Punjab News: पुलिस और आरोपियों में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

Written by

in

जालंधर में दुकान से लूटे थे गहने व 72 हजार रुपए

अमृतसरः रंजीत एवेन्यू इलाके में 7 मई को ब्लैकआउट के दौरान किआ कार चोरी होने का मामला सामने आया था। उस मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। देर रात जब आरोपी कार के नंबर बदलकर उसे चला रहे थे, तो पुलिस को इसकी सूचना मिली। पुलिस ने उनका पीछा किया और रंजीत एवेन्यू इलाके में आरोपियों ने भागते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे 3 लुटेरों में से एक की टांग में गोली लगी और वह घायल हो गया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 7 मई को रंजीत एवेन्यू इलाके में एक कार चोरी हुई थी। जिन आरोपियों ने यह घटना अंजाम दी, वे पहले भी गाड़ियों की चोरी कर उनके नंबर बदलकर आगे अपराध की वारदातें करते थे। जब पुलिस को इस बात की जानकारी मिली, तो पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान कवलबीर सिंह, गुरभेज सिंह और वसन सिंह के रूप में हुई है। घायल आरोपी कवलबीर सिंह है। पुलिस ने बताया कि घायल लुटेरे के खिलाफ पहले से ही 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, गुरभेज सिंह के खिलाफ पांच और वसन सिंह के खिलाफ 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आगे बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि ये आरोपियों ने अमृतसर और रंजीत एवेन्यू में कार चोरी के बाद जालंधर में जाकर एक दुकान से लूट की। जिसमें 72,000 रुपये की लूट और सोने के आभूषण भी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है और इनके पास से एक पत्ती बोर का पिस्तौल भी बरामद हुआ है। अब इन्हें माननीय अदालत में पेश कर रिमांड लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *