Blog

  • Punjab News: इस स्कूल में पहुंची DGP Shashi Prabha, बच्चों को दिए ये निर्देश, देखें वीडियो

    Punjab News: इस स्कूल में पहुंची DGP Shashi Prabha, बच्चों को दिए ये निर्देश, देखें वीडियो

    अमृतसरः नशे के खिलाफ जंग मुहिम के तहत पंजाब पुलिस को लगातार बड़ी सफलताएं हासिल हो रही हैं और पुलिस बड़े नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। अब पुलिस ने ऑपरेशन संपर्क शुरू किया है। इसके तहत पुलिस क्षेत्रों और स्कूलों का दौरा कर लोगों के साथ बैठकें कर रही है और उन्हें नशों के दुरुपयोग के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

    इसी के चलते डीजीपी स्पेशल शशि प्रभा दिवेदी ने अमृतसर के शिवाला भाइया के पास स्थित एक निजी स्कूल के विद्यार्थियों से मुलाकात की और उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मार्च माह से शुरू हुई नशे के खिलाफ जंग के तहत पुलिस को लगातार बड़ी सफलताएं मिल रही हैं और पुलिस अब स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दे रही है।

    इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस नशे को खत्म करने में लगी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि डीजीपी पंजाब और पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत वे पंजाब से नशे की बुराई को खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे भी इस बुराई के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक हों और अपने माता-पिता को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करें।

  • Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा गिरफ्तार, गाड़ी में ले गई विजिलेंस, देखें Live

    Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा गिरफ्तार, गाड़ी में ले गई विजिलेंस, देखें Live

    जालंधर, ENS: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम ने आप विधायक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दोपहर 4 बजे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार विजिलेंस की टीम ने सुबह 8.30 बजे मंदिर से विधायक रमन अरोड़ा हिरासत में लिया था। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने साढ़े 7 घंटे विधायक से पूछताछ की। बताया जा रहा हैकि रमन अरोड़ा के खिलाफ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पोर्टल पर लगातार शिकायतें आ रही थी। जिसके बाद उनके ऊपर यह कार्रवाई की गई। आप पार्टी ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि रमन अरोड़ा नगर निगम के अफसरों के ज़रिए मासूम लोगों को झूठे नोटिस भिजवाता था, फिर पैसे लेकर उन नोटिसों को रफ़ा दफ़ा करवा देता था।

    जिसके चलते आज सुबह ही विजिलेंस की टीम ने रमन अरोड़ा के घर पर दबिश दी। जहां काफी देर तक रमन अरोड़ा से पूछताछ के बाद विधायक को टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस की टीम विधायक को गाड़ी में बिठाकर अपने साथ ले गई है। वहीं पता चला है कि विधायक के करीबियों को विजिलेंस की टीम ने काबू किया है। दरअसल, आज सुबह विजिलेंस टीम की मोहाली नंबर पीबी 65 नंबर की गाड़ियों में आई थी। इस कार्रवाई के दौरान टीम विधायक के घर प्रिंटर और नोट गिनने वाली मशीन लेकर पहुंची थी। विजिलेंस द्वारा मामले की गहनता से विधायक के साथ पूछताछ के बाद दोपहर 4 बजे विधायक को गिरफ्तार किया गया।

    बता दें कि आज इस मामले को लेकर एसएसपी मंडेर भी मौके पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने मीडिया से कहा कि अभी मामले की जांच की जा रही है, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं दूसरी ओर टीम प्रिंटर और एक काले रंग का सूटकेस और ट्रंक लेकर विधायक के घर लेकर गई है। हालांकि टीम द्वारा इस कार्रवाई को लेकर मीडिया से दूरी बनाई गई। पिछले दिनों विधायक की सिक्योरिटी सरकार ने वापिस ली थी।

  • Jalandhar News: 5.5 किलो हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 5.5 किलो हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5.5 किलो हेरोइन बरामद की है।प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी रिंकू उर्फ गांधी और उसके दो साथी पिछले तीन साल से विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे। तकनीकी और खुफिया जानकारियों के आधार पर पुलिस ने सटीक सुराग तैयार किए।

    एनडीपीएस एक्ट के तहत जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 8 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का मानना है कि यह नेटवर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI द्वारा प्रायोजित नशा तस्करी गिरोह का हिस्सा है। मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान से जुड़े नशा तस्करी नेटवर्क के जरिए हेरोइन पंजाब लाई जा रही थी। इस गिरोह के अगले और पिछले संपर्कों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पंजाब पुलिस का कहना है कि वह नशा मुक्त पंजाब सुनिश्चित करने के लिए सरहद पार से चल रहे ऐसे नेटवर्क पर कड़ा शिकंजा कसने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • बंगाली क्लीनिक पर पुलिस का छापा, नशीली दवाइयां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    बंगाली क्लीनिक पर पुलिस का छापा, नशीली दवाइयां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    नशे बेचने वालों की सूचना पुलिस को दे- एसपी बद्दी

    बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल X ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए मानपुरा थाना क्षेत्र के गांव टाणा (बागवानीया) में अवैध रूप से संचालित बंगाली क्लिनिक पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में पुलिस ने विश्वजीत मंडल, पुत्र निरोध मंडल, जो इस क्लिनिक का मालिक है, को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 859 ग्राम चरस, 380 नशीली कैप्सूल, 292 नशीली गोलियां, और 63 नशीले इंजेक्शन बरामद किए। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे 24 मई 2025 को नालागढ़ की माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

    पुलिस ने बताया कि  विश्वजीत मंडल द्वारा संचालित इस बंगाली क्लिनिक के पास कोई वैध लाइसेंस या अनुमति नहीं थी। इस संबंध में भी गहन जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह अवैध गतिविधियां कब से और किस स्तर पर चल रही थीं।

    एसपी बद्दी विनोद धीमान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह कार्रवाई नशे के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा, “आरोपी बिना लाइसेंस के यह क्लिनिक चला रहा था और इसके पास से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद हुई हैं। हम इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

    एसपी विनोद धीमान ने जनता से अपील की है कि वे नशे और अवैध मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी जानकारी को पुलिस के साथ साझा करें। उन्होंने कहा, “नशा एक सामाजिक बुराई है, और इसे जड़ से खत्म करने के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी है। अगर आपके आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।” पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह की कार्रवाइयां भविष्य में भी जारी रहेंगी ताकि नशे के कारोबार को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

    पुलिस ने यह भी बताया कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए स्पेशल सेल X को और सशक्त किया जाएगा। साथ ही, नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे ताकि लोग इस सामाजिक बुराई के प्रति जागरूक हों। इस मामले में अगली सुनवाई नालागढ़ कोर्ट में होगी, जहां विश्वजीत मंडल को रिमांड पर लिया जाएगा और मामले की गहन जांच की जाएगी

  • उप मुख्यमंत्री ऊना जिला के तीन दिवसीय प्रवास पर, विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

    उप मुख्यमंत्री ऊना जिला के तीन दिवसीय प्रवास पर, विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

    ऊना/सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 26, 27 और 28 मई को ऊना जिला के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ऊना जिला में विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास, लोकार्पण और ऊना में चल रहे विकास कार्यों का फील्ड निरीक्षण करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री 26 मई सोमवार को सायं 4 बजे घरवासड़ा में शहीद नायक दिलवर खान (कीर्ति चक्र) के सम्मान में आयोजित शहीद सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

    उन्होंने बताया कि 27 मई को मुकेश अग्निहोत्री सुबह 10 बजे नाबार्ड के तहत निर्मित होने वाली गोंदपुर बेहली से बाथू गुरूपलाह सड़क के चौड़ीकरण और सुधारीकरण सहित गोंदपुर जयचंद खड्ड पर बनने वाले पुल, उमराली-धालीवाल-हीरां-थहड़ा-पूबोवाल से पोलियां वाया कुठारबीत लिंक रोड़ के अपग्रडेशन कार्य, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलोह (लेवल-दो) और गौ अभ्यरण नगनोली का शिलान्यास करेंगे।

    इसके साथ ही गोंदपुर जयचंद में रेन शेल्टर, गोंदपुर बुल्ला में उद्योग विभाग के व्यवसाय संवर्धन केंद्र, पंचायत घर बाथू, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठारबीत (लेवल-दो), हरोली बस अड्डा और रेन शेल्टर बढे़ड़ा का उद्धघाटन करेंगे। इसके अतिरिक्त 28 मई को ऊना में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का फील्ड निरीक्षण करेंगे। उप मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव गोंदपुर जयचंद में रहेगा।

  • Punjab News: पुलिस और आरोपियों में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और आरोपियों में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

    जालंधर में दुकान से लूटे थे गहने व 72 हजार रुपए

    अमृतसरः रंजीत एवेन्यू इलाके में 7 मई को ब्लैकआउट के दौरान किआ कार चोरी होने का मामला सामने आया था। उस मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। देर रात जब आरोपी कार के नंबर बदलकर उसे चला रहे थे, तो पुलिस को इसकी सूचना मिली। पुलिस ने उनका पीछा किया और रंजीत एवेन्यू इलाके में आरोपियों ने भागते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे 3 लुटेरों में से एक की टांग में गोली लगी और वह घायल हो गया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 7 मई को रंजीत एवेन्यू इलाके में एक कार चोरी हुई थी। जिन आरोपियों ने यह घटना अंजाम दी, वे पहले भी गाड़ियों की चोरी कर उनके नंबर बदलकर आगे अपराध की वारदातें करते थे। जब पुलिस को इस बात की जानकारी मिली, तो पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान कवलबीर सिंह, गुरभेज सिंह और वसन सिंह के रूप में हुई है। घायल आरोपी कवलबीर सिंह है। पुलिस ने बताया कि घायल लुटेरे के खिलाफ पहले से ही 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, गुरभेज सिंह के खिलाफ पांच और वसन सिंह के खिलाफ 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आगे बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि ये आरोपियों ने अमृतसर और रंजीत एवेन्यू में कार चोरी के बाद जालंधर में जाकर एक दुकान से लूट की। जिसमें 72,000 रुपये की लूट और सोने के आभूषण भी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है और इनके पास से एक पत्ती बोर का पिस्तौल भी बरामद हुआ है। अब इन्हें माननीय अदालत में पेश कर रिमांड लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है।  
  • उपायुक्त ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहलां का किया दौरा

    उपायुक्त ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहलां का किया दौरा

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहलां का दौरा कर वहां की शैक्षणिक और भौतिक सुविधाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना।

    इस दौरान छात्रों और स्थानीय समुदाय ने उपायुक्त से विद्यालय परिसर में कोटा स्टोन टाइल फ़्लोरिंग के साथ एक उचित बास्केटबॉल कोर्ट के निर्माण की माँग रखी। इस मांग पर उपायुक्त ने बास्केटबॉल कोर्ट की सुविधा विकसित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन विद्यालयों में छात्रों के खेल विकास के लिए सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध है ताकि खेलकूद की संरचनाओं को और अधिक बेहतर एवं सुदृढ़ किया जा सके। उन्होंने बताया कि जिला की बच्चियों को सामर्थ्य योजना के तहत निर्धन परिवारों की बच्चियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, एवं कौशल विकास से जुड़ी कई सुविधाएँ निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं।

    उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन ने जिला के गरीब बच्चों के उत्थान के लिए सामर्थ्य योजना शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य न केवल आर्थिक रूप से पिछड़े तबके की बच्चियों को शिक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना है बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास और स्वावलंबन की भावना भी पैदा करना है। सामर्थ्य योजना के तहत निर्धन परिवारों की बच्चियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, एवं कौशल विकास से जुड़ी कई सुविधाएँ निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं। आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छोड़ चुकी बच्चियां योजना से लाभान्वित होकर अपनी उच्च शिक्षा ग्रहण कर रही हैं।

  • Punjab News: भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद एक्शन में आई सुरक्षा एजेंसियां, देखें वीडियो

    Punjab News: भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद एक्शन में आई सुरक्षा एजेंसियां, देखें वीडियो

    पठानकोटः भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद सुरक्षा एजेंसियां एक्शन मोड में आ गई है। इसी चलते सुरक्षा एजेंसियां ​​लगातार कड़े कदम उठा रही हैं ताकि अगर फिर से ऐसी स्थिति पैदा हो तो उससे निपटा जा सके। इस संबंध में आज पठानकोट में रेलवे विभाग और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों द्वारा एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें दिखाया गया कि रेल दुर्घटना की स्थिति में लोगों की जान कैसे बचाई जाए।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए प्रकाश चंद्रा एनडीआर और मणि महेश अधिकारियों ने बताया कि आज रेलवे एनडीआरएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से एक मॉक ड्रिल की गई और एक दूसरे को बताया गया कि किसी भी बुरे क्षण में लोगों की जान कैसे बचाई जाए। उन्होंने बताया कि आज का मॉक ड्रिल एक रेल दुर्घटना से संबंधित है और एजेंसियों ने इस संबंध में अभ्यास किया है।

  • गगरेट: 4.84 ग्राम चिट्टे सहित दो काबू 

    गगरेट: 4.84 ग्राम चिट्टे सहित दो काबू 

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना गगरेट के पुलिस मुलाजिमों ने कलोह चौंक पर नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को 4.84 ग्राम चिट्टे सहित काबू किया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना गगरेट के पुलिस मुलाजिमों ने कलोह चौंक पर नाकाबंदी कर रखी थी और वाहनों की जांच की जा रही थी। चैकिंग के दौरान एक स्विफ्ट कार संख्या (एचपी 89- 8104) को शक के आधार पर जांच के लिए रोका तो कार में सवार दो युवकों की तलाशी लेने पर 4.84 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपित युवकों को तुरंत प्रभाव से काबू कर लिया गया।

    आरोपित युवकों की पहचान मोहित कुमार (28) पुत्र सुशील कुमार व अनिल कुमार (40) पुत्र प्रकाश चंद निवासी वरठी झंडूता जिला विलासपुर के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत पुलिस थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: इतनी कम उम्र में 10वीं पास करने वाली Youngest Girl बनी Naira, रचा इतिहास, देखें वीडियो

    Punjab News: इतनी कम उम्र में 10वीं पास करने वाली Youngest Girl बनी Naira, रचा इतिहास, देखें वीडियो

    बठिंडाः आज के समय में जहां डिस्ट्रेक्श के कई साधन हैं। वहीं दूसरी और कई लोग ऐसे भी हैं जो अपने बच्चों को सोशल मीडिया जैसी डिस्ट्रेक्श से दूर रखकर अपने बच्चों का भविष्य सुधार रहे हैं। माता-पिता अपने बच्चों को बढ़िया से बढ़िया पढ़ाई करवाकर लायक बना रहे हैं।

    वहीं लड़कियां भी अपने माता-पिता की उम्मीदों पर खरा उतर रही हैं। हाल ही में आए 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणामों में भी लड़कियों ने सबसे ज्यादा अंक लेकर यह साबित कर दिया कि वह किसी से कम नहीं हैं। दूसरी और मालवा की लड़कियों ने इस बार पंजाब में सबसे अच्छे अंक हासिल किए। इसी तरह मालवा क्षेत्र के बठिंडा की एक छात्र ने अपने परीक्षा परिणामों से सबको हैरान कर दिया है। उसने अपने नंबरों से कम और अपनी उमर से लोगों को ज्यादा हैरान किया, क्योंकि उसने सिर्फ 9 साल की उम्र में ही तीसरी कक्षा के बाद सीधे 10वीं कक्षा पास कर ली। बठिंडा की 9 वर्षीय नायरा कथूरिया ने यूके बोर्ड से 10वीं पास की है और उसे आईलेट्स का सर्टिफिकेट भी इशू हुआ है। कैम्ब्रिज के एक विदेशी पैनल ने उनका साक्षात्कार लिया और उनसे 9वीं कक्षा तक के प्रश्न पूछे।

    नायरा की मां तमन्ना ने बताया कि बच्चों को अगर सोशल मीडिया पर उपयोग करवाना है तो सिस्टमैटिक तरीके से करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ज्ञान लेने के लिए सोशल मीडिया एक अच्छा साधन बन सकता है, अगर उसे अच्छे तरीके से उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि एक फिक्स टाइम के साथ हम सोशल मीडिया से काफी ज्ञान ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि नायरा ज्ञान अर्जित करने वाले सीरियल देखे और तीसरी कक्षा के बाद कम किताबे पढ़ी जिससे वह इस उपलब्धि को हासिल कर पाई।

    उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की जिंदगी में अध्यापकों की भूमिका बहुत जरूरी होती है और अगर अध्यापक बच्चों को अच्छे तरीके से बिना किसी डर के पढ़ाए तो बच्चे बढ़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती है। उन्होंने बताया कि हमारी लड़की इंडिया की दूसरी यंगेस्ट गर्ल बनी है जिसने 10वीं पास की है और पंजाब की पहली लड़की है जिसने ये उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी बच्ची पर गर्व है।