Blog

  • Punjab News: 12वीं कक्षा के 4 छात्रों सहित 6 लापता, देखें वीडियो

    Punjab News: 12वीं कक्षा के 4 छात्रों सहित 6 लापता, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः शहर के 6 बच्चों की लापता होने की खबर सामने आई है। इस खबर ने बच्चों के माता-पिता में चिंता पैदा कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों समेत कुल 6 लोग शुक्रवार रात से लापता हैं, जिनमें देव समाज मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 12वीं कक्षा के 4 छात्र भी शामिल हैं। लापता व्यक्तियों के बारे में कोई सुराग न मिलने पर परिवार के सदस्यों ने थाना सिटी में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार, लापता हुए विद्यार्थियों में गुरजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी बेदी कॉलोनी, गुरदित सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गोबिंद इनक्लेव मखू गेट, लव निवासी गांव अली के और विश्वदीप सिंह पुत्र हरदीप सिंह निवासी गांव इछे वाला शामिल हैं।

    इनके अलावा, इन्वर्टर रिपेयर का काम करने वाला वरीनदर सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी आरएसडी कॉलेज के पीछे लगने वाली गली और एक अन्य युवक कृष पुत्र विजे कुमार निवासी बस्ती आवा भी लापता हैं। परिवार के सदस्यों के अनुसार ये युवक शुक्रवार शाम 5 बजे से लापता हैं और इनके मोबाइल फोन भी बंद आ रहे हैं। बताया जाता है कि लव डोमिनोज़ पर पिज़्ज़ा डिलीवरी का काम करता है। गोबिंद इनक्लेव की रहने वाली सुरिंदरपाल कौर ने बताया कि उसका बेटा गुरदत्त सिंह घर पर सो रहा था। इस दौरान विश्व नामक युवक घर से यह कहकर ले गया कि 10 मिनट में वापस आ जाएंगे, लेकिन वह फिर घर वापस नहीं आया।

    परिवार का कहना है कि पूरी रात तलाश करते रहे, लेकिन कहीं नहीं मिला। विश्व कहता था कि बैटरी ठीक करवानी है, हैरानी की बात यह है कि बैटरी ठीक करने वाला कारीगर भी उनके साथ ही लापता है। जिसकी शिकायत सिटी थाना फिरोजपुर में दर्ज करवाई गई है। कार्रवाई करते हुए सिटी थाना के ए.एस.आई. सुखदेव राज ने विश्व की माता से पूछताछ की तो उसने एक ही जवाब दिया कि एक घंटे में आ जाएंगे। लापता बच्चों के माता-पिता ने पुलिस से मांग की है कि हमारे बच्चे कहां हैं पता नहीं, उनकी खोज जल्द से जल्द की जाए। पुलिस द्वारा लापता युवा बच्चों की खोज शुरू कर दी गई है।

         
  • Punjab News: इस इलाके में मोर्टार मिलने से लोगों में दहशत

    Punjab News: इस इलाके में मोर्टार मिलने से लोगों में दहशत

    पठानकोटः जिले के गांव सोली भोली से बड़ी खबर सामने आई है। जहां खेत में मोर्टार मिलने के कारण लोगों में दहशत फैल गई। इस घटना को लेकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने आर्मी को सूचित किया गया और लोगों को घटनास्थल से दूर किया गया। घटना स्थल पर पहुंची आर्मी की टीम मौके ने जिंदा मोर्टार को निष्क्रिय कर दिया। इस अवसर पर गांव के सरपंच ने कहा कि बीर सिंह नामक एक व्यक्ति के खेत में यह मोर्टार उसके बेटे ने देखा था और इसके बाद ही पुलिस को सूचना दी गई।

  • एक और पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, ISI हैंडलर के संपर्क में था आरोपी

    एक और पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, ISI हैंडलर के संपर्क में था आरोपी

    कच्छः भारत-पाकिस्तान में भले ही सीजफायर के बाद तनाव कुछ कम हो गया है। लेकिन भारतीय एजेंसियों द्वारा देश में जासूसों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। वहीं आज गुजरात के कच्छ सीमा से एटीएस ने एक जासूस को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि ये जासूस पाकिस्तान के संपर्क में था और भारत की सूचनाएं मुहैया करा रहा था। बीते कुछ समंय में उसने गुजरात के कुछ संवेदनशील स्थानों के बारे में जानकारी पाक को भेजी है। फिलहाल एटीएस की टीम उसे अहमदाबाद ले आई है। जल्द एटीएस आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है। जिसमें उसको लेकर जानकारी साझा की जाएगी। जासूस ISI हैंडलर के संपर्क में था।

    व्यक्ति की पहचान सहदेव गोहिल के रूप में हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, सहदेव गोहिल कच्छ के दयापार में एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा था। वह कथित तौर पर पाकिस्तान की ओर से जासूसी गतिविधियों में शामिल था। रिपोर्ट के मुताबिक, जांच में पता चला है कि सहदेव गोहिल अदिति भारद्वाज नाम की एक महिला के संपर्क में आया था, जो एक पाकिस्तानी जासूस है।

    इस बीच बीएसएफ के जवानों ने 23 मई की रात गुजरात के बनासकांठा जिले में भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। बीएसएफ ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके सीमा बाड़ की ओर बढ़ते देखा। उन्होंने घुसपैठिए को चुनौती दी, लेकिन वह आगे बढ़ता रहा, जिससे उन्हें गोली चलानी पड़ी। घुसपैठिए को मौके पर ही मार गिराया गया।

    आपको बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को हिरासत में लिया गया था। फिलहाल अभी उससे पूछताछ जारी है। सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​को उसके ट्रैवल व्लॉग के लिए कई प्रायोजन मिले हैं। जिनमें से जांच एजेंसियों के लिए विशेष रुचि का विषय वह है जो उसे यूएई स्थित एक ट्रैवल कंपनी से मिला है।

  • Punjab News: PGI में Doctor पर हमला, परिजनों ने ICU से बाहर तक घसीटा

    Punjab News: PGI में Doctor पर हमला, परिजनों ने ICU से बाहर तक घसीटा

    चंडीगढ़ः पीजीआई में डॉक्टर से मारपीट का मामला सामने आया है। मामला नियोनेटोलॉजी विभाग का है। नेहरू अस्पताल के नियोनेटोलॉजी विभाग में जूनियर रेजिडेंट डॉ. सिद्धार्थ चक्रवर्ती से परिजनों ने मारपीट की। बच्चे का इलाज करने आए परिजनों ने एनएनएन आईसीयू से बाहर घसीटा और उन्हें कई थप्पड़ मारे। करीब 10 मिनट बाद डॉक्टर सिद्धार्थ बचकर आईसीयू में वापस गए।

    डॉक्टर की शिकायत पर सेक्टर- 11 थाना ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दुर्व्यवहार और मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉ. पारस कांडपाल ने एक बच्चे को आईवी कैनुला लगाने के लिए डॉ. सिद्धार्थ की मदद मांगी। डॉ. सिद्धार्थ ने कैनुलेशन में उनकी मदद की और चले गए। इसके बाद नर्सिंग ऑफिसर ने डॉ. सिद्धार्थ को बताया कि बच्चे के गले पर चोट के निशान आ गए हैं। डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि इसके बाद बच्चे के परिजनों ने 4-5 रिश्तेदार बुला लिए। दोपहर करीब 12:20 बजे आए रिश्तेदारों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।

    मारपीट का पता चलते ही पीजीआई की एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (एआरडी) के प्रतिनिधि तुरंत पीड़ित डॉक्टर के समर्थन में घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद कुछ ही घंटों में एफआईआर दर्ज कर ली गई। एआरडी के अध्यक्ष डॉ. विष्णु जिंजा ने घटना की कड़ी निंदा करते संस्थान में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।

  • Punjab News: व्यक्ति का ATM Card बदलकर चंद मिनटों में ठगे 80 हजार, देखें वीडियो

    Punjab News: व्यक्ति का ATM Card बदलकर चंद मिनटों में ठगे 80 हजार, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले में बुजुर्ग व्यक्ति से ठगी का मामला सामने आया है। जहां 2 व्यक्तियों ने 70 साल के बुजुर्ग को झांसे में लेकर उसका एटीएम बदल लिया। इस दौरान 2 ठगों ने 5 से 10 मिनट में पीड़ित के खाते को खाली कर दिया। ठगों ने पीड़ित के खाते से 80 हजार रुपए ठगे। पीड़ित सरदूल सिंह ने बताया कि उसने डिस्ट्रिक एडमिनिस्ट्रेटर में सीनियर पुलिस अधिकारी को मामले की शिकायत दे दी है।

    पीड़ित का कहना है कि वह चंडीगढ़ के सेक्टर 56 का रहने वाला है। उसे बातों में उलझाकर 2 ठगों ने उसका एटीएमकार्ड बदल लिया। जिसके बाद उसके खाते में पड़े 80 हजार रुपए निकाल लिए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें देखा जा सकता हैकि व्यक्ति बुजुर्ग को बातों में उलझा रहा है। जिसके बाद वह हाथ पीछे करके एटीएमकार्ड बदल लेता है। इस दौरान दूसरा व्यक्ति अंदर आकर देखता है, लेकिन बाद में वह बाहर चला जाता है। इसके बाद वह एटीएम कार्ड बदलकर खाते से चंद मिनटों में पैसे निकाल लेता है।

  • Punjab News: Overloaded टिप्परों के विरोध में गांववासियों का धरना, पक्का मोर्चा लगाने की दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: Overloaded टिप्परों के विरोध में गांववासियों का धरना, पक्का मोर्चा लगाने की दी चेतावनी, देखें वीडियो

    होशियारपुरः ओवरलोड टिप्परों के विरोध में गांववासियों ने बीच सड़क धरना दिया। लोगों ने कहा कि गढ़शंकर के गांव शाहपुर और सदरपुर से लेकर गांव चांदपुर रुड़की तक जंगलात क्षेत्र में माइनिंग माफिया की ओर से गैरकानूनी रास्ते पर ओवरलोड टिप्परों को चलाया जा रहा है। गांववासियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने इन टिप्परों को पूरी तरह से बंद नहीं किया तो वह पक्का मोर्चा लगाएंगे।

    जानकारी देते रजविंदर कौर सरपंच सदरपुर, मनजीत सिंह, परमवीर सिंह, कुलदीप सिंह ने बताया कि कंडी नहर के पास माइनिंग माफिया की ओर से जंगलात विभाग से मिली मिलीभगत के साथ गैरकानूनी तरीके से गांव शाहपुर, सदरपुर से गांव चांदपुर रुड़की तक 7 किलोमीटर लंबा और 22 फुट चौड़ा रास्ता बनाया गया है। जिस पर क्रेशर का मटीरियल ओवरलोड टिप्परों के जरिए इस रास्ते से गुजरता है। जिसके चलते जंगलात विभाग और जंगल क्षेत्र को भारी नुकसान हो रहा है, वहीं आसपास के गांवों में भी गैरकानूनी माइनिंग का बोल-बाला है।

    उन्होंने बताया कि इन ओवरलोड टिप्परों के गुजरने से गांव सदरपुर, कुनैल, चकरोटा, जमालपुर, चांदपुर रुड़की आदि गांवों के जंगल क्षेत्र को पूरी तरह नुकसान हो रहा है। गांववासियों ने रास्ते के बीच से गुजर रहे टिप्परों को रोककर वापस भेजा। गांववासियों ने चेतावनी दी कि यदि संबंधित विभाग द्वारा इस गैरकानूनी रास्ते को जल्द बंद नहीं किया तो वह आसपास के गांवों के लोगों को लामबंद कर पक्का मोर्चा लगाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी विभाग और सरकार की होगी।

  • Jalandhar News: आज लोक अदालत में 25 बैंच करेंगे इतने हजार केसों का निपटारा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: आज लोक अदालत में 25 बैंच करेंगे इतने हजार केसों का निपटारा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भारत-पाकिस्तान युद्ध को लेकर रद्द की गई लोक अदालत आज लगाई जा रही है। इससे पहले 10 मई को जारी एक आदेश के बाद रद्द कर दिया गया था। कुछ दिन पहले माननीय सेशन जज निरभओ सिंह गिल ने बताया था कि लोक अदालत में आपसी सहमति से लोगों के झगड़े निपटाए जाएगे। जिसमें लोगों का समय और पैसों का बचाव तो होता ही है। वहीं दोनों पक्षों की सहमति से जल्द केसों का निपटारा होगा। इस बार 24 मई को लगने वाली लोक अदालत में पेंडिंग केसो को लेकर कहा कि 65 हजार केस उनके पास आए है।

    वहीं सीजेएम सेशन जज निरभओ सिंह गिल लोक अदालत में कुल 25 बैंच बनाए गए, जिसमें 21 बैंच जालंधर कोर्ट में लगाए गए। 2 बैंच नकोदर और 2 बैंच फिल्लौर में लगाए गए है। आज मुख्य तौर पर ट्रैफिक चालान, 138 नेगोशिप के केस, फौजदारी केस जिनमें समझौता हो सकता है उनका निपटारा किया जाएगा। इसी के साथ ही फाइनेंस कंपनी के केस, जिनमें लोन संबंध है। इसी के साथ सिविल, क्रिमिनल, परिवारिक, बिजली पानी के बिल सहित अन्य केसों का निपटारा किया जाएगा।

    सीजेएम ने कहा कि, बैंक अधिकारियों और बीमा कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठकें की है और उन्हें विभिन्न अदालतों में लंबित मामलों और ऐसे प्री-लिटिगेशन मामलों को आपसी समझौते के जरिए निपटाने के लिए भेजने के लिए प्रेरित जाएगा। जिससे जल्द से जल्द और ज्यादा से ज्यादा केसों का निपटारा किया जा सके। वहीं नासा की स्कीम मिशन मोड के तहत जो भी कैदी अपील या बेल नहीं करवा सके वह उनके साथ बात कर सकते है। जिसके चलते उनकी अपील दायर करवाई जाएगी। अगर किसी की अपील हाईकोर्ट में खारिज हो चुकी है तो उसकी अपील सुप्रीम कोर्ट में दायर करने में उनकी मदद की जाएगी।

     
  • Film Industry में शोक की लहर, Son of Sardar और R Rajkumar के Actor का निधन

    Film Industry में शोक की लहर, Son of Sardar और R Rajkumar के Actor का निधन

    मुबंई: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां मशहूर बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने सन ऑफ सरदार, आर राजकुमार और जय हो जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। एक्टर के निधन की खबर सामने आते ही सिनेमा जगत में शोक की लहर है। मौत के कारण की पुष्टि अभी नहीं हुई है। जब उनकी मौत की खबर फैली तो उनके दोस्त उनके घर आने लगे थे, जिससे उनके कई साथी हैरान और दुखी हो गए। मुकुल देव के निधन की खबर सामने आते ही सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। एक-एक कर स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस खबर की पुष्टि अभिनेत्री और मृतक की अच्छी दोस्त दीपशिखा नागपाल ने सोशल मीडिया पर की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर “RIP” शब्द के साथ एक पुरानी तस्वीर के साथ एक मार्मिक श्रद्धांजलि पोस्ट शेयर की। दीपशिखा ने मुकुल देव के साथ एक सेल्फी साझा की और लिखा, “मुझे यकीन नहीं हो रहा है मुक्स… RIP.” मुकुल देव की आखिरी हिंदी फिल्म एंथ द एंड थी। वह अभिनेता राहुल देव के छोटे भाई भी थे, जिनका भारतीय फिल्म और टीवी उद्योग में एक समानांतर करियर था। शनिवार को उनके दोस्तों को जब उनके निधन की खबर मिली तो वे उनके घर पहुंचे। एक्टर के निधन की खबर से स्टार्स ही नहीं उनके फैंस की शॉक्ड है। मुकुल देव अभिनेता राहुल देव के छोटे भाई थे। एक्टर विंदू दारा सिंह ने इंडिया टुडे से बातचीत में एक्टर के निधन की खबर को कंफर्म करते हुए बताया कि मुकुल बीते कुछ समय से बीमार थे। उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने एक्स पर पर एक्टर के साथ अपना एक पुराना वीडियो शेयर कर उन्हें याद किया। मुकुल देव का जन्म नई दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था, जिसकी जड़ें जालंधर के पास एक गांव में थीं। दिल्ली में पले-बढ़े, एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि कैसे वह अपने पिता के माध्यम से अफगान संस्कृति से परिचित हुए, जो पश्तो और फ़ारसी बोल सकते थे। उनके पिता हरि देव, एक सहायक पुलिस कमिश्नर का 2019 में 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मनोरंजन की दुनिया से उनका पहला परिचय तब हुआ जब कक्षा 8 में उन्होंने दूरदर्शन द्वारा आयोजित एक डांस शो के लिए माइकल जैक्सन की नकल करके अपना पहला वेतन चेक जीता। मुकुल ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से पायलट की ट्रेनिंग ली थी, लेकिन एक्टिंग के जुनून ने उन्हें मुंबई खींच लिया। मुकुल देव ने साल 1996 में तनुजा चंद्रा के धारावाहिक ‘मुमकिन’ के जरिए टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा। उस समय महेश भट्ट ने उन्हें देखा और उन्हें साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘दस्तक’ में सुष्मिता सेन और शरद कपूर के साथ कास्ट किया। उनके काम को लोगों ने काफी सराहा। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह कई फिल्मों में नजर आए, जिनमें ‘इसकी टोपी उसके सर’, ‘मेरे दो अनमोल रतन’, ‘किला’, ‘वजूद’, ‘कोहराम’, ‘इत्तेफाक’ और ‘मुझे मेरी बीवी से बचाओ’ जैसी फिल्में शामिल हैं।
  • Punjab News: मोबाइल छीनकर भाग रहे Snatchers की Bike हादसाग्रस्त, छोड़कर भागे, देखें वीडियो

    Punjab News: मोबाइल छीनकर भाग रहे Snatchers की Bike हादसाग्रस्त, छोड़कर भागे, देखें वीडियो

    मोटरसाइकिल से तेजधार हथियार बरामद

    फाजिल्काः मोबाइल छीनकर भाग कर स्नेचरों को लोगों द्वारा पकड़ने का मामला सामने आया है। दरअसल, 2 चोर जब एक युवक का मोबाइल छीनकर भाग रहे थे तो कुछ युवकों ने कार से उनका पीछा करना शुरू कर दिया, इस दौरान हड़बड़ाहट में चोरों की बाइक स्लिप हो गई जिससे वह गिर गए। जब युवकों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो चोर अपनी बाइक वहां छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान बाइक से कापा भी बरामद हुआ। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।] जानकारी देते हुए सुखचैन सिंह निवासी फाजिल्का ने बताया कि वह बाहर बैठकर रोटी खा रहे थे कि हमें पीछे से चोर-चोर की आवाज सुनाई दी। इस दौरान उन्होंने देखा की बाइक पर दो युवक भाग रहे हैं। सुखचैन सिंह ने बताया कि उन्होंने तुरंत अपनी स्विफ्ट गाड़ी चोरों के पीछे लगा ली और उन्हें बाइक रोकने को कहा जिसके बाद हड़बड़ाहट में चोरों से बाइक स्लिप हो गई और वह नीचे गिर गए। इतने में अन्य लोग भी वहां इकट्ठे होने लगे। इतने में दोनों युवक मौके का फायदा उठाकर बाइक और चोरी किया मोबाइल वहां छोड़कर फरार हो गए। लोगों ने जब बाइक के कागजों की जांच की तो पता चला की बाइक किसी गुरजीत सिंह पुत्र बंता सिंह के नाम से रजिस्टर है। लोगों के मुताबिक बाइक की नंबर प्लेट को चोरों ने कपड़े से ढका हुआ था। इस दौरान जिसका मोबाइल चोरी हुआ है, उसका भी कुछ पता नहीं चला है। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बाइक को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। इस दौरान बाइक से कापा बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • Punjab News: ठेका खोलने की चाह में बने नशा तस्कर, पुलिस ने किए काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: ठेका खोलने की चाह में बने नशा तस्कर, पुलिस ने किए काबू, देखें वीडियो

    अबोहरः थाना बहाववाला पुलिस ने बीती शाम गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर उत्तर प्रदेश के 2 युवकों को अवैध शराब सहित काबू किया। बताया जा रहा है कि यह दोनों युवक अपना ठेका खोलना चाहते थे और इसी की चाह में वह पिछले काफी समय से राजस्थान से सस्ते दामों पर शराब लाकर यहां बेच रहे थे और कल पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

    जानकारी देते बहाववाला के थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल ने बताया कि हवलदार जगमीत सिंह को मुखबिर ने सूचना दी थी कि गांव सरपारपुर, तहसील कायमगंज उत्तरप्रदेश वासी विजेन्द्र सिंह पुत्र राज कुमार व गांव जनौरा, तहसील भगाऊ, मेनपुरी यूपी निवासी योगेश कुमार पुत्र केश्व दयाल जोकि अन्य राज्यों से शराब लाकर यहां बेचते हैं अब भी राजस्थान से शराब लाकर कच्चा रास्ता राजपुरा व पतली के रास्ते बैठकर ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं जिस पर पुलिस टीम ने वहां दबिश दी तो इन दोनों को 2 पेटियां यानी 96 पऊए शराब सहित काबू किया।

    थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों को काबू कर उनके खिलाफ एक्साईज एक्ट की धारा 61,1,14 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में इन दोनों युवकों ने बताया कि यह दोनों प्रवासी युवक पहले अबोहर में ही ठेके पर काम करते थे और धीरे-धीरे इनको शराब की कीमतों का पता चल गया। यह राजस्थान से सस्ती दारू यहां पर महंगे दामों पर बेचकर अपना खुद का ठेका खोलना चाहते थे। इसी के चलते वह अवैध शराब के धंधे में पड़ गए।