Blog

  • Punjab News: 2 किलो अफीम और कार सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 किलो अफीम और कार सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए सरकार की ओर से युद्ध नशे विरुद्ध के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी के तहत पंजाब पुलिस की ओर से नाकाबंदी कर नशे के सौदागरों को पकड़ा जा रहा है। बीती शाम मोगा सीआईए स्टाफ ने जिले के अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी की और थाना कोटईसे खा के अधीन पड़ते गांव सैदे शाह के पास गगनदीप सिंह जिला मोगा और जसवंत सिंह जिला फिरोजपुर को गिरफ्तार किया।

    दोनों अपनी वरना कार नंबर पीबी 10 डीजे 3431 पर अफीम बेचने का धंधा कर रहे थे। जब कार की तलाशी ली तो उनके पास से दो किलो अफीम बरामद हुई। जिसके बाद तुरंत दोनों को गिरफ्तार कर कार को भी जब्त कर लिया। दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जा रहा है।

  • Haryana News: मासूम बच्चों की सुरक्षा से कर रहे थे खिलवाड़, DTO ने निजी स्कूल वाहन पर की कार्रवाई, देखें Video

    Haryana News: मासूम बच्चों की सुरक्षा से कर रहे थे खिलवाड़, DTO ने निजी स्कूल वाहन पर की कार्रवाई, देखें Video

    पंचकूलाः जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के निजी स्कूलों के वाहन परिवहन विभाग के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए फर्राटे भर रहे हैं। सेफ्टी रूल्स को अंदेखा कर बच्चों की जिंदगी को खतरे में डाला जा रहा है। इन स्कूल वाहनों पर लगाम कसने के लिए आर.टी.ए. विभाग भी पूरा सतर्क दिख रहा है। ताजा मामले में डीटीओ हेरतजीत कौर के आदेशों के अनुसार आर.टी.ए. विभाग के एमवीओ देशराज टीम को लेकर रूटीन चेकिंग के बाद पंचकूला के बरवाला से लौट रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि एक प्राइवेट गाड़ी में मासूम स्कूली बच्चों को ठूस ठूस कर भरा हुआ था।

    वह गाड़ी बरवाला से पंचकूला की ओर लौट रही थी। वाहन में लगभग 30 से अधिक बच्चे बैठाए गए थे जिनकी उम्र 6 साल से 10 तक है। इस वाहन में कोई भी बच्चा वाहन की सीट पर ठीक तरह से बैठ नहीं पा रहा था और बच्चे खड़े होकर सफर कर रहे थे। टीम ने उस गाड़ी को अलीपुर के टोल प्लाजा के पास रोका और चैकिंग टीम को वाहन चालक से परमिट संबंधित दस्तावेज भी नहीं मिले। वाहन में सुरक्षा के इंतजाम भी कही नजर नहीं आए और आदेश अनुसार न ही महिला कर्मचारी नजर आई। बाद में एमवीओ देशराज ने तुरंत एक अन्य स्कूल की बस को बुलाकर बच्चों को बिठाकर उनके घर भेजने का सराहनीय कार्य किया।

    इस दौरान पूछताछ में गाड़ी के ड्राइवर ने बताया कि ये स्कूली बच्चे बरवाला में संचालित एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। उसने बताया कि आज उनकी स्कूल बस खराब हो गई थी, इसलिए इस वाहन की मदद ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीटीओ ने स्कूल के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए गाड़ी पर भारी जुर्माना किया और उन्होंने कहा कि वह स्कूल के खिलाफ भी संबंधित विभाग को लिखेंगी, ताकि स्कूल के खिलाफ उचित कार्रवाई हो सके। जब इस बारे मे जिला पंचकूला के शिक्षा अधिकारी डीईओ से बात की गई तो उन्होंने कहा ये मामला अभी उनके संज्ञान में आया है। हम इस घटना पर स्कूल पर संज्ञान लेंगे और स्कूल की मान्यता रद्द भी करेंगे।

  • Punjab News: पुलिस ने 8 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, CP Swapan Sharma का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस ने 8 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, CP Swapan Sharma का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः युद्ध नशेयां विरुद्ध तहत जिला पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुहिम तहत 8 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों पर 40 से अधिक मामले दर्ज हैं। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि एक महीने पहले शुरू किया गया कासो आप्रेशन अब रंग ला रहा है। उन्होंने कहा कि हर हफ्ते कासो आप्रेशन चलाया जा रहा है और अब ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, ताजपुर रोड पर चौथा आप्रेशन चलाया गया। जहां पर 5-6 दिन की सर्विलेंस के बाद 10 में से 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    उन्होंने बताया कि इन 8 लोगों पर करीब 40 से अधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों से जो भी बरामदगी हुई है उसकी डिटेल जल्द ही प्रेस कांफ्रेंस कर बताई जाएगी। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस का सारा फोक्स युद्ध नशेयां विरुद्ध मुहिम पर चल रहा है। जल्द ही राज्य को नशा मुक्त किया जाएगा।

  • Punjab News: गुटका साहिब की बेअदबी के मामले में सास-बहू काबू

    Punjab News: गुटका साहिब की बेअदबी के मामले में सास-बहू काबू

    तरनतारन: झबाल खुर्द में बुधवार को हुई श्री गुटका साहिब की बेअदबी की घटना ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब गांव के कुछ नेताओं ने अपने स्तर पर जांच की। इस दौरान बेअदबी के आरोप में परिवार की दो अमृतधारी महिलाओं को पुलिस के हवाले किया गया। दोनों महिलाओं को थाना झबाल में दर्ज मामले में नामजद कर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। दोनों महिलाएं सास-बहू है। इन महिलाओं को पुलिस के हवाले करते हुए गुरमीत सिंह झबाल खुर्द, बलजींदर सिंह, शिंगारा सिंह, बलजीत सिंह, सरबजीत सिंह, शमशेर सिंह शेरा झबाल खुर्द ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर गांववासियों के सहयोग से जांच शुरू की थी।

    फिर पता चला कि कुछ समय पहले गांव के स्कूल में 5 बच्चों को खालसा एड फाउंडेशन संस्था वालों ने 5 गुटका साहिब दिए थे। जब उन्होंने गुरबाणी के 5 गुटका साहिब लेने वाले बच्चों से जाकर पूछताछ की तो 4 बच्चों के पास गुटका साहिब मिले, लेकिन 5वें के पास नहीं मिला। पूछताछ के दौरान परिवार ने शुरू में इंकार किया, लेकिन बाद में उनके घर से एक किताब मिली, जिसका पहला पन्ना फटा हुआ था। जब उसे देखा गया तो इस किताब का वह फटा हुआ पन्ना बुधवार को गुटका साहिब के पन्ने जैसा था।

    जिसके बाद लोगों का शक पक्का तब हुआ, जब इस परिवार की महिलाओं राजबीर कौर पत्नी संदीप सिंह और सुरजीत कौर पत्नी मुख्तार सिंह (जो सास-बहू हैं) उनसे पूछताछ की गई। इस पर उन्होंने माना कि उनके बच्चे के पास से गुटका साहिब के पन्ने फट गए थे, जिस कारण वे बाहर फेंक दिए गए थे। इस संबंध में थाना झबाल की पुलिस को जानकारी देने पर थाना मुखी इंस्पेक्टर परमजीत सिंह विरदी मौके पर पहुंचे और दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। इस बारे में एसपी अजराज सिंह, थाना मुखी इंस्पेक्टर परमजीत सिंह विरदी ने बताया कि दोनों महिलाओं को मामले में नामजद कर अदालत में पेश किया जा रहा है और रिमांड लिया जाएगा।

  • Phagwara News: CIA Staff के मुलाजिमों पर दर्ज FIR को लेकर DIG Naveen Singla का आया बयान, देखें वीडियो

    Phagwara News: CIA Staff के मुलाजिमों पर दर्ज FIR को लेकर DIG Naveen Singla का आया बयान, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः सीआईए स्टाफ फगवाड़ा के 4 मुलाजिमों को भ्रष्टाचार रोधी अधिनियम के तहत गिरफ्तार करने के मामले में डीआईजी नवीन सिंगला का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा युद्ध नशे विरुध मुहिम के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि हमारे ध्यान में सामने आया था कि सीआईए इंजार्च फगवाड़ा एसआई बिस्मन सिंह साही, एएसआई निर्मल कुमार, एएसआई जसविंदर सिंह और कांस्टेबल जगरूप सिंह ने कुछ दिन पहले एक ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार किया, फिर उसके फरार होने में मदद की।

    इसके बदले में उन्होंने परिवार से 2.5 लाख रुपये रिश्वत के रूप में लिए थे। जिसके बाद चारों पुलिस मुलाजिमों को गिरफ्तार कर लिया है और भ्रष्टाचार नियम के तहत मामला दर्ज किया है। आज रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी। अगर कोई भी सीनियर अधिकारी इसमें शामिल पाया जाता है उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: इस इलाके में कार सवारों ने चलाई गोलियां, 4 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में कार सवारों ने चलाई गोलियां, 4 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    मोहालीः सेक्टर 88 में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात एक कार पर गोलियां चलाई गई। मामले की जानकारी पीड़ित गगनप्रीत सिंह और अमरिंदर सिंह रात करीब 12 बजे किसी धार्मिक स्थल से माथा टेककर सेक्टर 88 अपने घर वापस आ रहे थे, तभी मोड़ पर एक सिफ्ट गाड़ी ने उन्हें आगे जाकर रोकने की कोशिश की। उन्होंने डर के मारे वहां से कार भागा ली। आगे आकर गगनदीप अपने सिक्योरिटी में हीरो होम सेक्टर 88 के अंदर घुस गया।

    उसी समय उसकी कार पर हमलावरों ने फायरिंग की, जिसमें कार की पीछले शीशे पर और एक गोली साइड के शीशे पर लगी है। घटना की सूचना पीड़ितों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने कार की तलाशी ली और सीसीटीवी कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई के लिए टीमें बना कर छापेमारी की जा रही है। डीएसपी हरि सिमरन सिंह बल्ल का कहना है कि गगनप्रीत के बयानों पर अज्ञात 4 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है, जल्द दोषियों को पकड़ कर कार्रवाई की जाएंगी।

  • तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 दोस्तों की मौत, 1 घायल

    तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 दोस्तों की मौत, 1 घायल

    भोपालः जिले में एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराने का मामला सामने आया है। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य घायल है। मृतकों की पहचान प्रीत आहूजा, विशाल डाबी और पंकज सिसोदिया के रूप में हुई है। प्रीत कपड़े की दुकान चलाता था। विशाल उसी की दुकान में काम करता था। हादसे में घायल राहुल कंडारे को चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि चारों युवक सीहोर के दरबार होटल में खाना खाने गए थे। लौटते समय इंदौर-भोपाल हाईवे पर कार पेड़ से टकरा गई। गाड़ी प्रीत चला रहा था। विशाल उसके बगल वाली जबकि राहुल और कमलेश पीछे की सीट पर बैठे थे। तीनों स्कूल फ्रेंड थे। प्रीत घर से बिना बताए ही बड़े भाई की गाड़ी लेकर निकला था। एक्सीडेंट चिरायु अस्पताल के पास वीरवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि पुलिस और एम्बुलेंस सूचना देने के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जानकारी लेने के बाद शव कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: MLA Raman Arora के घर प्रिंटर और अन्य सामान लेकर पहुंची टीम, देखें वीडियो

    Jalandhar News: MLA Raman Arora के घर प्रिंटर और अन्य सामान लेकर पहुंची टीम, देखें वीडियो

    विधायक को लेकर आप प्रवक्ता बलतेज पन्नू का आया बयान

    जालंधर, ENS: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम ने आप विधायक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार रमन अरोड़ा नगर निगम के अफसरों के ज़रिए मासूम लोगों को झूठे नोटिस भिजवाता था, फिर पैसे लेकर उन नोटिसों को रफ़ा दफ़ा करवा देता था। विजिलेंस की टीम ने रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस टीम की मोहाली नंबर पीबी 65 नंबर की गाड़ियां आज सुबह आई और विधायक के घर पर दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान टीम विधायक के घर प्रिंटर और नोट गिनने वाली मशीन लेकर पहुंची है। विजिलेंस द्वारा मामले की गहनता से विधायक के साथ पूछताछ की जा रही है।

    इस मामले को लेकर एसएसपी मंडेर भी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से कहा कि अभी मामले की जांच की जा रही है, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं दूसरी ओर टीम प्रिंटर और एक काले रंग का सूटकेस और ट्रंक लेकर विधायक के घर लेकर गई है। हालांकि टीम द्वारा इस कार्रवाई को लेकर मीडिया से दूरी बनाई गई है। मामले की जानकारी देते हुए विधायक के अन्य वकील ने कहा कि वह पिछले एक घंटे से रमन अरोड़ा के घर के बाहर इंतजार कर रहे है। इस दौरान टीम द्वारा उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।

    विभाग की टीम द्वारा उन्हें इंतजार करने के लिए कहा जा रहा है। ऐसे में अभी तक यह नहीं पता किस मामले में यह कार्रवाई की जा रही है। वकील ने कहा कि टीम द्वारा विधायक के साथ पूछताछ की जा रही है, लेकिन किस बारे में विधायक से पूछताछ की जा रही है, इसके बारे में कुछ बताया नहीं जा रहा है। वहीं एटीपी के साथ जुड़े केस को लेकर वकील ने कहाकि वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। विधायक से मिलने के बाद ही इस पूछताछ के असल कारणों का पता चल पाएगा। विधायक के वकीलों ने रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी को लेकर इनकार कर दिया गया हैै।

    दूसरी ओर आप सरकार के प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने कहा कि आप सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन मोड में है। ये अच्छी बात है कि आप सरकार के राज में भ्रष्टाचार करने वालों को काबू किया जा रहा है। बलतेज पन्नू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तंज सकते हुए कहा कि उनकी सरकार के समय में वह भ्रष्टाचार के खिलाफ फाइलें लेकर घूमते रहते और कहते ऊपर तक जाएंगे, लेकिन होता कुछ नहीं था। अब मुख्यमंत्री मान के भ्रष्टाचार के खिलाफ पोर्टल पर मिलने वाली सभी शिकायतों पर सख्त एक्शन लिया जा रहा है।

    पोर्टल पर शिकायत मिलने पर सबूत खंगालने के बाद कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बताया पोर्टल पर पिछले काफी समय के रमन अरोड़ा के खिलाफ शिकायतें मिल रहीं थी। जिसके बाद विजिलेंस ने जांच की और सबूतो मिलने पर उनके घर पर रेड की गई। फिलहाल अभी रमन अरोड़ा को गिरफ्तार नहीं किया गया है। विजिलेंस की रेड पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और पूरी डिटेल मीडिया को बताई जाएगी। बलतेज पन्नू ने कहा कि, रमन अरोड़ा को पार्टी से निकालना है या नहीं ये फैसला मुख्यमंत्री भगवंत मान का है।

    पिछले दिनों विधायक की सिक्योरिटी सरकार ने वापिस ली थी। वहीं एसीपी ने मीडिया के सामने पुष्टि करते हुए कहाकि आज विजिलेंस की टीम ने विधायक के घर रेड की है। वहीं विधायक रमन अरोड़ा के वकील संजू शर्मा मौके पर पहुंच गए है। उन्होंने कहा कि विधायक के रिश्तेदारों से पता लगा कि पुलिस की टीम उनके घर पर आई है। उनका कहना हैकि उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। लेकिन अब कहा है कि ऑफिशियल बात करने के बाद वह उन्हें अंदर मिलने देंगे। वकील का कहना हैकि उन्हें 15 से 20 मिनट हो गए है लेकिन अंदर मिलने के लिए जाने नहीं दिया जा रहा। वकील ने बताया कि किस मामले में विजिलेंस द्वारा विधायक के खिलाफ कार्रवाई की गई है और किस विभाग ने कार्रवाई की है। वहीं विधायक को लेकर कहाकि वह अभी घर के अंदर ही मौजूद है।

  • Punjab News: नहर में नहाने उतरा 15 वर्षीय युवक डूबा, देखें वीडियो

    Punjab News: नहर में नहाने उतरा 15 वर्षीय युवक डूबा, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः गुजर दुआबी नहर में नहाने उतरे 15 साल के युवक का नहर में डूबने का मामला सामने आया है। घटना जिला गुरदासपुर के कस्बा धारीवाल की है। जहां गुजर दुआबी नहर के रेलवे पुल के नीचे गांव कंग का सौरव नहर में नहा रहा था, अचानक वह डूब गया। जिसके बाद मौके पर लोगों ने गोताखोरों को सूचना दी। गोताखोरों की टीम शव को तलाशा रही है, लेकिन अभी तक उसका शव नहीं मिला है। वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

    नहर में डूबे युवक सौरव की मां सुखी और गांव के सरपंच हरपाल सिंह ने बताया कि गांव कंग के कुछ लड़के गर्मी ज्यादा होने की वजह से 2 दिन पहले रेलवे पुल के पास नहर में नहाने आए थे। इस दौरान सौरव नहर में डूब गया, जबकि साथ आए दोस्तों ने घबराकर इस घटना की किसी को सूचना नहीं दी। जब लड़का पूरी रात घर नहीं आया तो आसपास खोजबीन की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। धीरे-धीरे पता लगा कि लड़का नहर में नहाते समय डूब गया है, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस टीम गोताखोरों की मदद से मृत युवक के शव की तलाश कर रही है।

  • Jalandhar News: तस्कर भाईयों के घर पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: तस्कर भाईयों के घर पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा युद्ध नशे के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के तहत आज 2 तस्करों के घर पर बुलडोजर चलाया गया। यह कार्रवाई नगर निगम और पुलिस प्रशासन की अगुवाई में गढ़े के फगवाड़ी मोहल्ला में की गई है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान इलाके में बैरिकेड लगाकर रास्तों को बंद कर दिया। हालांकि परिवार ने कार्रवाई के दौरान विरोध किया, लेकिन निगम ने अपनी कार्रवाई जारी रखी।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसीपी रूप कौर ने कहा कि नगर निगम टीम द्वारा अवैध उसारी के चलते यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान पुलिस प्रशासन को नगर निगम की ओर से कार्रवाई करने को लेकर नोटिस जारी किया था। जिसके चलते पुलिस द्वारा नगर निगम टीम को इस कार्रवाई को लेकर सुरक्षा मुहैय्या करवाई गई है। एसीपी ने कहाकि जिस घर पर कार्रवाई की गई है, वह 3 भाई है।

    जिसमें संजीव जेल में बंद है और दूसरा काली आरोपी फरार चल रहा है। उन्होंने कहा कि थाना 7 के अंतगर्त आते इलाके में की गई है। इस दौरान जांच में पता चला है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ 12 मामले दर्ज है। जिसमें 3 एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज है। जिसमें एक 2025 का एक मामला दर्ज है और 2019 व 2020 के मामले दर्ज है।