Blog

  • बरोटीवाला में युवक का संदिग्ध हालात में मिला शव

    बरोटीवाला में युवक का संदिग्ध हालात में मिला शव

    कांगड़ा के गॉव जलापडी का रहने वाला था मृतक

    शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज एम्स बिलासपुर

    बद्दी/सचिन बैंसल: बरोटीवाला में हेलीपेड के समीप एक किराये के कमरे में रहने वाले कांगड़ा के जोगिंद्र नगर के कामगार विक्रम (34) पुत्र सुरेंद्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। पिछले पांच दिन से कामगार कमरे में बंद था। मृतक का शव पुरी तरह से सड़ गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर स्थित एम्स में भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

    जोगिंद्रनगर के जलापड़ी गांव का विक्रम झाड़माजरी में एक निजी कंपनी में काम करता था। वह बरोटीवाला में हेलीपेड के समीप किराये के मकान में रहता था। पिछले पांच दिन से वह कमरे में ही बंद था। जब कमरे से दुर्गंध आई तो साथ लगते लोगों ने इसकी सूचना  बरोटीवाला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव बाहर निकाला। कमरे में शराब की खाली बोतल भी पाई गई।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ भेजा । लेकिन चिकित्सकों ने  शव गलने के चलते उसे वहां पर करने से इंकार कर दिया जिससे पुलिस बिलासपुर स्थित एम्स में पोस्टमार्टम कराया गया। और शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कराणों का पता चल पाएगा।

  • महिला एवं बाल विकास विभाग ने बरोटीवाला स्कूल में लगाया शिविर

    महिला एवं बाल विकास विभाग ने बरोटीवाला स्कूल में लगाया शिविर

    छात्राओं को कैरियर के बारे में दी जानकारी

    बद्दी/सचिन बैंसल: महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर  से  बरोटीवाला स्कूल में शिविर लगाया जिसमें जमा एक व दो की कन्याओं को कैरियर कांऊसलिंग  की गई।

    कैरियर काउंसलर प्रतिक्षा शर्मा   ने कैरियर के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। आभा चौहान ने  योग के माध्यम से बच्चों को अपने मन की एकाग्रता करने के बारे में बताया।  स्कूल की प्रधानाचार्य बबिता परमार ने  बुरी आदतों से बचने व अपने लक्ष्य निर्धारित करने को कहा गया।  परियोजना अधिकारी रक्षा शर्मा ने बच्चों को विभाग की योजनाओं की जानकार दी गई। उन्होंने  छात्राओं को उनके अधिकार  व कर्तव्यों की जानकारी दी तथा अपने बुरी आदतों को अपने माता पिता के सहयोग दूर करने की बात क ही।शिविर में 190 छात्राओं ने भाग लिया।इस मौके पर बरोटीवाला वृत की पर्यवेक्षक सरोज शर्मा भी उपस्थित रही।

  • प्रिंस राजपूत की अध्यक्षता में व्यापार मंडल जिलाधीश से मिला

    प्रिंस राजपूत की अध्यक्षता में व्यापार मंडल जिलाधीश से मिला

    ऊना/सुशील पंडित: व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रिंस राजपूत के अध्यक्षता में व्यापार मंडल के सदस्यों ने जिलाधीश जतिन लाल से मुलाकात की। जिलाधीश के साथ व्यापार मंडल की अनेक विषय पर चर्चा हुई जिसमें जिलाधीश महोदय ने अपने सुझाव भी रखे और व्यापार मंडल को दिशा निर्देश भी दिए।

    जिलाधीश द्वारा व्यापार मंडल को अतिक्रमण के विषय पर भी कुछ दिशा निर्देश दिए गए व्यापार मंडल द्वारा जिलाधीश महोदय से अपील की गई है कि प्रशासन द्वारा थोड़ा नरम रुख रखा जाए और वही अपने व्यापारी भाइयों से भी सहयोग की उम्मीद करते हुए प्रधान प्रिंस राजपूत ने कहा कि हम प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेंगे एवं जो हमारे दुकानदार भाई जरूरत से ज्यादा अतिक्रमण कर रहे हैं उनके साथ भी बातचीत की जाएगी और उनको आने वाली परेशानी से अवगत कराया जाएगा। इस बैठक में व्यापारियों की तरफ से व्यापार मंडल के महासचिव रघु पुरी, उप प्रधान नंद लाल पुरी, उप प्रधान नवीन पुरी, उप प्रधान सोमनाथ कौशल, प्रेस सचिव संजय शर्मा ,मुख्य सलाहकार गणेश सांभर, डॉक्टर सुभाष और चेयरमैन अविनाश कपिला, गगन पुरी, दीप, विनोद केडिया, अनुराग सांभर और प्रदेश प्रभारी प्रमोद प्रधान आदि सदस्य उपस्थित रहे।

  • Punjab News: एक्साइज विभाग की Raid, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, देखें LIVE

    Punjab News: एक्साइज विभाग की Raid, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, देखें LIVE

    लुधियानाः लोहारा के जसपाल बांगड़ रोड पर एक्साइज विभाग ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रेड की। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। बताया जा रहा हैकि विभाग को पता चला थाकि आज अवैध शराब उतरनी थी, जिसके चलते विभाग ने 6 बजे रेड की। इस दौरान शिवा ट्रेडर नाम के ठेके की बैकसाइड में बने क्वाटर में रेड की गई।

    जिस जगह पर एक्साइज की टीम ने छापामारी की है वहां से चंद कदमों की दूरी पर शिवा ट्रेडर्ज का ठेका है लेकिन जब अधिकारियों की रेड हुई उस समय यह शराब का ठेका बंद मिला। इलाके के लोगों के मुताबिक यहां अक्सर शराब की पेटियां रखने गाड़ियां आती जाती है। आज एक्साइज विभाग ने जो दबिश दी है उसमें अंग्रेजी और देसी दोनों तरह की शराब है।एक्साइज अधिकारी शिवानी ने कहा कि अभी रुटिन चैकिंग चल रही है।

    शराब अवैध है या नहीं इस बारे अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। जल्द ही मामले की जांच कर मीडिया को बता दिया जाएगा। यहां बता दें कि सूत्रों मुताबिक एक्साइज विभाग की टीम ने अभी 5 लोगों को पूछताछ के लिए अपने पास रोका है। फिलहाल टीम इलाके में चैकिंग कई जगह चैकिंग कर रही है। हैरानी की बात यह है कि दो दिन पहले ही देसी शराब पीने से 3 व्यक्तियों की मौत हो गई थी। जिसके बाद आज विभाग की टीम हरकत में आई और भारी मात्रा में अवैध देसी व अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

  • Punjab News: पहली कक्षा की बच्ची को टीचर ने पीटा, परिजनों के पूछने पर दी धमकी, देखें वीडियो

    Punjab News: पहली कक्षा की बच्ची को टीचर ने पीटा, परिजनों के पूछने पर दी धमकी, देखें वीडियो

    पठानकोटः राज्य में एक तरफ प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए शिक्षा क्रांति के तहत विकास कार्य करवा रही है ताकि गरीब परिवारों के बच्चे भी अच्छी पढ़ाई कर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकें। हालांकि, आज भी कुछ टीचर ऐसे हैं जो बच्चों को मारना अपनी शान समझते हैं। ऐसा ही मामला पधरोआ के पत्थरकोट स्थित सरकारी मिडिल स्कूल में देखने को मिला, जहां एक टीचर ने अपनी जमाल की पहली छात्रा की बुरी तरह पिटाई की तथा बाद में उसके परिवार को धमकी दी। इस संबंध में जब लड़की के परिजनों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लड़की स्कूल से रोते हुए घर आई और बताया कि उसकी हत्या कर दी गई है।

    उन्होंने बताया कि जब इस संबंध में स्कूल में शिकायत की गई तो स्कूल में रोटी बनाने वाले एक कर्मचारी ने धमकी देते हुए कहा कि जो करना है कर लो। उधर, जब मामला प्रकाश में आया और मीडिया मौके पर पहुंची तो स्कूल प्रबंधन ने स्कूल का गेट खोलना उचित नहीं समझा और स्कूल में अपने बच्चों को लेने आए परिजनों को करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। यहां यह बात गौर करने लायक है कि अगर शिक्षा दान में सिर्फ सरकारी स्कूल ही ऐसी चीजें करेंगे तो वे लोगों का विश्वास कैसे जीत पाएंगे?

  • Punjab News: लड़खड़ाते नौजवान की वीडियो हुई वायरल

    Punjab News: लड़खड़ाते नौजवान की वीडियो हुई वायरल

    फिरोजपुर: पंजाब सरकारी की ओर से भले ही पुलिस अधिकारियों को 31 मई तक पंजाब में नशा पूरी तरह खत्म करने के सख्त आदेश दिए गए हैं। फिर भी नशा खुलेआम बिक रहा है और युवा पीढ़ी उसकी गिरफ्त में धीरे-धीरे जा रही है। एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक नशे में धुत होकर इधर-उधर लड़खड़ाता नजर आ रहा है। यह युवक कभी स्कूटर के पास जाकर कई देर खड़ा रहता है और बिना बात आसमान की ओर देखता रहता है। नशे की इतनी जरूरत है कि उसे गर्मी या मौसम का कोई भी पता नहीं चलता।

    वीडियो बनाने वाले ने जब इसे नशे के बारे में पूछा तो यह युवक वहां से भाग गया। आवाज में सुनाई दे रहा है कि वीडियो बनाने वाला लगातार उसे भागने से रोक रहा है, कह रहा है कि तू नशे में है, तू गिर जाएगा। लेकिन डर के बावजूद नशे में टुन्न युवक वहां से निकल गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और पंजाब में नशा युवाओं की जवानी को किस तरह खत्म कर रहा है, उसकी उदाहरण पेश की गई है।

    अब देखना यह है कि जो डेडलाइन सरकार की तरफ से पुलिस प्रशासन को दी गई है, उससे पहले पुलिस पंजाब में नशा खत्म कर पाती है या फिर पंजाब की युवा पीढ़ी इसी तरह नशे में झूमती हुई सड़कों पर नजर आती रहेगी।

  • ऊना जिले की टकारला और रामपुर अनाज मंडियों में 41 किसानों ने बेची 425.818 क्विंटल प्राकृतिक गेहूं

    ऊना जिले की टकारला और रामपुर अनाज मंडियों में 41 किसानों ने बेची 425.818 क्विंटल प्राकृतिक गेहूं

    26.40 लाख की हुई कुल खरीद, राशि डीबीटी से पहुंचेगी किसानों के बैंक खातों में : वीरेंद्र बग्गा

    ऊना/सुशील पंडित:
    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने और प्राकृतिक खेती को सशक्त रूप से बढ़ावा देने के अपने संकल्प को धरातल पर उतार रही है। इसी कड़ी में जिला ऊना की टकारला और रामपुर अनाज मंडियों में प्राकृतिक विधि से उत्पादित गेहूं की खरीद प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली गई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन मंडियों में कुल 41 किसानों से 425.818 क्विंटल प्राकृतिक गेहूं की खरीद की गई है, जिसकी कुल कीमत 26,40,071 रुपये निर्धारित हुई है। यह राशि शीघ्र ही डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। आत्मा परियोजना, ऊना के परियोजना निदेशक वीरेंद्र बग्गा ने बताया कि रामपुर मंडी में 17 किसानों से 193.14 क्विंटल एवं टकारला मंडी में 24 किसानों से 232.678 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्राकृतिक गेहूं के लिए 60 रुपये प्रति किलो का न्यूनतम समर्थन मूल्य और 2 रुपये प्रति किलो का परिवहन शुल्क भी दिया जा रहा है। इस प्रकार, हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने गेहूं पर न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ-साथ ट्रांसपोर्टेशन शुल्क देने की पहल की है।

    बग्गा ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू  की दूरदर्शी नीतियों के बल से वर्तमान में जिला ऊना में लगभग 16 हजार किसान प्राकृतिक खेती से जुड़ चुके हैं और करीब 2 हजार हेक्टेयर भूमि पर रसायन मुक्त खेती कर रहे हैं। किसान वर्तमान में पांच किस्मों की गेहूं का उत्पादन प्राकृतिक विधि से कर रहे हैं, जिससे न केवल मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है, बल्कि पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य भी सुरक्षित रहते हैं। साथ ही लागत में कमी और लाभ में वृद्धि के कारण किसानों की आर्थिकी को नया बल मिल रहा है।

    गौरतलब है कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को इसका अच्छा दाम प्रदान को लेकर हिमाचल सरकार की इस सक्रिय भूमिका से न केवल इस खेती से जुड़े किसान बेहद उत्साहित और संतुष्ट हैं, बल्कि अन्य किसानों को भी इस दिशा में जुड़ने के लिए प्रेरणा मिली है।

  • Punjab News: दुकान के बाहर खड़ी बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: दुकान के बाहर खड़ी बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    मोगाः शहर में चोरी और लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। चोर बेखौफ होकर इन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताज़ा मामला तपतेज सिंह मार्केट से सामने आया है, जहां दुकान के बाहर खड़ी मोटर साइकिल लेकर चोर फरार हो गया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरों को न तो पुलिस का डर है और न ही सीसीटीवी कैमरों का कोई डर है।

    मामले की जानकारी देते हुए बाइक मालिक के भाई सनी ने बताया कि उसने दुकान के बाहर बाइक खड़ी की थी। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में देखा कि कुछ ही सैकेड के बाद एक अज्ञात व्यक्ति आया और बाइख चोरी करके फरार हो गया। उन्होंने कहा कि चोर इतने बेखौफ हो गए हैं कि खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पीड़ित ने प्रशासन से मांग की हैं कि ऐसे चोरों पर नकेल कसी जाए ताकि किसी को नुकसान न हो। पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई।

  • Punjab News: पॉश इलाके में निर्माणाधीन मकान में वारदात को दिया अंजाम, देखें वीडियो

    Punjab News: पॉश इलाके में निर्माणाधीन मकान में वारदात को दिया अंजाम, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के पॉश इलाक़ों में आने वाले सिविल लाइन्स एरिया के अंतर्गत आते राम नगर में दिनदहाड़े चोरों द्वारा मकान की चल रही निर्माण प्रक्रिया में मकान में चोरी की गई। पीड़ित गरीश कुमार सूद ने बताया कि उनका मकान निर्माण लुधियाना के सिविल लाइन्स एरिया के अंतर्गत राम नगर में चल रहा है। 7 मई को उनके घर के अंदर से दो चोर निर्माण सामग्री चोरी कर ले गए।

    इस पूरी घटना का वीडियो पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। पीड़ित कुमार सूद ने बताया कि 7 मई से लेकर आज तक पुलिस द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिसके बाद पीड़ित ने मीडिया के सामने आकर न्याय की मांग की है।

     
  • Punjab News: AAP MLA ने SSP पर लगाए गंभीर आरोप

    Punjab News: AAP MLA ने SSP पर लगाए गंभीर आरोप

    तरनतारनः कोट मोहम्मद ख़ां गांव में हुए पुलिस कर्मचारी हत्या मामले में आप विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने एक बार फिर एसएसपी तरनतारन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एसएसपी पर पुलिस हत्या मामले में तथ्य छिपाने, सरकार को गुमराह करने और सरपंच समेत 50 निर्दोष लोगों को झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। लालपुरा ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

    आप विधायक ने सोशल मीडिाया के जरिए कहा कि SSP तरनतारन द्वारा असली तथ्यों को छुपाकर, सरकार और विभाग को गुमराह करने, मामले को तोड़मोड़ करने तथा सरपंच समेत विभिन्न पार्टियों से संबंध रखते 50 लोगों पर पुलिस कर्मचारी हत्या का गलत और झूठा केस दर्ज करने, सबूत मिटाने की कोशिश की गई है। निचले अधिकारियों पर दबाव डालकर कानून का दुरुपयोग करने की जांच की जाए ताकि एसएसपी तरनतारन के खिलाफ भी कार्रवाई हो सके। क्योंकि यह 50 निर्दोष लोगों की ज़िंदगी का सवाल है।

    इस मामले में संबंधित व्यक्तियों पर स्पेशल सेल अमृतसर में अवैध पिस्टल रखने की बात हमारे सरपंच साहिबान और पूरे जिले को स्वीकार नहीं है। इसलिए सभी सरपंच साहिबान और पूरे जिले के न्यायप्रिय लोगों को वह अपनी ओर से और अपनी सरकार की ओर से विश्वास दिलाते है कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी विधायक द्वारा सवाल उठाए जा चुके है।