Blog

  • Punjab News: लुटेरों के हौसले बुलंद, एक ही रात 2 लोगों को बनाया निशाना, नकदी, सोने की अंगूठी और चेन छीनकर फरार

    Punjab News: लुटेरों के हौसले बुलंद, एक ही रात 2 लोगों को बनाया निशाना, नकदी, सोने की अंगूठी और चेन छीनकर फरार

    लुधियानाः लूटपाट और स्नेचिंग के मामले लगातार बढ़ रहे है। सरेआम राहगीरों को लुटेरे शिकार बना रहे है। ताजा मामला जालधंर-बाइपास के नजदीक सब्जी मंडी के पास से सामने आया है। जहां एक राहगीर व्यक्ति को बाइक सवार बदमाशों ने घेर लिया और तेजधार हथियार की नोक पर व्यक्ति से नकदी, सोने की अंगूठी और चेन लूट ली। शिकायत पर थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    नेता जी नगर सलेम टाबरी निवासी हरीश कुमार ने बताया कि 22 मई को वह जालधंर बाइपास स्थित सब्जी मंडी जा रहा था। जालंधर बाइपास चौक पार किया तो बाइक सवारों ने उसे घेर लिया और तेजधार हथियार तान दिए। बदमाशों ने डरा धमकाकर उसकी एक्टिवा से 12 हजार की नकदी, सोने की अंगूठी और चांदी की चेन लूटकर फरार हो गए।

    इसी तरह BRS नगर के इलाके में ओरिएंट सिनेमा नजदीक सब्जी खरीद रहे एक व्यक्ति को बाइक सवार बदमाश ने निशाना बनाया। व्यक्ति से बदमाश सोने की चेन झपट लीय। पीडित नवीन चंदरा ने बताया कि वह बजाज फाइनांस में काम करता है। पत्नी और बेटी के साथ सब्जी खरीद रहा था। तभी बाइक सवार बदमाशों ने गले में पहले 3 तोले की सोने की चेन झपट ली। और अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। बदमाश ने चेन इतनी जोर से झपटी कि गले पर निशान पड़ गए।

  • Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा का देर रात हुआ मेडिकल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा का देर रात हुआ मेडिकल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व मे भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के संबंध में पंजाब सरकार के दृढ़ संकल्प के अनुरूप विजिलेंस ने बीते दिन विधायक रमन अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया। विधायक की गिरफ्तारी नगर निगम के एक निश्चित अधिकारी के साथ मिलीभगत कर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप मे हुई है। वहीं साढ़े 7 घंटे पूछताछ के बाद रमन अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान देर रात रमन अरोड़ा को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार देर रात 12 बजे के करीब सिविल अस्पताल में मेडिकल के लिए विजिलेंस की टीम की अगुवाई में रमन अरोड़ा का मेडिकल करवाया गया।

    रमन अरोड़ा का मेडिकल की प्रक्रिया सिविल अस्पताल की ईएमओ डॉक्टर सिमरन कौर की देख-रेख की गई। हालांकि इस दौरान रमन अरोड़ा को गाड़ी से बाहर नहीं निकाला गया। दरअसल, विजिलेंस टीम विधायक के सारे दस्तावेज पूरे करने के बाद सिविल अस्पताल में रमन अरोड़ा को लेकर पहुंची, जहां वह डेढ़ मिनट ही रूकी। बता दें कि बीते दिन विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि 14 मई 2025 को ब्यूरो को इंजीनियर्स एंड बिल्डिंग डिजाइनर एसोसिएशन जालंधर के तीन पदाधिकारियों द्वारा हस्ताक्षरित एक संयुक्त शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसमें आरोप लगाया गया था कि एटीपी सुखदेव वशिष्ट अवैध रिश्वत की मांग करता है।

    जब भी वह अपने अधिकार क्षेत्र में जाता है, तो लोगों को धमकी देता है कि उनकी इमारतों को सील कर गिरा दिया जाएगा। एसोसिएशन ने यह भी आरोप लगाया गया था कि उसके पास कई फाइलें लंबित रहती हैं, भले ही उन्हें नगर निगम के अन्य विंगों द्वारा मंजूरी दे दी गई हो। शिकायत की जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो जालंधर रेंज ने इंजीनियर सुनील कत्याल अध्यक्ष इंजीनियर्स एंड बिल्डिंग डिजाइनर एसोसिएशन जालंधर की शिकायत पर एटीपी विशिष्ट के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत एफआईआर नंबर 23, तारीख 14/05/2025 दर्ज की है। विजीलैंस ब्यूरो ने 14/05/2025 को ही उपरोक्त आरोपी सुखदेव वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया था और अपनी जांच आगे बढ़ाई थी।

    जांच के दौरान पता चला कि आरोपी सुखदेव वशिष्ठ पठानकोट में सीनियर ड्राफ्ट्समैन के पद पर तैनात था, लेकिन उसके पास एटीपी जालंधर एमसी का अतिरिक्त प्रभार भी था। आरोपी अप्रैल 2022 से अब तक बीच-बीच में छोटे-छोटे अंतराल के साथ लगातार जालंधर में तैनात रहा था। गिरफ्तार एटीपी सुखदेव वशिष्ठ के कार्यालय परिसर और आवास की तलाशी के दौरान अन्य आपत्तिजनक दस्तावेजों और भौतिक साक्ष्यों के अलावा उसके निजी कब्जे और कार्यालय रिकॉर्ड से अनधिकृत निर्माण और संबंधित मामलों के सैकड़ों आधिकारिक नोटिस बरामद किए गए।

    इनमें से कुछ नोटिस डिस्पैच रजिस्टर में दर्ज नहीं पाए गए। बिना किसी कारण के बहुत लंबे समय तक कार्रवाई के बिना लंबित अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए। जांच में पता चला है कि गिरफ्तार अधिकारी द्वारा स्थानीय राजनेता के साथ मिलकर शहर के लोगों से पैसे ऐंठने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने के लिए एक अनोखी कार्यप्रणाली अपनाई जा रही थी। गिरफ्तार एटीपी विधायक रमन अरोड़ा के कहने पर और उनके परामर्श से निर्मित या निर्माणाधीन इमारतों चाहे वे वाणिज्यिक हों या आवासीय की पहचान करता था और कथित उल्लंघनों के लिए उन्हें नोटिस देता था।

    जब बिल्डिंगों के मालिक या उनके प्रतिनिधि संबंधित अधिकारी से संपर्क करते थे, तो वह उन्हें उक्त विधायक के पास भेज देता था। उसके बाद उक्त विधायक अवैध रिश्वत लेकर मामले को सुलझा लेता था। उक्त विधायक से सकारात्मक संदेश मिलने पर आरोपी एटीपी द्वारा फाइलें अपने पास रख ली जाती थीं और कोई कार्रवाई शुरू नहीं की जाती थी। उक्त सांठगांठ से संबंधित ऐसे करीब 75-80 नोटिस बरामद किए गए हैं। अन्य फाइलों को निपटाने में भी यही कार्यप्रणाली अपनाई जाती थी। ब्यूरो और स्थानीय निकाय विभाग की तकनीकी टीमों के माध्यम से प्रत्येक नोटिस और अन्य दस्तावेजों का विस्तृत भौतिक और दस्तावेजी सत्यापन किया जा रहा है और कई कमियां सामने आई हैं।

  • Punjab Mail Train को पलटने की साजिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार

    Punjab Mail Train को पलटने की साजिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार

    बठिंडाः जिले में रेलवे ट्रैक पर लोहे का मंजा रखकर ट्रेन हादसे की साजिश रची गई। हालांकि ट्रेन को डिरेल करने की साजिश को लोको पायलट ने नाकाम कर दिय गया। इस मामले में आरोपी को भी गिफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे ट्रैक पर लोहे का मंजा रखकर पंजाब मेल को पलटाने की कोशिश की गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी के अनुसार, जब पंजाब मेल एक्सप्रेस ट्रेन मानसा से चलकर बठिंडा ट्रैक पर पहुंच रही थी, तभी ट्रेन के ड्राइवर की नजर दूर से ट्रैक पर रखे संदिग्ध वस्तु पर पड़ी। लोको पायलट ने तुरंत ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान पता चला कि किसी ने जानबूझकर लोहे का मंजा ट्रैक पर रखा था। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की गई। आरोपी की पहचान मानसा निवासी लाली सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    थाना जीआरपी प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि उसकी मंशा क्या थी। यह किसी मानसिक असंतुलन का मामला है या कोई बड़ी साजिश। इस घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी और ड्राइवर की सतर्कता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया और सैकड़ों यात्रियों की जान बचाई जा सकी।

  • आज का राशिफल, 24 मई 2025

    आज का राशिफल, 24 मई 2025

    आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और शनिवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज शाम 7 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 3 बजे तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 48 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शनि प्रदोष व्रत किया जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 24 मई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा का रिजल्ट आपके पक्ष में आएगा। आर्ट, मीडिया से जुड़े लोगों को नौकरी के नये अवसर मिलने के योग हैं। आपको ऑफिस में आपके कार्यों के लिए सम्मान मिलेगा। नया प्रोजेक्ट आपको दिया जाएगा आप उसे बेहतरीन तरीके से पूरा करेंगे जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक साबित होगा। आपकी इनकम बढ़ेगी। आपका पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज किसी मामले में उलझने से बचें। आज आप सेहत का खास ख्याल रखें।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए लकी रहेगा। आप अपने बिजनेस में नई शुरूआत करेंगे। आपको जबरदस्त सफलता मिलेगी। लोगों में आपका प्रभाव बढ़ेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस दौरान आप नये लोगों से मिलेंगे। कुछ नया सीखने को मिलेगा। कई माध्यमों से धन कमाने के मौके मिलेंगे। इस दौरान आप ओवर कॉन्फिडेंस से बचें। आज आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति स्ट्राग बनी रहेगी। कुछ पारिवारिक खर्चें होंगे। घर का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत को नजरअंदाज ना करें, अपने खानपान का ध्यान दें।

    मिथुन राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपके परिवार का माहौल सुखद रहेगा। आपसी तालमेल देखकर आपको खुशी होगी। आपकी प्रोफेशनल लाइफ शानदार रहेगी। आज किए गए प्रयासों से दोगुना लाभ होगा। आप आर्थिक तौर पर खुद को मजबूत पायेंगे। जो लोग चिकित्सा से जुड़ें हैं, उनके लिए उत्तम समय है। कुछ नई उपलब्धियां मिलेंगी। आप लवमेट के साथ किसी मनपसंद जगह जाने का प्लान बनाएंगे। इस दौरान आपके कुछ खर्चे भी होंगे। आज आपको क्रोध करने से बचना चाहिए किसी से भी बात करते समय मधुर भाषा का प्रयोग करें। मन शांत रखने के लिए मेडिटेशन करें।

    कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए नये फैसले लेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा बदलाव आएगा। बिजनेस ट्रिप भी कर सकते हैं। आपको सुखद अनुभव के साथ मानसिक सुकून मिलेगा। आज आप परिवार के खुशहाल माहौल में दिन बिताएंगे। कार्यस्थल पर आप सतर्क रहेंगे, विरोधी समस्या खड़ी कर सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। आज आपको किसी भी तरह की लापरवाही से बचना चाहिए। आज आपको दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज लिया गया निर्णय आगे चलकर आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा।

    सिंह राशि:आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आपको आपके करियर के क्षेत्र में अपार संभावनाएं मिलेंगी आपका सरकारी काम बनेगा। उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपको नौकरी में लाभ होगा। आपको नई दिशा मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपकी लाइफ स्टाइल में बदलाव देखने को मिलेगा। आपके हर कार्य में जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा। आप अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। संतान की ओर से बड़ी खुशखबरी सुनने को मिलेगी। यह शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी की हो सकती है। कहीं बाहर उच्च शिक्षा के लिए जाएंगे।

    कन्या राशि: आज आपका दिन खास रहने वाला है। व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन कर छात्र कामयाबी पा सकेंगे। जीवनसाथी से आपकी अच्छी अंडरस्टैंडिंग रहेगी। आप आनंदित महसूस करेंगे। आज प्रापर्टी से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर कागजी कार्यवाही ध्यान से करें। व्यापारिक गतिविधियों में सफलता मिलने से आर्थिक क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा। आप अपने दोस्तों के साथ किसी एडवेंचर ट्रिप पर जा सकते हैं। फिटनेस के लिए व्यायाम करें।

    तुला राशि: आज का दिन आनंद से भरा रहेगा। आपके परिवार में मांगलिक कार्य होगा। घर का माहौल खुशहाल रहेगा। आज आप कुछ समय संगीत सुनने में बिताएंगे। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। नई नौकरी ज्वॉइन करने से पहले अच्छी तरह सोच-समझ लें। आज जल्दबाजी में निर्णय न लें। ऑफिस में आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने को मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। आप अपने घर के लिए आज कुछ योजनाएं बनाएंगे। घर में किसी की सेहत को लेकर आप डॉक्टर से सुझाव लेंगे। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा।

    वृश्चिक राशि: आपके लिए आज का दिन उम्दा रहेगा। आप किसी बिजनेस में धन निवेश करेंगे। आप व्यापार संबंधी नई योजना शुरू करेंगे। अपने व्यापार को आगे ले जाएंगे। आपका रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। आप कुछ दान पुण्य का काम भी करेंगे। जरूरतमंद बच्चों को उनके जरूरत की चीजें बाटेंगे। किसी लंबी यात्रा से बचें। इस राशि के महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। आपकी संतान का भाग्योदय होगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप व्यायाम करें। दांपत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है, जीवनसाथी आपके भावनाओं की कद्र करेंगे।

    धनु राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आप एक दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे। आप अपने बच्चों और परिवार के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहेगा। आपको आपके सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। आपको नयी-नयी जगह घूमने का मौका मिलेगा। आप बहुत कुछ नया सीखेंगे। आपकी जॉब में सैलरी बढ़ने के योग हैं। कार्यस्थल पर अपने विरोधियों से सतर्क रहें। आज आप अपने बड़बोलेपन से बचें। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका मिलेगा।

    मकर राशि: आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आपको परिवार का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में परेशानियां खत्म होंगी। कार्यस्थल पर आज आपकी भागदौड़ ज्यादा रहेगी। व्यापार में अच्छे लाभ के योग हैं। इस दौरान किसी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है। लेनदेन करते समय खास ध्यान रखें। आप अपना कुछ समय परिवार और दोस्तों के साथ गुजारें या मनोरंजन के लिए भी निकालें, अच्छा महसूस करेंगे। काफी समय से रुका हुआ काम पूरा होने की उम्मीद है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आपको मेहनत का फल मिलेगा।

    कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने कार्यस्थल पर अपने सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। आप अपनी पहचान बनाने में सफल रहेंगे। अपनी कड़ी मेहनत से विरोधियों को चुनौती दे पाएंगे। आपका नए कार्यों में मन लगेगा। आप अपना बेस्ट देने का प्रयास करेंगे। नौकरी में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। इस दौरान आप आलस्य को अपने ऊपर हावी ना होने दें, साथ ही वाणी में मधुरता रखें। पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी प्रेम रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप डॉक्टर से सलाह लेंगे। लवमेट के बीच चल रही अनबन आज समाप्त होगी।

    मीन राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपना बिजनेस स्टार्ट करेंगे। आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके निजी रिश्तों में सुधार आएगा। साझेदारी में किए गए व्यवसाय में आर्थिक फायदा मिलेगा। इस दौरान आपको अपने खर्चो पर नियंत्रण रखना होगा। आपके घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आप अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सजग रहें। बेवजह गुस्सा करने से बचें। मानसिक शांति के लिए योग करें। आपके जीवन में नवीन विचारों का संचार होगा। अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है।

  • Jalandhar News: MLA Raman Arora की गिरफ्तारी का हुआ बड़ा खुलासा, जानें पूरा मामला

    Jalandhar News: MLA Raman Arora की गिरफ्तारी का हुआ बड़ा खुलासा, जानें पूरा मामला

    Engineer & Building Association के प्रधान कत्याल की अहम भूमिका आई सामने

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व मे भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के संबंध में पंजाब सरकार के दृढ़ संकल्प के अनुरूप विजिलेंस ने आज विधायक रमन अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। विधायक की गिरफ्तारी नगर निगम के एक निश्चित अधिकारी के साथ मिलीभगत कर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप मे हुई है।

    जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि 14 मई 2025 को ब्यूरो को इंजीनियर्स एंड बिल्डिंग डिजाइनर एसोसिएशन जालंधर के तीन पदाधिकारियों द्वारा हस्ताक्षरित एक संयुक्त शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसमें आरोप लगाया गया था कि एटीपी सुखदेव वशिष्ट अवैध रिश्वत की मांग करता है। जब भी वह अपने अधिकार क्षेत्र में जाता है, तो लोगों को धमकी देता है कि उनकी इमारतों को सील कर गिरा दिया जाएगा। एसोसिएशन ने यह भी आरोप लगाया गया था कि उसके पास कई फाइलें लंबित रहती हैं, भले ही उन्हें नगर निगम के अन्य विंगों द्वारा मंजूरी दे दी गई हो।

    शिकायत की जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो जालंधर रेंज ने इंजीनियर सुनील कत्याल अध्यक्ष इंजीनियर्स एंड बिल्डिंग डिजाइनर एसोसिएशन जालंधर की शिकायत पर एटीपी विशिष्ट के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत एफआईआर नंबर 23, तारीख 14/05/2025 दर्ज की है। विजीलैंस ब्यूरो ने 14/05/2025 को ही उपरोक्त आरोपी सुखदेव वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया था और अपनी जांच आगे बढ़ाई थी।

    जांच के दौरान पता चला कि आरोपी सुखदेव वशिष्ठ पठानकोट में सीनियर ड्राफ्ट्समैन के पद पर तैनात था, लेकिन उसके पास एटीपी जालंधर एमसी का अतिरिक्त प्रभार भी था। आरोपी अप्रैल 2022 से अब तक बीच-बीच में छोटे-छोटे अंतराल के साथ लगातार जालंधर में तैनात रहा था। गिरफ्तार एटीपी सुखदेव वशिष्ठ के कार्यालय परिसर और आवास की तलाशी के दौरान अन्य आपत्तिजनक दस्तावेजों और भौतिक साक्ष्यों के अलावा उसके निजी कब्जे और कार्यालय रिकॉर्ड से अनधिकृत निर्माण और संबंधित मामलों के सैकड़ों आधिकारिक नोटिस बरामद किए गए।

    इनमें से कुछ नोटिस डिस्पैच रजिस्टर में दर्ज नहीं पाए गए। बिना किसी कारण के बहुत लंबे समय तक कार्रवाई के बिना लंबित अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए। जांच में पता चला है कि गिरफ्तार अधिकारी द्वारा स्थानीय राजनेता के साथ मिलकर शहर के लोगों से पैसे ऐंठने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने के लिए एक अनोखी कार्यप्रणाली अपनाई जा रही थी।

    गिरफ्तार एटीपी विधायक रमन अरोड़ा के कहने पर और उनके परामर्श से निर्मित या निर्माणाधीन इमारतों चाहे वे वाणिज्यिक हों या आवासीय की पहचान करता था और कथित उल्लंघनों के लिए उन्हें नोटिस देता था।

    जब बिल्डिंगों के मालिक या उनके प्रतिनिधि संबंधित अधिकारी से संपर्क करते थे, तो वह उन्हें उक्त विधायक के पास भेज देता था। उसके बाद उक्त विधायक अवैध रिश्वत लेकर मामले को सुलझा लेता था। उक्त विधायक से सकारात्मक संदेश मिलने पर आरोपी एटीपी द्वारा फाइलें अपने पास रख ली जाती थीं और कोई कार्रवाई शुरू नहीं की जाती थी।

    उक्त सांठगांठ से संबंधित ऐसे करीब 75-80 नोटिस बरामद किए गए हैं। अन्य फाइलों को निपटाने में भी यही कार्यप्रणाली अपनाई जाती थी। ब्यूरो और स्थानीय निकाय विभाग की तकनीकी टीमों के माध्यम से प्रत्येक नोटिस और अन्य दस्तावेजों का विस्तृत भौतिक और दस्तावेजी सत्यापन किया जा रहा है और कई कमियां सामने आई हैं।

  • हर दिन की ये 5 गलतियां बना रही हैं आपको बीमार, जानें और रखें ध्यान

    हर दिन की ये 5 गलतियां बना रही हैं आपको बीमार, जानें और रखें ध्यान

    Lifestyle: हाल ही में एक चिकित्सा सर्वेक्षण में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं—हमारी रोजमर्रा की कुछ साधारण सी लगने वाली आदतें धीरे-धीरे हमारी सेहत को गंभीर रूप से नुकसान पहुँचा रही हैं। इन आदतों का असर धीरे-धीरे शरीर पर दिखता है, लेकिन जब तक हम सतर्क होते हैं, तब तक कई बार बहुत देर हो चुकी होती है।

    1. देर रात तक जागना

    नींद की कमी सबसे बड़ा दुश्मन है आपकी इम्यूनिटी का। शरीर को रिपेयर करने का समय रात होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेना अनिवार्य है।

    2. भोजन में जंक फूड की अधिकता

    फास्ट फूड और प्रोसेस्ड खाने से शरीर में सूजन और पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ती हैं। इसके अलावा, इससे मोटापा, डायबिटीज और हृदय रोग की संभावना भी दोगुनी हो जाती है।

    3. लंबे समय तक बैठकर काम करना

    दफ्तर में लगातार कुर्सी पर बैठकर काम करना ‘नया स्मोकिंग’ माना जा रहा है। इससे मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ता है और पीठ-दर्द, मोटापा और तनाव जैसी समस्याएं बढ़ती हैं।

    4. जरूरत से ज़्यादा नमक या चीनी का सेवन

    ज्यादा नमक हाई ब्लड प्रेशर और चीनी डायबिटीज की ओर ले जाती है। WHO के अनुसार, रोजाना अधिकतम 5 ग्राम नमक और 25 ग्राम चीनी ही पर्याप्त है।

    5. दिनभर मोबाइल स्क्रीन पर नजरें गड़ाए रहना

    स्क्रीन टाइम बढ़ने से आंखों की रोशनी कमजोर होती है और मानसिक तनाव भी बढ़ता है। डिजिटल डिटॉक्स अपनाना अब आवश्यकता बन चुका है। घरेलू उपाय जो ला सकते हैं बदलाव: सुबह उठकर गुनगुना पानी पिएं दिन में कम से कम 30 मिनट तेज़ चलना या योग करें स्क्रीन टाइम को 2 घंटे से कम करने की कोशिश करें हर दो घंटे में 1 गिलास पानी ज़रूर पिएं
  • प्लेट में सेहत: बच्चों के लिए Superfoods की List

    प्लेट में सेहत: बच्चों के लिए Superfoods की List

    Lifestyle: बच्चों के सही विकास और मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए सुपरफूड्स बेहद ज़रूरी हैं। ये न केवल उन्हें ऊर्जा (Energy) देते हैं बल्कि शारीरिक और मानसिक विकास (Physical & Mental Growth) में भी मदद करते हैं। नीचे कुछ ऐसे पावरबूस्टर सुपरफूड्स दिए गए हैं जो हर बच्चे की डाइट में शामिल होने चाहिए:

    1. ब्रोकली (Broccoli)

    • विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
    • इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है
    • हड्डियों के विकास में मदद करता है

    2. अंडे (Eggs)

    • प्रोटीन और विटामिन D का बेहतरीन स्रोत
    • मस्तिष्क के विकास और मांसपेशियों के निर्माण के लिए जरूरी
    • उबले हुए या ऑमलेट के रूप में दिए जा सकते हैं

    3. सेब (Apple)

    • फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
    • पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है
    • स्नैक के रूप में स्कूल टिफिन के लिए बढ़िया विकल्प

    4. नट्स और बीज (Nuts & Seeds)

    • बादाम, अखरोट, चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड्स आदि
    • ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और विटामिन E का अच्छा स्रोत
    • दिमागी विकास के लिए लाभकारी
    • ध्यान दें: छोटे बच्चों को नट्स पाउडर या पेस्ट के रूप में दें ताकि चोकिंग का खतरा न हो।

    5. दूध और डेयरी उत्पाद (Milk & Dairy Products)

    • कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन D से भरपूर
    • हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है
    • दही, पनीर और चीज़ भी शामिल करें

    6. फैटी फिश (Fatty Fish – जैसे सैल्मन, ट्यूना)

    • ओमेगा-3 और विटामिन D का स्त्रोत
    • बच्चों का ब्रेन डेवलपमेंट बेहतर करता है

    7. केला (Banana)

    • इंस्टेंट एनर्जी देता है
    • पोटेशियम और फाइबर से भरपूर
    • सुबह के नाश्ते या स्कूल से आने के बाद देने के लिए आदर्श

    8. गाजर (Carrot)

    • बीटा कैरोटीन का अच्छा स्रोत जो विटामिन A में बदलता है
    • आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद

    > टिप्स:

    • बच्चों के खाने को रंग-बिरंगा और मज़ेदार बनाएं ताकि वे खुद खाने में रुचि लें
    • प्रोसेस्ड और ज्यादा शुगर वाले फूड्स से बचाएं
    • पानी पीने की आदत भी विकसित करें
  • भारत ने 23 जून तक बंद किया Airspace

    भारत ने 23 जून तक बंद किया Airspace

    नई दिल्ली: भारत ने पाकिस्तान के लिए अपने हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) को बंद रखने की अवधि को 23 जून 2025 तक बढ़ा दिया है। यह निर्णय पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारतीय सेना द्वारा की गई सटीक सैन्य कार्रवाई – ऑपरेशन सिंदूर – के संदर्भ में लिया गया है। एविएशन अधिकारियों द्वारा शुक्रवार को जारी NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) में इस प्रतिबंध की आधिकारिक पुष्टि की गई। भारत के इस कदम का उद्देश्य केवल पाकिस्तानी विमानों की हवाई गतिविधियों पर रोक लगाना नहीं है, बल्कि यह एक स्पष्ट राजनीतिक और सैन्य संदेश भी हैःः कि अब भारत हर उकसावे का ठोस और निर्णायक जवाब देगा।

    पाकिस्तानी प्रतिबंध और इंडिगो की घटना

    इससे पहले, 24 अप्रैल को पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइंस के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया था। यह कदम तब आया जब लाहौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने इंडिगो की एक उड़ान को वैकल्पिक मार्ग देने से मना कर दिया था, जिसके कारण वह विमान गंभीर तूफानी क्षेत्र में फंस गया। विमान में 220 से अधिक यात्री सवार थे और ओले की वजह से उसका नोज राडोम क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि विमान सुरक्षित उतरा, लेकिन भारत ने इसे सिर्फ तकनीकी घटना नहीं, बल्कि एक रणनीतिक संदेश के तौर पर देखा।

    ऑपरेशन सिंदूर: भारत की निर्णायक सैन्य प्रतिक्रिया

    7 मई को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई थी। इसे भारत की सबसे सटीक और निर्णायक सैन्य प्रतिक्रियाओं में से एक माना जा रहा है।

    सिर्फ एक महीने की रोक, लेकिन दीर्घकालिक तनाव

    ICAO (अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन) के नियमों के अनुसार, किसी भी एयरस्पेस प्रतिबंध की अधिकतम अवधि एक महीना हो सकती है। हालांकि भारत का यह निर्णय केवल नियमों की औपचारिकता नहीं, बल्कि एक कूटनीतिक और सुरक्षा-संबंधी कदम है, जिससे पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया जा सके।
  • नशे तस्कर के अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का पीला पंजा

    नशे तस्कर के अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का पीला पंजा

    बद्दी/सचिन बैंसल: किशनपुरा में चिट्‌टे के कारोबार में संलिप्त एक युवक के सरकारी जमीन पर बना मकान तोड़ दिया है। युवक के खिलाफ चिट्‌टे के चार मामले पुलिस में दर्ज है।बद्दी के नायब तहसीलदार जगदीश चंद मोदगिल , कानून धर्मपाल व मानपुरा के थाना प्रभारी श्यामलाल के नेतृत्व में पुलिस ने जेसीबी से किशनपुरा के खुशी राम के बेटे सर्वजीत के  शामलात जमीन में बने मकान को तोड़  दिया है। दो माह पहले पुलिस को सूचना मिली थी को चिट्‌टे के सप्लाई करने वाले युवक सर्वजीत ने शामलात जमीन पर मकान बना रखा है। जिस पर पुलिस ने जमीन की निशानदेही की गई। उसके बाद राजस्व विभाग की रिपोर्ट पर अदालत ने 22 अप्रैल को उसे अवैध कब्जा छोड़ने को कहा गया। जिस पर सर्वजीत ने 15 दिन के भीतर कब्जा छोड़ने की  बात कही थी। लेकिन पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी उसने जब कब्जा नहीं हटाया तो शुक्रवार को राजस्व विभाग व पुलिस टीम ने जेसीबी से अवैध कब्जा हटा दिया है।

    नायब तहसीलदार जगदीश चंद ने बताया कि खुशी राम के बेटे ने अवैध कब्जा किया हुआ था। जिसे राजस्व विभाग ने कोर्ट के आदेश पर पुलिस की मद्द से हटा दिया गया है। थाना प्रभारी श्यामलाल ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के आदेश पर यह कार्रवाई हई है। महानिदेशक के आदेश है कि चिट्‌टे के सप्लाई करने वाला आरोपी अवैध कब्जा करता है तो उसे हटाया जाए। इसी कड़ी में उन्होंने डेढ बिश्वा जमीन पर अवैध कब्जा हटाया गया।

  • उपायुक्त ने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के वेयर हाउस का किया निरीक्षण

    उपायुक्त ने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के वेयर हाउस का किया निरीक्षण

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शुक्रवार को ट्रक यूनियन के समीप उप मुहाल बाग ऊना में ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और वीवीपैट (वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीनों के वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाऊस की सुरक्षा व्यवस्था, मशीनों के रखरखाव और प्रबंधन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

    उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की उचित देखभाल आवश्यक है। इस दौरान तहसीलदार (चुनाव) सुमन कपूर सहित अन्य उपस्थित रहे।