेमारी की। चेकिंग से पहले पुलिस की ओर से इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के विभाग से संपर्क किया गया था। जिसके बाद भारी पुलिस टीम को साथ लेकर जांच की जा रही है। चेकिंग के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: मामूली विवाद को लेकर चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: मामूली विवाद को लेकर चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं बस्ती निज़ामुद्दीन में एक के बाद एक कई गोलियां चली। इस घटना को लेकर आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, बस्ती के टैंकों के पास नौजवान पैदल काम पर जा रहा था, तभी पीछे से आ रही स्विफ्ट कार ने उसे टक्कर मार दी। इस घटना में नौजवान सड़क पर गिर गया, लेकिन कार चालक ने कार नहीं रोकी।

    जिसके बाद कुछ नौजवानों ने मोटरसाइकिल पर कार चालक का पीछा कर कार रोक ली। कार चालक वहां से उस समय भाग गया। लेकिन कुछ समय बाद कार चालक अपने साथियों को लेकर वापस आया और कार की चाबी मांगने लगा। जहां दोनों पक्षों में तू-तू मैं-मैं हुई। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि कार सवारों ने पिस्टल निकाली और एक के बाद एक कई फायर किए। इस घटना में एक गोली नौजवान को लगी और झगड़े में 2 नौजवान घायल हो गए।

    घायल नौजवान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मेडिकल अफसर ने बताया कि नौजवान का उपचार चल रहा है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही डीएसपी सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। जहां डीएसपी ने पिस्टल कब्जे में ले ली है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। इस घटना में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

  • England दौरे के लिए Team India के कप्तान बने Shubman Gill, 16 खिलाड़ियों को मिला मौका

    England दौरे के लिए Team India के कप्तान बने Shubman Gill, 16 खिलाड़ियों को मिला मौका

    नई दिल्ली: इंग्लैंड दौरे को लेकर बीसीसीआई की चयन समिति ने भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। वहीं टीम के नए कप्तान और उप-कप्तान का चुनाव भी कर लिया है। दरअसल, रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद खाली हुई जगह पर शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है। बीसीसीआई के इस ऐलान से कई तरह की अफवाहों पर रोक लग गई हैबीसीसीआई टेस्ट टीम की कप्तानी को लेकर कई खिलाड़ियों के नाम आगे चल रहे थे, लेकिन बीसीसीआई ने पर अपना भरोसा जताया है, वहीं टीम का उपकप्तान ऋषभ पंत को बनाया गया है।

    16 सदस्यीय दल का हुआ ऐलान

    भारत इंग्लैंड टूर के कुछ ही दिनों पहले भारत के 2 वरिष्ठ खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। अनुभवी खिलाड़ियों का विकल्प ढूंढना भी एक चुनौती थी, ऐसे में संयोजन का ख्याल रखते हुए बीसीसीआई ने इंडियन टीम का चुनाव किया है। चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने टीम का ऐलान मुंबई में प्रेस कांफ्रेस के जरिए भारत के 16 सदस्यीय दल का भी ऐलान कर दिया। आईपीएल 2025 में आए व्यवधान की वजह से हुई देरी और महीने भर इस मुद्दे पर माथापची करने के बाद अब युवा भारतीय टीम का दल तैयार किया है, जो भारत के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2015-27) चक्र के लिए तैयार होगी।

    टेस्ट सीरीज के सभी खिलाड़ियों का स्क्वॉड

    बीसीसीआई ने टीम में अनुभव के साथ युवाओं को भी भरपूर मौका दिया है। आगामी टेस्ट सीरीज में भारत से इन 15 खिलाड़ियों को चुना गया है। गिल (कप्तान), पंत (विकेटकीपर और उप-कप्तान), जयसवाल, केएल, साई सुदर्शन, ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, सुंदर, ठाकुर, बुमरा, सिराज, कृष्णा, आकाश दीप और कुलदीप यादव।

    टेस्ट मैचों का शेड्यूल

    20 जून से होने वाले भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का इंतेजार सभी दिल थाम कर रहे हैं। इस सत्र में 5 टेस्ट मैच खेले जाएंगे जिसकी शुरुआत 20 जून से लीड्स में की जाएगी। इस सत्र का दूसरा खेल 2 जुलाई से एजबैस्टन में खेला जाएगा। 10 जुलाई से शुरू होने वाला तीसरा टेस्ट लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा। चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से ओल्ड ट्रैफोर्ड में खेला जाने वाला है और 5वां मैच 31 जुलाई से ओवल में खेला जाएगा। इसी के साथ भारत और इंंग्लैंड के वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के 2025-27 के चक्र की शुरुआत हो जाएगी।

    भारत के इंग्लैंड दौरे का शेड्यूल

    • पहला टेस्ट- 20-24 जून 2025. हेडिंग्ले, लीड्स
    • दूसरा टेस्ट- 2-6 जुलाई 2025. एजबेस्टन, बर्मिंघम
    • तीसरा टेस्ट- 10-14 जुलाई 2025. लॉर्ड्स, लंदन
    • चौथा टेस्ट- 23-27 जुलाई 2025. ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
    • पांचवां टेस्ट- 31 जुलाई-4 अगस्त. 2025 द ओवल, लंदन
  • यात्रियों से भरी Sleeper Bus हुई हादसे का शिकार, 3 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    यात्रियों से भरी Sleeper Bus हुई हादसे का शिकार, 3 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    राजसमंदः राजस्थान के राजसमंद जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, भावा बस स्टैंड के पास शनिवार को अहमदाबाद से भीलवाड़ा जा रही यात्रियों से भरी स्लीपर बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को नजदीकी आरके अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां से डॉक्टर्स ने दो मरीजों को उदयपुर रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिसकर्मियों ने बस को साइड करके हाईवे पर यातायात फिर से शुरू करवा दिया गया है।

    स्लीपर बस मध्य प्रदेश नंबर की है और बस पर श्री देव लिखा हुआ है, जो ट्रैवल कंपनी का नाम हो सकता है। सड़क पर बस का कांच टूटकर बिखरा पड़ा है। वहीं बस का एक टायर भी डिवाइडर पर रखा हुआ नजर आ रहा है। कुछ लोगों को हल्की चोटें आने से प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बस के आगे का शीशा टूट चुका है और कंडक्टर साइड का हिस्सा अंदर की तरफ पिचक गया है। दूसरी ओर तीनों मृतकों के शव को मोर्चरी में रखवा दिए गए है। प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर चिकित्सा विभाग भी टीम अलर्ट मोड पर है।

    चश्मदीदों के अनुसार, यह एक प्राइवेट बस है जो सुबह तेज स्पीड में कांकरोली थाना क्षेत्र से गुजर रही थी। बस में ओवरलोड पार्सल भरे हुए थे। बस स्टैंड के पास से गुजरते वक्त ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई, जिस वजह से बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में सो रहीं सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को एक तरफ हटवाया और यातायात सुचारु किया है। फिलहाल मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने पर जिला चिकित्सालय में तीनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

  • Punjab News: Cyber ठगों का पर्दाफाश, 7 African Students गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Cyber ठगों का पर्दाफाश, 7 African Students गिरफ्तार, देखें वीडियो

    आरोपियों से 80 Smartphone, 2 मैकबुक और 2 लैपटॉप बरामद

    मोहालीः साइबर क्राइम ब्रांच ने एक बड़े नेक्सस का पर्दाफाश करते 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी 7 अफ्रीकन स्टूडेंट है, जो नाइजीरिया और घाना देश के रहने वाले है। इस मामले में एसएसपी हरमन हंस ने प्रेस कान्फ्रैंस कर गैंग के बारे में कई खुलासे किए।

    एसएसपी मोहाली ने बताया कि ये लोगों के साथ फेक आईडी और फेक नंबरों के साथ बैंक फ्रॉड कर रहे थे। जो एक मकान में एक गुप्त ठगी कॉल सेंटर चला रहे थे। मोहाली पुलिस ने 80 के करीब स्मार्टफोन, 2 मैकबुक और 2 लैपटॉप बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह को नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। यह लोग फेक ईमेल आईडी बनाकर फ्राड करते थे उनके अकाउंट में अब तक की 15 करोड़ रुपए की ट्रांजैक्शन हो चुकी है।

    वहीं इन लोगों के पास से 99 विदेशी और भारतीय सिम कार्ड, 31 फर्जी बैंक खाते का खुलासा है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 30 लाख रुपए बनाई जा रही है। फिलहाल लोगों को 2 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। कुछ लोगों के पास भारत का वीजा है और कुछ लोगों का वीजा एक्सपायर हो चुका है और अभी इस मामले पर जांच पड़ताल की जा रही है।